Sunday, September 27, 2026
Home Blog Page 274

NATIONAL : ‘मार, जान से मार दे इसको…’, सड़क पर भिड़े दो युवक, पत्थर उठाए उकसाती रही महिला

0

झांसी के इलाइट चौराहे पर बीच सड़क दो युवकों के बीच हुई मारपीट और एक महिला के उकसाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हाथ में पत्थर लेकर महिला युवकों को जान से मारने के लिए उकसाती दिखाई दी, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे.

उत्तर प्रदेश में झांसी के व्यस्त इलाइट चौराहे पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बीच सड़क दो युवकों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई और एक महिला हाथ में पत्थर लेकर उन्हें उकसाती नजर आई. लहंगा चोली पहने महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी- ‘मार… जान से मार दे.’ यह दृश्य देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई और ज्यादातर लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

करीब 15 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक महिला हाथ में पत्थर लिए खड़ी है और उसके साथ मौजूद युवक एक-दूसरे से हाथापाई कर रहे हैं. महिला गाली-गलौज करते हुए उन्हें उकसा रही है. इस दौरान आसपास काफी भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने झगड़ा रोकने की कोशिश नहीं की.

बताया जा रहा है कि यह घटना झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाइट चौराहे की है, जो शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में गिना जाता है. ऐसे स्थान पर इस तरह की मारपीट ने लोगों को हैरान कर दिया.वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. मामले की जानकारी मिलते ही चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला समेत झगड़े में शामिल लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई.

नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने मौके से महिला और उसके साथियों को पकड़ लिया है. पूछताछ में पता चला है कि हंगामा करने वाले लोग आर्केस्ट्रा में काम करते हैं. पुलिस ने महिला सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है. वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है.

NATIONAL : गर्लफ्रेंड की शादी के एक दिन पहले किया वीडियो कॉल, फिर फांसी पर झूल गया प्रेमी

0

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के नयाबास इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी से एक दिन पहले फांसी पर झूलकर जान दे दी. उसने लड़की से परिजनों से शादी रोकने की बात की थी लेकिन उन्होंने उसे धमकाकर भगा दिया जिसके बाद युवक ने ये कदम उठाया.

राजस्थान में अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के नयाबास इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी से एक दिन पहले आत्महत्या कर ली. लड़की के परिजन उसकी शादी दूसरे लड़के से कर रहे थे. उससे परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया. युवक ने आत्महत्या करने से पहले अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल करके अपनी परेशानी और आत्महत्या का कारण भी बताया था. उसके बाद युवक ने अपने परिजनों को फोन करके आत्महत्या करने की जानकारी दी. इससे घबराकर परिजन तुरंत उसके पास पहुंचे. लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने बताया कि रामगढ़ का केशव नगर निवासी 23 साल का देवेंद्र मेघवाल मूर्ति सप्लाई का काम करता था. उसका एक युवती के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. देवेंद्र दो दिन पहले ही रामगढ़ से अलवर के नयाबास क्षेत्र में अपने जीजा के किराए के कमरे पर आकर रुका हुआ था. बुधवार को उसका जीजा मनोज कुमार किसी काम से रामगढ़ चला गया था.

इसी दौरान देवेंद्र मेघवाल ने किराए के मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि युवती के परिजन उसकी दूसरी जगह शादी कर रहे हैं. गुरुवार को उसकी शादी होनी है. देवेंद्र ने जब इसका विरोध किया और लड़की के परिजनों से बात करने का प्रयास किया. तो उन्होंने देवेंद्र को धमकाया और धमकी देते हुए शांत रहने के लिए कहा.

अपनी प्रेमिका की शादी दूसरी जगह पर होने से देवेंद्र परेशान व डिप्रेशन में चल रहा था.इसी बीच उसने आत्महत्या करने का फैसला लिया. आत्महत्या से पहले उसने अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात की और उसके बाद अपने जीजा व अन्य परिजनों को भी फोन करके आत्महत्या के बारे में बताया. ऐसे में घबराए परिजन तुरंत अलवर पहुंचे. उन्होंने देखा कि देवेंद्र मृत अवस्था में है. घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया है.

NATIONAL : अब दूध वाले को भी लेना होगा लाइसेंस, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं बेच पाएगा कोई भी, समझें FSSAI का नियम

0

फ़ूड सेफ़्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने दूध में बढ़ती मिलावटों को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है. अब दूध का उत्पादन और बिक्री केवल लाइसेंस मिलने के बाद ही संभव होगी.दूध और डेयरी उत्पादों में बढ़ती मिलावट के चलते फ़ूड सेफ़्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने सख्ती बरतते हुए, दूध उत्पादन और बिक्री के लिए लाइसेंस को अनिवार्य कर दिया है. FSSAI ने मिलावट की शिकायतों के बीच यह बड़ा फैसला लिया है.

