Tuesday, April 14, 2026
Home Blog Page 205

National : ‘मैं शादीशुदा हूं…’ इनकार से बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका के बच्चे को लेकर दिल्ली से भागा, कानपुर में ट्रेन से पकड़ा गया

0

ये सनसनीखेज कहानी एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी की है. दिल्ली में रहने वाली महिला से बिहार के युवक ने शादी की जिद की. महिला ने ये कहकर इनकार कर दिया कि मैं शादीशुदा हूं. इसके बाद नाराज प्रेमी ने महिला के एक साल के बच्चे को किडनैप कर लिया और बिहार लेकर भाग निकला. दिल्ली पुलिस की सूचना पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर RPF ने ट्रेन से बच्चे को बरामद कर लिया.

बिहार का रहने वाला एक युवक शादीशुदा प्रेमिका से मिलने दिल्ली पहुंचा. उसने प्रेमिका से शादी की जिद की, इस पर महिला ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि मैं शादीशुदा हूं, बच्चा भी है. इसी बात से युवक बौखला गया और उसने खिलौना दिलाने के बहाने प्रेमिका के बच्चे को किडनैप कर लिया. गनीमत रही कि दिल्ली पुलिस की तेजी से जांच और सूचना पर कानपुर में ट्रेन से आरोपी को पकड़ लिया गया. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने दिल्ली पुलिस की सूचना पर ट्रेन से बच्चे को बरामद कर लिया है.

बिहार के रहने वाले हेमंत कुमार का दिल्ली के कपसेरा इलाके में रहने वाली महिला से प्रेम संबंध था. हेमंत उससे शादी करना चाहता था. लेकिन महिला शादीशुदा था. उसके एक बच्चा भी है. फिर भी उससे शादी करने के इरादे से हेमंत तीन दिन पहले बिहार से दिल्ली पहुंचा था. वहां प्रेमिका के घर जाकर उससे मिला और बोला कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं. मुझसे शादी करके बिहार चलो. इस पर महिला ने कहा कि प्रेम करना तो ठीक है, लेकिन मेरी शादी हो चुकी है और मेरा एक साल का बच्चा है. मैं ऐसे में तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकती.

इसके बाद गुस्साए प्रेमी ने महिला के बच्चे को खिलौना दिलाने के बहाने अपहरण कर लिया और उसको लेकर सीधे दिल्ली स्टेशन पहुंचा. वहां बिहार जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस छूटने वाली थी, वह बच्चे को लेकर जनरल बोगी में बैठ गया. बच्चा रो रहा था तो आरोपी चिप्स वगैरह देकर उसे चुप करा रहा था. इस पर कुछ लोगों ने पूछा कि बच्चे की मां कहां हैं, इस पर उसने कह दिया कि बच्चे की मां बीमार है, इसे दादी के पास छोड़ने जा रहे हैं.

मैं शादीशुदा हूं, तुम्हारे साथ नहीं रह सकती…’ इनकार से बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका के बच्चे को लेकर बिहार भागा, कानपुर में ट्रेन से पकड़ा गया
पुलिस ने आरोपी को ट्रेन के जनरल कोच से पकड़ा. (Photo: Screengrab)

वहीं जब महिला को घर में बच्चा नजर नहीं आया तो उसने हेमंत को कॉल किया कि बच्चे को लेकर वापस क्यों नहीं आए? इस पर हेमंत ने कहा कि तुम मुझसे शादी नहीं करोगी, बिहार नहीं चलोगी तो मैं बच्चे को लेकर ट्रेन से बिहार जा रहा हूं. तुम्हें बच्चा चाहिए तो बिहार आना पड़ेगा. वहीं हमसे शादी करनी पड़ेगी. यह सुनते ही महिला के होश उड़ गए. उसने रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि मेरे बच्चे को दे जाओ, मैं उसके बगैर जी नहीं सकती, लेकिन आरोपी हेमंत ने कहा कि जब तक तुम नहीं आओगी, तब तक मैं बच्चे को नहीं दूंगा. बच्चे को लेना है तो तुम्हें आना पड़ेगा.

