Saturday, May 9, 2026
Home Blog Page 482

MP : एंबुलेंस के सायरन से मची अफरा-तफरी… 300 किलो गांजा छोड़ कीचड़ में फंसी कार से भागे तस्कर

0

मध्य प्रदेश के शहडोल में गांजा तस्करों ने एंबुलेंस का सायरन सुनकर उसे पुलिस समझ लिया और 300 किलो गांजा से लदी कार कीचड़ में फंसा कर भाग निकले. घटना कुंदा टोला गांव में हुई, जहां तस्कर रातभर गाड़ी निकालने की कोशिश करते रहे. सुबह ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांजा बरामद किया. पुलिस का कहना है कि तस्करों की तलाश जारी है.

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से अनोखा मामला सामने आया है. यहां गांजा तस्करों ने एंबुलेंस के सायरन को पुलिस की गाड़ी समझ लिया और 300 किलो गांजा से लदी कार छोड़कर भाग खड़े हुए. घटना कुंदा टोला गांव की है, जो सिधि थाना क्षेत्र में आता है. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात तस्कर ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे थे, जिसे उन्होंने अंदरूनी ग्रामीण रास्तों से ले जाने की योजना बनाई थी. सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा था, लेकिन अचानक एक एंबुलेंस का सायरन सुनते ही तस्कर घबरा गए और उन्होंने पुलिस से बचने के लिए गाड़ी को मुख्य सड़क से हटाकर एक कीचड़ भरे खेत में घुसा दिया.

लगातार बारिश के कारण खेत की जमीन इतनी नरम हो गई थी कि गाड़ी वहीं धंस गई. तस्करों ने पूरी रात गाड़ी निकालने की कोशिश की, लेकिन सुबह होने और गांव वालों की हलचल शुरू होते देख वे गाड़ी और गांजा वहीं छोड़कर भाग गए. सुबह ग्रामीणों ने फंसी हुई संदिग्ध गाड़ी को देखा और पुलिस को सूचना दी.

जांच में कार की डिक्की से करीब 300 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है. यह स्थान मुख्य सिधि-बेओहरी मार्ग से लगभग 500 मीटर अंदर है, जहां एक सरकारी अस्पताल ‘बासुकली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र’ स्थित है. इसी रास्ते से नियमित रूप से एंबुलेंस गुजरती रहती हैं.एसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि वाहन ओडिशा से गांजे की तस्करी करते हुए छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था. यह रूट पहले भी तस्करी के लिए इस्तेमाल होता रहा है. उन्होंने कहा कि तस्कर अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं. इलाके से सुराग जुटाए जा रहे हैं और जांच जारी है.

NATIONAL : मुजफ्फरनगर में दो चचेरी बहनों से रेप, गांव के ही युवकों पर लगा आरोप, जांच में जुटी पुलिस

0

मुजफ्फरनगर में दो चचेरी बहनों से गांव के ही दो युवकों ने कथित तौर पर रेप किया है. पीड़िता परिवार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, दो चचेरी बहनों के साथ गांव के ही दो युवकों ने तमंचे के बल पर उनका यौनशोषण किया है. घटना के बाद किसी तरह घर पहुंची पीड़ित बहनों ने परिजनों को आपबीती सुनाई. इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं.

दरअसल मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के जंधेड़ी गांव का है. आरोप है कि दो दिन पूर्व 24 जुलाई की रात गांव की दो चचेरी बहनों को गांव के ही दो युवक बाबू उर्फ प्रदीप और गौरव ने बहला फुसलाकर गांव के बाहर स्थित पिग फार्म पर बुलाया था. वहां तमंचे के बल पर आरोपियों ने दोनों चचेरी बहनों के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया.

पीड़ित बहने किसी तरह अपने घर पहुंची और आप बीती अपने परिजनों को बताई. पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने आरोपी बाबू उर्फ प्रदीप और गौरव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि, थाना बुढ़ाना के ग्राम जंधेड़ी के एक व्यक्ति ने थाना बुढ़ाना पर एक प्रार्थना पत्र दिया. पीड़ित ने आरोप लगाया कि मेरी नाबालिग बेटी और मेरे छोटे भाई की नाबालिग बेटी के साथ दो लड़कों ने गलत काम किया है.

