Monday, April 27, 2026
Home Blog Page 276

ENTERTAINMENT : किसी की उड़ी नींद, कोई जाग कर बिता रही पूरी रात, मां बनने के बाद कैटरीना, परिणीति चोपड़ा और कियारा का ऐसा हो गया है हाल

कैटरीना, कियारा और परिणीति फिलहाल अपने न्यू बॉर्न के साथ मदरहुड एंजॉय कर रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं मां बनने के बाद इनका कैसा हाल हो गया है.

इस साल बॉलीवुड के कई स्टार कपल्स के घर किलकारी गूंजी. जहां कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस साल प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बेटे का वेलकम किया. वही हाल ही में बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी बेटे के पेरेंट्स बने. वहीं मां बनने के बाद बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस में किसी की नींद पूरी नहीं हो रही तो कोई रात भर जाग रही है.

मां बनने के बाद सो नहीं पा रही हैं कैटरीना कैफ
हाल में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी की चौथी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी. इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विक्की ने अपनी लविंग वाइफ और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दी थी. साथ ही विक्की ने ये भी खुलासा किया था कि मां बनने के बाद से कैटरीना कैफ रात भर सो नहीं पा रही हैं. विक्की ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “आज का दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं… बेहद ब्लिसफुल, ग्रेटफुट और नींद की कमी से परेशान, हैप्पी फोर टू अस!”

मां बनने के बाद परिणीति चोपड़ा की भी उड़ी नींद
परिणीति चोपड़ा 19 अक्टूबर को प्यारे से बेटे की मां बनी थीं. फिलहाल एक्ट्रेस मदरहुड एंजॉय कर रही हैं साथ ही एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मां बनने के बाद अपने हाल को भी बयां करती रहती हैं. कुछ टाइम पहले परिणीति ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर बताया था कि बेटे के जन्म के बाद से उनकी नींद उड़ चुकी है. वीडियो में एक महिला अपने बिस्तर पर आकर लेटती है और फिर उठकर चली जाती है. इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, “ मेरी हालत भी कुछ ऐसी ही है नई मां बनने के बाद मुझे अब पता लग रहा है कि आखिर नींद क्या होती है.’

मां बनने के बाद कियारा आडवाणी काम पर लौटीं
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 15 जुलाई को बेटी के पेरेंट्स बने थे. तब से कियारा सोशल मीडिया से दूर ही हैं.उन्होंने कोई बड़ी घोषणा नहीं की और न ही कोई भावुक कैप्शन लिखे. बस समय-समय पर छोटे-छोटे, निजी अपडेट शेयर किए. वहीं 10 अक्टूबर, बुधवार की रात को अपने फैंस को एक सरप्राइज दिया था. एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें उन्होंने एक रिलैक्स “मम्मी नाइट आउट” की झलक दिखाई थी.

नाइट-आउट वाली पोस्ट से कुछ ही दिन पहले, कियारा ने एक और तस्वीर शेयर की थी. जिसने लोगों को हैरान कर दिया था. इसमें उनके जूते एक सोफे पर रखे हुए दिख रहे थे, और इसके साथ कैप्शन में लिखा था, “अगला चैप्टपरऔर भी जोश. चलो शुरू करते हैं.” जिसके बाद लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि एक्ट्रेस अब काम पर लौट आई हैं.

NATIONAL : सड़क पर 2 लाशें और सिरिंज… डॉक्टर का निकला कनेक्शन, जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

0

हैदराबाद में दो ऑटो चालकों की मौत के मामले में पुलिस ने न्यूरोसर्जन, उनके असिस्टेंट, वार्ड बॉय और अन्य को गिरफ्तार किया है. चोरी हुई एनेस्थीसिया दवा के अवैध इस्तेमाल से ड्रग ओवरडोज हुआ, जिसकी लापरवाही ने दोनों की जान ले ली.

हैदराबाद में दो ऑटो-रिक्शा चालकों की लाश मिली. इसके बाद, इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन गिरफ्तार लोगों में एक न्यूरोसर्जन और उनका असिस्टेंट शामिल हैं. दोनों चालक, जिनकी उम्र 25 और 29 वर्ष थी, 2-3 दिसंबर की दरमियानी रात को एक फ्लाईओवर के नीचे एक ऑटो-रिक्शा में मृत पाए गए थे. पुलिस को मौके से सीरिंज और एनेस्थीसिया इंजेक्शन मिले थे, जिससे ड्रग ओवरडोज का संदेह हुआ.

