Sunday, September 27, 2026
Home Blog Page 267

Uttar Pradesh news : जुड़वां बहन को 84 बार चाकू मारा, मां को कहा- घर चलो सरप्राइज देता हूं! हार्दिक के बारे में घरवालों का बड़ा खुलासा

मुरादाबाद में एक इंजीनियर युवक ने अपनी जुड़वां बहन पर 84 बार चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. उसने अपनी मां पर भी हमला किया था. अब इस मामले में कई नए खुलासे सामने आए हैं. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 6 मार्च यानी होली वाले दिन एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई थी, जिसमें एक इंजीनियर युवक ने अपनी जुड़वां बहन की 84 बार चाकू मारकर हत्या कर दी और बाद में अपनी मां पर भी हमला कर दिया. आरोपी युवक हार्दिक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया था. अब इस सनसनीखेज मामले में जो बातें सामने आ रही हैं, उन्हें सुनकर हर कोई हैरान है.

हार्दिक और हिमाशिखा, दोनों 25 साल के जुड़वां भाई-बहन थे और कुछ समय से गुरुग्राम में इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे. हिमाशिखा अपनी नौकरी के साथ-साथ एमबीए की पढ़ाई भी कर रही थी. वहीं हार्दिक करीब डेढ़ साल पहले नौकरी छोड़ चुका था और ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर बिताने लगा था. सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो भी काफी वायरल है, जिसमें वो काम छोड़कर काफी खुश नजर आ रहा था. वहीं परिवार के अनुसार पिछले कुछ महीनों में हार्दिक के व्यवहार में काफी बदलाव देखने को मिला. वह देर रात तक मोबाइल फोन पर ऑनलाइन चैट करता रहता था. पुलिस जांच में सामने आया कि उसकी सोशल मीडिया पर पुणे की एक मुस्लिम युवती से दोस्ती हो गई थी और वह उससे शादी करना चाहता था.

परिवार के मुताबिक हिमाशिखा और उनकी मां नीलिमा अक्सर हार्दिक को करियर पर ध्यान देने और जल्दबाजी में रिश्तों में न पड़ने की सलाह देती थीं. एनडीटीवी की माने तो इसी मुद्दे को लेकर 6 मार्च की शाम भाई-बहन के बीच फिर से बहस शुरू हो गई. यह बहस जल्द ही तेज झगड़े में बदल गई.
गुस्से में आकर हार्दिक ने रसोई से सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया और अपनी बहन पर हमला कर दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक हिमाशिखा के शरीर पर 84 चाकू के घाव पाए गए. गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

बहन की हत्या के बाद हार्दिक अपनी मां नीलिमा के ऑफिस पहुंचा. नीलिमा एक इंश्योरेंस कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर हैं. हार्दिक ने उनसे कहा कि घर चलिए, आपके लिए एक सरप्राइज है. मां जैसे ही घर पहुंचीं और बेटी को खून से लथपथ देखा तो चीख उठीं. चीख सुनते ही हार्दिक ने उन पर भी हमला कर दिया. नीलिमा को कई चोटें आईं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.

पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर हार्दिक को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने बताया कि परिवार द्वारा बार-बार करियर पर ध्यान देने और रिश्तों से दूर रहने की सलाह से उसके मन में गुस्सा और नाराजगी जमा हो गई थी. इसी नाराजगी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

Bollywood : 30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे

सिंगर मीका सिंह हाल ही में फराह खान के व्लॉग में नजर आए. यहां उन्होंने बताया कि उनके करंट बॉडीगार्ड ने 30 साल पहले उन्हें रिजेक्ट कर दिया था. सिंगर मीका सिंह आज जाने-माने स्टार हैं. उन्होंने अपनी सिंगिंग से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है. आज की पार्टी से लेकर सावन में लग गई आग जैसे गाने जबरदस्त हिटा हुए. अब मीका सिंह लग्जरी लाइफ जीते हैं और कई बॉडीगार्ड से घिरे रहते हैं. लेकिन एक समय था जब उनके करंट बॉडीगार्ड ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था और उन्होंने स्ट्रगलर कहा था.