अब डेयरी सहकारी समितियों के सदस्यों को छोड़कर, सभी दूध उत्पादकों और दूध बेचने वाले विक्रेताओं को कारोबार चलाने के लिए FSSAI में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा.इसमें बताया गया है कि डेयरी सहकारी समितियों के सदस्य न होने वाले दूध उत्पादकों और दूध विक्रेताओं को खाद्य व्यवसाय चलाने के लिए अनिवार्य रूप से पंजीकरण या लाइसेंस लेना होगा.

कई ऐसे दूध उत्पादक (जो डेयरी सहकारी समितियों के सदस्य नहीं हैं) और दूध विक्रेता बिना पंजीकरण या लाइसेंस के ही कारोबार चला रहे हैं.अब दूध चिलर्स (जिनका उपयोग दुग्ध उत्पादक और दूध विक्रेता करते हैं) का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा, ताकि उचित भंडारण तापमान सुनिश्चित हो सके और चिलर से जुड़ी सभी आवश्यक शर्तों का हर समय पालन किया जा सके.

इससे दूध के खराब होने की संभावना को रोका जा सकेगा और लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाएगा. नियमों का पालन न करने के मामलों में उचित कार्रवाई की जा सकती है.

SPORTS : T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया का व्यस्त कार्यक्रम, इन दो देशों के साथ खेलेगी T20 सीरीज

0

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम काफी व्यस्त हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम श्रीलंका और आयरलैंड में टी20 सीरीज खेलने की योजना बना सकती है.

भारतीय टीम ने हाल ही में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 जीतकर दुनिया भर में अपनी ताकत का लोहा मनवाया है. अब विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम अगले एक साल में कई अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने की तैयारी में है. खबर है कि टीम इंडिया आने वाले महीनों में श्रीलंका और आयरलैंड का दौरा कर सकती है, जहां टी20 मैचों की सीरीज आयोजित की जा सकती है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार BCCI श्रीलंका दौरे के कार्यक्रम में कुछ बदलाव पर विचार कर रहा है. फिलहाल भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाने की योजना है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे. अब संभावना जताई जा रही है कि इन टेस्ट मैचों से पहले तीन टी20 मुकाबले भी कराए जाएं. अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम का यह दौरा टी20 मुकाबलों से शुरू हो सकता है.

बताया जा रहा है कि यह प्रस्ताव श्रीलंका क्रिकेट की ओर से आया है. श्रीलंका में पिछले साल आए एक बड़े चक्रवात के कारण कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ था. ऐसे में अतिरिक्त टी20 मैच आयोजित कर राहत कार्यों के लिए धन जुटाने की योजना बनाई जा रही है.

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया आयरलैंड में भी टी20 सीरीज खेल सकती है. इसके लिए बीसीसीआई और क्रिकेट आयरलैंड के बीच बातचीत चल रही है. अगर सब कुछ तय हुआ तो यह सीरीज जून के आखिरी सप्ताह में आयोजित हो सकती है. भारतीय टीम पहले भी कई बार आयरलैंड का दौरा कर चुकी है. 2018, 2022 और 2023 में भारत ने डबलिन में टी20 मुकाबले खेले थे, जिन्हें वहां क्रिकेट के प्रचार के लिए अहम माना गया था.

इन संभावित सीरीज के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी. इस दौरे में भारत को सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है, जिसमें वनडे और टी20 मैच शामिल होंगे.

इसके अलावा भारतीय टीम जून में अपने घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ भी सीरीज खेलेगी. इस घरेलू सीरीज में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच होने की संभावना है. टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अब टीम इंडिया के सामने लगातार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की चुनौती होगी. फैंस को उम्मीद है कि भारतीय टीम आने वाली सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी.

6-20 जून 2026

भारत बनाम अफगानिस्तान
स्थान: भारत
मैच: 1 टेस्ट और 3 वनडे
जून 2026 का आखिरी सप्ताह (संभावित)

भारत बनाम आयरलैंड
स्थान: डबलिन, आयरलैंड
मैच: टी20 सीरीज (संभावित)
1-19 जुलाई 2026

भारत बनाम इंग्लैंड
स्थान: इंग्लैंड
मैच: 3 वनडे और 5 टी20
जुलाई-अगस्त 2026 (संभावित)

भारत बनाम श्रीलंका
स्थान: श्रीलंका
मैच: 2 टेस्ट (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप)
इसके अलावा 3 टी20 मैच जोड़े जाने की संभावना हैं.