चंद्रयानगुट्टा पुलिस ने मामला दर्ज किया. जांच के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक निजी अस्पताल का वार्ड बॉय शामिल है. इन पर अवैध रूप से एनेस्थीसिया दवा प्राप्त करने, बेचने और देने में शामिल होने का आरोप है.

अस्पताल के चेयरमैन और एमडी, जो खुद एक न्यूरोसर्जन हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है. न्यूरोसर्जन के असिस्टेंट के रूप में काम करने वाली एक नर्सिंग छात्रा को भी गिरफ्तार किया गया है.वार्ड बॉय ने स्वीकार किया कि उसने 26 नवंबर को अस्पताल में सफाई ड्यूटी के दौरान एनेस्थीसिया के चार एम्पूल का एक पैक चुराया था. अगले दिन उसने एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया, जिन्हें मृतक ऑटो चालकों ने खरीदा था. पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर ने 26 नवंबर को एक मरीज पर न्यूरोसर्जरी की थी.

ऑपरेशन के दौरान इंजेक्शन का इस्तेमाल करने के बाद, उन्होंने बची हुई एनेस्थीसिया शीशियों को सुरक्षित रखने के लिए कोई एहतियाती कदम नहीं उठाए और उन्हें ऑपरेशन थिएटर में ही छोड़ दिया.पुलिस ने कहा कि डॉक्टर और उनके असिस्टेंट की ओर से दवाओं (एनेस्थीसिया) को सुरक्षित करने में हुई इस चूक और लापरवाही के कारण वार्ड बॉय ने बचे हुए इंजेक्शन चुरा लिए. ये इंजेक्शन बाद में अवैध रूप से बेचे गए और इनका दुरुपयोग हुआ, जिसकी वजह से ऑटो चालकों की मौत हो गई.

NATIONAL : शरद पवार के घर डिनर में पहुंचे राहुल गांधी, अजित पवार, अडानी, कई केंद्रीय मंत्री भी हुए शामिल

0

शरद पवार के 85वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले दिल्ली स्थित उनके आवास पर एक खास डिनर आयोजित हुआ. इस ख़ास मौके पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उद्योगपति गौतम अडानी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अजित पवार सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे.

राजधानी दिल्ली में राजनीतिक गलियारों की शाम बुधवार बेहद ख़ास रही. एनसीपी–एसपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर दलगत सीमाओं से परे कई नेता डिनर के लिए जुटे. इस डिनर में देश के उद्योगपति भी नज़र आए. यह मुलाकात उनके 85वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले हुई और माहौल पूरी तरह निजी रहा.

शरद पवार एक दिग्गज नेता हैं, जो लंबे समय से सियासत करते आ रहे हैं और उनके डिनर आयोजन में मौजूद नेताओं की लिस्ट ने इसे और ख़ास बना दिया.
इस डिनर आयोजन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हुए. सबसे ज्यादा ध्यान इस आयोजन में उद्योगपति गौतम अडानी की मौजूदगी ने खींचा, क्योंकि राजनीति और व्यापार के ऐसे मेलजोल के मौके कम देखने को मिलते हैं.

इसके अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल हुए. प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद यह पहला मौका होगा जब मुख्यमंत्री रेड्डी किसी बड़े राजनीतिक आयोजन में दिखे.

एक और दिलचस्प दृश्य देखने मिला कि शरद पवार के भतीजे और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार भी इस डिनर में शामिल दिखाई दिए. अजित पवार के इस आयोजन में शामिल होना दर्शाता है कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद दोनों के व्यक्तिगत रिश्ते राजनीति की सीमाओं से परे चलते हैं. शरद पवार ने छह दशक से अधिक समय तक राजनीति में सक्रिय रहकर लगभग हर दल के नेताओं से मजबूत संबंध बनाए हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री और कृषि मंत्री जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने न केवल एडमिनिस्ट्रेटिव क्षमता दिखाई, बल्कि अपनी राजनीतिक समझ के कारण सम्मान भी हासिल किया.

