Friday, September 25, 2026
Home Blog Page 206

UP : सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास में बैठा पॉलिटेक्निक छात्र गिरफ्तार, पिट्ठू बैग खोलते ही पुलिस रह गई दंग

0

इटावा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने एक पॉलिटेक्निक छात्र को लग्जरी अंदाज में शराब की तस्करी करते पकड़ा है. आरोपी सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास कोच में सफर कर रहा था. उसके पास से भारी मात्रा में ब्रांडेड शराब की बोतलें बरामद हुई हैं, जिन्हें वह दिल्ली से बिहार ले जा रहा था.

जीआरपी पुलिस ने इटावा जंक्शन पर सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास (H1) कोच में छापेमारी कर बिहार के बेगूसराय निवासी गौरव कुमार को गिरफ्तार किया है. 22 वर्षीय यह आरोपी पॉलिटेक्निक का छात्र है और नई दिल्ली से बेगूसराय जा रहा था. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गौरव के पास मौजूद चार नए पिट्ठू बैग और एक ट्रॉली बैग की तलाशी ली. इन बैगों के भीतर से विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों की कुल 48 अवैध शराब की बोतलें बरामद हुईं. पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर 3 पर ट्रेन रुकते ही छात्र को हिरासत में ले लिया और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

जीआरपी थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी गौरव कुमार मटिहानी जिले का रहने वाला है. वह तस्करी के लिए सुरक्षित माने जाने वाले एसी फर्स्ट क्लास कोच का इस्तेमाल कर रहा था ताकि किसी को शक न हो.

पुलिस ने उसके पास से चार पिट्ठू बैग और एक ट्रॉली बैग बरामद किए हैं, जो पूरी तरह शराब की बोतलों से भरे हुए थे. पुलिस ने छात्र के खिलाफ धारा 60/63 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.पूछताछ के दौरान आरोपी छात्र गौरव ने खुद को निर्दोष बताया. उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह दिल्ली घूमने गया था और उसके दोस्त ने ही उसकी वापसी का रिजर्वेशन कराया था. गौरव का दावा है कि उसके दोस्त ने उसे बैग बेगूसराय पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी थी और चार अज्ञात लोगों ने ट्रेन में सामान रखा था. छात्र के मुताबिक, वह सो रहा था और उसे बैग में मौजूद शराब की जानकारी नहीं थी.

ENTERTAINMENT : ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के दौरान वामिका गब्बी ने राजपाल यादव को किया था इग्नोर? एक्टर ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताया सच

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बांग्ला के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में, प्रमोशन के कुछ वीडियो वायरल हुए, जिसमें कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने उन्हें ‘इग्नोर’ किया है,. इन क्लिप्स की वजह से वामिका को काफी ट्रोल भी होना पड़ा. वहीं अब, राजपाल ने इस विवाद पर रिएक्ट किया है और सारा सच बताया है.

राजपाल यादव ने वामिका गब्बी की उन्हें इग्नोर करने पर हो रही आलोचना के बीच एक्ट्रेस का बचाव किया. दरअसल जूम से बात करते हुए, राजपाल यादव ने इन अटकलों को खारिज कर दिया और बताया कि यह बस कैमरा एंगल और गलत मतलब निकालने की बात है. उन्होंने कहा, “यह कैसा होता है कि जैसा आपका एंगल कैमरा होता है, मैं वहां किसी दूसरे को कर रहा हूं, वो बेचारी किसी दूसरे को कर रही है, लेकिन वो कैमरा एंगल ऐसा लगा.”

उन्होंने आगे कहा, “अक्की (अक्षय कुमार) पाजी के साथ एक वीडियो में, तीन लड़कियां खड़ी हैं और हम लोग जैसे सीन नहीं बनाते? तुम वहां खड़े हो जाओ, मैं यहां खड़ा हो जाऊंगा, और लड़कियां बीच में खड़ी हो जाएंगी. लेकिन अगर लोगों को उसमें भी एंटरटेनमेंट मिलता है, तो कोई प्रॉब्लम नहीं है. हम सच में वामिका, अक्की पाजी और इन सब पर काफी हंस चुके हैं.”