इसके बाद घबराई महिला तुरंत नजदीकी थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई. हेमंत ने कॉल पर उससे यह भी कहा था कि मैं विक्रमशिला एक्सप्रेस से बिहार जा रहा हूं. पूरी जानकारी महिला ने पुलिस को दी. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत स्टेशन पर आरपीएफ से बात की तो पता चला ट्रेन रवाना हो चुकी है.

दिल्ली पुलिस ने कानपुर में आरपीएफ पुलिस से संपर्क करके पूरी जानकारी दी. कानपुर में आरपीएफ की टीम तुरंत एक्टिव हो गई. इसके बाद 8 बजकर 10 मिनट पर जैसे ही विक्रमशिला एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल पहुंची तो उसके जनरल कोच को आरपीएफ ने घेर लिया. तलाशी शुरू की गई तो भीड़ के बीच हेमंत बच्चे को गोद में छिपाए बैठा था. उसने पुलिस को देखा तो बच्चे को छिपाने लगा. लेकिन पुलिस ने उसकी हरकत देख ली.

इसके बाद हेमंत को बच्चे के साथ कानपुर सेंट्रल के आरपीएफ थाने ले जाया गया. पहले तो वह पुलिस से कहता रहा कि बच्चा मेरा है, मैं घर जा रहा हूं. लेकिन जब उसे दिल्ली पुलिस और प्रेमिका की शिकायत की कहानी बताई गई तो उसने कबूल कर लिया कि प्रेमिका को बिहार बुलाने के लिए वह बच्चे को बिहार ले जा रहा था. इस मामले को लेकर कानपुर पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी है. दिल्ली पुलिस अब कानपुर जाकर हेमंत को बच्चे के साथ दिल्ली ले जा रही है. आरपीएफ इंस्पेक्टर का कहना है कि दिल्ली पुलिस की सूचना पर ट्रेन से बच्चे के साथ प्रेमी हेमंत को गिरफ्तार किया गया है. अब उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया जाएगा. वह प्रेमिका को शादी के लिए बिहार बुलाने के चक्कर में बच्चे को किडनैप करके ले जा रहा था.

NATIONAL : शादी तोड़ने पर गुस्साए मंगेतर ने रची खौफनाक साजिश, बीच सड़क सीने में उतार दिया खंजर

0

जबलपुर में दहेज की मांग से इनकार करने पर 19 साल की युवती की उसके मंगेतर ने दोस्त के साथ मिलकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी. युवती ने 5 लाख रुपये की मांग के बाद शादी तोड़ दी थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. साहिल को शक था कि युवती किसी और से बात कर रही है.मध्य प्रदेश के जबलपुर में दहेज की मांग से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. 19 साल की युवती की उसके मंगेतर और उसके दोस्त ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक युवती ने शादी से पहले 5 लाख रुपये दहेज की मांग किए जाने पर रिश्ता तोड़ दिया था, जिससे नाराज़ होकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मृतका की पहचान इमलिया गांव निवासी ऋचा रजक के रूप में हुई है. वह रिछाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करती थी.करीब दो साल पहले ऋचा की मुलाकात साहिल रजक से एक शादी समारोह में हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया. बाद में परिजनों की सहमति से सगाई भी हो गई और फरवरी में शादी तय थी.

पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले साहिल रजक ने ऋचा के परिजनों को फोन कर 5 लाख रुपये दहेज की मांग की और गाली-गलौज भी की. इस व्यवहार से आहत होकर ऋचा ने शादी तोड़ दी और साहिल से संबंध खत्म कर लिए. इसके बाद साहिल को शक होने लगा कि ऋचा किसी और से बात कर रही है. इसी संदेह में वह उसे लगातार फोन पर धमकाने लगा.

गुरुवार रात साहिल अपने दोस्त अजय के साथ मोटरसाइकिल से रिछाई औद्योगिक क्षेत्र पहुंचा. जब ऋचा फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रही थी, तभी दोनों ने उसे रास्ते में रोक लिया. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने धारदार चाकू से ऋचा पर हमला कर दिया. उसकी गर्दन पर एक और सीने पर तीन से चार वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से ऋचा को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साहिल रजक और उसके साथी अजय को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना से पहले आरोपियों ने कोई योजना बनाई थी या नहीं और क्या इस अपराध में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था.