NATIONAL : बेटी बोली- बॉयफ्रेंड संग ही जाऊंगी… पिता की थाने में बिगड़ी तबीयत, प्रयागराज जाकर PAC कॉन्स्टेबल से रचा ली थी शादी

0

झांसी के बबीना थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब बॉयफ्रेंड के साथ जाने की जिद पर अड़ी लड़की के सामने उसके पिता अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. जहर खाने की अफवाह से थाने में अफरा-तफरी मच गई. तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हालांकि जब मेडिकल जांच की गई तो उसमें जहर की बात गलती निकली. इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली.

झांसी के बबीना थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब बॉयफ्रेंड के साथ जाने पर अड़ी लड़की की जिद से परेशान पिता अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. इस दौरान पुलिस ने समझा कि लड़की के पिता ने जहर खा लिया है. आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज के रेफर कर दिया गया. जांच में कोई संदिग्ध चीज न खाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली.

दरअसल, मुरारी गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती की छह साल पहले गोलू भार्गव नाम के युवक से दोस्ती हो गई थी. यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. लड़की ने कहा कि गोलू कानपुर के 37वीं पीएसी वाहिनी में सिपाही है. हम दोनों शादी करना चाहते थे. जब मैंने अपने परिवार को बताया तो वो इस रिश्ते से खुश नहीं थे. मैं एक साल से परिवार को मना रही थी, मगर वो शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे.

लड़की ने कहा कि परिजनों ने मेरा रिश्ता वन विभाग के सरकारी कर्मचारी से तय कर दिया. 3 दिसंबर को मेरी सगाई भी हो चुकी थी. मगर मैं अपना प्यार हर कीमत पर पाना चाहती थी. 4 दिसंबर को मैं घर से बहाना बनाकर निकली और अपने बॉयफ्रेंड गोलू को बुला लिया. फिर मैं उसी के साथ चली गई.लड़की ने बताया कि वह और गोलू प्रयागराज पहुंचे. वहां 5 दिसंबर को मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर दी. फिर हम लोगों ने हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल कर दी.

इधर, लड़की के पिता ने 6 दिसंबर को सिपाही पर बेटी की हत्या करने के लिए अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी. पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी. 8 दिसंबर को बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय को वीडियो कॉल करके सिपाही ने युवती को सुरक्षित बताया. दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने बुलाया.

गोलू और युवती बबीना थाने पहुंचे. दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए शादी का वीडियो और दस्तावेज दिखाए. सूचना पर युवती के पिता और परिजन भी थाने पहुंच गए. युवती के परिजन उसे अपने साथ ले जाना चाहते थे. उसे काफी समझाने की कोशिश की लेकिन, युवती बॉयफ्रेंड के साथ रहने की जिद पर अड़ गई. करीब एक घंटे तक पंचायत चली.

लड़की का रवैया देख पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई. उनके बेटे ने जहर निगलने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया. आनन-फानन में इलाज के लिए पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. मेडिकल कॉलेज में जांच हुई तो जहर निगलने की पुष्टि नहीं हुई.

वहीं इस मामले को लेकर बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि युवती के पिता को बीपी की समस्या थी. इस वजह से उनकी तबीयत खराब हुई. अब उनकी तबीयत ठीक है. युवती ने सिपाही से शादी कर ली है. वो बालिग है, इसलिए अपनी मर्जी से सिपाही के साथ चली गई.

NATIOANL : बहन ने प्यार से बुलाया, रेस्टोरेंट में खाना खिलाकर करा दिया किडनैप…बेटी की लव मैरिज से चिढ़ा था परिवार

0

तमिलनाडु के इरोड जिले के पेरुंदराई में अंतरजातीय विवाह के विरोध में परिवार द्वारा कथित रूप से युवती का अपहरण करने का मामला सामने आया है. 21 वर्षीय महालक्ष्मी को उसकी बड़ी बहन कौसल्या और चार अन्य लोगों ने कथित तौर पर किडनैप कर लिया. पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए महालक्ष्मी को सुरक्षित बरामद किया.

तमिलनाडु के इरोड जिले के पेरुंदराई क्षेत्र में अंतरजातीय विवाह को लेकर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 21 वर्षीय युवती का कथित रूप से उसकी ही बहन और परिवार के सदस्यों ने अपहरण कर लिया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित बचाया और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला सामाजिक तनाव और परिवारिक विरोध के कारण किए गए कथित अपराध की ओर इशारा करता है.

जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय महालक्ष्मी और आंधीयूर के रहने वाले 25 वर्षीय सेतुराज पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे को पसंद करते थे. सेतुराज एक निजी कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करता है. दोनों ने 5 दिसंबर को परिवार के विरोध के बावजूद घर से भागकर विवाह कर लिया और जिले के महिला पुलिस थाने में सुरक्षा की मांग की. परिवार की ओर से विरोध जारी रहने के कारण पुलिस ने सुरक्षा के तहत इस दंपति को पेरुंदराई में एक रिश्तेदार के घर पर रहने की सलाह दी थी.

घटना उस समय हुई जब महालक्ष्मी की बड़ी बहन कौसल्या ने उसे फोन कर मिलने की इच्छा जताई. दोनों कौसल्या से मिलने पहुंचे. उसने उन्हें साथ में खाने के लिए रेस्तरां चलने को कहा. सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन रेस्तरां से बाहर निकलते ही एक पहले से मौजूद गैंग ने कथित रूप से कौसल्या की मदद से महालक्ष्मी को जबरन कार में बैठाया और निकल गए.

यह देखकर हैरान सेतुराज ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 पर फोन कर घटना की जानकारी दी. पेरुंदराई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले. तकनीकी और मानवीय जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर महालक्ष्मी को सुरक्षित बरामद कर लिया.

पुलिस के अनुसार, महालक्ष्मी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसका परिवार उसकी अंतरजातीय शादी को स्वीकार नहीं कर रहा था और इसी नाराजगी के चलते यह साजिश रची गई. पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद कौसल्या समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि अपहरण की योजना किसने बनाई थी और इसमें और कौन-कौन शामिल हो सकता है.

NATIOANL : ‘बचा सको तो बचा लो’… इंस्टाग्राम पर आया किडनैपर का मैसेज, साथ में भेजी रस्सियों में बंधी बेटी की तस्वीर

0

रायबरेली में उस समय हड़कंप मच गया जब एक वकील को इंस्टाग्राम पर धमकी भरा मैसेज आया और उसकी 16 साल की बेटी की रस्सियों में बंधी हुई तस्वीर भेजी गई. वकील की पत्नी ने घबराकर पति को सूचना दी, जिसके बाद वकीलों में रोष फैल गया. पीड़ित परिवार ने लड़की के अपहरण की आशंका जताई है. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सर्विलांस टीम मैसेज के सोर्स की पड़ताल कर रही है.

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार देर शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया जब एक वकील को इंस्टाग्राम से धमकी भरे संदेश के साथ उसकी 16 साल की बेटी की बंधी हुई तस्वीर भेजी गई. इस घटना से न केवल परिवार बल्कि स्थानीय वकील समुदाय में भी भारी आक्रोश फैल गया. मामला भदोखर थाना क्षेत्र के बेला गुसिसी गांव के रहने वाले वकील निरंजन कुमार पाल के घर का है.

निरंजन कुमार ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी, लेकिन जब वो घर पहुंचे तो बेटी कहीं नहीं मिली. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला. इसी बीच उनके फोन पर एक इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज आने लगे, जिनमें धमकी दी गई थी कि ‘आप अपनी बच्ची को बचा लीजिए, वह हमारे पास है.’ मैसेज के साथ उनकी बेटी के हाथ-पैर बंधे होने की तस्वीर भी भेजी गई.

पीड़ित वकील निरंजन कुमार ने पुलिस को बताया कि संदेश देखकर पूरा परिवार घबरा गया. उनकी पत्नी ने तुरंत उन्हें फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरी आशंका है कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज की और जांच शुरू कर दी है. सर्विलांस टीम को मैसेज के स्रोत की जांच में लगाया गया है. भदोखर पुलिस ने इंस्टाग्राम अकाउंट की लोकेशन, आईपी ट्रैकिंग और संदेश भेजने वाले की पहचान के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है.

मामले पर बोलते हुए सीओ सिटी अरुण नौहर ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की गई है उन्होंने बताया कि लड़की की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं और उसके संपर्क में आने वाली सहेलियों से भी पूछताछ हो रही है. क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि उसकी अंतिम लोकेशन का पता लगाया जा सके.