NATIONAL : LPG की मारामारी… कहीं रेस्टोरेंट्स का मेन्यू चेंज, कहीं गैस एजेंसी मालिक गिरफ्तार, शहर-शहर बवाल

0

मिडिल ईस्ट जंग और होर्मुज स्ट्रेट संकट के बीच भारत में LPG सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी. कई शहरों में डिलीवरी में देरी, जबकि प्रशासन ने जमाखोरी व कालाबाज़ारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की.

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग और होर्मुज स्ट्रेट पर पाबंदी लगने के बाद भारत की एलपीजी इंडस्ट्री पर बड़ा असर हुआ है. कुकिंग गैस की सप्लाई को लेकर चिंताएं अब कई सेक्टरों में रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर असर डालने लगी हैं. रेस्टोरेंट, हॉस्टल और कुछ कंपनियों ने अपनी किचन और खाने की सेवाओं में रुकावटों की शिकायत की है. दिल्ली के बड़े प्राइवेट स्कूलों ने भी चेतावनी दी है कि अगर LPG की सप्लाई और कम हुई, तो दोपहर के खाने की सेवा पर असर पड़ सकता है.

राष्ट्रीय राजधानी के कई मॉल्स ने रेस्टोरेंट से कहा है कि वे कम गैस इस्तेमाल करें और करीब 80% गैस सप्लाई के साथ ही अपना काम चलाएं. हालांकि, सरकार ने लोगों से न घबराने की अपील की है.सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव, सी. सेंथिल राजन ने बताया कि तेल कंपनियां इस संकट के वक्त में भी हर दिन करीब 50 लाख LPG सिलेंडर पहुंचा रही हैं और सप्लाई में कोई कमी नहीं आई है. कई राज्यों की पुलिस ने भी अफवाहों, जमाखोरी और सिलेंडरों की गैर-कानूनी खरीद-बिक्री पर नज़र रखना तेज़ कर दिया है.

पटना ज़िला प्रशासन ने LPG की जमाखोरी और कालाबाज़ारी के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है और एक ही दिन में चार FIR दर्ज की हैं. अवैध LPG व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ पटना सदर सब-डिवीजन में दो और दानापुर सब-डिवीजन में दो FIR दर्ज की गई हैं.अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई उपभोक्ताओं को घरेलू LPG सिलेंडरों का पारदर्शी वितरण और बिना रुकावट आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयासों का हिस्सा है.

ज़िला मजिस्ट्रेट के निर्देशों पर, प्रशासन ने पूरी निगरानी व्यवस्था को अलर्ट पर रखा है. LPG डीलरों और वितरकों के ठिकानों पर नियमित निरीक्षण और छापे मारे जा रहे हैंय प्रवर्तन को मज़बूत करने के लिए, ज़िला प्रशासन ने ब्लॉक स्तर पर 28 विशेष टीमें भी गठित की हैं. इन टीमों में आपूर्ति अधिकारी, निरीक्षक और सहायक ज़िला आपूर्ति अधिकारी शामिल हैं, जो शिकायतों पर कार्रवाई करेंगे और अचानक छापे मारेंगे.

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कालाबाज़ारी, जमाखोरी या LPG सिलेंडरों को बढ़ी हुई कीमतों पर बेचने में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ FIR और गिरफ्तारी सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने एक ज़िला नियंत्रण कक्ष भी एक्टिव कर दिया है और एक हेल्पलाइन नंबर (0612-2219810) जारी किया है, जहां उपभोक्ता सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच LPG आपूर्ति से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं. अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त सभी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

पटना के शाहपुर में एलपीजी गैस के कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. यह कार्रवाई जिला प्रशासन के आदेश पर अनुमंडल प्रशासन के द्वारा किया गया है. जिला प्रशासन को सूचना मिल रही थी कि पटना के दानापुर अनुमंडल स्थित शाहपुर में दो जगहों पर कालाबाजारी के लिए भारी मात्रा में एलपीजी गैस सिलेंडर का भंडारण किया गया है. इसी सूचना के आधार पर अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व में मनेर, बिहटास, नौबतपुर सहित दानापुर के साथ एक टीम गठित करते हुए दानापुर अनुमंडल के शाहपुर में एक दुकान सहित गोदाम मे छापेमारी की गई, जहां दुकान और गोदाम से भारी मात्रा में एलपीजी गैस के सिलेंडर को बरामद किया गया है.