NATIONAL : कश्मीर में ठंड का कहर, जमने लगी फेमस डल झील…

0

कश्मीर में तापमान लगातार गिरता जा रहा है. कई इलाकों में तापमान माइनस 10 तक पहुंच गया है. लगातार बढ़ रही ठंड और तापमान में गिरावट के कारण फेमस डल झील जमने लगी है.

भारत के कई हिस्सों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है. कश्मीर में भी कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. बढ़ती ठंड के कारण तापमान माइनस में पहुंच गया है. पिछले तीन दिनों से घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी है. गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान रात के दौरान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया. इसके कारण पानी के स्रोतों के साथ-साथ मशहूर डल झील भी अब धीरे-धीरे जमने लगी है.

केवल श्रीनगर ही नहीं, बल्कि कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में हालात और भी गंभीर हैं. गुलमर्ग और सोनमर्ग में रात का तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच चुका है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक कश्मीर में इसी तरह की ठंड बनी रहेगी.15 जनवरी को एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कश्मीर में रहेगा, जिससे मौसम में कुछ बेहतरी आने की संभावना है. फिलहाल कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है, लेकिन मैदानी इलाकों को अभी भी पहली बर्फबारी का इंतजार है.भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 0°C से नीचे दर्ज किया गया. वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान 0 से 5°C के बीच रहा है.

IMD ने बताया कि आने वाले दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके साथ-साथ मध्य भारत और महाराष्ट्र क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, अगले कुछ दिनों में यहां तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है. गुजरात में भी आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

JAMMU KASHMIR : मां का दिल! ठंड से बचने के लिए शहीद बेटे की मूर्ति को ओढ़ाया कंबल…

0

जम्मू-कश्मीर से मां की ममता का एक दिल छूने वाला वीडियो सामने आया है. जहां देश की सीमा की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए कांस्टेबल गुरनाम सिंह की मूर्ति पर उनकी मां ने कंबल ओढ़ाया. इस वीडियो को जिसने भी देखा वो भावुक हो गया.

BSF कांस्टेबल गुरनाम सिंह ने 2016 में हीरानगर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया था. लेकिन स्नाइपर की गोली लगने से वे वीरगति को प्राप्त हो गए थे. उनकी शहादत की याद में जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा में उनकी एक मूर्ति बनाई गई है. इस मूर्ति पर उनकी मां जसवंत कौर ने शुक्रवार को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए कंबल ओढ़ाया.

मां द्वारा शहीद बेटे की मूर्ति को कंबल ओढ़ाए जाने का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. वहीं, जिसने भी इस वीडियो को देखा वो भी गमगीन हो गया. कंबल ओढ़ाने के बाद जसवंत कौर ने कहा कि गुरनाम सिर्फ़ एक सैनिक नहीं था जो लड़ाई में मारा गया. वह उनका जीता-जागता बेटा है, जो हमेशा उनके दिल में बसा रहेगा.

उन्होंने कहा कि मैं एक मां हूं और इस कड़ाके की ठंड में जहां हम खुद को गर्म रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. ऐसे मैं अपने बेटे की मूर्ति को इस हड्डी कंपा देने वाली ठंड में कैसे छोड़ सकती हूं? आपको बता दें कि गुरनाम को 21-22 अक्टूबर 2016 की रात को हीरा नगर सेक्टर में पाकिस्तानी हमले से भारत की सीमाओं की रक्षा करते हुए गोली लगी थी. एक स्नाइपर की गोली से उनकी जान चली गई, लेकिन वह हमेशा देश की यादों में ज़िंदा रहेंगे.

मरने से पहले गुरनाम ने घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया था, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और बाकी भाग गए. भारी गोलाबारी की आड़ में पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों के एक ग्रुप को भारतीय सीमा में धकेलने की कोशिश कर रही थी. लेकिन चौकस गुरनाम एक दीवार की तरह खड़ा रहे और आंतकियों की कोशिश को नाकाम कर दिया.

