Friday, September 25, 2026
Home Blog Page 204

ENTERTAINMENT : इतने सालों में बदल चुका हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय का लुक, लेकिन फिर भी कम नहीं हुई चेहरे की चमक

रीना रॉय एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में असबा सूर्यानी ने एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, जो अब वायरल हो रहा है. साथ ही रीना रॉय की खुबसूरती की आज भी फैंस तारीफ करते है.70-80 के दशक में अपने अभिनय और खूबसूरती से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रीना रॉय चर्चा में है. हाल ही में एक्ट्रेस असबा सूर्यानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रीना रॉय के बगल में बैठकर उन्हें गाना सुनाती दिखाई दे रही है. साथ ही रीना रॉय भी इसे बहुत एंजॉय करती नजर आ रही हैं.

असबा सूर्यानी ने इस प्यारे से वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘मैं कोई प्रोफेशनल सिंगर नहीं हूं, लेकिन फिर भी मुझे इस प्यारी बॉलीवुड क्लासिक हीरोइन के लिए बहुत सम्मान और प्यार है… रीना रॉय इतनी सिंपल और जमीन से जुड़ी हुई हैं. देखना ही विश्वास करना है, आपमें से बहुत से लोग आज भी उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हैं और सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि वो एक बहुत ही प्यारी और सादगी भरी शख्सियत भी हैं.’

बता दें कि रीना रॉय ने अपने करियर की शुरुआत 1972 में फिल्म ‘जरूरत’ से की थी. इसके बाद उन्होंने 1976 में ‘नागिन’ और ‘कालीचरण’ जैसी हिट फिल्मों से अपने अभिनय का जादू दिखाया. उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें जल्दी ही बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस बना दिया.

70 और 80 के दशक में रीना रॉय सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक थी. उनकी खूबसूरती, स्टाइल और दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को बहुत प्रभावित किया. हर फिल्म में उनकी मौजूदगी अपने आप में आकर्षण का केंद्र होती थी.
इतने सालों में बदल चुका हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय का लुक, लेकिन फिर भी कम नहीं हुई चेहरे की चमक

रीना रॉय की पुरानी तस्वीरें आज भी इंटरनेट पर खूब वायरल होती हैं. फैंस उनके ग्लैमरस लुक और सादगी की तारीफ करते हैं. लोग आज भी उन्हें उतना ही प्यार और याद करते हैं जितना उनके करियर के समय करते थे.
इतने सालों में बदल चुका हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय का लुक, लेकिन फिर भी कम नहीं हुई चेहरे की चमक

आज रीना रॉय का लुक बहुत बदल गया है, लेकिन उनके चेहरे की चमक अब भी बरकरार है. वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. फैंस उनकी पुरानी यादों और फिल्मी सफर को बड़े प्यार से देखते हैं.

RAJASTHAN : बेटी को कमरे में बंद कर दामाद को पीटा, लव मैरिज के बाद घरवालों ने बुलाया था प्यार से

0

राजस्थान के अलवर में लव मैरिज करने वाले दंपति को अपने ही परिवार से जान का खतरा है. शादी के बहाने घर बुलाकर युवक की पिटाई की गई और युवती को कमरे में बंद रखा गया. किसी तरह बचकर निकले दोनों ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई, मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.

राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में रहने वाले एक युवक युवती ने फरीदाबाद में लव मैरिज की थी. जैसे ही परिवार को उनकी शादी के बारे में पता लगा. तो युवती के परिवार ने दोनों से संपर्क किया और घर बुलाया. गांव में आते ही परिजनों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की व युवती को एक कमरे में बंद कर दिया. युवक व युवती ने किसी तरह से अपनी जान बचाई और वहां से भाग मामले की सूचना पुलिस को दी. दंपति ने अब एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने के बाद एक नए दंपति को अपनी जान का खतरा सताने लगा है. प्यार को मुकाम देने वाले इस जोड़े ने अब सुरक्षा की गुहार लगाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया है. पीड़िता प्रीति कटारिया और उसके पति जीतू मावर ने बताया कि दोनों पिछले पांच वर्षों से रिश्ते में थे. समय के साथ उनका रिश्ता मजबूत हुआ और उन्होंने समाज व परिवार की परवाह किए बिना फरीदाबाद जाकर शादी कर ली. लेकिन शादी के बाद हालात और भी भयावह हो गए.