राजपाल ने यह भी कहा कि भूत बंगला की कास्ट एक-दूसरे के साथ इतना कम्फर्टेबल बॉन्ड शेयर करती है कि उनके बीच कोई फॉर्मैलिटी नहीं बची है, हालांकि, उन्होंने माना कि दूर से देखने वाला कोई भी चीज़ों का अलग मतलब निकाल सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि अपने 25 साल के करियर में, उन्हें कभी भी इग्नोर महसूस नहीं हुआ.

दरअसल वायरल हुए वीडियो में राजपाल यादव, अक्षय कुमार, एकता कपूर और वामिका गब्बी भूत बांग्ला का प्रमोशन करते हुए दिखे थे. क्लिप में, वामिका तेज़ी से एकता की तरफ़ जाती दिखीं, जबकि राजपाल अपने बाल ठीक करते दिखे. हालांकि, कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने सोचा कि राजपाल को लगा कि वामिका उन्हें गले लगाने आ रही हैं, और जब वह एकता की तरफ़ मुड़ीं, तो उन्होंने अपने बाल ठीक करके खुद को शर्मिंदगी से बचाने की कोशिश की.

प्रमोशन के एक और वायरल हुए वीडियो में मिथिला पालकर ग्रुप फोटो के दौरान वामिका को राजपाल के बगल में खड़े होने के लिए कहती दिखी हैं. लेकिन वामिका पहले थोड़ी हिचकिचाती हैं फिर बाद में, जब वह आखिरकार उनके बगल में खड़ी हुईं, तो राजपाल मज़ाक में वहां से चले जाते हैं. यह पल जल्द ही मज़ेदार हो गया जब वामिका उनके पीछे-पीछे जाने लगती है, ऐसा लगा कि वे उन्हें रोकने के लिए गई थीं. क्लिप के हल्के-फुल्के अंदाज़ के बावजूद, वामिका को ऑनलाइन ट्रोलिंग झेलनी पड़ी.

बता दें कि भूत बंगला का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है. इस हॉरर-कॉमेडी में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं, साथ ही परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, तब्बू और दूसरे एक्टर भी अहम रोल में हैं. इस फिल्म का ट्रेलर 6 अप्रैल को रिलीज़ हुआ था. जिसे मिले-जुले रिएक्शन मिले. इन सबके बीच बता दें कि ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और 16 अप्रैल को इसके पेड प्रीव्यू शो रखे गए हैं.

NATIONAL : अंधेरी गली में लड़की पर चाकू से 12 वार… मरा समझकर छोड़ गया, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

0

झारखंड के चाईबासा में ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही एक युवती पर अज्ञात युवक ने 12 बार चाकू से हमला कर दिया. गंभीर हालत में उसे जमशेदपुर रेफर किया गया है. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.झारखंड के चाईबासा से इस वक्त की एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित गुटुसाईं, आनंद मार्ग स्कूल गली में एक युवती पर अज्ञात युवक ने बेरहमी से चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

घायल युवती की पहचान शिल्पी मोदक के रूप में हुई है, जो चाईबासा न्यू कॉलोनी नीमडीह की रहने वाली है. बताया जा रहा है कि वह ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी, तभी पहले से घात लगाए हमलावर अज्ञात युवक ने अंधेरे का फायदा उठाकर पीछे से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. युवक ने युवती के पीठ और हाथ पर करीब 12 बार चाकू से वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी.

घटना के बाद हमलावर युवती को मृत समझकर मौके से फरार हो गया. इधर, राहगीरों ने जब उसे खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा देखा, तो तत्काल उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया.

परिजनों के अनुसार, शिल्पी एक बेहद गरीब परिवार से आती है. उसके पिता अनिल चंद्र मोदक टोटो चालक हैं. शिल्पी अपने घर की बड़ी बेटी है और परिवार की मदद के लिए ट्यूशन पढ़ाकर सहयोग करती थी. इस घटना के बाद परिवार सदमे में है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनकी बेटी के साथ ऐसा किसने और क्यों किया.