PUNJAB : ‘अब तो सेलिब्रिटी फील आ रही है…’ विदाई का वीडियो वायरल होने पर Thar वाली दुल्हन भावनी ने क्या कहा

0

पंजाब में लुधियाना की ‘थार वाली दुल्हन’ भावनी तलवार वर्मा का विदाई वाला वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. भारी लहंगा और ज्वेलरी के साथ ड्राइविंग सीट संभालकर थार से ससुराल पहुंचने का अनोखा अंदाज वायरल हो गया. भावनी कहती हैं कि अब तो सेलिब्रिटी फील आ रही है… शादी के रिवाज निभाते हुए भी अपने सपने को पूरा किया है.

पंजाब के लुधियाना की दुल्हन भावनी तलवार वर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं. उनकी विदाई का वो अनोखा पल, जब वे भारी लहंगा और गहनों के बावजूद खुद थार चलाकर ससुराल रवाना हुईं. वीडियो अब वायरल हो चुका है. जहां आमतौर पर दुल्हनें विदाई के वक्त भावुक होकर परंपरागत डोली में बैठती हैं, वहीं भावनी ने ड्राइवर सीट संभालकर लोगों को चौंका दिया.

भावनी ने बताया कि यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि यह उनका पहले से सोचा हुआ प्लान था. बस किसी को इसकी भनक नहीं थी. भावनी के मुताबिक, वे शुरू से ही थार लवर रही हैं. उनका कहना है कि ये आइडिया मेरा ही था. मैं पैलेस ऑफ जल से लेकर अपने घर तक थार चलाकर आई थी.फिर उसी गाड़ी में डोली लेकर चिराग के घर पहुंची. हमने सभी रिचुअल्स फॉलो किए. बस अपने ड्रीम को भी पूरा कर लिया. भावनी ने बताया कि उन्होंने शादी के तुरंत बाद चुपके से गाड़ी की चाबी मांगी और किसी को अंदाजा भी नहीं होने दिया कि वे खुद स्टेयरिंग संभालने वाली हैं.

दूल्हे चिराग वर्मा ने हंसते हुए कहा कि भावनी ने मुझे भी नहीं बताया था. डर भी लग रहा था… रास्ते भर राम-राम करता रहा. लेकिन मना भी क्या करता- उसकी खुशी जो थी. चिराग के मुताबिक, शादी से पहले वे भावनी की ड्राइविंग देख चुके थे, इसलिए भरोसा था कि वह संभाल लेंगी.भावनी ने बताया कि उन्होंने जानबूझकर अपना प्लान किसी से साझा नहीं किया. अगर मैंने पहले बताया होता तो सब मना कर देते… लहंगा भारी है, ज्वेलरी भारी है, कैसे चलाओगी. इसलिए चुप रही. विदाई के समय जैसे ही भावनी ड्राइवर सीट पर बैठीं, घरवालों को तब पता चला कि वह क्या करने वाली हैं.

भावनी बताती हैं कि विदाई के वक्त सब इमोशनल थे. मम्मी तो पहले ही निकल चुकी थीं. पापा को थोड़ा पता था, लेकिन उन्हें लगा चिराग साथ है तो सब ठीक रहेगा. इंटरनेट पर वायरल होने के बाद घरवालों ने भी अब इस पल को बेहद खास बताया है. भावनी ने हंसते हुए कहा कि हर सुबह कोई न कोई कॉल आता है कि आपकी बहू फेमस हो गई, आपका बेटा फेमस हो गया. अच्छा लगता है. सच में थोड़ा सेलिब्रिटी वाला फील आ रहा है.

उन्होंने कहा कि जहां खूब तारीफें मिल रही हैं, वहीं कुछ लोग यह भी लिख रहे हैं कि गाड़ी दहेज की थी या रिचुअल्स फॉलो नहीं किए. इस पर भावनी का जवाब था कि हमने रिचुअल्स का सम्मान भी किया और अपना सपना भी पूरा किया. नेगेटिव कमेंट्स को हम फनी लेते हैं.

भावनी बताती हैं कि बस एक शौक था, जो पूरा कर लिया. थार पहली बार चलायी थी? इस सवाल के जवाब में भावनी ने कहा कि शादी से पहले मैं ड्राइव करती रही हूं, लेकिन चिराग की थार पहली बार चलाई थी. भरोसा था इसलिए हिम्मत की. शादी लव या अरेंज? इसके जवाब में भावनी ने मुस्कुराते हुए कहा कि Love cum Arrange. वह कहती हैं कि हर लड़की को अपने सपने पूरे करने चाहिए, शादी के बाद भी. अगर मौका मिले तो रिवाजों को निभाते हुए अपनी खुशी भी जीनी चाहिए.

