Friday, September 25, 2026
Home Blog Page 207

NATIONAL : ट्रेनिंग से लेकर जॉइनिंग तक सब फर्जी, यूपी के 150 युवाओं को झटका

0

लखनऊ में NGO में नौकरी और 90 हजार रुपये सैलरी का झांसा देकर करीब 150 युवाओं से एक करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. फर्जी संस्थाओं के नाम पर रजिस्ट्रेशन और ट्रेनिंग फीस वसूली गई, यहां तक कि जॉइनिंग लेटर भी दिए गए. फील्ड में पहुंचने पर पूरा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

लखनऊ में नौकरी दिलाने के नाम पर एक ऐसा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसने बेरोजगार युवाओं की उम्मीदों को गहरा झटका दिया है. NGO में काम और 90 हजार रुपये तक की सैलरी का लालच देकर करीब 150 लोगों से लगभग एक करोड़ रुपये ठग लिए गए. मामला तब खुला, जब ट्रेनिंग और जॉइनिंग के बाद युवाओं को फील्ड में भेजा गया और वहां पूरी कहानी ही उलट गई.

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने खुद को स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा बताते हुए दो संस्थाओं बेक फाउंडेशन और जीवन पथ फाउंडेशन के नाम पर भर्ती शुरू की. दावा किया गया कि उन्हें टीबी जागरूकता अभियान का काम मिला है और इसके लिए बड़े स्तर पर युवाओं की जरूरत है. बात को भरोसेमंद बनाने के लिए नौकरी को सरकारी प्रोजेक्ट से जुड़ा बताया गया और सैलरी 31,500 रुपये से लेकर 90,000 रुपये तक बताई गई. नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए यह ऑफर आकर्षक था. गोरखपुर, देवरिया और महाराजगंज समेत कई जिलों से युवक-युवतियां लखनऊ पहुंचे. यहां उनसे रजिस्ट्रेशन, ट्रेनिंग और सिक्योरिटी के नाम पर 90 हजार से लेकर 1 लाख 10 हजार रुपये तक जमा कराए गए. धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ती गई और करीब 150 लोगों से कुल मिलाकर लगभग एक करोड़ रुपये वसूले गए.

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपियों ने पूरी प्रक्रिया को बेहद व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया. युवाओं को भरोसे में लेने के लिए लखनऊ के महानगर इलाके के एक होटल में ट्रेनिंग कराई गई. वहां प्रेजेंटेशन के जरिए काम समझाया गया, फील्ड में क्या करना है इसकी जानकारी दी गई और टीम बनाकर अभियान चलाने की बात कही गई. इसके बाद सभी को नियुक्ति पत्र भी दे दिए गए, जिन्हें देखकर किसी को शक की गुंजाइश नहीं बची. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जब युवाओं को उनके-अपने जिलों में काम शुरू करने के लिए भेजा गया, तब इस पूरे खेल की असलियत सामने आई. जिन विभागों के नाम पर काम करने की बात कही गई थी, वहां पहुंचने पर अधिकारियों ने साफ कर दिया कि ऐसा कोई प्रोजेक्ट उनके पास नहीं है और न ही इन संस्थाओं का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड है. यह सुनते ही युवाओं के पैरों तले जमीन खिसक गई.

सच्चाई सामने आने के बाद जब पीड़ितों ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, तो सभी मोबाइल नंबर बंद मिले. विकासनगर इलाके में जिस दफ्तर से यह पूरा काम संचालित हो रहा था, वहां भी ताला लटका मिला. एक झटके में पूरा नेटवर्क गायब हो चुका था. जिन लोगों ने अपनी जमा पूंजी या उधार लेकर पैसे जमा किए थे, वे अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. इस घटना से प्रभावित युवाओं में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जो छोटे शहरों और कस्बों से बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर आए थे. किसी ने परिवार से उधार लिया, तो किसी ने कर्ज लेकर पैसे जमा किए. अब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी मेहनत की कमाई वापस पाने की है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की. इसके बाद लखनऊ के विकासनगर थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए टीमें भी लगाई गई हैं. फिलहाल इस पूरे मामले में पीड़ितों की नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी है. उन्हें उम्मीद है कि आरोपियों की गिरफ्तारी होगी और उनकी रकम वापस मिल सकेगी.