फिल्ममेकर फराह खान हाल ही में मीका सिंह के दिल्ली के फार्महाउस पर गईं. फराह के वीडियो में मीका ने अपने बॉडीगार्ड करतार से मिलवाया.
उन्होंने कहा- ये हैं करतार भाई. जब करतार फराह के पैर छूने के लिए झुके तो मीका ने मजाक में कहा- ये बिल्कुल भी डिसेंट नहीं है. मैं जब 30 साल पहले इनसे मिला था. तो मैंने कहा था कि आप लंबे और चौड़े शरीर वाले हो क्या आप मेरे बॉडीगार्ड बनोगे? तो उन्होंने कहा था- आप पहले काम शुरू कीजिए? आप खुद ही स्ट्रगल कर रहे हैं.

फिर फराह ने करतार से पूछा कि क्या सच में आपने ऐसा कहा था तो करतार ने हां में सिर हिलाया. आगे मीका ने कहा, ‘हां, करतार ने सच में ऐसा कहा था. आमतौर पर लोग लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए काम करते हैं. मेरे केस में मैंने कड़ी मेहनत की और सक्सेसफुल करियर बनाया ताकि मैं करतार को बॉडीगार्ड बना सकूं.’

इसके अलावा मीका ने बताया कैसे उनकी जर्नी में उनकी फैमली ने सपोर्ट किया. मीका ने कहा, ‘मेरे पापा गुरुद्वारे में कीर्तन करते थे और उन्हें म्यूजिक बहुत पसंद था. पंजाब के ज्यादातर सिंगर्स आमतौर पर वहीं से ट्रेनिंग लेते हैं. वो गुरबानी सीखते हैं और राग पिक करते हैं. मैं कीर्त में तबला बजाता था. ये वाहेगुरु का आशीर्वाद है कि हम यहां तक आए. उस वक्त मैंने सोचा था कि जब मैं बहुत पैसे कमाऊंगा तो एक गुरुद्वारा जरुर बनाऊंगा. मीका ने अपने फार्महाउस में गुरुद्वारा बनाया है. उनकी इस प्रॉपर्टी में मंदिर भी है.’

Sports : एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

0

भारत के स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव 14 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने अपने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी रचाई. भारत के स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका संग शादी रचाई.

शादी समारोह और रस्में उत्तराखंड के मसूरी स्थित सवोय होटल में हुईं. दोनों परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट से जुड़ी कई जानीमानी हास्तियां भी ने कपल को आशीर्वाद देने पहुंचीं.

युजवेंद्र चहल काफी चर्चा में रहे, जिन्हें तिलक वर्मा के साथ डांस करते भी देखा गया. रिपोर्ट्स की मानें तो कुलदीप की शादी में विराट कोहली, पीयूष चावला, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, सुनील गावस्कर, रिंकू सिंह और सुरेश रैना भी शामिल हुए. युजवेंद्र चहल ने कहा था कि वो अपने भाई कुलदीप यादव की शादी में खूब सारा डांस करना चाहते हैं और आनंदमयी होना चाहते हैं. दूसरी ओर स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा का कहना था कि वो दोबारा क्रिकेट पर ध्यान लगाने से पहले कुलदीप की शादी में खूब सारी मस्ती करना चाहते हैं.

दोनों की शादी की तस्वीर और वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है. खबर है कि 17 मार्च को लखनऊ में एक ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है, जिसमें क्रिकेट के अलावा राजनीति और बिजनेस जगत से जुड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.

National : ‘पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं’, ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

0

आज ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग का 16वां दिन चल रहा है. ये जंग 28 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी और अब तक बहुत तेजी से बढ़ चुकी है. ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने पहली बार पब्लिक स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ब्लॉक रखने का लेवर इस्तेमाल होता रहेगा. उन्होंने ईरान के पड़ोसी देशों से अपील की कि वो अमेरिकी मिलिट्री बेस बंद करें और हमलों का जवाब देते रहें. ये उनका पहला बयान था, जो स्टेट टीवी पर पढ़ा गया.

ट्रंप ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि ‘हमने जीत हासिल कर ली है, लेकिन अभी काम पूरा नहीं हुआ.’ उन्होंने दुनिया के देशों (ब्रिटेन, फ्रांस, चीन आदि) से अपील की कि वो वॉरशिप्स भेजकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित रखें और अमेरिका कोऑर्डिनेट करेगा. ट्रंप ने खार्ग आइलैंड (ईरान का मुख्य ऑयल एक्सपोर्ट हब) पर US हमले का फुटेज जारी किया और कहा कि अगर ईरान शिपिंग रोकेगा तो ऑयल साइट्स पर और हमले होंगे.

