Friday, September 25, 2026
Home Blog Page 208

ENTERTAINMENT : 4000 करोड़ी ‘रामायणम’ में खराब VFX के लिए आलोचना झेल रहे नमित मल्होत्रा बोले- दिन-रात पूरी शिद्दत से काम कर रहे

नितेश तिवारी निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर मच अवेटेड फिल्म रामायण का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था. टीजर को मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है. कई को ये बेहद पसंद आया तो कई ने खराब वीएफएक्स के लिए इसकी खूब आलोचना भी की है. गौरतलब है कि रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी और इनकी लागत 4000 करोड़ बताई जा रही है. वहीं 4000 करोड़ी ‘रामायणम’ में खराब वीएफएक्स के लिए आलोचना झेल रहे प्रोड्यूस नमित मल्होत्रा ने चुप्पी तोड़ी है.

दरअसल मंगलवार को, प्रोड्यूसर ने अपने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने दर्शकों को भरोसा दिलाया कि टीम वीएफएक्स में आ रही दिक्कतों को ठीक करने के लिए काम कर रही है. उन्होंने लिखा, “डियर ऑल, पिछले कुछ दिनों में जो रिस्पॉन्स मिला है, वह सच में ज़बरदस्त, प्रेरणा देने वाला और विनम्र करने वाला रहा है. यह देखकर कि हमारे राम दुनिया भर में इतने सारे दिलों को कैसे छू रहे हैं, मुझे बहुत विनम्रता और खुशी महसूस होती है. मैं सभी बातचीत, उत्साह और फ़ीडबैक को संजोकर रखता हूं. यह कहानी अरबों लोगों के दिलों में बसी है और हमारी पूरी केयर की हकदार है.”

उन्होंने आगे कहा, “हज़ारों कलाकार और साथी जो पूरे जोश के साथ काम कर रहे हैं, वे हर डिपार्टमेंट में सबसे अच्छा देने के लिए एक्साइटेड और एनर्जेटिक हैं. हम ध्यान से सुन रहे हैं, लगन से काम कर रहे हैं, और इसे उतना ही सम्मान देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं जितना इसे मिला है.”

नमित ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा है, “यह हमारी रामायण है. यह हम सबकी है, और हर भारतीय को गर्व महसूस कराने की यह मिली-जुली भावना और बड़ी ज़िम्मेदारी ही मुझे हर दिन आगे बढ़ाती है.” उन्होंने आखिर में लिखा, “आपने अब तक जो देखा है, वह तो बस शुरुआत है… हम सब इस दिवाली अपनी संस्कृति और इतिहास का जश्न मनाने के लिए सबसे बड़ी स्क्रीन पर अपने महाकाव्य को ज़िंदा करने की कोशिश कर रहे हैं.”

‘रामा’ का टीज़र पहले ही आ चुका है, मेकर्स ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान बताया कि अगली बड़ी क्लिप ‘रावण’ की होगी. डायरेक्टर नितेश तिवारी के मुताबिक, फिल्म में रावण को नेगेटिव कैरेक्टर के तौर पर नहीं दिखाया जाएगा, बल्कि उसके अलग-अलग पहलुओं को दिखाया जाएगा, जिसमें एक योद्धा, म्यूज़िशियन, राजा और शिव भक्त शामिल हैं.

‘रामायण’ की कास्ट में राम के रोल में रणबीर कपूर, सीता के रोल में साईं पल्लवी और रावण के रोल में यश के अलावा हनुमान के रोल में सनी देओल, लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे, सूर्पनखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह, मंदोदरी के रोल में काजल अग्रवाल, राजा दशरथ के रोल में अरुण गोविल शामिल हैं. बता दें कि ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज़ होगी, जिसका पार्ट 1 दिवाली 2026 को और पार्ट 2 दिवाली 2027 को रिलीज़ होगा.

WORLD : अमेरिका ने डेडलाइन से 90 मिनट पहले इसलिए किया सीजफायर! ईरान के ‘खतरनाक’ इरादों वाली सीक्रेट रिपोर्ट से घबराया?