फिलहाल, हमलावर की पहचान और हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है.इस वारदात ने पूरे चाईबासा शहर को झकझोर कर रख दिया है. लोगों में भारी आक्रोश है और वे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी तथा कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं. साथ ही, शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

SPORTS : 12 लाख का फाइन… गुजरात की रोमांचक जीत के बाद BCCI ने क्यों लगाया शुभमन गिल पर जुर्माना? जानिए

0

शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने बुधवार को IPL 2026 की अपनी पहली जीत दर्ज की. टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया. मैच के बाद गिल पर 12 लाख का जुर्माना लगा.

गुजरात टाइटंस ने बुधवार को हुए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया. शुभमन गिल समेत गुजरात के 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा, जिसकी बदौलत टीम 210 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंच पाई. केएल राहुल (92) और पथुम निसांका (41) ने दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई, डेविड मिलर अंत तक लड़ते रहे लेकिन अंत में गुजरात विजयी रही. मैच के बाद गिल पर 12 लाख का जुर्माना लगा.

स्लो-ओवर रेट के कारण शुभमन गिल पर जुर्माना लगा. IPL द्वारा जारी स्टेटमेंट में बताया गया, “दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है. यह उनकी टीम का आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित है. गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.”

अगर गुजरात टाइटंस से ऐसी गलती दोबारा होती है, तो कप्तान गिल पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा और तब इम्पैक्ट प्लेयर और प्लेइंग 11 में शामिल प्लेयर्स पर 12-12 लाख का जुर्माना लगेगा. हालांकि अब तीसरी गलती होने कप्तान पर एक मैच के बैन का नियम हटा दिया गया है.

10 ओवरों से पहले दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 पार पहुंच गया था, टीम जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन लगातार विकेट गिरने से दिल्ली पिछड़ती चली गई. वो तो डेविड मिलर ने अंत में तूफानी पारी खेलकर दिल्ली को वापस जीत की दहलीज पर लेकर गए, लेकिन अंतिम गेंद पर वह गेंद को कनेक्ट भी नहीं कर पाए.

राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवरों में महज 17 रन दिए और 3 विकेट भी चटकाए. उन्होंने नितीश राणा (5), समीर रिजवी (0) और अक्षर पटेल (2) के रूप में 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए. रिजवी ने पिछले दोनों मैचों में अर्धशतक जड़ा था, राशिद ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया.

NATIONAL : AMU में छात्र के कमरे से नकली नोट, कारतूस और फर्जी मार्कशीट बरादमद, विश्वविद्यालय परिसर में हलचल

0

एएमयू के हॉस्टल के कमरे से बरामद सामान में देसी पिस्टल की 32 बोर की दो मैगजीन, 315 बोर के चार खोखे, 9 एमएम का एक जिंदा कारतूस, 12 बोर के चार कारतूस और कई खाली खोखे शामिल हैं.

अलीगढ़ में दो दिन पहले एफएम टॉवर इलाके में हुई फायरिंग की घटना ने अब नया मोड़ ले लिया है. इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने जब सुरागों के आधार पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के हॉस्टल में दबिश दी, तो वहां से जो बरामदगी हुई उसने पूरे विश्वविद्यालय परिसर और शहर में हलचल मचा दी है. पुलिस को एक छात्र के कमरे से न सिर्फ हथियारों से जुड़ा सामान मिला, बल्कि नकली नोट और संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद हुए.

दरअसल पूरा मामला अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय का है जहां पुलिस टीम ने एएमयू के सर जियाउद्दीन हॉल में छापेमारी की. यह कार्रवाई एफएम टॉवर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में की गई थी, जिसमें पुलिस पहले से ही कुछ संदिग्धों की तलाश कर रही थी. जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर पुलिस सीधे हॉस्टल तक पहुंची और एक कमरे को चिन्हित कर तलाशी ली तो तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे से आपत्तिजनक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला. बरामद सामान में देसी पिस्टल की 32 बोर की दो मैगजीन, 315 बोर के चार खोखे, 9 एमएम का एक जिंदा कारतूस, 12 बोर के चार कारतूस और कई खाली खोखे शामिल हैं.