US ने ईरान के खार्ग आइलैंड पर बड़े हमले किए, जहां से ईरान का ज्यादातर क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट होता है. पेंटागन ने कहा कि मिलिट्री टारगेट्स तबाह हुए हैं. ईरान ने जवाब में गल्फ देशों (UAE, सऊदी अरब, कतर) पर ड्रोन-मिसाइल अटैक्स किए, जिसमें UAE के फुजैराह पोर्ट के पास हमले रिपोर्ट हुए. ईरान ने UAE को चेतावनी दी कि उनके पोर्ट्स और ‘अमेरिकी हाइड आउट्स’ टारगेट हो सकते हैं.

ट्रैफिक बहुत कम है, लेकिन ईरान ने भारतीय LPG जहाजों (शिवालिक और नंदा देवी, कुल 92,700 टन) को गुजरने की इजाजत दी. ये जहाज मुंद्रा और कांडला जा रहे हैं और 2-3 दिन में पहुंचेंगे. ईरानी राजदूत ने कहा, ‘भारत हमारा दोस्त है, इसलिए सुरक्षित रास्ता दिया.’ लेकिन ईरान का दावा है कि स्ट्रेट सिर्फ दुश्मन (US-इजरायल) जहाजों के लिए बंद है, बाकी के लिए खुला है.

लेबनान में लाखों लोग बेघर हुए

इराक में US एम्बेसी कंपाउंड पर हमला हुआ, जहां स्मोक और ब्लास्ट रिपोर्ट हुए. ईरान बैक्ड मिलिशिया ने जिम्मेदारी ली. US ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी नागरिकों पर हमले होंगे. इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह पर स्ट्राइक्स बढ़ाए, जिसमें दक्षिणी और पूर्वी इलाकों (अल-शहाबिया, तमनीन अल-तहता) में दर्जनों मौतें हुईं. हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, लेबनान में कुल मौतें 500 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, लाखों बेघर हो गए हैं.

US-इजरायल हमलों से ईरान में 1,444 से ज्यादा मौतें और 18,551 से ज्यादा लोग घायल हैं. मुज्तबा खामेनेई की सेहत पर अफवाहें थीं, लेकिन ईरानी अधिकारियों ने इनकार किया और कहा कि वो ‘सुरक्षित और स्वस्थ’ हैं. कुछ क्लेरिक्स ने उनकी लीडरशिप पर सवाल उठाए, लेकिन वो स्टेटमेंट जारी कर चुके हैं. इस जंग की वजह से तेल कीमतें 23% तक बढ़ चुकी हैं. UN ने चेतावनी दी कि होर्मुज बंद रहने से खाद्य कीमतें और महंगाई बढ़ेगी. भारत के लिए LPG सप्लाई बहाल हो रही है, लेकिन रिस्क बरकरार है. ये जंग अभी तेज है, कोई जल्दी खत्म होने के संकेत नहीं. ईरान ने कहा कि ‘शर्तें नहीं मानेंगे तो लड़ाई जारी रहेगी.’

रूस के तेल की खरीद पर अमेरिका की विशेष छूट
अमेरिका ने समुद्र में फंसे रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए 30 दिनों की विशेष छूट जारी की है. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि इस फैसले का मकसद ईरान युद्ध के कारण अस्थिर हुए वैश्विक बाजार को संभालना है.

ईरान की कड़ी चेतावनी

ईरान ने भी साफ चेतावनी दी है कि अगर उसके ऊर्जा ढांचे या बंदरगाहों पर जरा सा भी हमला हुआ तो वह पूरे क्षेत्र के तेल और गैस संसाधनों को आग के हवाले कर देगा. ईरानी सैन्य प्रवक्ता के अनुसार जवाबी कार्रवाई में उन सभी तेल और गैस प्रणालियों को निशाना बनाया जाएगा जिनसे अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को फायदा मिलता है.

Jammu Kashmir news : जम्मू में घुसपैठ की कोशिश हुई नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर कर दिया पाकिस्तानी आतंकी

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एक पाकिस्तानी आतंकी उरी के इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था, जिसे सुरक्षाबलों ने मार गिराया है.