0

अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर पर बनी सहमति के बीच चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. FBI ने अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को चेतावनी दी थी कि ईरानी सरकार से अमेरिका में खतरा बढ़ गया है.

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग पर 40वें दिन ब्रेक लग गया है. यूएस-ईरान 14 दिन के बीच सीजफायर पर सहमति बनी है. ट्रंप ने अपनी तय डेडलाइन से महज 90 मिनट पहले संघर्ष विराम का फैसला किया. इसी बीच, एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक खुफिया रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पिछले महीने FBI ने अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को चेतावनी दी थी कि ईरान की सरकार से अमेरिका के भीतर खतरा बढ़ गया है. यह चेतावनी तब आई जब व्हाइट हाउस इस तरह के हमले की संभावना को कम बता रहा था.

20 मार्च की रिपोर्ट में FBI और अन्य संघीय खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी थी कि ईरान की सरकार अमेरिकी सैना, सरकारी कर्मियों, इमारतों, यहूदी और इजरायली संस्थानों और अमेरिका में ईरानी के लिए लगातार खतरा बनी हुई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इन चेतावनियों के बावजूद एफबीआई और राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी केंद्र ने अमेरिकी जनता के लिए बड़े खतरों की पहचान नहीं की थी.

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘विभिन्न वैचारिक पृष्ठभूमि वाले हिंसक चरमपंथी, जिनमें अमेरिका या इजरायल का विरोध करने वाले भी शामिल हैं, इस संघर्ष को हिंसा के रूप में देख सकते हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ईरानी सिक्योरिटी सर्विसेज ने हाल के वर्षों में अमेरिकियों का अपहरण और हत्या करने का प्रयास किया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि तेहरान ऐसे एजेंटों का इस्तेमाल करना पसंद करता है, जिनके पास अमेरिका में कानूनी दर्जा हो या जिनकी अमेरिका तक पहुंच हो. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सरकार ने फिशिंग ईमेल जैसी हैकिंग तकनीकों का भी इस्तेमाल किया है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से इन खतरों को मामूली बताया है. 11 मार्च को जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अमेरिका में ईरान के हमले की चिंता है, तो उन्होंने कहा, ‘नहीं, मुझे नहीं है.’ हालांकि, इस हफ्ते उन्होंने ईरान को बड़ी कार्रवाई की धमकी देते हुए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोला गया तो वह ईरान के ब्रिज, पावर प्लांट और अन्य बुनियादी ढांचों को तबाह कर देंगे. मंगलवार (7 अप्रैल) को उन्होंने कहा कि अगर ईरान उनकी मांगें पूरी नहीं करता है तो आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, लेकिन बाद में उन्होंने धमकी भरे हमले को दो सप्ताह के लिए टाल दिया.

20 मार्च को जारी की गई रिपोर्ट का टाइटल ‘पब्लिक सेफ्टी अवेयरनेस रिपोर्ट’ है. व्हाइट हाउस के इसी तरह की खुफिया जानकारी को जारी करने से रोकने के हफ्तों बाद यह रिपोर्ट सामने आई है. उस समय व्हाइट हाउस ने कहा था कि वह यह तय कर रहा है कि किसी भी जानकारी को जारी करने से पहले उसकी ठीक से जांच की जाए.

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एबिगेल जैक्सन ने एक बयान में कहा, ‘ट्रम्प प्रशासन हमेशा देश और अमेरिकी जनता की रक्षा के लिए मिलकर काम कर रहा है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मीडिया संस्थानों को व्यापक संदर्भ के अभाव में रिपोर्टिंग करके गैर जिम्मेदाराना तरीके से भय फैलाने का प्रयास नहीं करना चाहिए.’ FBI और एनसीटीसी ने भी अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. वहीं, संयुक्त राष्ट्र में ईरानी मिशन के प्रवक्ता अली करीमी मघम ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

BUSINESS : 13000 रुपये महंगी हुई चांदी, 3000 से ऊपर चढ़ी सोने की कीमत; क्यों एकाएक बढ़े भाव?