पीड़िता का आरोप है कि परिवार ने उनकी शादी कराने के बहाने से बुलाया. जब वो गांव पहुंचे तो युवती के परिजनों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की. उसके अपने ही परिवार माता-पिता, भाई, भाभी और बहन ने उसके साथ न सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक प्रताड़ना भी की.

उसे एक महीने तक कमरे में बंद रखा गया और मारपीट की गई. इतना ही नहीं, जब युवक को घर बुलाया गया व उसके साथ भी मारपीट की गई. प्रेम विवाह के बाद अब दोनों को अपने ही परिजनों से जान का खतरा सताने लगा है. डर और दहशत के बीच यह जोड़ा किसी तरह अपनी जान बचाकर जिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा और सुरक्षा की मांग की. उन्होंने शादी के दस्तावेज भी पुलिस के सामने पेश किए हैं. इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं. खास बात यह है कि दोनों एक ही जाति से हैं, इसके बावजूद परिवार का विरोध देखने को मिल रहा है.

MP : 60 फीट गहराई में अटका है 3 साल का मासूम…, खेलते हुए जा गिरा बोरवेल में

0

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में 3 साल का मासूम बोरवेल में गिरने से हड़कंप मच गया. 60 फीट गहराई में फंसे बच्चे को निकालने के लिए रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं, जबकि प्रशासन और ग्रामीण बच्चे को सुरक्षित निकालने की कोशिश में जुटे हैं.

मध्यप्रदेश में बड़नगर के झलारियां गांव में गुरूवार को एक गंभीर हादसा हो गया. यहां तीन साल का एक मासूम बच्चा खेत के बोरिंग में गिर गया. घटना की जानकारी लगते ही बड़नगर और उज्जैन से रेस्क्यू टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया. अभी खबर लिखे जाने तक बच्चा बोरवेल में फंसा हुआ है और रेस्क्यू टीमें उसे बचाने के प्रयास में जुटी हैं. बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना पाकर उज्जैन के कलेक्टर व एसपी भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली.

घटना देर रात करीब 08 बजे की बताई जा रही है. राजस्थान के पाली से भेड़ लेकर कुछ लोग बड़नगर के झलारिया गांव में आए हुए हैं. डेरे के साथ तीन साल का मासूम भागीरथ भी था. गुरूवार को डेरे के लोग झलारिया के एक खेत में रूके थे, मासूम भागीरथ भी उनके साथ ही था. बच्चे के परिजन ने बताया कि बोरवेल पर एक पत्थर रखा था, जिसे भेड़ ने गिरा दिया था. इसी बीच बच्चा भी वहां पहुंच गया और बोरवेल पर लगे ढक्कन को उसने हाथ से हटाया.

इसके बाद बाल्टी समझकर उसमें पैर डाला और भीतर गिर पड़ा. भागीरथ के परिजन का कहना है कि ये सब मासूम की मां ने देखा लेकिन वह जब तक बच्चे के पास पहुंचती, तब तक बच्चा अंदर गिर चुका था. डेरे के लोगों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी थी. इसके बाद पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है.

बताया जा रहा है कि बालक 60 फिट गहराई में अटका हुआ है. प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है. सूचना मिलने पर उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी झलारियां गांव पहुंच गए थे. देर रात तक बच्चा बोरवेल में ही फंसा था और उसे निकालने के लिए पास में खुदाई आरंभ कर दी गई थी. देर रात तक खेत के आसपास तमाम लोगों जमा हो गए थे.

UP : रात को सो गया पति…मौका देखकर दुल्हन ने किया ऐसा कांड, सुबह उठा तो उड़ गए होश

0

बांदा में लुटेरी दुल्हन का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद सुहागरात पर दुल्हन जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि शादी के नाम पर 50 हजार रुपये भी ठगे गए. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लुटेरी दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया कि उसने अपने ही कथित पति को सदमे में डाल दिया. दरअसल, शादी के बाद सुहागरात के दिन दुल्हन पति के सो जाने का इंतजार किया, और फिर उसके सोते ही कीमती जेवर और कैश लेकर रफूचक्कर हो गयी.

पीड़ित जब नींद से जगा तो पत्नी के न मिलने पर उसके होश उड़ गए. उसने खोजबीन की और फिर न मिलने पर पुलिस से शिकायत कर दी. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत चार के खिलाफ गंभीर धाराओ में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है.