ENTERTAINMENT : टूटने की कगार पर पवन सिंह की शादी, दर्द में ज्योति सिंह के पिता, बोले- भगवान…

पवन सिंह और ज्योति सिंह का तलाक केस कोर्ट में चल रहा है और उनकी तीसरी शादी की भी चर्चा है. ज्योति सिंह चाहती हैं कि उनका रिश्ता सुधर जाए लेकिन पवन सिंह का मूड कुछ और है. बेटी का टूटता घर देखकर ज्योति सिंह के पिता दुखी हो रहे हैं.पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है. पवन सिंह का तलाक केस कोर्ट में चल रहा है. दूसरी ओर उनकी तीसरी शादी की भी चर्चा है. ज्योति सिंह चाहती हैं कि पवन सिंह संग उनका रिश्ता सुधर जाए, लेकिन पावर स्टार का मन बदल चुका है. बेटी का टूटता घर देखकर ज्योति सिंह के पिता दुखी हैं.

ज्योति सिंह के पिता रामबाबू सिंह से पूछा गया कि क्या पवन सिंह और ज्योति कभी साथ आ पाएंगे. इस पर वो कहते हैं कि मेरी ख्वाहिश है वो एक साथ दिखें. ऊपरवाले से प्रार्थना है कि दोनों एक हो जाएं. इससे बड़ी कोई दौलत नहीं है. इतना कहते हुए ज्योति सिंह के पिता का गला भरा आया और वो भावुक हो गए. ज्योति सिंह के बर्थडे पर उनकी बहन से पूछा गया था कि वो अपने जीजा पवन सिंह से क्या कहना चाहेंगी. इस पर उन्होंने कहा कि मैं यही कहूंगी कि आप खुश रहें. सदा खुश रहें और यूंही तरक्की करते रहें. ज्योति सिंह को अपना लें.

पवन सिंह के 40वें बर्थडे पर एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ उनकी खूब तस्वीरें वायरल हुईं. पवन सिंह को महिमा के साथ देखकर ये भी कहा गया कि उन्होंने तीसरी शादी कर ली है. बर्थडे वाले दिन पावर स्टार नशे में भी दिखे. ज्योति सिंह ने पवन सिंह की तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि ये अच्छा नहीं लगता है. लोग उन्हें अपना आइडल मानते हैं.

ऐसे में उनका नशे में दिखना और किसी महिला के साथ नजर आना, उनके राजनीतिक करियर पर असर डाल सकता है. ज्योति सिंह ने ये भी कहा कि किसी भी महिला को अच्छा नहीं लगेगा कि उसका पति किसी और के साथ दिखे.

WORLD : ‘मादुरो की तरह ट्रंप की भी गिरफ्तारी…’, ईरानी अधिकारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दी धमकी

विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिका और ईरान के रिश्तों में तनाव और गहरा गया है. ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर विवादित बयान दिया है.

ईरान में देशभर में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर विवादित बयान दिया है. ईरान की सुप्रीम काउंसिल ऑफ द कल्चरल रिवॉल्यूशन के सदस्य हसन रहिमपोर आज़घदी ने ट्रंप को पकड़ने की धमकी दी है.

हसन रहिमपोर आज़घदी ने कहा कि ईरान को ट्रंप के बयानों का जवाब उसी तरह देना चाहिए, जैसा अमेरिका ने हाल ही में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ किया. उन्होंने कहा कि जिस तरह अमेरिकी बलों ने मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ा, ट्रंप को भी वैसा ही अंजाम भुगतना चाहिए. आजघदी ने कहा, ‘ईरान को ट्रंप के साथ वही करना चाहिए, जो उन्होंने मादुरो के साथ किया. ट्रंप को ईरान में हो रहे प्रदर्शनों को लेकर अपने रुख की कीमत चुकानी होगी.’