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के उरी सेक्टर में रविवार (15 मार्च 2026) को भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल की है. अधिकारियों ने बताया कि बुखार इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया. यह कार्रवाई 14-15 मार्च की दरमियानी रात को शुरू हुई. जम्मू-कश्मीर पुलिस की खुफिया जानकारी के आधार पर सेना ने तुरंत एक्शन लिया. इलाके में संपर्क होने के बाद हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया.

जानकारी के मुताबिक बुखारा क्षेत्र में सुरक्षा बलों का आतंकवादियों से सामना हो गया. इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई. मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया. सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह आतंकवादी सीमा पार से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आसपास कोई और आतंकवादी छिपा न हो. अधिकारियों के मुताबिक इस कार्रवाई से सीमा पार से होने वाली घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया है.

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया. इस दौरान एक संदिग्ध आतंकी मारा गया, जबकि उसके एक साथी की तलाश जारी है. सेना के अनुसार यह घटना मंगलवार 10 मार्च को हुई. इंडियन आर्मी को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ लोग सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं. इसके बाद सेना ने इलाके में निगरानी और तलाशी अभियान शुरू किया. जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि दो संदिग्ध आतंकियों को दोपहर करीब 3 बजे झांगर के पास देखा गया. यह इलाका नौशेरा सेक्टर में LoC के करीब है.

सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. इस दौरान एक संदिग्ध आतंकी मारा गया. दूसरे आतंकी की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सेना के अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा बल पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और घुसपैठिया छिपा हुआ न हो.

Bhakti : पापमोचनी एकादशी हे आज, द्विपुष्कर योग में होगी पूजा, पढ़ें भगवान विष्णु चालीसा

0

पापमोचनी एकादशी व्रत रविवार 15 मार्च को है. आज द्विपुष्कर योग, शिववास, शिव योग और श्रवण नक्षत्र रहेगा. पूजा में विष्णु चालीसा का पाठ करने से मानसिक शांति मिलेगी और लाभ होगा. चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी आज रविवार, 15 मार्च 2026 को है. इसे पापमोचनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. साथ ही यह हिंदू कैलेंडर की आखिरी एकादशी भी है. आज पापमोचनी एकादशी व्रत पर कई शुभ योग का निर्माण हुआ है, जिसमें किए पूजा-पाठ और व्रत का महत्व कई गुणा बढ़ जाएगा.

पापमोचनी एकादशी पूजा के लिए आज 15 मार्च 2026 सुबह 8 बजकर 01 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट का समय शुभ रहेगा. इस समय व्रतधारी पूजा-पाठ कर सकते हैं. वहीं पापमोचनी एकादशी के पारण के लिए 16 मार्च 2026 सुबह 06 बजकर 30 मिनट से 08 बजकर 54 मिनट तक का समय रहेगा. इस मुहूर्त में व्रत का पारण कर लें.

पंचांग के अनुसार, पपामोचनी एकादशी पर आज द्विपुष्कर योग बना है. वहीं आज शिव वास, शिव योग और श्रवण नक्षत्र भी रहने वाला है. शुभ योग का प्रभाव होने से व्रत की महत्ता और अधिक बढ़ गई है.

चर लाभ मुहूर्त- सुबह 07:30 से 11:59 बजे तक

अभिजीत मुहूर्- दोपहर 11:35 से 12:22 बजे तक

शुभ योग मुहूर्त- दोपहर 01:28 से 02:58 बजे तक

पापमोचनी एकादशी पर पूजा के दौरान या पूजा के बाद विष्णु चालीसा का पाठ जरूर करें. एकादशी के दिन विष्णु चालीसा का पाठ करना पुण्यदायी माना जाता है.

दोहा

विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय।

कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय।

चौपाई

नमो विष्णु भगवान खरारी। कष्ट नशावन अखिल बिहारी॥

प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी। त्रिभुवन फैल रही उजियारी॥