मामला बिसंडा थाना क्षेत्र का है. जहां के रहने वाले पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वो मजदूरी करके जीवन यापन करता है, उसने आगे बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके बेटे की शादी कराने के लिए 50 हजार रुपये ले लिए थे. पैसा लेने के बाद उसने कहा कि दुल्हन फतेहपुर की है, वो लोग यहीं आ जायेंगे और यहीं शादी कराई जाएगी.

पीड़ित परिवार ने शादी की तैयारियां शुरू कीं, जेवर सामान आदि खरीदना शुरू हुआ. पीड़ित ने दुल्हन और अपने लिए करीब तीस हजार के कपड़े भी खरीद डाले. तीन जनवरी को दुल्हन और उसके साथ कथित भाई और मौसी आये, मेहमान इकट्ठा हुए, अगले दिन पूरे रीति रिवाजों से शादी हो गई. फिर पांच जनवरी तक सभी लोग यही रुके रहे जिसके बाद अचानक उसके साथ कांड हो गया. पीड़ित शख्स गहरी नींद में सो चुका था जब उसके बगल में सो रही दुल्हन और उसके साथ आये दोनों लोग एकाएक गायब हो गए. उसने घर मे खोजबीन की तो जेवरात और कैश भी गायब था.

शादी कराने वाले व्यक्ति के घर गया तो वो भी लापता मिला. फिर उसने सभी को फोन मिलाया तो सभी के नम्बर भी बन्द बताते रहे. ठगी होने की चिंता पर पीड़ित थाने गया, वहां सुनवाई नहीं हुई तो डिप्टी एसपी के पास गया, जिसके बाद बिसंडा थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. पुलिस अधिकारी मामले में जांच कर रहे हैं. SHO राममोहन राय का कहना है कि मामले में खोजबीन की जा रही है, जांच करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ENTERTAINMENT : नाबालिग निकली महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा, 16 साल असली उम्र, जेल जाएगा पति फरमान खान?

महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. वो नाबालिग निकली है. अब फरमान खान के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है. उसके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज कराई गई है.

वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है. मोनालिसा के नाबालिग होने के दावों पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच के बाद एक चौंकाने वाला मोड़ आया है. जांच में वो नाबालिग निकली है. मोनालिसा से शादी करने वाले फरमान खान के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है. उनके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत खरगोन जिले के महेश्वर थाने में FIR दर्ज हुई है.

NCST के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के नेतृत्व में अधिवक्ता प्रथम दुबे द्वारा की गई कानूनी पैरवी से ये साबित हुआ कि जिस मोनालिसा को बालिग बताकर विवाह कराया गया था, वो वास्तव में पारधी जनजाति समुदाय की एक नाबालिग लड़की है. अधिवक्ता प्रथम दुबे ने इस संवेदनशील मामले को पूरी प्रखरता के साथ आयोग के समक्ष 17 मार्च 2026 को उठाया.

अधिवक्ता प्रथम दुबे ने आयोग को बताया कि इस विवाह में केरल के CPI-M नेताओं की सक्रिय भागीदारी और PFI जैसे संगठनों की संलिप्तता एक गंभीर चिंता का विषय है. शिकायत में स्पष्ट किया गया कि ये विवाह केवल एक निजी मामला नहीं, बल्कि ‘लव जिहाद’ के अस्तित्व को नकारने के लिए वैश्विक स्तर पर एक “फॉल्स नैरेटिव” सेट करने की रणनीतिक कोशिश थी.

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष अन्तर सिंह आर्य के निर्देश पर गठित जांच दल ने केरल से लेकर मध्य प्रदेश के गांवों तक गहन छानबीन की और मात्र 72 घंटे में केरल से लेकर मध्य प्रदेश के महेश्वर तक सारे तार जोड़कर सच को उजागर कर दिया. सलाहकार प्रकाश और निदेशक पी. कल्याण रेड़ी की जांच में महेश्वर के सरकारी अस्पताल के रिकॉर्ड में मोनालिसा नाबालिग निकली.