सोने और चांदी की कीमत में आज जोरदार तेजी देखी जा रही है. एक तरफ चांदी 13000 रुपये महंगी हुई है और दूसरी तरफ सोने की भी कीमत 3600 रुपये बढ़ गई है.

आज 8 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में गजब की तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत अभी 2,44,770 प्रति किलोग्राम है. इसमें लगभग 6 परसेंट की तेजी के साथ 13000 रुपये का उछाल आया है.

वहीं, लगभग 2.4 परसेंट की तेजी के साथ सोना 3,600 रुपये की बढ़त के साथ 1,53,944 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा गया है. इसी तरह से इंटरनेशन मार्केट में भी स्पॉट गोल्ड 2.3 परसेंट की रैली के साथ 4,811.26 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है. वहीं,अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 3.3 परसेंट की तेजी के साथ 4,840 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुआ है.

क्यों एकाएक बढ़ी सोने-चांदी की कीमत?

सोने-चांदी की कीमत पर आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ दो हफ्ते के सीजफायर का असर दिख रहा है. इससे वापस से निवेशकों का भरोसा लौटा है.
क्रूड ऑयल में जबरदस्त गिरावट भी इस उछाल के लिए जिम्मेदार है. कच्चे तेल की कीमतों में करीब 15-20 परसेंट की भारी गिरावट के चलते वैश्विक बाजारों में जोखिम लेने की क्षमता बढ़ी है. इससे निचले स्तरों पर सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ी है.
तेल की कम हुई कीमतों के बीच महंगाई कम होने की भी उम्मीद बढ़ गई है. इससे निवेशकों का सेंटिमेंट मजबूत हुआ है.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट को 5.25 परसेंट पर स्थिर रखने का फैसला लिया है. इससे बाजार में तेजी के बीच कीमती धातुओं की कीमतें बढ़ी हैं.

देश के बडे़ शहरों में सोने-चांदी के दाम

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,53,540 रुपये है. यहां 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 1,40,745 रुपये है. दिल्ली में चांदी की कीमत 2,44,100 रुपये प्रति किलोग्राम है.

मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 1,53,810 रुपये और 1, 40,993 रुपये प्रति 10 ग्राम है. यहां चांदी की कीमत 2,44,520 रुपये प्रति किलोग्राम है.

चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,54,260 रुपये है. यहां 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,40,400 रुपये है. चेन्नई में चांदी की कीमत 2,45,230 रुपये प्रति किलोग्राम है.

कोलकाता में आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,950 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,350 रुपये है. यहां चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 2,49,900 रुपये है.
r

NATIONAL : एक साथ जली दो भाइयों की चिता… मां को कैंसर, पिता हार्ट पेशेंट, भावुक कर देगी ये कहानी

0

सोनीपत के नाथूपुर स्थित फैक्ट्री में दो सगे भाइयों की संदिग्ध हालात में मौत ने इलाके को झकझोर दिया. माउथ फ्रेशनर बनाने में इस्तेमाल होने वाला निकोटीन पीने से उनकी हालत बिगड़ी और इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया. पारिवारिक और आर्थिक तनाव इस दर्दनाक घटना की बड़ी वजह बताया जा रहा है.

हरियाणा में सोनीपत के गांव नाथूपुर स्थित फैक्ट्री में दो सगे भाइयों की जहरीला पदार्थ पीने से संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. बताया जा रहा है कि दोनों ने माउथ फ्रेशनर बनाने वाली फैक्टरी में निकोटीन पी लिया था, जिसके बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. देर शाम प्याऊ मनियारी में दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया. माता-पिता के बीमार रहने के चलते दोनों मानसिक तनाव में थे.