इसके अलावा पुलिस को 100 रुपये के छह नकली नोट भी मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी छात्र किसी बड़े फर्जीवाड़े या आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है. इतना ही नहीं, कमरे से आठ मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी बरामद हुआ है. पुलिस अब इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था और उसका नेटवर्क कितना बड़ा है. इन डिवाइसों से कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस को छात्र के नाम से दो अलग-अलग हाईस्कूल मार्कशीट मिलीं, जिनमें उम्र अलग-अलग दर्ज है.

इसके साथ ही दो अलग-अलग नामांकन पत्र भी बरामद हुए हैं. इस खुलासे के बाद यह शक गहराता जा रहा है कि आरोपी छात्र ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया था या फिर किसी और की पहचान का इस्तेमाल कर रहा था. पुलिस के मुताबिक, जिस छात्र के कमरे से यह सभी सामान बरामद हुआ है उसकी पहचान शहबाज उर्फ छोटू के रूप में हुई है, जो द्वितीय वर्ष का छात्र बताया जा रहा है.

हालांकि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वह पहले ही फरार हो चुका था. इससे यह भी संकेत मिलता है कि उसे पुलिस की कार्रवाई की भनक पहले ही लग गई थी. पुलिस के अनुसार इस मामले में सिविल लाइन थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. पुलिस ने आसपास के इलाकों में दबिश देना शुरू कर दिया है और उसके संभावित ठिकानों की तलाश की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस आरोपी के करीबी लोगों और दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है.

NATIONAL : मंचूरियन और कढ़ाई पनीर खाकर युवक की मौत, भाई- दोस्त की हालत गंभीर, रेस्टोरेंट सील

0

भभुआ में रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई और दोस्त गंभीर रूप से बीमार हैं. मंचूरियन और कढ़ाई पनीर खाने के बाद तबीयत बिगड़ी. प्रशासन ने रेस्टोरेंट सील कर जांच शुरू कर दी है. घटना ने खाने की गुणवत्ता और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बिहार के भभुआ शहर में एक रेस्टोरेंट के खाने ने परिवार को तबाह कर दिया. भभुआ शहर में रेस्टोरेंट से पैक कर लाए गए मंचूरियन और कढ़ाई पनीर खाने के कुछ घंटे बाद 20 साल के विशाल कुमार तिवारी की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई विनायक और दोस्त देवराज गंभीर रूप से बीमार पड़ गए.

सारंगपुर निवासी मार्कंडेय तिवारी के पुत्र विशाल तीनों दोस्तों के साथ रात करीब 10:30 बजे खाना खाया. देर रात उल्टी शुरू हुई और हालत बिगड़ने पर सुबह 4:30 बजे उन्हें भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने आरोप लगाया कि बिना उचित जांच (ईसीजी सहित) के जल्दबाजी में घोषणा की गई और आग्रह करने पर दुर्व्यवहार किया गया.

हैरानी की बात यह कि बाद में निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बताया कि मौत कुछ मिनट पहले ही हुई है. इससे सदर अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के सवाल खड़े हो गए हैं. हालांकि अस्पताल प्रशासन ने आरोपों से इनकार किया है.परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. फॉरेंसिक टीम ने रेस्टोरेंट और घर से खाद्य सैंपल व विसरा लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं. प्रशासन ने एहतियातन रेस्टोरेंट को सील कर दिया है.

मृतक के पिता ने बताया कि 20 अप्रैल को विशाल का जनेऊ संस्कार तय था, घर में खुशियां छाई हुई थीं. इस घटना ने पूरे परिवार को मातम में डुबो दिया है. एसडीओ अमित कुमार और एसडीपीओ अनिकेत अमर सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे. इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लैब जांच के बाद ही मौत का सही कारण और आगे की कार्रवाई तय होगी. यह घटना बाहर के खाने की स्वच्छता पर फिर सवाल उठाती है.

BUSINESS : शादी सीजन से पहले आज फिर गिरे सोने-चांदी के भाव, चांदी 2,700 रुपये फिसली; जानिए आपके शहर का ताजा रेट

9 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. MCX पर दोनों धातुएं सस्ती हुई हैं, जिससे सर्राफा बाजार में हलचल बनी हुई है.