जांच की शुरुआत केरल के नयनार देवा मंदिर से शुरू की गई. मंदिर प्रशासन ने जांच में बताया कि मोनालिसा और फरमान की शादी आधार कार्ड में उल्लेखित आयु के आधार पर की गई है. केरल के पुअर गांव के ग्राम पंचायत कार्यालय में इस शादी का पंजीकरण किया गया है. इसमें मोनालिसा के गलत जन्म प्रमाण पत्र को आधार बनाया गया है. जांच दल ने पाया कि ये गलत जन्म प्रमाण पत्र नगरपालिका महेश्वर से जारी किया गया है. उसके बाद जांच दल ने तत्काल मध्यप्रदेश महेश्वर के सरकारी मेडिकल अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच की और पाया कि मोनालिसा का जन्म 30 दिसंबर 2009 को शाम 5:50 हुआ था.

जिसके आधार पर वो केरल में संपन्न विवाह 11 मार्च, 2026 को मात्र 16 साल 2 महीने और 12 दिन की थी. जांच टीम ने पूर्व में स्थानीय नगर पालिका महेश्वर द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, जो गलत जन्म तिथि के आधार पर जारी किया गया है (जिसमें मोनालिसा की जन्म तिथि 1/1/2008 लिखाई गई थी) उसे निरस्त करवाने में भी कानूनी प्रावधानों का अध्ययन कर स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया. जन्म प्रमाण पत्र के इस दस्तावेजी प्रमाण ने विवाह के पक्षकारों की साजिश को बेनकाब कर दिया. मोनालिसा के माता-पिता द्वारा उनके रक्त संबंधियों के जाति प्रमाण पत्र भी आयोग को उपलब्ध कराए गए जिससे यह बात भी साबित हो गई की मोनालिसा के माता-पिता अनुसूचित जनजाति समुदाय के सदस्य है.

मध्य प्रदेश के थाना महेश्वर में पॉक्सो बीएनएस और एट्रोसिटी एक्ट के अंतर्गत एफआईआर दर्ज हुई है. इस सनसनीखेज खुलासे के बाद आयोग की अनुसंशा पर प्रशासन हरकत में आ गया है. आरोपी फरमान के खिलाफ पुलिस ने निम्नलिखित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एट्रोसिटी एक्ट (SC/ST Act): पीड़िता महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में अधिसूचित ‘पारधी’ जनजाति से संबंध रखती है, जिसके कारण उन पर अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं. भारतीय न्याय संहिता (BNS): साजिश और अवैध विवाह से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत भी कार्यवाही की जा रही है.

DELHI : 10 साल के कंटेंट क्रिएटर अभिनव अरोड़ा के पिता की कार पर हमला, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया अरेस्ट

0

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 10 साल के आध्यात्मिक कंटेंट क्रिएटर अभिनव अरोड़ा के पिता की कार पर हमला कर दिया गया. दरअसल, कार एक बाइक से टकरा गई थी, इसी के बाद दोनों पक्षों में विवाद होने लगा. इस मामले में पुलिस ने मामले में शांति भंग की आशंका के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है,

राजधानी दिल्ली में बीते दिनों 10 साल के कंटेंट क्रिएटर अभिनव अरोड़ा के पिता की कार पर हमला हो गया था. इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है. दरअसल, अभिनव के पिता की कार रास्ते में खड़ी बाइक से टच हो गई थी, इसी के बाद वहां खड़े लोगों ने लापरवाही से ड्राइविंग का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया था.

एजेंसी के अनुसार, यह मामला पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट के पास का है, जहां 7 अप्रैल की रात करीब 10 बजे कार बाइक से टकरा गई थी. कार अभिनव अरोड़ा के पिता चला रहे थे. घटना के समय अभिनव अरोड़ा कार में मौजूद नहीं थे. कार पास में ही खड़ी बाइक से टकरा गई थी, इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने कार चालक के ड्राइविंग तरीके पर आपत्ति जताई.

बाइक के पास खड़े लोगों का आरोप था कि कार स्पीड में थी और ड्राइविंग लापरवाही से की जा रही थी, जिससे उन्हें चोट लग सकती थी. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते माहौल गर्मा गया.

पुलिस का कहना है कि बहस के दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने गुस्से में आकर कार के बोनट और खिड़कियों पर कड़े (धातु का कंगन) से वार किया, जिससे गाड़ी को नुकसान पहुंचा. हालात बिगड़ते देख कार चालक ने तुरंत PCR को कॉल कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, इन तीनों को एहतियातन गिरफ्तार किया गया है, ताकि आगे किसी प्रकार की शांति भंग न हो. गिरफ्तार आरोपियों को बाद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है. उन्होंने यह भी कहा कि मामले से जुड़े लोगों के बयानों के आधार पर यदि आवश्यक हुआ तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ENTERTAINMENT : रणदीप हुड्डा ने दिखाया बेटी का चेहरा, रिवील किया नाम, ज‍िसका मतलब है बहुत खास

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को जन्म दिया है. एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर न्यू बॉर्न बेबी की झलक भी दिखाई है.