UP : गर्लफ्रेंड बताकर बीच चौराहे पर लड़की को बैठाने लगा बाइक पर, लोगों ने पुलिस बुलाई

0

फतेहपुर के आबूनगर में सरेआम युवती से छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. आरोपी युवक ने बीच सड़क जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की कोशिश की और विरोध पर धमकी दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं घटना से इलाके में आक्रोश है.

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक विशेष समुदाय का युवक , युवती को अपनी गर्लफ्रेंड बताकर बीच चौराहे में उससे जबरदस्ती कर रहा है. युवक साफ तौर से युवती को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहा है. इतना ही नहीं, वह युवती का बैग खींचकर उसे अपने साथ ले जाने का दबाव बनाता दिख रहा है. ये सारा तमाशा देखकर लोगों की भीड़ जुट गई.

जिस शख्स द्वारा इस सब का वीडियो बनाया जा रहा था उसे भी आरोपी ने धमकाने की कोशिश की. जब मौजूद लोग पुलिस बुलाने की बात करने लगे तो युवक मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अभियुक्त अमन सैयद उर्फ जॉर्डन के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और आगे को कार्रवाई में जुट गई है.

आपको बता दें कि थाना कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके में मंगलवार कि शाम करीब 5 बजे एक लड़का अमन सैय्यद उर्फ जार्डन पुत्र स्व हनीफ निवासी उत्तरी खेलदार थाना कोतवाली द्वारा रोड पर सरेआम एक लड़की का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी कर रहा था. वह अश्लील हरकत करते हुए उस लड़की को खींचते हुए अपनी मोटर साइकिल पर जबरदस्ती बैठा रहा था. लड़की द्वारा विरोध करने पर वह गाली गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी अमन के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2),75,352,351(2) के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की है.

ENTERTAINMENT : ‘तू गधे पर बैठने लायक है, मुंह काला करके’ समय रैना पर भड़के मुकेश खन्ना, सुनाई खरी-खोटी

समय रैना ने ‘स्टिल अलाइव’ वीडियो से यूट्यूब पर कमबैक किया है. कमबैक के साथ उन्होंने कई लोगों पर कटाक्ष किया, जिनमें से एक मुकेश खन्ना हैं. मुकेश खन्ना ने भी समय रैना पर पलटवार किया है.

‘इंडियॉज गॉट लेटेंट’ विवाद के 14 महीने बाद समय रैना ने धमाकेदार कमबैक किया. ‘स्टिल अलाइव’ वीडियो में समय रैना ने महीनों की भड़ास निकाली. उन्होंने एक्टर, कॉमेडियन और यूट्यूबर सभी पर तंज कसा. समय रैना ने मुकेश खन्ना पर कटाक्ष करते हुए कई सारी बातें बोलीं. अब टीवी के शक्तिमान ने भी उन पर पलटवार किया है. जानते हैं कि मुकेश खन्ना ने कॉमेयिन के लिए क्या कहा.

कॉमेडियन-यूट्यूबर समय रैना के कमेंट के बाद मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है. उन्होंने समय के लिए लिखा कि समय रैना तू गधे पर बैठने के लायक है. वो भी मुंह काला करके. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है. उसे लाख शीशियों में रखो, बाहर निकालो, फिर टेढ़ी की टेढ़ी. समय रैना की भी एक दुम है. कितना भी मारो. सीधा करो. वो वापस टेढ़ी हो जाती है. क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है. वो रोस्टेड प्राणी है.

आगे उन्होंने लिखा कि गंदगी की आग में जलाया हुआ. पकाया हुआ. पूरे देश ने लताड़ा, मारा. फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने. अब एक ही चीज बाकी है. उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए. जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें. क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है.