ईरान के अधिकारी कहा कि ट्रंप को उनके राष्ट्रपति रहते हुए या उसके बाद भी पकड़ा जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद चाहते हैं कि ट्रंप को गिरफ्तार किया जाए. ईरानी अधिकारी यहीं नहीं रुके. उन्होंने अमेरिका के अंदर कार्रवाई करने की बात भी कही. उनका कहना था कि ट्रंप के रवैये को देखते हुए अमेरिका के किसी भी राज्य या शहर में किसी भी तरह का ऑपरेशन किया जा सकता है. यहां तक कि अमेरिकी अधिकारियों और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ बड़ी और नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाई भी जायज मानी जानी चाहिए. यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं. वहीं अमेरिका भी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है. इन बयानों के बाद तेहरान और वॉशिंगटन के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है.

इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में तेल और गैस कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि अमेरिका ईरान की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है. उन्होंने ईरानी सरकार को चेतावनी दी कि अगर प्रदर्शनकारियों पर घातक बल का इस्तेमाल किया गया तो अमेरिका जवाब देगा. ट्रंप ने कहा, “ईरान बड़ी मुसीबत में है. हम बहुत करीब से देख रहे हैं. अगर उन्होंने पहले की तरह लोगों को मारना शुरू किया, तो हम दखल देंगे.”

ट्रंप ने साफ किया कि अमेरिकी प्रतिक्रिया में जमीनी सैनिकों की तैनाती नहीं होगी. उन्होंने कहा, “इसका मतलब जमीन पर सेना भेजना नहीं है, बल्कि वहां वार करना है, जहां सबसे ज्यादा दर्द हो.” ट्रंप ने ईरान के प्रदर्शनों को अभूतपूर्व बताया और कहा कि सालों के दमन ने लोगों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदर्शनकारी सुरक्षित रहेंगे और ईरानी नेताओं को चेतावनी दी कि वे लोगों पर गोलियां न चलाएं.

ENTERTAINMENT : O’ Romeo Teaser Out: गोलियां बरसाते खूंखार अंदाज में दिखे शाहिद, नाटा पाटेकर-फरीदा जलाल ने चौंकाया, जबरदस्त है ‘ओ रोमियो’ का टीजर

शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ का धांसू टीजर आज मेकर्स ने रिलीज कर दिया. एक मिनट 35 सेकंड की क्लिप में 8 सिकारों की झलक भी दिखाई गई है.

शाहिद कपूर की पिछले साल देवा रिलीज हुई थी लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई. वहीं अब एक्टर बॉक्स ऑफिस पर अपनी नई अपकमिंग फिल्म से धमाका करने की तैयारी में है. दरअसल शाहिद की ‘ओ रोमियो’ रिलीज होने वाली है. हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें शाहिद खून से लथपथ चेहरे के साथ खूंखार अंदाज में दिख रहे हैं. इसके बाद से फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है. वहीं मेकर्स ने आज ‘ओ रोमियो’ का धांसू टीजर रिलीज कर दिया है.

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ की पहली झलक आज मेकर्स ने जारी कर दी. टीजर काफी धमाकेदार है और शाहिद के अलावा फिल्म के 8 स्टार्स की भी झलक इसने दे दी है. साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म का एक मिनट 35 सेकंड का वीडियो क्लिप शनिवार सुबह जारी किया गया. इस फिल्म से निर्माता विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की रीयूनियन हुई है और ये फिल्म सच्ची घटनाओं से इंस्पायर एक दमदार और इम्प्रेसिव लव स्टोरी है.

टीज़र से पता चलता है कि ‘ओ रोमियो’ वन साइडेड लव के बैकग्राउंड पर बेस्ड है, जो एक इंटेंस इमोशनल और उथल-पुथल भरी कहानी है और प्यार के ठुकराए जाने के दर्द को दिखाती है. क्लिप में शाहिद कपूर अपने पूरे शरीर पर बने टैटू को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. वे गुंडों से लड़ते और गोलियां चलाते हुए भी नजर आते हैं. टीज़र में फिल्म के बाकी कलाकारों – तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, अरुणा ईरानी, ​​विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया की भी धलक दिखाई गई है. टीज़र में फरीदा जलाल भी अपने दमदार अवतार से इम्प्रेस करती नजर आ रही हैं. ओवरऑल ओ रोमियो का टीजर काफी धांसू है.