सुन्दर रूप मनोहर सूरत। सरल स्वभाव मोहनी मूरत॥

तन पर पीतांबर अति सोहत। बैजन्ती माला मन मोहत॥

शंख चक्र कर गदा बिराजे। देखत दैत्य असुर दल भाजे॥

सत्य धर्म मद लोभ न गाजे। काम क्रोध मद लोभ न छाजे॥

संतभक्त सज्जन मनरंजन। दनुज असुर दुष्टन दल गंजन॥

सुख उपजाय कष्ट सब भंजन। दोष मिटाय करत जन सज्जन॥

पाप काट भव सिंधु उतारण। कष्ट नाशकर भक्त उबारण॥

करत अनेक रूप प्रभु धारण। केवल आप भक्ति के कारण॥

धरणि धेनु बन तुमहिं पुकारा। तब तुम रूप राम का धारा॥

भार उतार असुर दल मारा। रावण आदिक को संहारा॥

आप वराह रूप बनाया। हरण्याक्ष को मार गिराया॥

धर मत्स्य तन सिंधु बनाया। चौदह रतनन को निकलाया॥

अमिलख असुरन द्वंद मचाया। रूप मोहनी आप दिखाया॥

देवन को अमृत पान कराया। असुरन को छवि से बहलाया॥

कूर्म रूप धर सिंधु मझाया। मंद्राचल गिरि तुरत उठाया॥

शंकर का तुम फन्द छुड़ाया। भस्मासुर को रूप दिखाया॥

वेदन को जब असुर डुबाया। कर प्रबंध उन्हें ढूंढवाया॥

मोहित बनकर खलहि नचाया। उसही कर से भस्म कराया॥

असुर जलंधर अति बलदाई। शंकर से उन कीन्ह लडाई॥

हार पार शिव सकल बनाई। कीन सती से छल खल जाई॥

सुमिरन कीन तुम्हें शिवरानी। बतलाई सब विपत कहानी॥

तब तुम बने मुनीश्वर ज्ञानी। वृन्दा की सब सुरति भुलानी॥

देखत तीन दनुज शैतानी। वृन्दा आय तुम्हें लपटानी॥

हो स्पर्श धर्म क्षति मानी। हना असुर उर शिव शैतानी॥

तुमने ध्रुव प्रहलाद उबारे। हिरणाकुश आदिक खल मारे॥

गणिका और अजामिल तारे। बहुत भक्त भव सिन्धु उतारे॥

हरहु सकल संताप हमारे। कृपा करहु हरि सिरजन हारे॥

देखहुं मैं निज दरश तुम्हारे। दीन बन्धु भक्तन हितकारे॥

चहत आपका सेवक दर्शन। करहु दया अपनी मधुसूदन॥

जानूं नहीं योग्य जप पूजन। होय यज्ञ स्तुति अनुमोदन॥

शीलदया सन्तोष सुलक्षण। विदित नहीं व्रतबोध विलक्षण॥

करहुं आपका किस विधि पूजन। कुमति विलोक होत दुख भीषण॥

करहुं प्रणाम कौन विधिसुमिरण। कौन भांति मैं करहु समर्पण॥

सुर मुनि करत सदा सेवकाई। हर्षित रहत परम गति पाई॥

दीन दुखिन पर सदा सहाई। निज जन जान लेव अपनाई॥

पाप दोष संताप नशाओ। भव-बंधन से मुक्त कराओ॥

सुख संपत्ति दे सुख उपजाओ। निज चरनन का दास बनाओ॥

निगम सदा ये विनय सुनावै। पढ़ै सुनै सो जन सुख पावै॥

National : ईरान वॉर के तीसरे हफ्ते में पहुंचने पर बढ़ गई पाकिस्तान की मुश्केली , पेट्रोल पर 55 रुपये बढ़ाने के बाद अब लिया ये बड़ा फैसला

0

बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकारी कर्मचारियों की तरह ही राज्य के स्वामित्व वाले उपक्रमों और सरकार के संरक्षण में चलने वाले स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारियों के वेतन में भी 5 से 30 प्रतिशत तक कटौती की जाएगी.

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध ने भारत के पड़ोसी पाकिस्तान के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि एक तरफ पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार को समझ नहीं आ रहा कि आखिर इस चुनौती से कैसे मुकाबला किया जाए. इसके लिए पाकिस्तान सरकार ने सरकारी कंपनियों में 30 प्रतिशत तक वेतन कटौती को भी मंजूरी दे दी है. Shehbaz Sharif के नेतृत्व वाली पाकिस्तान सरकार ने शनिवार को सरकारी स्वामित्व वाले उपक्रमों (एसओई) और स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारियों के वेतन में 5 से 30 प्रतिशत तक कटौती को मंजूरी दे दी.