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के वक्त सुनील पाल, बी प्राक और मुकेश खन्ना जैसे तमाम लोगों ने समय को घेरा था. उन्होंने कहा था कि समय देश के युवाओं को बिगाड़ रहे हैं. जब समय ने कमबैक किया, तो इन सारे लोगों को आड़े हाथ लिया. समय ने शक्तिमान पर तंज कसते हुए कहा कि उस वक्त सब आ गए थे. शक्तिमान आ गया था, शक्तिमान? अब शक्तिमान से भला कौन लड़ेगा? सॉरी शक्तिमान. वो कह रहा था- ऐसे कंटेंट का बच्चों पर क्या असर होगा. मैं नहीं जानता आपने कितना शक्तिमान देखा. तब न्यूज आती थी कोई बच्चा शक्तिमान देखकर कूद गया. तूने बच्चे मारे हैं भाई, तू क्या बोल रहा है मुझे.

MAHARASHTRA : नासिक की MNC में यौन शोषण: 8 महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप, इंजीनियर-टीम लीडर समेत 6 गिरफ्तार, SIT जांच शुरू

0

महाराष्ट्र के नासिक में एक मल्टीनेशनल कंपनी से महिला कर्मचारियों के यौन शोषण, मानसिक उत्पीड़न और धार्मिक दबाव के गंभीर आरोप सामने आए हैं. कई पीड़िताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब इस पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है.

नासिक में एक प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली युवा महिला कर्मचारियों के साथ यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को अरेस्ट किया है, जिनमें कंपनी के टीम लीडर और इंजीनियर स्तर के कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं.

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अलग-अलग थानों में कुल नौ केस दर्ज किए गए हैं. मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में आठ और देवलाली पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है. इन मामलों में रेप, छेड़छाड़, धार्मिक भावनाएं आहत करने और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं.

शिकायत करने वाली महिलाओं ने आरोप लगाया है कि कंपनी के भीतर पिछले दो से तीन वर्षों से यह सब चल रहा था. उन्होंने बताया कि आरोपी उन्हें शारीरिक रूप से परेशान करने की कोशिश करते थे, उनके कपड़ों और शरीर पर आपत्तिजनक कमेंट किए जाते थे. मानसिक दबाव बनाया जाता था. कुछ मामलों में धार्मिक कमेंट और जबरन धार्मिक गतिविधियों में शामिल करने के भी आरोप लगाए गए हैं.

इस पूरे मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. एक पुरुष कर्मचारी ने भी आरोप लगाया है कि उसका ब्रेनवॉश किया गया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया. शिकायत के अनुसार, उसे विशेष धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने और खान-पान से जुड़ी आदतें बदलने के लिए मजबूर किया गया.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में कुछ के नाम आसिफ अंसारी, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी, रजा मेमन और तौसीफ अत्तर शामिल हैं. इनमें से एक आरोपी पर रेप का आरोप है, जिसने कथित तौर पर पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर उसका शोषण किया.

शिकायत करने वाली महिलाओं की उम्र आमतौर पर 18 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है. पुलिस को शक है कि यह घटनाएं साल 2022 से लगातार हो रही थीं. पीड़िताओं में से कई आर्थिक रूप से कमजोर हैं. नौकरी की जरूरत के कारण कंपनी में काम कर रही थीं.मामले की गंभीरता को देखते हुए नासिक पुलिस ने असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (ACP) के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है. इस टीम में करीब 12 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं, जो तकनीकी और सबूतों के आधार पर जांच कर रहे हैं.

पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़ितों की पहचान गोपनीय रखी जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस केस के तार केवल स्थानीय स्तर तक सीमित हैं या इसका दायरा और बड़ा हो सकता है. वहीं, आरोपियों की ओर से पेश वकील का कहना है कि वर्क प्लेस के फ्रेंडली माहौल के कारण हुई गलतफहमी भी हो सकती है. उनका कहना है कि FIR सामने आने के बाद ही स्थिति साफ होगी.