NATIOANL : ‘आ जाऊंगा, Love U यार…’ लेडी DSP कल्पना वर्मा केस में कई व्हाट्सएप चैट और फोटो वायरल, मच गया बवाल

0

छत्तीसगढ़ में लेडी DSP कल्पना वर्मा से जुड़े कथित लव ट्रैप केस में व्हाट्सएप चैट और फोटो वायरल होने के बाद बवाल तेज हो गया है. व्यवसायी ने आरोप लगाया कि उससे 2 करोड़ रुपये, गहने और कार ली गई, जबकि होटल को अपने नाम कराने का दबाव भी डाला गया. चैट के स्क्रीनशॉट सबूत में दिए गए हैं. DSP ने आरोपों को झूठा बताया है, पर इस मामले ने पुलिस महकमे में हलचल मचा रखा है.

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में इन दिनों एक लेडी DSP की खूब चर्चा हो रही है. यह महिला डीएसपी है कल्पना वर्मा. इनके और रायपुर के एक बड़े व्यपारी के बीच कथित लव ट्रैप, पैसों की वसूली और निजी रिश्तों के दुरुपयोग का मामला सुर्खियों में है. खास बात यह है कि दोनों ओर से आरोप और प्रत्यारोप तेज हो चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी ने FIR नहीं लिखवाई है.मामला तब और तेज हो गया जब इस केस से जुड़ी कुछ व्हाट्सएप चैट्स, सेल्फी और कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं. इन चैट्स में दिखाई देने वाली कुछ लाइनें इस तरह से है:

रायपुर के कारोबारी ने आरोप लगाया कि डीएसपी कल्पना वर्मा ने पहले दोस्ती बढ़ाई, फिर संबंधों के नाम पर उस पर आर्थिक दबाव बनाना शुरू किया. आरोपों के अनुसार दो करोड़ रुपये से अधिक कैश और कुछ पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए. इसके अलावा एक डायमंड रिंग, एक गोल्ड चेन, एक कार और एक होटल की प्रॉपर्टी को डीएसपी के भाई के नाम ट्रांसफर कराने का दबाव तक बनाया गया. शिकायत दर्ज कराने वाले दंपत्ति दीपक और बरखा टंडन का कहना है कि उन्होंने 2021 से जारी इस कथित ब्लैकमेलिंग को काफी झेला, लेकिन बात तब बढ़ गई जब होटल की रजिस्ट्री को लेकर दबाव बनाया गया. व्यवसायी का दावा है कि प्रॉपर्टी को अपने नाम कराने के लिए अधिकारी ने खुद 30 लाख रुपये लगाए थे, ताकि दस्तावेज उनके पक्ष में दिखें. शिकायत के साथ दंपत्ति ने कुछ चैट स्क्रीनशॉट भी पुलिस को दिए हैं, जिन्हें अब सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी तरह से शेयर कर रहे हैं.

डीएसपी कल्पना वर्मा की ओर से एक छोटा सा बयान आया. उन्होंने कहा कि सभी आरोप झूठे और दुर्भावनापूर्ण हैं. मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं. लेकिन इसी बीच एक और बात सामने आई है कि डीएसपी फिलहाल किसी के संपर्क में नहीं हैं. उनका फोन बंद है और पुलिस विभाग के कई अधिकारी भी उनसे बात नहीं कर पा रहे.

जैसे ही व्यवसायी ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई, डीएसपी के भाई ने भी पलटवार किया. उन्होंने दावा किया कि व्यवसायी ही ब्लैकमेल कर रहा है, झूठे स्क्रीनशॉट बनाए गए हैं और राजनीतिक दबाव बनाकर केस में षड्यंत्र किया जा रहा है. अब पुलिस दोनों शिकायतों की जांच कर रही है, पर अभी तक एफआईआर नहीं हुई है.

ENTERTAINMENT : अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की उड़ी अफवाह, आराध्या ने कैसे किया रिएक्ट? एक्टर का खुलासा

अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे वो और ऐश्वर्या रया मिलकर बेटी आराध्या बच्चन को उन खबरों से दूर रखने की कोशिश करते हैं जो परिवार से जुड़ी होती हैं.