दरअसल, सोनीपत के कुंडली क्षेत्र के प्याऊ मनियारी के रहने वाले 26 साल के अभिषेक और 24 साल के रितिक नाथूपुर स्थित न्यूट्रीकेयर फैक्टरी में काम करते थे. फैक्टरी में माउथ फ्रेशनर बनाया जाता है. बताया जा रहा है कि सोमवार को दोनों ने फैक्टरी के अंदर ही माउथ फ्रेशनर बनाने में प्रयोग होने वाला निकोटीन पी लिया. जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई.

मामले की सूचना परिजनों को देने के साथ ही दोनों को कुंडली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. हालांकि उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया. दोनों का शव मंगलवार देर शाम प्याऊ मनियारी लाया गया. घटना के बाद क्षेत्र में मातम छा गया. रात करीब आठ बजे दोनों भाइयों का एक ही चिता में अंतिम संस्कार कर दिया गया. जिसे देख हर आंख नम हो उठी. परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था. बताया जा रहा है कि दोनों युवक लंबे समय से मानसिक तनाव में थे, जिसने इस दर्दनाक घटना को जन्म दिया.

बताया जा रहा है कि परिवार पहले से ही संकटों से जूझ रहा है. युवकों की मां कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीडि़त है. पिता हृदय रोग से ग्रसित है. बड़े भाई की पत्नी भी साथ नहीं रहती. बताया जा रहा है कि आर्थिक और पारिवारिक परेशानियों से घिरे दोनों युवकों ने यह कदम उठा लिया.क्षेत्रवासी ने बताया कि दोनों भाइयों की एक बहन व एक छोटा भाई भी है. उनके छोटे भाई निखिल को महज पांच माह की उम्र में ही उनकी बुआ ने गोद ले लिया था. उसके बाद से वह बुआ के साथ रहता है. घटना के बाद से परिवार का रोकर बुरा हाल है.

पुलिस जांच अधिकारी के अनुसार दो सगे भाइयों के फैक्टरी में जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी मिली थी. दिल्ली में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. परिवार में माता-पिता के बीमार रहने के चलते दोनों भाइयों के मानसिक रूप से परेशान रहने की जानकारी मिली है.

NATIONAL : महिला कांस्टेबल से अफेयर, शादीशुदा दारोगा ने खुद को मारी गोली

0

वैशाली में 2019 बैच के दारोगा कौशल किशोर कुमार ने अपनी सेवा पिस्टल से किराये के मकान में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक की शादी नवंबर 2025 में ही हुई थी और उसके बाद विवाद रहता था. DIG तिरहुत के अनुसार मृतक का समाहरणालय स्थित महिला कांस्टेबल से प्रेम‑प्रसंग था, जिसने दूसरी महिला को छोड़ने का दबाव बनाया.

वैशाली जिले से पुलिसियर अपराध की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. 2019 बैच के दारोगा कौशल किशोर कुमार ने मंगलवार को अपने किराए के मकान में अपनी सेवा पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह घटना तब हुई जब उनकी पत्नी उसी फ्लैट में मौजूद थी और घर में मृतक की मां भी कुछ दिन पहले आईं हुईं थीं.

कौशल किशोर के नवंबर 2025 में ही विवाह हुआ था. शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति‑पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. घर और निजी जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहने लगी थी. परिवार और आसपास के लोगों ने भी कई बार उनके जोड़े को विवाद करते देखा था.

DIG तिरहुत चंदन कुशवाहा ने बताया कि मृतक दारोगा का समाहरणालय स्थित जिला कोषागार में तैनात एक महिला कांस्टेबल से प्रेम‑प्रसंग था. यह अफेयर शादी के पहले से ही चल रहा था लेकिन शादी के बाद भी यह रिश्ता जारी रहा. DIG के अनुसार उक्त महिला कांस्टेबल ने दारोगा पर अपनी प्रेमिका को चुनने और दूसरी महिला यानी पत्नी को छोड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था.