इसके साथ ही, उपभोक्ताओं की सैकड़ो बुक्स को भी जप्त किया गया है. इस पूरे मामले में दानापुर अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी तेज प्रताप ने बताया कि पदाधिकारी के आदेश पर छापेमारी की गई है. कई जगह से सूचना मिल रही थी कि लाभुकों को गैस उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. इसी सूचना पर छापेमारी की गई है. 100 से ज्यादा सिलेंडर्स बरामद किए गए हैं. जप्त सिलेंडर कालाबाजारी के लिए रखा गया था. इसमें अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

एलपीजी संकट के बीच यूपी के हापुड़ मे एसपी नेता अब्दुल रेहान के घर से 55 भरे गैस सिलेंडर बरामद किए गए. प्रशासन की छापेमारी के दौरान सपा नेता अब्दुल रेहान के ठिकाने से सिलेंडरों का बड़ा जखीरा पकड़ा गया. आरोप है कि समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग जमाखोरी कर अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं. प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर रहा है और अवैध जमाखोरी के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है. एलपीजी संकट के बीच मुख्यमंत्री योगी ने कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई की बात कही थी.

तमिलनाडु के मदुरै में अधिकारियों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पर आरोप है कि सप्लाई में चल रही दिक्कतों के बीच इन्होंने अवैध रूप से LPG सिलेंडरों की जमाखोरी की थी. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों में कोविलपापाकड़ी के पलानी मधन कुमार भी शामिल हैं.इस कार्रवाई के दौरान, अधिकारियों ने 163 घरेलू और 235 कमर्शियल LPG सिलेंडर जब्त किए. इन सिलेंडरों को दो अलग-अलग जगहों पर जमा करके रखा गया था.

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जो भी शख्स LPG सिलेंडरों की जमाखोरी करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अधिकारी अब कालाबाजारी और अवैध जमाखोरी को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा रहे हैं.

मुंबई के एक उपनगर कांदिवली ईस्ट के निवासियों का कहना है कि कई दिन पहले बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें LPG सिलेंडर मिलने में देरी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को डिलीवरी की उम्मीद में कतारों में खड़े होकर इंतज़ार करना पड़ रहा है. इलाके के लोगों ने बताया कि गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले वाहन नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं, जिससे उन परिवारों में चिंता बढ़ गई है जो रोज़ाना खाना पकाने के लिए LPG पर निर्भर हैं.

कई ऐसे लोग जिन्होंने पहले ही सिलेंडर बुक करा लिए थे, दावा किया कि वे कई दिनों से इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें डिलीवरी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसदों ने संसद में LPG आपूर्ति की स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. यह विरोध प्रदर्शन संसद परिसर के अंदर हुआ. सांसदों ने कई शहरों में LPG सिलेंडर की आपूर्ति में रुकावट की खबरों पर चिंता जताई और मांग की कि सरकार इस मुद्दे का समाधान करे.

यह प्रोटेस्ट ऐसे वक्त में हुआ है, जब विपक्ष खाना पकाने वाली गैस की आपूर्ति की स्थिति और घरों तथा व्यवसायों पर इसके असर को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में LPG सप्लाई की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पार्टी के सदस्य BJP मुख्यालय के बाहर मिट्टी के चूल्हे लेकर जमा हुए, जो एक प्रतीकात्मक विरोध था. प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार LPG सिलेंडरों की कमी के कारण घरों और व्यवसायों को हो रही मुश्किलों को दूर करने में नाकाम रही है.

पार्टी नेताओं ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन का मकसद उन आम नागरिकों की परेशानियों को उजागर करना था, जिन्हें खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडर मिलने में देरी का सामना करना पड़ रहा है

उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने एलपीजी की किल्लत की खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि देश में तेल और गैस की उपलब्धता पर्याप्त है. उन्होंने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं सभी प्रशासनिक और पेट्रोलियम अधिकारियों से स्थिति पर सीधी बात कर रहे हैं. सीएम ने निर्देश दिए हैं कि हर बुकिंग करने वाले उपभोक्ता को समय पर गैस रिफिल उपलब्ध कराया जाए.

मंत्री ने चेतावनी दी है कि जमाखोरी, कालाबाजारी और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उनके मुताबिक एलपीजी की कोई कमी नहीं है और विपक्ष जानबूझकर लोगों के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा समर्थित यूपीए सरकार में सिलेंडर ब्लैक में मिलते थे.