ओ रोमियो एक शानदार एक्शन थ्रिलर होने की उम्मीद है. यह फिल्म 14 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. टीजर के आने के बाद अब इस फिल्म को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट पीक पर पहुंच चुकी है. वहीं फिल्म की रिलीज की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. देखने वाली बात होगी कि क्या ये फिल्म शाहिद की एक अदद हिट की ख्वाहिश पूरी कर पाती है या नहीं.

NATIONAL : 100 से ज्यादा की रफ्तार, 16 लोगों को रौंदा, एक की मौत…

0

राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार रात हुए ऑडी हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. यहां ऑडी कार ने सड़क किनारे खड़े ठेलों और लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 लोग से घायल हो गए.

जयपुर में शुक्रवार रात तेज रफ्तार का खौफनाक नजारा देखने को मिला. यहां करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड में दौड़ रही एक ऑडी कार ने सड़क किनारे ऐसा तांडव मचाया कि हर तरफ अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे का CCTV वीडियो अब सामने आया है.

घटना जयपुर की पत्रकार कॉलोनी स्थित खराबास सर्किल के पास की है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार ऑडी कार पहले डिवाइडर से टकराती है और फिर बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ठेले, थड़ियों और वाहनों को रौंदते हुए आगे बढ़ जाती है. करीब 30 मीटर तक कार कहर बनकर दौड़ती रही. इस दौरान 12 से ज्यादा ठेले और थड़ियां पलट गईं, वहीं सड़क किनारे खड़ी एक कार भी टक्कर से पलट गई.

इस भीषण हादसे में कुल 16 लोग चपेट में आ गए. इनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है.सूचना मिलते ही मुहाना और पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए एसएमएस अस्पताल और जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त सड़क किनारे रोज की तरह फास्ट फूड और अन्य सामान के ठेले लगे हुए थे. अचानक तेज रफ्तार ऑडी कार लोगों को उड़ाती चली गई. अगर कुछ लोग समय रहते इधर-उधर न भागते, तो मरने वालों की संख्या और भी ज्यादा हो सकती थी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और गुस्साए लोगों ने कार में सवार दो युवकों की जमकर पिटाई भी कर दी.

हादसे के वक्त ऑडी कार में चार लोग सवार थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर नशे में था. बताया जा रहा है कि नशेबाज ड्राइवर और उसका एक साथी, जो पुलिस कॉन्स्टेबल बताया जा रहा है, हादसे के बाद मौके से फरार हो गए. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

मुहाना थाने के एसएचओ गुरुभूपेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार की रफ्तार बेहद तेज पाई गई है. CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है. ऑडी कार को जब्त कर लिया गया है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है.

NATIONAL : अल्टो कार और ढाई लाख नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या… फरार पति गिरफ्तार

0

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक विवाहिता की दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी. पीड़िता के पिता ने मामले में ससुराल पक्ष के 4 लोगों पर FIR दर्ज कराई थी. वहीं अब पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

सहारनपुर के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. यह मामला ग्राम लोधीपुर निवासी नाथीराम द्वारा दर्ज कराया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसकी पुत्री राधा से दहेज में आल्टो कार और ढाई लाख रुपये की मांग की जा रही थी. मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने राधा की हत्या कर दी. इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मुकदमा दर्ज किया गया था.

आपको बता दें कि सहारनपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में विवाह के महज 1.5 महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया था. मृतका के गले पर निशान मिलने से परिजनों ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई थी. पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और सभी आरोपियों की तलाश कर रही थी.

बेहट थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी नाथीराम पुत्र मंगूराम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी राधा की शादी 24 नवंबर 2025 को सलेमपुर भुकड़ी निवासी सुजीत पुत्र योगेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी. शादी में हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया गया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ. आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से पति सुजीत, सास संयोगिता, ससुर योगेश और देवर सुमित उर्फ हार्दिक, राधा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे, पति द्वारा आए दिन मारपीट की जाती थी.