उक्त शिकायत पर सुसंगत धाराओं में थाना बुढ़ाना पर अभियोग पंजीकृत किया गया है. दोनों पीड़िता बच्चियों का मेडिकल करने हेतु भेज दिया गया है. साथ ही अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है. पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी कर विधिक आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

BHAKTI : Hariyali Teej 2025 पर महिलाएं अपनी राशि अनुसार करें उपाय, रिश्ते में आएगी मजबूती

0

हरियाली तीज 27 जुलाई को है. इस दिन अखंड सौभाग्य पाने के लिए स्त्रियां शिव जी से जुड़े विशेष उपाय करती है. कहते हैं राशि अनुसार हरियाली तीज पर उपाय करने पर दोगुना लाभ मिलता है.

हरियाली तीज अर्थात अखंड सौभाग्य पाने वाला व्रत. हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है, साथ ही इस व्रत के प्रताप से व्रतकर्ता महिलाओं के अनिष्ट ग्रहों की भी शांति स्वतः हो जाती है. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार हरियाली तीज के दिन स्त्रियों को राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय करना चाहिए. इससे दोगुना फल मिलता है. इस साल हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 को है.

हरियाली तीज पर राशि अनुसार उपाय

मेष राशि – मेष राशि पर अभी शनि की साढ़ेसाती चल रही है. ऐसे में हरियाली तीज के दिन स्त्रियां शिवलिंग पर गंगाजल में काले तिल मिलाकर जरुर चढ़ाएं. मान्यता है इससे शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है.

वृषभ राशि – वृष राशि की महिलाओं को हरियाली तीज पर दूध और दही से महादेव का अभिषेक करना चाहिए साथ ही वट वृक्ष का पेड़ मंदिर में लगाएं. कहते है इससे संतान और पति को लंबी आयु का वरदान मिलता है.

मिथुन राशि – मिथुन राशि की स्त्रियां हरियाली तीज के दिन सुहागिनों को सुहाग की सामग्री भेंट करें. साथ ही बेलपत्र का पेड़ घर में लगाएं. ये उपाय जीवन में तमाम दुखों से छुटकारा दिलाता है.

कर्क राशि – कर्क राशि की महिलाएं इस दिन महादेव को एक मुठ्‌ठी चावल चढ़ाएं और दान में चावल दें. इससे धन संबंधी समस्या का समाधान होता है.

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को पति की लंबी आयु के लिए और अच्छे स्वास्थ के लिए इस दिन शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाना चाहिए और किसी मंदिर में पीपल का पौधा लगाएं.

कन्या राशि – कन्या राशि वाली स्त्रियां धतूरा और उसका फल शिवलिंग पर अर्पित करें, इस दौरान शिव का द्वादश मंत्र जपें. इस उपाय के फल स्वरूप व्यक्ति को तरक्की की प्राप्ति होती है.

तुला राशि – तुला राशि के महिलाएं शिवलिंग पर गुलाब के फूल चढ़ा सकते हैं. साथ ही माता पार्वती को सुहाग का सामान भेंट करें.

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि की स्त्रियां हरियाली तीज के दिन भोग में खीर अर्पित करें और फिर इसे कन्याओं में बांट दें.

धनु राशि – धनु राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है. ऐसे में आप हरियाली तीज पर काली उड़द, जूते चप्पल का दान दें

मकर राशि – मकर राशि की महिलाओं को हरियाली तीज वाले दिन चीटियों को शक्कर मिला आटा जरुर खिलाना चाहिए. इससे पितर और देव दोनों प्रसन्न होते है.

कुंभ राशि – कुंभ राशि की स्त्रियां इस दिन पंचामृत के अभिषेक करें और फिर शिव चालीसा का पाठ करें. शनि की साढ़ेसाती की अशुभता दूर होती है.
मीन राशि – मीन राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन पार्वती चालीसा का पाठ करना चाहिए. वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी का अंत होता है.

यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बर्सले ने माखनलाल यूनिवर्सिटी भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. वर्तमान में Abplive.Com में बतौर कंसल्टेंट धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रही हैं. इन्हें पत्रकारिता में 8 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं. जागृति सोनी बर्सले ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की. इसके बाद इन्होंने राष्ट्रीय और लाइफस्टाइल खबरों के अलावा वीडियो सेक्शन में बतौर सीनियर प्रोड्यूसर भी लंबे समय तक काम किया है. खाली समय में इन्हें किताबें पढ़ना इन्हें अच्छा लगता है. अध्यात्म में इनकी गहरी रुचि है. लोगों के जीवन को सरल व सुगम बनाने के लिए ये अपने लेखों के माध्यम से प्रेरित करती रहती हैं. इनका मकसद धर्म और ज्योतिष के वैज्ञानिक पहलुओं से लोगों को अवगत कराना ताकि हजारों साल पुराने इस ज्ञान को दैनिक जीवन में अधिक उपयोगी बनाया जा सके. इन्हें संगीत व धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का भी शौक है. महिलाओं व बच्चों के विकास के लिए ये जागरुक भी करती रहती हैं.

DELHI : पैसों के विवाद में युवक की पेचकस से गोदकर हत्या, 5 गिरफ्तार

0

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में पैसों के लेन-देन के विवाद में 22 वर्षीय एक व्यक्ति की पेचकस से वार करके हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार इलाके में एक दुकान चलाने वाले नफीज का शुक्रवार रात अपने पड़ोसियों के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में पैसों के लेन-देन के विवाद में 22 वर्षीय एक व्यक्ति की पेचकस से वार करके हत्या कर दी गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को शनिवार को दी. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत एक ही परिवार के पांच लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी और पीड़ित पड़ोसी थे.

पुलिस के अनुसार इलाके में एक दुकान चलाने वाले नफीज का शुक्रवार रात अपने पड़ोसियों के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था. जिसके बाद देखते ही देखते झगड़ा हिंसक हो गया और पीड़ित पर पेचकस से हमला कर दिया गया. जिससे नफीज घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक का अपने पड़ोसियों के साथ पैसों को लेकर पहले भी झगड़ा हुआ था. शिकायतकर्ता और मृतक के रिश्तेदार मुजफ्फर ने पुलिस को बताया कि सभी आरोपी रिश्तेदार हैं. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी 27 वर्षीय शेख इस्लाम के साथ उसका भाई सोहल (20), उसका साला नज़रुल उर्फ़ नदीम (43), उसकी मां सलमा बेगम (55) और उसकी बहन मामुनी (32) भी मौजूद थे.

हत्याकांड के संबंध में हमने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस्लाम नामक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप है.

BUSINESS : अब इंस्टाग्राम पर टीनएजर्स की सिक्योरिटी होगी फुल टाइट! Meta ने लॉन्च किए जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स, जानिए क्या बदलेगा आपके लिए

0

भारत में युवा यूज़र्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Meta ने इंस्टाग्राम में कुछ अहम बदलाव किए हैं. अब इंस्टाग्राम पर टीनएजर्स के लिए डायरेक्ट मैसेज से जुड़ी दो नई सुरक्षा सुविधाएं जोड़ी गई हैं.भारत में युवा यूज़र्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Meta ने इंस्टाग्राम में कुछ अहम बदलाव किए हैं. अब इंस्टाग्राम पर टीनएजर्स के लिए डायरेक्ट मैसेज (DM) से जुड़ी दो नई सुरक्षा सुविधाएं जोड़ी गई हैं. अब अगर कोई किशोर किसी से चैट शुरू करता है even अगर दोनों एक-दूसरे को फॉलो करते हों तो इंस्टाग्राम एक सुरक्षा टिप दिखाएगा. इसमें यूज़र को सामने वाले की प्रोफाइल ध्यान से जांचने की सलाह दी जाएगी और सतर्क रहने को कहा जाएगा कि कुछ भी संदिग्ध लगे तो कोई जानकारी साझा न करें.

इंस्टाग्राम अब चैट बॉक्स के टॉप पर सामने वाले यूज़र का अकाउंट कब बनाया गया था (महीना और साल) यह दिखाएगा. इससे किशोरों को नकली या धोखेबाज़ अकाउंट को पहचानने में आसानी होगी.Meta ने अब एक नया विकल्प जोड़ा है जिससे टीनएजर्स बिना किसी झंझट के किसी यूज़र को ब्लॉक और रिपोर्ट एक ही स्टेप में कर सकते हैं. पहले ये दोनों काम अलग-अलग करने पड़ते थे. इससे युवाओं को असुविधाजनक अनुभव से जल्दी और प्रभावी तरीके से बाहर निकलने में मदद मिलेगी.