NATIONAL : प्यार का दबाव या मानसिक प्रताड़ना? बार-बार आ रहे कॉल से तंग आकर 3 बच्चों की मां ने कर ली आत्महत्या

0

धौलपुर में युवक की फोन पर लगातार धमकियों से परेशान 27 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पति की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी दो साल से महिला को कॉल कर मिलने और प्यार का दबाव बना रहा था.

राजस्थान के धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के लूला का पुरा गांव में 27 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर फोन पर लगातार परेशान किए जाने से तंग आकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका के पति ने नामजद आरोपी युवक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है.

मृतका की पहचान प्रीति के रूप में हुई है. पति नीरज के अनुसार, गांव निवासी राहुल पुत्र रामवीर कुशवाहा पिछले दो साल से प्रीति को मोबाइल फोन पर कॉल कर परेशान कर रहा था और उसे धमकी देता था. परिवार और ससुराल पक्ष ने कई बार आरोपी के पिता से बात कर उसे समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया.

रिपोर्ट के अनुसार, 6 अप्रैल को आरोपी ने प्रीति के मोबाइल पर करीब दस बार कॉल किए और धमकी दी. इसके बाद प्रीति ने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.बताया गया कि आरोपी राहुल प्रीति पर मिलने और प्यार करने का दबाव बनाता था. शुरुआत में प्रीति ने उसकी बातों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब परेशानियां बढ़ीं तो उसने परिवार को इसकी जानकारी दी.

परिजनों द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी की हरकतें जारी रहीं. आखिरकार लगातार तनाव से परेशान होकर प्रीति ने आत्मघाती कदम उठा लिया. मृतका अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई है. उसकी शादी करीब दस साल पहले नीरज कुशवाहा से हुई थी.मनियां थाना एसएचओ नीरज शर्मा ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर मनियां सीएचसी में पोस्टमार्टम कराया गया है. पति की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ प्रीति को परेशान करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

Vastu Tips : फायदा नहीं नुकसान दे रहा है ये लकी प्लांट! जानिए कहां हो रही है चूक

घर में लकी प्लांट (जैसे मनी प्लांट, तुलसी, बांस आदि) सिर्फ सजावट के लिए नहीं होते, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ये पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और आर्थिक ग्रोथ लाने में मदद करते हैं. लेकिन सही तरीके से न रखने पर इनका असर उल्टा भी हो सकता है,

घर के कोने में लगा हुआ मनी प्लांट सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि वास्तु के मुताबिक शुभ पौधा माना जाता है. वास्तु शास्त्र कहता है कि अगर इसकी सही से देखभाल की जाए, तो यह सोई हुई किस्मत जगा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी एक छोटी सी लापरवाही इस धन वर्षा को आर्थिक तंगी में बदल सकती है?अगर कड़ी मेहनत के बाद भी हाथ खाली रहता है, तो चेक करें कहीं आप ये गलतियां तो नहीं कर रहे.

  1. दिशा का रखें ध्यान
    मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में न रखें. वास्तु के अनुसार, यह दिशा इस पौधे के लिए सबसे ज्यादा नकारात्मक मानी जाती है. इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) में लगाएं, क्योंकि यह भगवान गणेश की दिशा है, जो बाधाओं को दूर करते हैं.
  2. जमीन चूमती बेल
    मनी प्लांट को ‘वेल्थ क्रीपर’ कहा जाता है. इसकी बेलें जितनी ऊपर की ओर जाएंगी, आपकी तरक्की का ग्राफ भी उतना ही ऊंचा होगा. अगर इसकी बेलें जमीन पर रेंग रही हैं, तो समझ लीजिए कि आपके घर की लक्ष्मी बाहर जाने का रास्ता ढूंढ रही है. किसी धागे या डंडी के सहारे इसे हमेशा ऊपर की ओर चढ़ाएं.