ये कदम व्यापक मितव्ययिता अभियान के तहत उठाया गया है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ईंधन कीमतों में उतार-चढ़ाव और सरकारी बचत उपायों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की. बैठक में फैसला लिया गया कि सरकारी कर्मचारियों की तरह ही राज्य के स्वामित्व वाले उपक्रमों और सरकार के संरक्षण में चलने वाले स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारियों के वेतन में भी 5 से 30 प्रतिशत तक कटौती की जाएगी.

बयान में कहा गया है कि इन उपायों से होने वाली बचत का उपयोग केवल जनता को राहत देने के लिए किया जाएगा. बैठक में यह भी बताया गया कि सरकारी वाहनों के लिए ईंधन आवंटन में 50 प्रतिशत कटौती की निगरानी तीसरे पक्ष के ऑडिट के माध्यम से की जाएगी, जबकि अगले दो महीनों में 60 प्रतिशत सरकारी वाहनों को सड़कों से हटा दिया जाएगा. बयान के अनुसार, सरकार द्वारा नए वाहनों की खरीद पर पूर्ण प्रतिबंध और अन्य सरकारी खरीद पर रोक के फैसले को भी लागू रखा जाएगा. कैबिनेट सदस्यों, मंत्रियों, सलाहकारों और विशेष सहायकों के दो महीनों के वेतन को भी जनकल्याण के लिए बचत के रूप में उपयोग किया जाएगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकारी अधिकारियों, मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और विशेष सहायकों की विदेशी यात्राओं पर लगाया गया पूर्ण प्रतिबंध जारी रहेगा.

अमेरिका-ईरान युद्ध के तीसरे सप्ताह में पहुंचने के बाद पाकिस्तान पर इसका असर दिखने लगा है. पिछले शुक्रवार को पेट्रोलियम कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि के बाद सरकार ने ईंधन खपत कम करने के लिए कई उपायों की घोषणा की थी.

Entertainment : ‘मेरे साथ काला जादू हुआ था.’ CID से जबरदस्ती निकाले जाने के बयान पर अब जसवीर कौर ने आखिर क्यों दी सफाई

0

अनुपमा में देविका की भूमिका निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली जसवीर कौर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. लेकिन, इन दिनों अपने लेटेस्ट पॉडकास्ट की वजह से विवादों में घिरी नजर आ रही हैं. जसवीर कौर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कहा था कि उन्होंने सीआईडी में लगातार दो साल तक काम किया था. लेकिन उन्हें अचानक शो से निकाल दिया गया. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है.

जसवीर कौर को अब इस पूरे मुद्दे पर सफाई देनी पड़ गई है. बता दें पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने कहा था कि काम बहुत ज्यादा होता था, लेकिन उनकी टीम कभी-कभी छुट्टी दे दिया करती थी. लेकिन, एक दिन सबकुछ बदल गया. उन्हें ऑफिस में अचानक से बताया गया कि अब शो को छोड़ना पड़ेगा. जसवीर ने पॉडकास्ट में ये भी कहा कि ये उनके करियर का सबसे मुश्किल दौर था. कई सालों तक उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा था. 7 साल तक उन्होंने सिर्फ सर्वाइवल ही किया.

जसवीर ने कहा कि उन्होंने उस दौरान घर भी ले लिया था. जमीन पर बैठकर सिर्फ रोती रहती थी. उन्होंने कहा कि उन्हें पता था वो कौन हैं, लेकिन कल क्या होगा इसके बारे में पता नहीं था. जसवीर ने अब टाइम्स नॉउ को दिए इंटरव्यू में कहा,’हां मैंने हाल ही में पॉडकास्ट किया है और मुझे लगता है कि ये बहुत नकारात्मक तरीके से पेश किया गया. अगर आप पूरा पॉडकास्ट देखेंगे तो ये टॉपिक बहुत ही ज्यादा नॉर्मल था.’

जसवीर ने कहा कि उनसे पूछा गया था कि कभी उन्होंने अपनी लाइफ में आर्थिक स्थिति का सामना किया था. इस पर उन्होंने कहा,’ उस वक्त जो हुआ मेरे साथ कि मेरे बाल काटकर जमीन में गाड़े गए, मेरा काम रुक गया था. ये कुछ भी हो सकता है. तो टॉपिक ये है कि काला जादू हुआ था.’ जसवीर ने आगे कहा,’कोई मजबूर नहीं होता है, किसी को निकालना होता है तो निकाल देते हैं. मैंने आज तक किसी के बारे में गलत कहा नहीं है. उस वक्त जो हुआ मेरे साथ वो काला जादू था. ये कुछ भी हो सकता है.’ एक्ट्रेस ने कहा कि जब मुझसे पूछा गया कि क्या किसी ने मेरा साथ नहीं दिया था, तो मैंने बस गर्दन हिलाई. किसी की भी मैंने शिकायत नहीं की थी. ये सीआईडी के बारे में नहीं है, ये मेरे बारे में है और मेरे सफर के बारे में.