बॉलीवुड के दमदार एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम के जीवन में खुशियों ने दस्तक दी है. लिन ने 1 महीने पहले यानी 10 मार्च को एक प्यारी सी नन्ही परी को जन्म दिया था, जिसके बाद से हुड्डा परिवार में जश्न का माहौल है.

रणदीप ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया और अपनी नन्हीं बिटिया की पहली झलक दिखाई. एक्टर की इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.रणदीप की शेयर की गई पोस्ट में आप देख सकते हैं कि उनकी पत्नी लिन लैशराम अपनी बेटी को बड़े ही प्यार और सुकून से अपनी बांहों में लिए नजर आ रही हैं. रणदीप ने अपनी बेटी को ‘अपनी दुनिया का नया केंद्र’ बताया है.

रणदीप हुड्डा ने पिता बनने के इस भावुक पल को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक दिल छू लेने वाली शेयर किया.. उन्होंने न केवल अपनी खुशी जाहिर की, बल्कि अपनी बेटी के नाम का खुलासा भी कर दिया है. रणदीप ने बताया कि उन्होंने अपनी लाडली का नाम ‘न्योमिका हुड्डा’ (Nyomika Hooda) रखा है. एक्टर ने लिखा कि न्योमिका का अर्थ है— ‘भगवान की कृपा, स्वतंत्रता और आसमान की तरह असीम.’

अपनी खुशी शेयर करते हुए, रणदीप और लिन ने कहा, ‘हमारी बेटी का नाम रखना हमारे लिए एक बेहद खास और इमोशनल पल रहा है. जैसे ही हमने ‘न्योमिका’ नाम सुना, हमें लगा कि यही नाम बिल्कुल सही है. पिछला एक महीना हमारे लिए सबसे शानदार तरीके से जीवन बदलने वाला रहा है, और माता-पिता के तौर पर हम इस नई यात्रा के हर पल को जी रहे हैं.’

एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने साल 2023 में शादी की थी. उन्होंने मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से शादी की थी. उनकी शादी रिवाजों के कारण भी काफी सुर्खियों में रही थी. बता दें कि 10 मार्च 2026 को रणदीप की बेटी का जन्म हुआ था.

NATIONAL : टैक्सी ड्राइवर से प्यार, दो बच्चों को छोड़ भागी महिला, कॉल रिकॉर्डिंग ने बचाई बैंक के रीजनल हैड पति की जान

0

अलवर में एक महिला ने टैक्सी ड्राइवर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. पति को बातचीत से इसकी जानकारी मिल गई और उसने शिकायत दर्ज कराई. एक महीने फरार रहने के बाद महिला और उसका प्रेमी पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

राजस्थान के अलवर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला को टैक्सी ड्राइवर से प्यार हो गया. यह रिश्ता इतना आगे बढ़ गया कि दोनों ने साथ मिलकर महिला के पति को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली. हालांकि समय रहते साजिश का खुलासा हो गया और अब पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला अलवर जिले के गोविंदगढ़ कस्बे का है. यहां रहने वाली अर्चना अरोड़ा की शादी साल 2018 में कर्णव खत्री से हुई थी, जो जयपुर में एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर के पद पर काम करता है. दोनों के दो बच्चे भी हैं.

कर्णव की नौकरी जयपुर में होने के कारण अर्चना अक्सर उससे मिलने टैक्सी से जयपुर जाया करती थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात टैक्सी ड्राइवर ऋषभ शर्मा से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और यह बातचीत जल्द ही प्यार में बदल गई. दोनों एक-दूसरे के करीब आते गए और साथ रहने का फैसला कर लिया. इस बीच अर्चना और ऋषभ ने कर्णव को रास्ते से हटाने की योजना भी बना ली. पुलिस जांच में सामने आया कि एक दिन कर्णव जयपुर से अलवर लौट रहा था और उसी टैक्सी में सवार था, जिसे ऋषभ चला रहा था. रास्ते में कर्णव पीछे की सीट पर सो गया. ऋषभ को लगा कि वह सो चुका है और उसने अर्चना को फोन कर बात करना शुरू कर दिया.