SPORTS : MI के खिलाफ आउट होकर रोने लगे वैभव सूर्यवंशी! जमीन पर जोर से मारा बल्ला; इमोशनल वीडियो वायरल

0

MI के खिलाफ आउट होकर रोने वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के 13वें लीग मैच में शानदार पारी खेलते हुए सिर्फ 14 गेंदों में 1 चौके और 5 छक्के लगाकर 39 रन बनाए थे. अब सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वैभव आउट होने के बाद पवेलियन जाते वक्त रोते हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ वह जोर से जमीन पर बल्ला भी मारते हैं. तो आइए जानते हैं कि वैभव की इस इमोशनल वीडियो की कहानी क्या है.

वायरल हो रहे वीडियो में वैभव खुद से नाखुश दिख रहे हैं. इसके साथ वह इमोशनल भी नजर आ रहे हैं. देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह रो रहे हों. इसके साथ वह जमीन गुस्से में इतनी जोर से बल्ला मारते हैं कि वहां की मिट्टी उखड़ जाती है.

मुकाबले में फैंस बुमराह और वैभव के बीच मुकाबला देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे थे. वैभव ने फैंस की उत्सुकता में चार चांद लगाते हुए बुमराह की पहली गेंद पर ही जोरदार छक्का जड़ा. यह आईपीएल में पहला मौका था कि जब दोनों का आमना-सामना हुआ था. पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद वैभव ने बुमराह के ओवर में एक और छक्का लगाया. राजस्थान के युवा ओपनर ने बुमराह पर 2 छक्के जड़े.

13वां लीग मैच गुवाहाटी में खेला गया था, जहां बारिश का दखल देखने को मिला. बारिश के चलते देरी से शुरू होने वाले मुकाबले को 11-11 ओवर का खेला गया. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी राजस्थान ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों में 77* रनों की पारी खेली.

फिर रन चेज के लिए मैदान पर आई मुंबई की टीम 11 ओवर में 9 विकेट पर के नुकसान पर 123 रन ही बना सकी. इस तरह राजस्थान ने मैच में 27 रन से जीत हासिल की.

Uttarakhand : उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, तेज बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

0

राज्य में मौसम ने अपना रुख बदल लिया है, जिस वजह से रात से देहरादून के कई हिस्सों में बारिश ने तापमान को गिरा दिया है. मौसम विभाग ने 8 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.

उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को चौंका दिया है. रात से जारी झमाझम बारिश ने जहां तापमान में गिरावट ला दी है, वहीं ठंडी हवाओं ने अप्रैल के महीने में भी ठंड का अहसास करा दिया है. मौसम विभाग की ओर से राज्य के कई जिलों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 8 अप्रैल को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में भी खराब मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट लागू है. इसके अलावा तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है.

सुबह से जारी बारिश और बादलों की आवाजाही ने पूरे प्रदेश में मौसम को ठंडा बना दिया है. राजधानी देहरादून में दिनभर बादलों का डेरा रहा और बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होती रही. ठंडी हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंडक ज्यादा महसूस की गई. कई लोगों ने एक बार फिर हल्के गर्म कपड़े निकाल लिए हैं.

तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है. देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री सेल्सियस कम होकर 25.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री गिरकर 14.5 डिग्री पहुंच गया. पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट और अधिक देखने को मिली, जिससे दिन के समय भी ठंड का असर बना रहा.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बदलाव की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बादल छा गए हैं और लगातार बारिश हो रही है. यह प्रणाली अरब सागर और भूमध्यसागर से नमी लेकर आती है, जिससे बादलों का निर्माण होता है और बारिश होती है.

इसके साथ ही हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाओं ने तापमान को और नीचे गिरा दिया है. बादलों की मौजूदगी के कारण सूर्य की किरणें सीधे जमीन तक नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे दिन के तापमान में गिरावट बनी हुई है.

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही रुख बना रह सकता है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. खासकर पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और तेज हवाओं के खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है.

UP : ‘तुम्हारा प्रेमी आ गया है, अब उतर आओ…’ शादी की जिद में टावर पर चढ़ गई युवती, बोली- वो तो इनकार कर रहा है

0

यूपी में बलिया के सुखपुरा कस्बे में एक युवती के प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया. इस बात से युवती इतनी नाराज हो गई कि वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई. पुलिस और स्थानीय लोगों की कोशिशों के बाद युवती बमुश्किल नीचे उतरी. इस घटना ने लोगों को सन्न कर दिया.