बॉलीवुड के ए-लिस्ट कपल में शुमार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर ही ट्रोल्स से डील करते नजर आते हैं. काफी बार इनके रिश्ते पर भी सवाल खड़े होते रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि कैसे आराध्या बच्चन ने पेरेंट्स (अभिषेक-ऐश्वर्या) के तलाक की अफवाहों पर रिएक्ट किया था. इसके अलावा अभिषेक ने बताया कि उनकी बेटी 14 साल की है और उनके पास फोन नहीं है. सिर्फ इसलिए कि वो अपने पेरेंट्स के बारे में गूगल न कर सकें.

अभिषेक ने कहा- ऐश्वर्या ने आराध्या के अंदर फिल्म इंडस्ट्री को लेकर काफी रिस्पेक्ट भरी है. उन्होंन अच्छी तरह उसको बताया है कि हम दोनों क्या काम करते हैं. हम लोग वो हैं जो फिल्मों ने और ऑडियन्स ने हमें दिया है. आराध्या ए कॉन्फिडेंट टीनेज की तरह ग्रो कर रही हैं. उनका खुद का एक ओपीनियन होता है. उनका अगर किसी बात को लेकर अलग ओपीनियन होता है तो हम लोग उसे डिसकस करते हैं. उनके अंदर अपनी बात को बोलने का एक बहुत ही सहज तरीका है.

आराध्या अपनी पढ़ाई पर फोकस करके चलती हैं. उनके पास मोबाइल फोन नहीं है. वो 14 साल की हैं. अगर आराध्या की किसी दोस्त को उनसे बात करनी होती है तो वो ऐश्वर्या के फोन पर कॉल करते हैं. ये चीज मैंने और ऐश्वर्या ने बहुत समय पहले ही आराध्या के लिए तय कर ली थी. हालांकि, आराध्या के पास इंटरनेट चलाने का पूरा मौका होता है, लेकिन वो ज्यादातर समय अपना होमवर्क पूरा करने में बिताती हैं, या फिर रिसर्च कर रही होती हैं. उन्हें स्कूल बहुत पसंद है.

NATIONAL : राजस्थान के हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री पर बवाल… आगजनी–पथराव के बाद इंटरनेट बंद, किसान आज भी जुटे

0

हनुमानगढ़ के टिब्बी इलाके में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर विवाद जारी है. पुलिस और किसानों के बीच एक बार फिर से झड़प हुई है, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती कई गई है. साथ ही इंटरनेट पर पाबंदी लगाई गई है.

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी कस्बे में एथेनॉल फैक्ट्री निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर तनाव में बदल गया है. एक दिन पहले बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय लोग फैक्ट्री साइट पर पहुंचे और विरोध के दौरान दीवार तोड़कर अंदर चले गए. गुस्साई भीड़ ने ऑफिस में आग लगा दी, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा–तफरी मच गई.

स्थिति संभालने पहुंची पुलिस पर पथराव शुरू हो गया. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. हिंसा के दौरान करीब 14 वाहन जला दिए गए. कांग्रेस विधायक और यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के सिर में चोट आई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए.

प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी है और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं ताकि अफवाहें न फैलें और भीड़ फिर न जुटे. फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लगभग 30 परिवार सुरक्षा के डर से घर छोड़कर चले गए. टिब्बी कस्बे में स्कूल, कॉलेज और बाजार खुले जरूर हैं, लेकिन भारी पुलिस मौजूदगी से माहौल भारी बना हुआ है. टिब्बी और राठीखेड़ा क्षेत्रों में 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी, RAC और होमगार्ड तैनात हैं.

किसान और कांग्रेस नेता दावा कर रहे हैं कि फैक्ट्री जमीन और पर्यावरण दोनों के लिए नुकसानदायक है. उनका कहना है कि स्थानीय लोगों की सहमति के बिना फैक्ट्री को मंजूरी दी गई. विरोध को देखकर किसान सुबह से ही पास के गुरुद्वारे में जुट रहे हैं और स्पष्ट कर चुके हैं कि मांगें माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा.

इस एथेनॉल प्लांट का एमओयू 2022 में अशोक गहलोत सरकार ने हरियाणा की कंपनी ड्यून्स इथनॉल प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया था. उसी समय परियोजना को मंजूरी मिली थी, लेकिन अब इसके खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज़ हो गया है. परिस्थिति अभी भी अतिसंवेदनशील है और प्रशासन हालात काबू में लाने की कोशिश कर रहा है.

- Advertisement -