पीड़ित पिता के अनुसार करीब दस दिन पहले सुजीत राधा को मायके लेकर आया और दहेज में ऑल्टो कार व ढाई लाख रुपये की मांग की. मांग पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई. हालांकि समाज और परिजनों ने समझा-बुझाकर राधा को वापस ससुराल भेज दिया. 8 जनवरी 2026 की सुबह करीब 10 बजे सुजीत ने फोन कर राधा के हार्ट अटैक से बीमार होने की सूचना दी. जब परिजन सलेमपुर भुकड़ी पहुंचे तो राधा मृत अवस्था में मिली, गले पर साफ निशान थे.

GUJARAT : सोमनाथ मंदिर में पूजा, राजकोट में ट्रेड शो और अहमदाबाद में जर्मन चांसलर से मुलाकात… PM मोदी के गुजरात दौरे का पूरा प्लान

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर जा रहे हैं. इस दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक, औद्योगिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. वे सोमनाथ, राजकोट, अहमदाबाद और गांधीनगर में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 जनवरी तक तीन दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे सोमनाथ, राजकोट, अहमदाबाद और गांधीनगर में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. दौरे में जहां एक ओर सोमनाथ मंदिर में पूजा और धार्मिक आयोजनों में भागीदारी होगी, वहीं दूसरी ओर वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन, अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता भी शामिल है.

प्रधानमंत्री 10 जनवरी की शाम को सोमनाथ पहुंचेंगे. शाम को वे सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसके बाद रात करीब 8 बजे प्रधानमंत्री ओंकार मंत्र जाप में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वे सोमनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ड्रोन शो भी देखेंगे.

11 जनवरी को प्रधानमंत्री सुबह करीब 9:45 बजे शौर्य यात्रा में शामिल होंगे. यह यात्रा सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अनगिनत योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए निकाली जाती है. इसके बाद सुबह करीब 10:15 बजे प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे.

दोपहर करीब 1:30 बजे प्रधानमंत्री सम्मेलन में व्यापार शो और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. दोपहर करीब 2 बजे प्रधानमंत्री राजकोट के मारवाड़ी विश्वविद्यालय में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए आयोजित वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित भी करेंगेवाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस 11 से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है. यह सम्मेलन कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों के 12 जिलों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. सम्मेलन का उद्देश्य पश्चिमी गुजरात में निवेश और औद्योगिक विकास को नई गति देना है.

इस सम्मेलन के प्रमुख क्षेत्र सिरेमिक, इंजीनियरिंग, पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स, मत्स्यपालन, पेट्रोकेमिकल्स, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, खनिज, ग्रीन एनर्जी इकोसिस्टम, कौशल विकास, स्टार्ट-अप, एमएसएमई, पर्यटन और संस्कृति होंगे. जापान, दक्षिण कोरिया, रवांडा और यूक्रेन इस सम्मेलन के भागीदार देश होंगे.

राजकोट से प्रधानमंत्री अहमदाबाद जाएंगे. शाम करीब 5:15 बजे प्रधानमंत्री महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन पर अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण के सेक्टर 10A से महात्मा मंदिर तक के शेष हिस्से का उद्घाटन करेंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ 12 और 13 जनवरी 2026 को भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. यह जर्मन चांसलर मर्ज़ की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी.

12 जनवरी को प्रधानमंत्री अहमदाबाद में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात करेंगे. सुबह करीब 9:30 बजे प्रधानमंत्री और जर्मन चांसलर साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे. इसके बाद सुबह करीब 10 बजे दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लेंगे.इसके बाद सुबह 11:15 बजे से गांधीनगर के महात्मा मंदिर में प्रधानमंत्री और जर्मन चांसलर के बीच द्विपक्षीय वार्ताएं होंगी. इन बैठकों में भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी. हाल ही में इस साझेदारी के 25 वर्ष पूरे हुए हैं.

द्विपक्षीय वार्ता में व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कौशल विकास और गतिशीलता में सहयोग को मजबूत करने पर फोकस रहेगा. इसके साथ ही रक्षा और सुरक्षा, विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान, हरित और सतत विकास तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होगी.

- Advertisement -

News of the Day