World : ईरान युद्ध के बीच राहत भरी खबर! मिडिल ईस्ट से दिल्ली-मुंबई के लिए चलेंगी कई फ्लाइट्स, इंडिगो ने दिया पूरा अपडेट

0

ईरान युद्ध के बीच राहत भरी खबर सामने आई है. यहां मिडिल ईस्ट से दिल्ली मुंबई के लिए कई फ्लाइट्स चलेंगी. इसकी पूरी जानकारी इंडिगो एयरलाइन्स ने दी है. ईरान युद्ध के बीच राहत भरी खबर सामने आई है. यहां मिडिल ईस्ट से दिल्ली मुंबई के लिए कई फ्लाइट्स चलेंगी. इसकी पूरी जानकारी इंडिगो एयरलाइन्स ने दी है. भारत के जिन शहरों के बीच यह फ्लाइट्स चलेगी, उनमें मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोझिकोड (कालीकट) जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं.

इनके अलावा यूएई के दुबई, अबुधाबी, सऊदी अरब के जेदाह, रियाद, मदीना और ओमान के मस्कट से भारत के लिए फ्लाइट उड़ान भरेंगी. एयरलाइंस ने बकायदा उड़ानों की लिस्ट भी जारी की है. साथ ही ग्राहकों से अनुरोध भी किया है.

इंडिगो एयरलाइंस ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट भी साझा किया है. इसमें बताया गया है कि मध्यपूर्व और यूरोप के चुनिंदा रूट्स के लिए इंडिगों की उड़ानें संचालित होंगी. जैसा कि मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में स्थिति लगातार बदल रही है. एयरलाइंस संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि इस क्षेत्र में और साथ ही यूरोप के चुनिंदा रूट्स पर अपने नेटवर्क को धीरे-धीरे फिर से शुरू किया जा सके.

एयरलाइंस ने उड़ानों से जुड़ी लिस्ट भी जारी की है. इसमें 16 से 28 मार्च 2026 के बीच संचालित होने वाली उड़ानें शामिल है. यह बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं. इंडिगों ने ग्राहकों से अनुरोध करते हुए कहा है कि वे कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें. जैसे उड़ान के शेड्यूल में कम समय के नोटिस पर बदलाव हो सकता है. जिन ग्राहकों के पास कन्फर्म PNR होगा, जिन्हें सहायता की आवश्यकता होगी, वो हमारे कस्टमर कॉन्टैक्ट सेंटर +91 124 6173838 पर संपर्क कर सकते हैं. हम इस बदलती हुई स्थिति के दौरान अपने ग्राहकों को सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसके अलावा कंपनी ग्राहकों की प्रतिबद्धता और धैर्य-समझ की सराहना भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में की है.

Life style : प्रेग्नेंसी डायबिटीज को न करें नजरअंदाज, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर

0

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर प्रेग्नेंसी के दौरान मां का ब्लड शुगर स्तर लंबे समय तक ज्यादा बना रहता है, तो इसका असर बच्चे के मस्तिष्क, शरीर की ग्रोथ और भविष्य की सेहत पर पड़ सकता है. प्रेग्नेंसी डायबिटीज, जिसे मेडिकल भाषा में गर्भकालीन मधुमेह कहा जाता है. अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि यह सिर्फ प्रेग्नेंसी तक सीमित समस्या है और बच्चे के जन्म के बाद खत्म हो जाती है, लेकिन हाल के शोध बताते हैं कि यह स्थिति सिर्फ मां के लिए ही नहीं बल्कि बच्चे के भविष्य के स्वास्थ्य के लिए भी चिंता का कारण बन सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर प्रेग्नेंसी के दौरान मां का ब्लड शुगर स्तर लंबे समय तक ज्यादा बना रहता है, तो इसका असर बच्चे के मस्तिष्क, शरीर की ग्रोथ और भविष्य की सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए इसे समय रहते पहचानना और सही तरीके से नियंत्रित करना बेहद जरूरी है.