BIHAR : क्रिकेटर ईशान किशन पहुंचे अपने गांव, दादा-दादी से लिया आशीर्वाद, हुआ जोरदार स्वागत

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां उन्होंने जेल रोड स्थित अपने पैतृक आवास पर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. घर पहुंचते ही उन्होंने अपने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों से भी उन्होंने मुलाकात कर समय बिताया.

क्रिकेटर के नवादा पहुंचने की खबर फैलते ही उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ पैतृक आवास के बाहर उमड़ पड़ी. बड़ी संख्या में लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए वहां पहुंचे और उन्हें देखने के लिए उत्साहित नजर आए. ईशान किशन की दादी डॉ. सावित्री शर्मा शहर की जानी-मानी हस्ती रही हैं.

ईशान किशन के दादी नवादा में पूर्व सिविल सर्जन के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं और शहर में उनकी पहचान एक प्रतिष्ठित चिकित्सक के रूप में रही है. परिवार के बीच पहुंचकर ईशान ने बड़ों का आशीर्वाद लिया और परिजनों के साथ समय बिताया.

बताते चलें कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद ईशान किशन फील्ड पर अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया संग रोमांस करते नजर आए थे. मैच जीतने के बाद ईशान मैदान पर लेडीलव अदिति को KISS करते दिखे थे. कपल के कई क्यूट मोमेंट्स भी वायरल हुए. वहीं, गर्लफ्रेंड संग ईशान की एक कोजी फोटो इंटरनेट पर छाई हुई है.

वर्ल्ड कप में ईशान किशन ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने ओपनिंग में कई तेज शुरुआत दी और मुश्किल मैचों में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की.

टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन:

  • 9 मैच
  • 317 रन
  • औसत 35.22
  • स्ट्राइक रेट 193.29
  • 3 अर्धशतक

उनकी सबसे शानदार पारियों में से एक पाकिस्तान के खिलाफ आई, जब उन्होंने कोलंबो में 77 रन की पारी खेलकर भारत को 61 रन से जीत दिलाने में मदद की. फाइनल में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ भी ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 54 रन बनाए और भारत को बड़ा स्कोर बनाने में मदद की.

भारत ने फाइनल में 5 विकेट पर 255 रन बनाए, जो पुरुष टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है. इसके बाद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीत लिया.

NATIONAL : ‘कल बेटी की शादी है, अब हलवाई कह रहा है सिलेंडर लाओ…’, तनाव में नासिक का परिवार

0

ईरान-इजराइल युद्ध का असर अब महाराष्ट्र के नासिक तक महसूस किया जा रहा है. एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी के कारण यहां कई आयोजनों पर संकट खड़ा हो गया है. सहारा इलाके के बेलसरे परिवार की बेटी की शादी से पहले ही गैस की किल्लत ने बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध के हालात का असर अब आम लोगों के घरों तक पहुंचने लगा है. ईरान-इजराइल युद्ध के बाद पैदा हुई परिस्थितियों का प्रभाव महाराष्ट्र के नासिक में भी दिखाई दे रहा है. यहां एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी ने एक परिवार की खुशियों पर संकट खड़ा कर दिया है. बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे बेलसरे परिवार के सामने अब सबसे बड़ी चिंता यह है कि मेहमानों के लिए खाना कैसे बनेगा.

नासिक के सहारा इलाके में रहने वाले बेलसरे परिवार में इन दिनों शादी का माहौल होना चाहिए था, लेकिन गैस सिलेंडर की कमी ने पूरे परिवार को तनाव में डाल दिया है. परिवार की बेटी खुशबू बेलसरे की शादी 14 मार्च को तय है और इसके लिए करीब दो हजार मेहमानों को आमंत्रित किया गया है.

घर में बेटी की मेहंदी और अन्य रस्मों की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं. स्टेज सज चुका था, लेकिन माहौल में उत्साह की जगह चिंता दिखी. दरअसल, जिस लॉन में शादी का कार्यक्रम रखा गया है, उसके मालिक कैलाश गुप्ता ने परिवार से साफ कह दिया कि गैस सिलेंडर की व्यवस्था उन्हें खुद करनी होगी. उनका कहना है कि मौजूदा हालात में सिलेंडर मिलना मुश्किल है और अगर खाना बनाना है तो मेन्यू में बदलाव करना पड़ेगा. इस बात को लेकर लॉन मालिक और बेलसरे परिवार के बीच विवाद की स्थिति भी बन गई.