फोन पर बातचीत के दौरान ऋषभ ने अर्चना से कहा कि तुम्हारा पति मेरे साथ गाड़ी में है और अगर कहो तो आज ही उसे रास्ते से हटा सकता हूं. हालांकि अर्चना ने उस समय उसे मना कर दिया, लेकिन यह पूरी बातचीत कर्णव ने सुन ली और चुपचाप उसका वीडियो और ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया. उसने अपनी पत्नी पर नजर रखना शुरू कर दिया. जांच के दौरान उसे अर्चना के फोन से दोनों के बीच लंबी बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मिली, जिससे उनके संबंधों की पुष्टि हो गई. जब कर्णव ने अर्चना से इस बारे में सवाल किया, तो वह घबरा गई. कर्णव ने ऋषभ के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की बात कही, जिस पर अर्चना ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

कुछ समय बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया, लेकिन अर्चना ने इसके लिए कर्णव से 50 लाख रुपये की मांग की. जब कर्णव ने पैसे देने से मना कर दिया, तो अर्चना अपने प्रेमी ऋषभ के साथ घर से फरार हो गई. बताया जा रहा है कि 7 सितंबर 2025 को अर्चना घर से 5 लाख रुपये, जेवरात और एक छोटे बच्चे को लेकर मायके चली गई थी. बाद में बातचीत के बाद कर्णव उसे वापस घर ले आया था, लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच संबंध खत्म नहीं हुए.

इस बीच कर्णव ने मार्च 2026 में पुलिस में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिल रहा था. करीब एक महीने तक फरार रहने के बाद अर्चना और ऋषभ खुद ही अलवर के मिनी सचिवालय में पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंच गए. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

डिप्टी एसपी अंगद शर्मा के अनुसार, दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने अर्चना को जेल भेज दिया, जबकि ऋषभ को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. फिलहाल पुलिस ऋषभ से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि किस तरह अवैध संबंध और लालच परिवारों को तोड़ने के साथ-साथ अपराध की ओर भी ले जा सकते हैं.

UP : पापा ये फ्रॉड है… समझाता रहा मासूम बेटा, नहीं माने पापा, चुपके से मोबाइल को फ्लाइट मोड पर रख कर रोकी ठगी

0

बरेली में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगों ने दंपति को 10 घंटे तक वीडियो कॉल पर बंधक बनाए रखा. आतंकी कनेक्शन का डर दिखाकर बैंक डिटेल हासिल की गई, लेकिन 8वीं के छात्र ने फोन फ्लाइट मोड पर डालकर ठगी नाकाम कर दी. बच्चे की सूझबूझ से बड़ा साइबर फ्रॉड टल गया.

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. जालसाजों ने बड़ी चालाकी से एक दंपति को अपनी बातों में फंसा लिया.आतंकवादी घटनाओं में शामिल होने की बात कह कर दोनों को डरा लिया और दोनों को लगभग 10 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा. आरोपी बस अपने मंसूबों में कामयाब होने वाले थे लेकिन घर में मौजूद आठवीं क्लास में पढ़ने वाले नाबालिक छात्र ने दंपति को धोखाधड़ी की घटना से बचा लिया . अधिकारियों ने भी जब इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की तो हैरानी जताई कि कैसे आठवीं में पढ़ने वाले एक बच्चे की समझदारी से दंपति की जिंदगी बच गई.

यह पूरी घटना बरेली का थाना प्रेम नगर क्षेत्र की बताई जा रही है जहां पर एक दंपति को साइबर ठग करीब 10 घंटे तक वीडियो कॉल पर मानसिक रूप से बंधक बनाए रखे लेकिन लूट मचाने में असफल रहे.

इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुरखा बानखाना निवासी व्यापारी संजय सक्सेना को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हुए आरोप लगाया कि उनका मोबाइल नंबर किसी आतंकी गतिविधि और करोड़ों के घोटाले में इस्तेमाल हुआ है. साइबर ठग ने दंपति को यूनिफॉर्म में वीडियो शेयर कॉलिंग के दौरान अरेस्ट वारंट तक दिखाया, जिससे परिवार में दहशत फैल गई. साइबर अपराधियों ने दंपति को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लगातार वीडियो कॉल पर रखा.