पिछले कुछ वर्षों में भारत में प्रेग्नेंसी डायबिटीज के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है. अब लगभग हर चार में से एक प्रेग्नेंसी में यह समस्या सामने आ रही है. इसके पीछे कई कारण माने जा रहे हैं, जैसे बढ़ता मोटापा फिजिकल एक्टिविटी की कमी, देर से कंसीव करना, परिवार में पहले से डायबिटीज का इतिहास और भारतीय लोगों में डायबिटीज के जेनेटिक. डॉक्टरों के अनुसार, कई महिलाएं प्रेग्नेंसी से पहले ही प्रीडायबिटीज या बिना पता चले टाइप-2 डायबिटीज से प्रभावित हो सकती हैं, ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज होने का खतरा और बढ़ जाता है.

जब किसी महिला को पहले से डायबिटीज नहीं होती, लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान उसका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, तो उसे प्रेग्नेंसी डायबिटीज कहा जाता है. यह समस्या आमतौर पर प्रेग्नेंसी के 24 से 28 सप्ताह के बीच सामने आती है. इसी समय बच्चे का मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम तेजी से विकसित हो रहा होता है, इसलिए इस दौरान ब्लड शुगर का संतुलन बहुत जरूरी होता है. प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलाव के कारण शरीर में इंसुलिन का असर कम हो सकता है. अगर पैंक्रियाज पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता, तो ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है और यही स्थिति प्रेग्नेंसी डायबिटीज बन जाती है, समस्या यह है कि ज्यादातर मामलों में इसके कोई लक्षण दिखाई नहीं देते. इसलिए नियमित जांच के बिना इसका पता लगाना मुश्किल हो सकता है.

मां के ब्लड शुगर का असर सीधे बच्चे पर पड़ता है. गर्भ में मौजूद प्लेसेंटा के जरिए ग्लूकोज बच्चे तक पहुंचता है. अगर मां का ब्लड शुगर ज्यादा रहता है, तो बच्चे के शरीर में भी शुगर की मात्रा बढ़ जाती है. ऐसे में बच्चे का पैंक्रियाज अतिरिक्त इंसुलिन बनाना शुरू कर देता है. यह स्थिति बच्चे के शरीर और अंगों की ग्रोथ को प्रभावित कर सकती है. कुछ शोध बताते हैं कि ऐसे बच्चों में आगे चलकर ध्यान की कमी की समस्या, व्यवहार संबंधी चुनौतियां, मोटर स्किल्स में देरी, कुछ मामलों में मिर्गी जैसी न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का जोखिम थोड़ा बढ़ सकता है. हालांकि हर बच्चे में ऐसा होना जरूरी नहीं है, लेकिन ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने से इन जोखिमों को काफी कम किया जा सकता है.

गर्भ में रहते हुए बच्चा ज्यादा शुगर को नियंत्रित करने के लिए ज्यादा इंसुलिन बनाता है, लेकिन जन्म के बाद जैसे ही गर्भनाल कटती है, शुगर की अतिरिक्त आपूर्ति अचानक बंद हो जाती है. इससे नवजात शिशु में ब्लड शुगर अचानक कम हो सकता है, जिसे नवजात हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है. इसके कारण बच्चे में कमजोरी, घबराहट, दूध पीने में परेशानी, गंभीर मामलों में दौरे जैसी समस्याएं हो सकती हैं, ऐसे बच्चों में बड़े होकर मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस, टाइप-2 डायबिटीज का खतरा ज्यादा हो सकता है. वैज्ञानिक इसे फीटल प्रोग्रामिंग कहते हैं, जिसमें गर्भ में मौजूद वातावरण भविष्य में शरीर के मेटाबॉलिज्म और जीन के काम करने के तरीके को प्रभावित कर सकता है.

प्रेग्नेंसी डायबिटीज को सही तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है. डॉक्टर आमतौर पर सलाह देते हैं कि फाइबर से भरपूर डाइट करें और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट कम लें. नियमित हल्की एक्सरसाइज जैसे रोजाना 20–30 मिनट टहलना. डॉक्टर की सलाह के अनुसार शुगर लेवल मॉनिटर करें, कुछ मामलों में इंसुलिन थेरेपी दी जाती है, जो प्रेग्नेंसी में सुरक्षित मानी जाती है.

- Advertisement -

News of the Day