खुशबू के पिता सुनील बेलसरे का कहना है कि उन्होंने गैस सप्लायर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कहीं से भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाया. उनका आरोप है कि बाजार में गैस की कालाबाजारी हो रही है और कुछ लोग ऊंचे दामों पर सिलेंडर बेच रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम किसी तरह व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन चिंता इस बात की है कि जिन गरीब परिवारों के यहां शादी या अन्य कार्यक्रम हैं, वे क्या करेंगे.

दुल्हन खुशबू बेलसरे भी इस स्थिति से बेहद परेशान नजर आ रही हैं. उनका कहना है कि ‘यह जो मैरेज हॉल वाले अंकल आये हैं, वह भी कह रहे कि सिलेंडर मिलना नामुनकिन है. दिक्कत ये है कि मेहमानों को कैसे बोलें कि आप मत आइये. मेहमान आधे भी नहीं कर सकते, हमने सब को इन्विटेशन कार्ड दिया है.अभी तुरंत शादी है, पता नहीं सब कैसे होगा, फिलहाल तो हम तनाव में हैं.’ फिलहाल बेलसरे परिवार किसी तरह गैस सिलेंडर का इंतजाम करने की कोशिश में जुटा है, ताकि शादी का समारोह बिना किसी रुकावट के पूरा हो सके.

ENTERTAINMENT : सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में दिखा सलमान का स्वैग, जेठालाल-आमिर ने जमकर दिए पोज

मुंबई में बीती शाम 12 मार्च को फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा और उनके पति अभिषेक का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा गया, जिसमें इंडस्ट्री से लगभग सभी बड़े सितारे शामिल हुए.सूरज बड़जात्या की फिल्मों में ‘प्रेम’ बने सुपरस्टार सलमान खान अपने खास दोस्त की बेटी के रिसेप्शन में स्वैग वाली एंट्री के साथ पहुंचे. दोनों ने एक साथ कई आइकॉनिक फिल्में बॉलीवुड को दीं, ऐसे में सलमान भी सूरज के इस खास मौके पर खुशी-खुशी पहुंचे.

बॉलीवुड की अदाकारा रेखा अपना आशीर्वाद देने रिसेप्शन में पहुंची जहां उनके रॉयल लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. गोल्डन साड़ी में उनका लुक बेहद शानदार था.बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहे जाने वाले आमिर खान भी अपने बेटे जुनैद के साथ इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में शामिल हुए. इस मौके पर उनके चेहरे पर खुशी दिखाई दी.

इस ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी पहुंचीं. रानी के लिए पिछला कुछ वक्त काफी अच्छा बीता है क्योंकि उनकी लास्ट फिल्म ‘मर्दानी 3’ लोगों को बेहद पसंद आई थी. ‘तारक मेहता’ के जेठालाल उर्फ एक्टर दिलीप जोशी भी सूरज बड़जात्या की खुशी में शामिल होने पहुंचे. उन्होंने डायरेक्टर की कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल्स किए हुए हैं, जिनके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है.

तब्बू ने सूरज बड़जात्या की एक फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की थी, जिसे काफी प्यार मिला था. ऐसे में वो भी डायरेक्टर की बेटी के ग्रैंड रिसेप्शन इवेंट में पहुंची, जहां वो बेहद खूबसूरत दिखीं.फिल्म ‘छावा’ के बाद सक्सेस की सीढ़ी चढ़ रहे विक्की कौशल भी अपने पिता शाम कौशल के साथ रिसेप्शन पार्टी में नजर आए. विक्की के पिता ने सूरज बड़जात्या के साथ फिल्म ‘ऊंचाई’ के दौरान काम किया था, जिसमें वो बतौर एक्शन डायरेक्टर थे.

जैकी श्रॉफ भी ईशा बड़जात्या के वेडिंग रिसेप्शन में अपने चर्चित अंदाज में पहुंचे. उनके हाथ में पौधा नजर आया, जिसे वो बतौर गिफ्ट की तरह नई जोड़ी को देने आए थे.अनिल कपूर भी अपने करीबी दोस्त अनुपम खेर के साथ सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे. वहां दोनों ने मिलकर पैप्स के कैमरा पर पोज दिए और अपनी खुशी भी जाहिर की.

GUJARAT : तेजल, पायल और अंजली… 12 लाख में डील, बिना कपड़ों के सामने आ गई ब्लैकमेलर, हनीट्रैप में फंसे रिटायर्ड टीचर की कहानी

गुजरात के राजकोट में एक रिटायर्ड टीचर को हनीट्रैप में फंसाकर 12 लाख की उगाही करने वाला गिरोह पकड़ा गया है. जमीन दिखाने के बहाने टीचर को होटल ले जाया गया, जहां अचानक एक महिला बिना कपड़ों के सामने आ गई. फिर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई. गैंग ने पहले 40 लाख रुपये की मांग की, बाद में 12 लाख रुपये लेकर भी धमकाते रहे.