साइबर ठगों ने वीडियो कॉलिंग के दौरान दंपति को इतना डरा दिया कि वह बुरी तरह से डर गए. उन्हें घर से बाहर न जाने, हर गतिविधि कैमरे के सामने करने और कॉल चालू रखने के निर्देश दिए गए. यहां तक कि खाना खाने और सोने के दौरान भी कॉल बंद न करने का दबाव बनाया गया. ठगों ने बातों में उलझाकर बैंक खातों से जुड़ी अहम जानकारी भी हासिल कर ली थी और पैसे निकालने की तैयारी में थे.

आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब होने वाले थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका. दरअसल, संजय सक्सेना के 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे तन्मय को ठगी का शक हुआ. उसने पिता को समझाने की कोशिश की, लेकिन डर के कारण वे सहमत नहीं हुए. आखिरकार देर रात तन्मय ने साहस दिखाते हुए मोबाइल को एयरोप्लेन मोड पर डाल दिया. इससे ठगों का संपर्क टूट गया और खातों से पैसे निकलने से बच गए.

अगली सुबह परिवार प्रेमनगर थाने पहुंचा. फोन चालू करते ही ठगों की फिर से कॉल आई, जिसे पुलिस ने उठाकर सख्ती से जवाब दिया. एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि इस तरह की वीडियो कॉलिंग आने पर तुरंत ही पुलिस को सूचना दें किसी भी प्रकार का ट्रांजैक्शन ना करें और बैंक डिटेल ना दें.

BHAKTI : कब है बगलामुखी जयंती? इस विधि से पूजा करने पर दूर होंगे सभी कष्ट

0

माँ बगलामुखी दस महाविद्याओं में आठवीं देवी हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब ब्रह्मांड में विनाशकारी तूफान आया था, तब माँ बगलामुखी ने ही उसे रोककर सृष्टि की रक्षा की थी.हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का बहुत महत्व है, जिनमें से आठवीं शक्ति माँ बगलामुखी हैं. इन्हें पीताम्बरा भी कहा जाता है क्योंकि इन्हें पीला रंग बहुत प्रिय है. मान्यता है कि इनकी पूजा करने से विरोधियों पर जीत मिलती है. साल 2026 में माँ बगलामुखी की जयंती बहुत ही शुभ संयोग में मनाई जाएगी.

साल 2026 में बगलामुखी जयंती 24 अप्रैल, शुक्रवार को मनाई जाएगी. अष्टमी तिथि 24 अप्रैल 2026 सुबह 07:18 बजे से शुरू होगी. तिथि का समापन 25 अप्रैल 2026 सुबह 05:51 बजे तक होगा. पूजा के लिए शुक्रवार का पूरा दिन बहुत शुभ रहने वाला है.

माँ बगलामुखी को स्तंभन की देवी माना जाता है. कहते हैं कि इनकी कृपा से इंसान की वाणी और शत्रुओं की बुद्धि पर नियंत्रण पाया जा सकता है. कोर्ट-कचहरी के मामलों या वाद-विवाद में सफलता पाने के लिए माँ बगलामुखी की साधना अचूक मानी जाती है.

माँ की पूजा में पीले रंग का विशेष महत्व है, इसलिए इसे पीताम्बरा उपासना भी कहते हैं. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, पीले रंग के कपड़े पहनें. पूजा के लिए पीले रंग के आसन का इस्तेमाल करें. माँ की मूर्ति या तस्वीर को गंगाजल से साफ करें. उन्हें पीले फूल, पीला चंदन, पीला फल और पीला भोग (जैसे बेसन के लड्डू) चढ़ाएं. पूजा के दौरान शुद्ध घी या सरसों के तेल का दीपक जलाएं. संभव हो तो इस दिन व्रत रखें और माँ के मंत्रों का जाप करें.

पूजा के समय इस मंत्र का जाप करना बहुत फलदायी माना जाता है. “ॐ ह्रीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय जिह्वान्कीलय बुद्धिं विनाशय ह्रीं ओम् स्वाहा।” मंत्र का जाप हल्दी की माला से करना सबसे उत्तम माना जाता है. माँ बगलामुखी के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में मध्य प्रदेश के दतिया में स्थित पीताम्बरा पीठ और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित बगलामुखी मंदिर शामिल हैं. जयंती के दिन इन मंदिरों में विशेष अनुष्ठान और हवन किए जाते हैं, जिनमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं.

- Advertisement -