घरेलू फ्यूचर मार्केट में गुरुवार, 9 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. कारोबार के शुरूआत में सोने-चांदी दोनों के दाम टूट गए थे. खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 420 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.

एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,50,647 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,51,776 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

सुबह करीब 9:50 बजे, गोल्ड वायदा 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,51,357 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,51,452 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं आज आपके शहर में इन बहुमूल्य धातुओं को कीमत क्या चल रही है.

चांदी की कीमत

एमसीएक्स पर 5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 1.13 प्रतिशत या 2,710 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,35,850 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,37,589 रुपये था.

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी आज 2,601 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 26,010 रुपये देने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,651 रुपये चल रही है.

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,980 रुपए
22 कैरेट – 1,41,160 रुपए
18 कैरेट – 1,15,530 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,830 रुपए
22 कैरेट – 1,41,010 रुपए
18 कैरेट – 1,15,380 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,54,920 रुपए
22 कैरेट – 1,42,010 रुपए
18 कैरेट – 1,18,610 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,830 रुपए
22 कैरेट – 1,41,010 रुपए
18 कैरेट – 1,15,380 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,880 रुपए
22 कैरेट – 1,41,060 रुपए
18 कैरेट – 1,15,430 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,980 रुपए
22 कैरेट – 1,41,160 रुपए
18 कैरेट – 1,15,530 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,880 रुपए
22 कैरेट – 1,41,060 रुपए
18 कैरेट – 1,15,430 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,51,480 रुपए
22 कैरेट – 1,38,850 रुपए
18 कैरेट – 1,13,610 रुपए

NATIONAL : सेक्स रैकेट के लिए होटल में छापा, मिले 4 प्रेमी- प्रेमिका, सड़क पर ही करा दी गई शादी

0

गढ़वा में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई, जहां पुलिस कार्रवाई के बाद प्रेमी-प्रेमिकाओं ने थाने के बाहर ही एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी कर ली. बिना रस्मों और बारात के हुए इस विवाह ने लोगों को हैरान कर दिया और समाज को एक अलग संदेश भी दिया है.

झारखण्ड के गढ़वा जिले मे एक अनोखी शादी देखी गई. यहां प्रेमी और प्रेमिका ने सड़क पर शादी रचा ली जो शहर में चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, गढ़वा शहर मे दो दिन पहले एक अभियान चलाकर एसडीएम और गढ़वा पुलिस ने चार नामचीन होटलों मे छापेमारी की थी. यहां 14 जोड़े आपत्तिजनक हालात में पकड़े गए थे जो देह व्यापार से जुड़े हुए थे. ऐसे में सभी को पुलिस पकड़ कर थाने ले आई. मालूम हुआ कि इसमें चार जोड़े प्रेमी और प्रेमिका थे.

पुलिस ज़ब सभी आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही थी तभी चार जोड़ों के परिजनों ने पुलिस से कहा- हम अपने बेटे एवं बेटियों की शादी करने को तैयार हैं, आप इन्हे जेल मत भेजिए. बस फिर क्या था चट मंगनी पट व्याह वाली यह कहावत चरिथार्थ हो गई. पुलिस ने जैसे ही प्रेमी और प्रेमिका को बॉन्ड भरवा कर छोड़ा तो थाना गेट के बाहर निकलते ही सभी प्रेमी और प्रेमिकाओ ने बिना देर किए एक दूसरे को वरमाला डाली , मांग मे सिंदूर भरा और हो गई शादी. ना बारात की जरूरत पड़ी , न ही पंडित जी की और दुल्हनिया चल दी अपने ससुराल.

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की है. उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से समाज में गलत संबंधों पर रोक लगेगी और लड़कियों के साथ खिलवाड़ करने वालों को सबक मिलेगा. लोगों ने यह भी कहा कि गढ़वा पुलिस और प्रशासन ने एक सकारात्मक संदेश दिया है.