राजकोट में एक रिटायर्ड टीचर को हनीट्रैप में फंसाकर लाखों की उगाही करने की शिकायत मिली. इसमें कहा गया कि पीड़ित को जमीन दिखाने के बहाने राजकोट बुलाया गया. बाद में उन्हें एक होटल में ले जाकर जबरन संबंध बनाए गए और आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो लेकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. आरोपियों ने 40 लाख रुपये की मांग की, जिस पर 12 लाख रुपये ट्रांसफर भी दिए.

12 लाख में डील होने के बाद पीड़ित ने आरटीजीएस के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर दिए. आरोपी ने फिर से और पैसों की मांग की और मामला पुलिस तक पहुंच गया. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने कुछ ही घंटों में दो महिलाओं सहित 3 आरोपियों को अरेस्ट कर कार्रवाई शुरू कर दी. गिरफ्तार आरोपियों में नीलेश झुंझा, पायल पटेल और तेजल टिंडानी शामिल हैं.

दरअसल, बोटाद में रहने वाले 59 साल के पीड़ित अक्टूबर 2025 में रिटायर हुए. वे अपनी जीवनभर की पूंजी और सेवानिवृत्ति के बाद मिली राशि से जमीन खरीदना चाहते थे. उनकी मुलाकात पायल पटेल नाम की महिला से हुई. पायल और रिटायर्ड टीचर की पहली मुलाकात करीब एक साल पहले बोटाद में एक स्कूल कार्यक्रम के दौरान हुई थी.

पायल ने कहा था कि वह जमीन कारोबार से जुड़ी है. उसने मीठी-मीठी बातों से टीचर का विश्वास जीत लिया. पायल ने टीचर को कॉल कर बताया कि राजकोट के पास एक कृषि भूमि बिक्री के लिए है, वे इसे देखना चाहें तो राजकोट आ सकते हैं. टीचर जमीन खरीदने के इरादे से सहमत हो गए. पायल और टीचर अहमदाबाद के उजाला सर्कल के पास मिले, वहां से वे पायल की कार में राजकोट के लिए रवाना हो गए. राजकोट पहुंचते ही पायल ने ग्रीनलैंड चौकड़ी से एक और महिला को साथ लिया और फिर वे एक होटल में रुके.

होटल के कमरे में पहुंचने के बाद पायल ने नाटक रचा और यह कहते हुए कमरे से बाहर निकल गई कि मैं जमीन मालिक-पार्टी को फोन करने जा रही हूं. पायल के जाने के बाद कमरे में मौजूद एक अन्य महिला अचानक अपने कपड़े हटाने लगी. इसी बीच एक और महिला कमरे में दाखिल हुई और शिक्षक पर संबंध बनाने का दबाव डालने लगी. जब शिक्षक ने विरोध किया तो महिलाओं ने धमकी दी कि अगर बात नहीं मानी तो उसे POCSO और रेप केस में फंसा दिया जाएगा. इस गैंग ने टीचर से संबंध बनाए और आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए.

वीडियो के आधार पर टीचर को ब्लैकमेल किया जाने लगा. बदनामी का डर दिखाकर आरोपियों ने शुरू में 40,00,000 रुपये की मांग की. काफी बहस और मिन्नतों के बाद 12,00,000 रुपये में डील हुई.टीचर ने दबाव में आरटीजीएस के माध्यम से पायल पटेल के खाते में 12,00,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए. हालांकि, इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद भी गिरोह का लालच शांत नहीं हुआ और वे और पैसे के लिए धमकाते रहे.

तंग आकर और हिम्मत जुटाकर टीचर ने पुलिस की शरण ली. राजकोट क्राइम ब्रांच के एसीपी ने बताया कि तकनीकी निगरानी और मुखबिरों से सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने पायल पटेल, नीलेश झुंझा और तेजल टिंडानी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं कि पायल पटेल को साल 2025 में अंकलेश्वर में हनीट्रैप के मामले में अरेस्ट किया गया था. तेजल टिंडानी के खिलाफ राजकोट में वसूली और आपराधिक साजिश के मामले भी दर्ज हैं. इस गिरोह में शामिल एक अन्य महिला आरोपी अंजली सोलंकी अभी भी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है.

Vastu Tips: किचन में ऐसे रखते हैं चकला-बेलन, हो सकता है बड़ा नुकसान! जानें वास्तु के नियम

0

रसोई में चकला-बेलन से जुड़ी ये गलतियां वास्तु दोष और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती हैं. जानें चकला-बेलन रखने और इस्तेमाल करने के सही वास्तु नियम.