प्रेम‑प्रसंग और घरेलू विवाद के बीच दारोगा की मानसिक स्थिति में लगातार गिरावट आ रही थी. विवादों और दबाव की वजह से वह काफी तनाव में था. मंगलवार को अपने किराए के मकान में एक कमरे में बंद होकर उसने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली. घटना के बाद पुलिस और परिवार में कोहराम मच गया.

घटना के समय उसकी पत्नी और फ्लैट में ही मौजूद रहने के कारण हादसे का पूरा तनाव परिवार ने महसूस किया. मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक काफी परेशान और तनावग्रस्त दिख रहा था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और खुदकुशी के कारणों का अध्ययन कर रही है.

DIG तिरहुत ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और पुलिस इसे प्राथमिकता से देख रही है. जांच में यह देखना है कि प्रेम‑प्रसंग और दबाव के कारण दारोगा ने यह कदम क्यों उठाया. फिलहाल परिवार के बयान भी लिए जा रहे हैं ताकि पूरा सच सामने आ सके. यह मामला पुलिस विभाग में मानसिक दबाव और निजी जीवन के तनाव को लेकर भी सवाल उठाता है. परिवार और विभाग दोनों ही इस दुखद घटना से गहरे सदमे में हैं और जांच जारी है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

ENTERTAINMENT : ‘बूढ़े मां-बाप अफसरों के पैरों पर गिरकर रोए’ बताते हुए रो पड़े समय रैना, पहली बार बताया दर्द

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी के 14 महीने बाद कॉमेडियन समय रैना ने कमबैक किया है. उनका कमबैक हिट माना जा रहा है. कंट्रोवर्सी पर बात करते हुए समय इमोशनल भी हो गए.कॉमेडियन-यूट्यूबर समय रैना ने ‘स्टिल अलाइव’ शो से यूट्यूब पर कमबैक किया है. शो पर उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी पर बात की. सबको हंसाने वाले समय रैना स्टेज पर रो पड़े. उन्होंने बताया कि एक छोटे से जोक्स ने कैसे रातोरात सबकी जिंदगी में तूफान ला दिया.

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी पर बात करते हुए समय ने कहा- उस सुबह मैं बहुत गिल्टी फील कर रहा था, ये सब देखकर. मुझे लग रहा था कि ये सब मेरी वजह से हुआ. मुझे बलराज की पत्नी का भेजा एक वीडियो मिला, वो मुझे पूरी तरह तोड़ गया. वीडियो में बलराज के 70 साल के माता-पिता जवान अफसरों के पैरों पर बैठे गिड़गिड़ा रहे थे कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया. ये बताते हुए समय तक गला रुंध आया.

उन्होंने कहा कि वो डर गए थे और जब मां का वीडियो कॉल आया, तो वो रो रहे थे. उन्होंने वीडियो कॉल कट करके तुरंत नॉर्मल कॉल किया. लेकिन मां को पता लग था गया कि कुछ गड़बड़ है. समय ने कहा कि जब मैंने मां से वीडियो कॉल पर बात की, तो रो पड़ा. वो भी रो रही थी.

समय रैना ने ये भी कहा कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी के बाद हैबिटेट स्टूडियो पर हमला किया गया. स्टूडियो में खूब तोड़फोड़ हुई. अपूर्वा को रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. लोग रणवीर अल्लाहबदिया की मां के क्लीनिक पहुंचकर हंगामा कर रहे थे.

समय रैना को इमोशनल देखकर उनके फैन्स भी इमोशनल हो गए. समय ने अपने वीडियो में अमिताभ बच्चन, सुनील पॉल और मुकेश खन्ना जैसे सेलेब्स पर भी जोक्स सुनाए.

समय रैना ने कहा कि मुझसे पूछा जा रहा है कि मैंने रणवीर अल्लाहाबादिया का आपात्तिजनक कमेंट क्यों नहीं हटाया. बता दूं कि रणवीर ने वो सवाल 8 बार पूछा था. कॉमेडियन ने कहा कि उस सवाल की वजह से एक मिनट में सब बदल गया. नेता, कॉमेडियन और पब्लिक सब उनके पीछे पड़ गई थी.