NATIONAL : पत्नी से हुआ झगड़ा तो गुस्से में बुजुर्ग ने लगा ली फांसी, 70 की उम्र में दे दी जान

0

झारखंड के पलामू जिले के गोराडीह गांव में 70 वर्षीय व्यक्ति ने कथित रूप से पत्नी से विवाद के बाद घर में फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार रात की है. मृतक के बेटे ने बताया कि माता-पिता अलग रहते थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

झारखंड के पलामू में एक बुजुर्ग की खुदकुशी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव में रहने वाले 70 साल के इंद्रदेव महतो ने अपनी पत्नी से हुए झगड़े के बाद घर में फांसी लगाकर जान दे दी. यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है, जहां मामूली सी बहस के बाद बुजुर्ग ने गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया.

लेस्लीगंज के थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच हुई अनबन ही आत्महत्या की वजह लग रही है. पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात को किसी मुद्दे पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी. इसके बाद बुजुर्ग ने कमरे में जाकर खुद को फंदा लगा लिया. सुबह जब घरवालों को इसकी खबर मिली तो हड़कंप मच गया.

इंद्रदेव महतो के बेटे द्वारिका महतो ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता घर में अकेले ही रहते थे. द्वारिका खुद अपने परिवार के साथ करीब एक किलोमीटर दूर दूसरे घर में रहता है. उसने अपने बयान में साफ किया कि रात को माता-पिता के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था और उसके पिता काफी नाराज थे. इसी नाराजगी में उन्होंने अपनी जान दे दी.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी का कहना है कि बेटे के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. गांव के लोग भी इस घटना से हैरान हैं कि एक मामूली विवाद का अंत इतना दुखद होगा. फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि झगड़े की असली वजह क्या थी और क्या कोई और भी कारण तो नहीं था.

ENTERTAINMENT : ‘जिहादी को जेल होगी’, बोले सनोज मिश्रा, मोनालिसा का फरमान संग कराएंगे तलाक

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की शादी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नाबालिग होने की शिकायत पर नोटिस जारी कर जांच के आदेश दिए हैं. इस बीच फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर भगवान का धन्यवाद करते हुए न्याय की उम्मीद जताई है.

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले और फरमान की शादी विवादों में आ गई है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नाबालिग होने की शिकायत पर नोटिस जारी किया है और जांच के आदेश दिए हैं. कोर्ट के आदेश के बाद मोनालिसा की फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर महादेव का शुक्रिया अदा किया है.

सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो भगवान शिव की आराधना करते दिख रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा- महादेव जल्दी ही मेरा वनवास खत्म करेंगे कानून ने अपना काम शुरू कर दिया है. मोनालिसा के लव जिहाद में फंसने के बाद मैंने सारे काम छोड़कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मुहिम शुरू की. अब इसका असर दिखाई देने लगा है. हम जल्दी ही विजयी हो सकते हैं और षडयंत्र करने वाले जिहादी को जेल होगी.

सनोज मिश्रा लिखते हैं कि हालांकि, इस लड़ाई में फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” का नुकसान हुआ. कर्ज के बोझ के साथ जिहादी ने मोनालिसा से मेरे ऊपर झूठे आरोप लगवाए. मुझे झूठे केस में फंसाना चाहा. धमकियां भी लगातार मिलती रहीं, लेकिन धर्मयुद्ध को आप सभी ने रुकने नहीं दिया.

‘महाकुंभ वायरल गर्ल’ ने 11 मार्च को केरल के अरुमन्नूर में अपनी फिल्म के को-एक्टर फरहान से कोर्ट मैरिज की. मोनालिसा का कहना था कि परिवार जबरदस्ती उनके कजिन से उनकी शादी कराना चाह रहा था. अगर फरहान उनसे शादी नहीं करते तो वो अपनी जान दे देती. जब मोनालिसा की उम्र को लेकर विवाद हुआ, तो उन्होंने दस्तावेज दिखा कर कहा कि वो नाबालिग नहीं हैं. उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. शादी के बाद मोनालिसा ने अपने परिवार और सनोज मिश्रा पर भी कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान सनोज मिश्रा ने उन्हें गलत तरीके से टच करने की कोशिश की थी.

अब मोनालिसा की शादी का मामला कोर्ट पहुंच चुका है. हर किसी की नजर कोर्ट के फैसले पर देखते हैं. देखना दिलचस्प होगा कि इस लड़ाई में जीत किसकी होती है.

- Advertisement -