रसोईघर में अन्न की अधिष्ठात्री देवी मां अन्नपूर्णा का वास होता है. इसलिए रसोई की स्वच्छता, व्यवस्था और वहां रखी वस्तुओं का विशेष महत्व होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर में मौजूद हर वस्तु सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करती है. इन्हीं वस्तुओं में से एक है चकला-बेलन, जिसका उपयोग लगभग हर भारतीय घर में रोटी बनाने के लिए किया जाता है. सही तरीके से चकला-बेलन का उपयोग और रखरखाव घर में सुख-समृद्धि लाता है, जबकि गलत तरीके से रखने या इस्तेमाल करने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है. आइए जानते हैं चकला-बेलन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियम और सावधानियां.

  1. चकला-बेलन को कभी गंदा न छोड़ें

वास्तु शास्त्र के अनुसार चकला-बेलन को इस्तेमाल करने के बाद तुरंत साफ करना चाहिए. आटा, तेल या गंदगी लगी रहने से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है. रोटी बनाने के बाद चकला-बेलन को अच्छी तरह धो लें. उसे सूखे कपड़े से पोंछकर ही रखें.गीला या गंदा चकला-बेलन रसोई में अशुद्धता का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि गंदा चकला-बेलन घर में आर्थिक समस्याओं और कलह का कारण बन सकता है.

अगर रोटी बेलते समय चकला-बेलन से ज्यादा आवाज आती है, तो वास्तु के अनुसार यह शुभ नहीं माना जाता.ऐसी आवाज घर में तनाव और विवाद का संकेत मानी जाती है. इससे परिवार के सदस्यों के बीच अनावश्यक क्लेश बढ़ सकता है. इसलिए कोशिश करें कि पत्थर या लकड़ी का मजबूत और संतुलित चकला-बेलन इस्तेमाल करें, जिससे रोटी बेलते समय आवाज न हो.

  1. चकला-बेलन खरीदने का सही दिन

वास्तु शास्त्र में कुछ दिनों को नई वस्तुएं खरीदने के लिए शुभ माना गया है. चकला-बेलन बुधवार और गुरुवार को खरीदना शुभ माना जाता है. मंगलवार और शनिवार के दिन इसे खरीदने से बचना चाहिए. इसके अलावा चकला-बेलन खरीदते समय यह भी ध्यान रखें कि वह सीधा और संतुलित हो. अगर वह कहीं से ऊंचा-नीचा या टेढ़ा हो, तो उसे नहीं खरीदना चाहिए.

  1. चकला-बेलन को उल्टा या खड़ा न रखें

वास्तु के अनुसार चकला-बेलन को कभी भी खड़ा करके या उल्टा रखकर नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से घर में असंतुलन की ऊर्जा बढ़ती है. इसे हमेशा सामान्य स्थिति में समतल जगह पर रखना चाहिए.

  1. चकला-बेलन को गीला न छोड़ें

रोटी बनाने के बाद अक्सर लोग जल्दी में चकला-बेलन को गीला ही रख देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह सही नहीं है. गीला चकला-बेलन नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है. इससे रसोई में स्वच्छता भी प्रभावित होती है. इसलिए इसे हमेशा अच्छी तरह सुखाकर ही रखें.

  1. सही दिशा में रखें चकला-बेलन

वास्तु शास्त्र में रसोईघर की दिशा और उसमें रखी वस्तुओं की दिशा का भी विशेष महत्व होता है. चकला-बेलन को दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय कोण) में रखना सबसे अच्छा माना जाता है. कुछ मान्यताओं के अनुसार इसे उत्तर-पूर्व दिशा में भी साफ स्थान पर रखा जा सकता है. इन दिशाओं में रखने से रसोई में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

  1. चकला-बेलन को ढककर रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार चकला-बेलन को हमेशा साफ करके ढककर रखना चाहिए. इसे खुले में रखने से उस पर धूल-मिट्टी जम सकती है. इससे रसोई की शुद्धता भी प्रभावित होती है. आप इसे किसी साफ कपड़े से ढककर या किचन कैबिनेट में सुरक्षित रख सकते हैं.

  1. टूटा या दरार वाला चकला-बेलन न रखें

अगर चकला-बेलन में दरार आ जाए या वह टूट जाए, तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए. वास्तु के अनुसार टूटी हुई वस्तुएं घर में नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक बाधाओं को बढ़ा सकती हैं.

- Advertisement -