विवाद के 14 महीने बाद समय रैना का कमबैक हिट माना जा रहा है. 13 घंटे में उनके वीडियो को 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

NATIONAL : फोन पर ‘पापा’ की आवाज सुनाई, बच्चों को भरोसा दिलाया… और लेकर भाग गए दो गैस सिलेंडर

0

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 इलाके में दो शातिर बदमाशों ने घर में मौजूद बच्चों को गैस एजेंसी कर्मचारी बनकर झांसा दे दिया. आरोपियों ने लीकेज चेक करने के बहाने किचन से दो सिलेंडर निकाले और फरार हो गए. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

ग्रेटर नोएडा में गैस सिलेंडर चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां शातिर चोरों ने बच्चों को झांसा देकर घर से दो सिलेंडर पार कर दिए. यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब कई हिस्सों में गैस सप्लाई को लेकर किल्लत की शिकायतें सामने आ रही हैं.

यह मामला बीटा-2 थाना क्षेत्र का है. पीड़ित प्रदीप सजवाण मूल रूप से रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं. वे पिछले तीन साल से ग्रेटर नोएडा में किराए पर रह रहे हैं. घटना सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे की है, जब उनके घर पर केवल उनके दो बच्चे थे, इनमें एक 8 साल का और दूसरा 14 साल का है. माता-पिता दोनों ड्यूटी पर गए हुए थे.

इसी दौरान बाइक सवार दो युवक घर पहुंचे. एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने चेहरा कपड़े से ढक रखा था. दोनों ने खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उन्हें सिलेंडर में लीकेज की शिकायत मिली है और वे जांच करने आए हैं. जब बच्चों ने कहा कि उन्हें इस बारे में पता नहीं है तो आरोपियों ने चालाकी दिखाते हुए नया तरीका निकाला।एक युवक ने मोबाइल से कॉल मिलाने का नाटक किया और बच्चों को उनके पिता से बात कराने की बात कही. फोन पर दूसरी तरफ से एक आवाज सुनाई दी, बच्चों को लगा कि पिता की ही आवाज है.

इसी के बाद आरोपियों ने घर के अंदर एंट्री की. किचन में पहुंचकर उन्होंने सिलेंडरों पर पानी डालकर लीकेज चेक करने का ड्रामा किया और बच्चों से कहा कि ये सिलेंडर खराब हैं, इन्हें बदलना पड़ेगा. बच्चे कुछ समझ पाते, उससे पहले ही दोनों आरोपियों ने रसोई में रखे दो गैस सिलेंडर उठाए और बाहर खड़ी बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर रखकर फरार हो गए.

कुछ देर बाद जब बच्चों की मां घर लौटीं, तो उन्होंने घटना की जानकारी दी. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मामले की शिकायत बीटा-2 थाने में दर्ज कराई गई है. यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. फुटेज में देखा जा सकता है कि दोनों आरोपी बाइक पर सिलेंडर लेकर भाग रहे हैं. पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस तरह की स्थितियों से निपटने के लिए जागरूक करें. किसी भी अनजान व्यक्ति को घर में प्रवेश न करने दें, चाहे वह खुद को किसी भी कंपनी या एजेंसी का कर्मचारी क्यों न बताए.

SPORTS : RR से भिड़ने के लिए गुवाहाटी पहुंची RCB, एयरपोर्ट पर विराट कोहली को देखने के लिए उमड़ी भीड़….

0

RR vs RCB 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ है, जिसके लिए टीम गुवाहाटी पहुंच गई है. कोहली को देखने के लिए एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में फैंस आए हुए थे.

विराट कोहली गुवाहाटी में पहुंचे तो एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए आए थे. IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम में है. इसी ग्राउंड पर मंगलवार को राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को हराया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी (39) और यशस्वी जायसवाल (77) ने धुआंधार बल्लेबाजी की थी.