यूपी के बलिया में प्रेमी से शादी करने की जिद पर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई. पुलिस के काफी प्रयास के बाद वह नीचे उतरी. पुलिस का कहना है कि युवती का किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वो उससे शादी करना चाहती है, लेकिन प्रेमी ने इनकार कर दिया. इसी की वजह से लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी.

दरअसल, यह कहानी प्रेम संबंध की थी. युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह उससे शादी करना चाहती थी. लेकिन युवक के इनकार ने उसे अंदर तक तोड़ दिया. गुस्से और निराशा के बीच उसने ऐसा कदम उठाया कि हर कोई सन्न रह गया. वह सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गई.

जैसे-जैसे समय बीतता गया, नीचे खड़ी भीड़ बढ़ती गई. कुछ लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे, तो कुछ उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे. भीड़ में से आवाजें उठ रही थीं- तुम्हारा प्रेमी आ गया है… अब नीचे आ जाओ… सब मान लिया गया है… उतर आओ…’

लेकिन युवती की जिद टूट नहीं रही थी. वह बार-बार यही कह रही थी कि उसका प्रेमी शादी से इनकार कर रहा है और जब तक वह मान नहीं जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी.इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला. अधिकारियों ने भीड़ को कंट्रोल किया और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की.

काफी देर तक समझाने-बुझाने का दौर चलता रहा. पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर उसे भरोसा दिलाने की कोशिश की कि उसकी बात सुनी जाएगी और समस्या का हल निकाला जाएगा.आखिरकार, लंबी मशक्कत के बाद युवती का गुस्सा शांत हुआ. उसने नीचे उतरने का फैसला किया. जैसे ही वह सुरक्षित नीचे आई, लोगों ने राहत की सांस ली.

पुलिस उसे तुरंत अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे बातचीत की गई. युवती ने बताया कि वह एक युवक से प्यार करती है, लेकिन अब वह शादी से इनकार कर रहा है.पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाया और मामले को समझने की कोशिश की. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोनों परिवारों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश हो रही है.

UP : बरेली में दरिंदगी: कैफे में नाबालिग छात्रा से 7 लोगों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर कई दिन किया ब्लैकमेल

0

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. आरोपियों ने पहले छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर एक कैफे में बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

यूपी के बरेली में 2 अप्रैल को एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ सात लोगों ने कैफे में गैंगरेप किया. मुख्य आरोपी असद हैदर उर्फ करन ने पहले 19 मार्च को छात्रा से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया था. इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर आरोपी चांद ने छात्रा को स्कूल जाते समय जबरन रोका और ‘सैफी कैफे’ ले गया. वहां कैफे मालिक सैफी, समीर, बंटी और अन्य आरोपियों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश तेज कर दी है.

पुलिस उपाधीक्षक (उत्तर) मुकेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, वारदात की शुरुआत 19 मार्च को हुई थी. तब आरोपी असद छात्रा को कैफे के ऊपर बने एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. उसने इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी बना लिया था.

छात्रा डरी हुई थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने उसे दोबारा अपना शिकार बनाया. छात्रा 2 अप्रैल को जब अपनी मार्कशीट लेने स्कूल जा रही थी, तब उसे रास्ते में रोककर ब्लैकमेल किया गया.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दुष्कर्म के बाद छात्रा किसी तरह एक राहगीर की मदद से बदहवास हालत में घर पहुंची. डर के कारण उसने दो दिनों तक यह बात परिवार से छिपाए रखी. लेकिन जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी और रिश्तेदारों ने उसकी हालत देखी, तब छात्रा ने आपबीती सुनाई. 5 अप्रैल को पुलिस ने BNS और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया.

पुलिस ने एफआईआर में असद हैदर, चांद, कैफे मालिक सैफी, समीर अहमद, बंटी और दो अज्ञात लोगों को नामजद किया है. थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

- Advertisement -