मंगलवार को गुवाहाटी में बारिश हो रही थी, इसी कारण राजस्थान बनाम मुंबई मैच करीब 3 घंटे की देरी से शुरू हुआ था. इसे 11-11 ओवरों का तय किया गया था. मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम गुवाहाटी पहुंची, तो यहां का मौसम ठंडा था. कोहली जैकेट पहने हुए नजर आए.

एयरपोर्ट पर विराट कोहली को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस आए थे. कोई उन्हें अपने मोबाइल फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा था तो कई इस उम्मीद से आए थे कि उन्हें कोहली का ऑटोग्राफ मिल जाएगा. टीम बस के बाहर भी काफी फैंस आ गए थे. असम क्रिकेट एसोसिएशन के सोशल मीडिया पेज पर ये वीडियो शेयर की गई.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स दोनों ही आईपीएल 2026 में अजेय रही है. आरसीबी लगातार दो मैच जीतकर गुवाहाटी पहुंची है, टीम के 4 अंक और +2.501 का नेट रन रेट है. आरसीबी के बाद राजस्थान रॉयल्स (+2.403) नेट रन रेट सबसे बेहतर है, लेकिन अंकों के आधार पर राजस्थान पहले नंबर पर है. राजस्थान जीत की हैट्रिक लगा चुकी है, उनके 6 अंक हैं.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच शुक्रवार, 10 अप्रैल को है. ये मैच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

BIHAR : ‘मुझे उसका कलेजा निकालना था…’, 20 साल पहले देखे थे मां बाप पर बरसते कोड़े, अब लिया खौफनाक बदला

आरा में 20 साल पुरानी रंजिश ने खौफनाक रूप ले लिया, जब एक युवक ने पूर्व एयरफोर्स सार्जेंट पर चाकू से हमला कर दिया. बचपन की हिंसा और अपमान का बदला लेने के लिए उसने यह वारदात अंजाम दी. घटना ने समाज में मानसिक आघात और अपराध के गहरे संबंध पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बिहार के आरा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी. यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी लगती है, लेकिन इसके पीछे छिपा दर्द और नफरत बिल्कुल हकीकत है. एक 23 साल का युवक, जिसने 20 साल तक अपने सीने में प्रतिशोध की आग को पाले रखा. एक ऐसी आग, जिसने उसकी शादी, उसका करियर और उसकी शांति सब कुछ स्वाहा कर दिया. वजह थी बचपन में अपनी आंखों के सामने अपने भाई मां बाप और बुजुर्ग दादा पर बरसते कोड़े. आज उसी प्रतिशोध ने एक पूर्व एयरफोर्स सार्जेंट को मौत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है.

​दरअसल आरा के नगर थाना क्षेत्र स्थित शांति नगर मोहल्ले में मंगलवार की दोपहर जब चीख-पुकार मची,तो‌ लोगों को लगा कि ये कोई मामूली झगड़ा है. लेकिन जब परतें खुलीं, तो पता चला कि यह हमला अचानक नहीं, बल्कि 20 साल पुराने उस जख्म का नतीजा था जिसे आरोपी अनिल शुक्ला उर्फ मनजी अपनी यादों में रोज कुरेदता था. आखिरकार उसने पूर्व एयरफोर्स सार्जेंट को चाकू से गोदकर घायल कर दिया.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और अपने जुर्म को कबूल किया. हालांकि, प्रतिशोध में किए गए हमले में आरोपी भी खूद के लगे चाकू से घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा के बीच इलाज चल रहा है.

आरोपी अनिल शुक्ला उर्फ मनजी के मुताबिक, 20 साल पहले संपत्ति के विवाद में उसके भाइयों और 80 साल के दादा को नग्न कर कोड़ों से पीटा गया था. उसकी मां को रसोई में कैद कर दिया जाता था. उस वक्त छोटा सा अनिल डर के मारे छज्जे पर छुपकर अपने भाइयों की चीखें सुनता था. वही चीखें आज खंजर बनकर पूर्व एयरफोर्स सार्जेंट अरविंद उपाध्याय के सीने और पेट में समा गईं.

मनजी ने कहा- मुझे कोई अफसोस नहीं है. जेल ही अब मेरा घर है. मैं उसका कलेजा बाहर निकालना चाहता था, बस थोड़ा चूक गया. 20 साल से मैं इसी दिन का इंतजार कर रहा था. प्रतिशोध का जुनून ऐसा कि अनिल ने न शादी की, न कोई नौकरी टिकने दी. वह अलग-अलग राज्यों में काम करता था, लेकिन जैसे ही उसे मौका मिलता, वह नौकरी छोड़कर अपने टार्गेट की ‘रेकी’ करने आरा आ जाता था. मंगलवार को मौका मिला और उसने एक बुजुर्ग से मांगकर लाए चाकू से अरविंद पर एक के बाद एक कई वार कर दिए.
​
डॉक्टर विकास सिंह के मुताबिक, सार्जेंट की हालत नाजुक है. चाकू के वार इतने गहरे थे कि उसकी आंतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. फिलहाल ऑपरेशन के बाद उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. इधर, घायल के परिजनों ने किसी भी पुरानी दुश्मनी से इनकार किया है, लेकिन आरोपी ने खुद नवादा थाने में सरेंडर कर अपनी पूरी कहानी बयां कर दी है. पुलिस अब इस खूनी रंजिश के हर पहलू की जांच कर रही है.

बहरहाल यह घटना समाज के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा करती है कि बचपन में देखा गया उत्पीड़न और हिंसा एक बच्चे के मानसिक विकास को किस हद तक अपराधी बना सकती है. 20 साल की नफरत ने आज दो परिवारों को तबाह कर दिया है.

SPORTS : बुमराह का डर भगाया! 15 साल के सूर्यवंशी ने ‘जस्सी’ को कुछ समझा ही नहीं, पहली ही गेंद उड़ा दी

0

मुकाबले का टर्निंग पॉइंट 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की निडर बल्लेबाजी रही, जिन्होंने 14 गेंदों में 39 रन ठोकते हुए जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर दबाव पूरी तरह पलट दिया.

बारिश से सिमटे 11 ओवरों के मुकाबले में मंगलवार रात राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 27 रनों से हराकर न सिर्फ लगातार तीसरी जीत दर्ज की, बल्कि अंदाज ऐसा रखा जिसने पूरे टूर्नामेंट को चौंका दिया. 6 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंची राजस्थान की इस जीत में जहां यशस्वी जायसवाल (32 गेंदों में नाबाद 77 रन, 10 चौके, 4 छक्के ) ने पारी को मजबूती दी, वहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (14 गेंदों में 39 रन, एक चौका, 5 छक्के) ने मैच का टोन ही बदल दिया और शुरुआत से ही मैच का रुख एकतरफा कर दिया.

जायसवाल की पारी क्लास, धैर्य और नियंत्रण की मिसाल थी, लेकिन सुर्खियां पूरी तरह सूर्यवंशी ने बटोरीं- एक ऐसा ‘बच्चा’ जिसने बिना किसी हिचक के जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे अनुभवी तेज गेंदबाजों पर हमला बोलते हुए यह साफ कर दिया कि यह पारी सिर्फ रन बनाने की नहीं, बल्कि दबदबा बनाने की थी.

राजस्थान की पारी की शुरुआत विस्फोटक रही. जायसवाल और सूर्यवंशी ने महज 3.2 ओवरों के पावरप्ले में बिना विकेट खोए 59 रन जोड़ दिए. छोटे फॉर्मेट के इस मुकाबले में यही साझेदारी निर्णायक साबित हुई. जायसवाल ने जहां टाइमिंग और गैप खोजने की कला दिखाई, वहीं सूर्यवंशी ने हर ढीली गेंद को बाउंड्री के पार भेजने में कोई संकोच नहीं किया. उनकी बल्लेबाजी में जोखिम जरूर था, लेकिन आत्मविश्वास उससे कहीं ज्यादा.

- Advertisement -