जो इंस्टाग्राम अकाउंट्स बच्चों (13 साल से छोटे) के नाम पर उनके पेरेंट्स या मैनेजर्स द्वारा चलाए जा रहे हैं, उन्हें अब डिफ़ॉल्ट रूप से इंस्टाग्राम की सबसे सख्त सुरक्षा सेटिंग्स मिलेंगी. इनमें शामिल हैं:भारत इंस्टाग्राम के सबसे बड़े बाज़ारों में से एक है, और यही वजह है कि Meta ने टीनएजर्स की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर ये कदम उठाए हैं. जैसे-जैसे सोशल मीडिया पर युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है ये फीचर्स भारतीय परिवारों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित अनुभव देने में मदद करेंगे.

 

NATIONAL : ‘मेरा आंगन सूना हो गया… मेरे दोनों बच्चे मर गए’, झालावाड़ हादसे में उजड़ी एक मां की दुनिया

0

जब सातों बच्चों के शव उनके परिवारों को सौंपे गए, तो एसआरजी अस्पताल के शवगृह के बाहर खड़े उनके परिजनों को संभालना मुश्किल हो गया. मांए अपने बच्चों के शवों से लिपटकर रोईं.राजस्थान में झालावाड़ में शुक्रवार (25 जुलाई) को हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की दुनिया ही उजड़ गई. दरअसल स्कूल की छत गिरने से जो सात बच्चे मरे हैं, उनमें एक महिला के दो बच्चों जान चली गई.

इस हादसे में अपने बेटे और बेटी को खोने के गम से बदहवास मां ने कहा, “मेरा सबकुछ लुट गया. मेरे दो ही बच्चे थे. दोनों चले गए. मेरा घर सूना हो गया. मेरे आंगन में खेलने वाला कोई नहीं बचा. एक लड़का था, एक लड़की. भगवान मुझे ले जाता, मेरे बेटे-बेटी को छोड़ देता.शनिवार (26 जुलाई) की सुबह जब सातों बच्चों के शव उनके परिवारों को सौंपे गए, तो एसआरजी अस्पताल के शवगृह के बाहर खड़े उनके परिजनों को संभालना मुश्किल हो गया. कुछ महिलाएं अपने बच्चों के शवों से लिपटकर विलाप कर रही थीं जबकि कुछ पीड़ित सदमे में मौन बैठे थे.

हादसे में मारे गए पांच बच्चों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया जबकि दो बच्चों की अंत्येष्टि अलग-अलग की गई.घटना में अपने बच्चे को खोने वाली एक अन्य महिला ने घटना के समय स्कूल में मौजूद शिक्षकों की भूमिका पर सवाल उठाए.

उसने कहा, “मास्टर साहब भी स्कूल जाते हैं. खुद तो बाहर चले गए और बच्चों को अंदर छोड़ दिया. वे बाहर क्या कर रहे थे?”इस हादसे ने राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में सरकारी विद्यालयों के बुनियादी ढांचे की स्थिति और व्यवस्थागत उपेक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.झालावाड़ के पिपलोदी गांव में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल की इमारत ढहने की घटना में दो भाई-बहन समेत सात बच्चों की मौत हो गई. इस हादसे में मारे गए बच्चों में सबसे छोटा बच्चा केवल छह साल का था.

मृतकों की पहचान पायल (12), हरीश (8), प्रियंका (12), कुंदन (12), कार्तिक और भाई-बहन मीना (12) एवं कान्हा (छह) के रूप में हुई है.

स्कूल के पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है और मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं. स्कूल शिक्षा मंत्री ने अपने बच्चों को खोने वाले परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है.

मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट, तटीय इलाकों में जाने से बचने की सलाह, कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

0

बीएमसी ने हाई टाइड को देखते हुए मुंबई वालों को बीच और समुद्र के किनारे वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है. महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है.मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बादल बरस रहे हैं. इस बीच लगातार बारिश के कारण मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

मुंबई में हाई टाइड के दौरान 415 मीटर तक ऊंची लहरे उठ सकती हैं. BMC ने हाई टाइड को देखते हुए मुंबई वालों को बीच और समुद्र के किनारे वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है. मरीन ड्राइव से समंदर का नजारा देखते बन रहा है. लहरों को किनारे से बार-बार टकराते देखा जा सकता है.

इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से 26 जुलाई को कोंकण और पश्चिमी घाट (सह्याद्री) के इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है. पालघर और पुणे के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट और अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के मुताबिक कोंकण क्षेत्र, जिसमें मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले आते हैं. वहां तेज बारिश की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इससे पहले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शुक्रवार (25 जुलाई) को सुबह तेज बारिश हुई थी, इसकी वजह से सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार काफी धीमी हो गई थी. पश्चिम रेलवे पर कुछ उपनगरीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं. आईएमडी ने पहले ही मुंबई और उसके सभी पड़ोसी जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. वहीं, रायगढ़ में शुक्रवार के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया था.

मुंबई और पड़ोसी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पुलिस ने भी आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. मुंबई पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश के कारण नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वह जब तक बहुत जरूरी न हो घर से बाहर न निकलें, तटीय इलाकों में जाने से बचें और सावधानी से गाड़ी चलाएं.”

 

 

NATIONAL : यदाद्री भुवनगिरी में भीषण सड़क हादसा, DSP रैंक के 2 पुलिस अधिकारियों की मौत

0

आंध्र प्रदेश के यदाद्री भुवनगिरी जिले के चौटुप्पल मंडल के कैथापुरम गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिससे दो पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक के अधिकारियों की मौत हो गई. दोनों अधिकारी स्कॉर्पियो कार से आधिकारिक ड्यूटी पर विजयवाड़ा से हैदराबाद जा रहे थे.

आंध्र प्रदेश के यदाद्री भुवनगिरी जिले के चौटुप्पल मंडल के कैथापुरम गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिससे दो पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक के अधिकारियों की मौत हो गई. जबकि दो अन्य घायल हो गए. मृत अधिकारियों की पहचान डीएसपी चक्रधर राव और डीएसपी शांता राव के रूप में हुई है.

रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों डीएसपी, अतिरिक्त एसपी केवीएसएस प्रसाद और ड्राइवर नरसिम्हा राजू स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे. दोनों आधिकारिक ड्यूटी पर विजयवाड़ा से हैदराबाद जा रहे थे. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आगे चल रहे एक लॉरी के अचानक ब्रेक लगाने के बाद वाहन ने टक्कर से बचने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया. जिससे तेज़ रफ़्तार कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और विपरीत लेन पर जा पलटी.

इसी दौरान हैदराबाद की ओर से आ रही एक अन्य लॉरी ने वाहन में टक्कर मार दी. बताया जाता है कि चक्रधर राव और शांता राव की टक्कर के कारण मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अतिरिक्त एसपी केवीएसएस प्रसाद और ड्राइवर नरसिम्हा राजू गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के एक अस्पताल ले जाया गया.

फिलहाल राचकोंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. राचकोंडा थाने की पुलिस ने बताया कि यदाद्री भुवनगिरी जिले के चौटुप्पल मंडल के कैथापुरम गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिससे दो पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक के अधिकारियों की मौत हो गई. जबकि कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए.

NATIONAL : बाइक सवार पर झपटा तेंदुआ, कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ

0

तिरुपति में एक तेंदुए ने बाइक सवारों पर झपटने की कोशिश की, जिसकी घटना डैशकैम में कैद हो गई और अब वीडियो वायरल है. इससे पहले अलीपिरी मार्ग पर भी तेंदुआ देखा गया. इसके बाद टीटीडी और वन विभाग ने सुरक्षा बढ़ा दी है और निगरानी के उपाय तेज कर दिए गए हैं.आंध्र प्रदेश के तिरुपति क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आाया है, जहां एक तेंदुए ने रात के समय बाइक सवार पर हमला करने की कोशिश की. यह घटना एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई, जो बाइक के पीछे चल रही थी. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि तिरुपति के जंगल से अचानक एक तेंदुआ निकलता है और चलती बाइक पर झपटता है. बताया जा रहा है कि बाइक पर दो लोग सवार थे, जो तेंदुए के हमले से बाल-बाल बच गए. गनीमत रही कि बाइक की स्पीड तेज थी और राइडर ने बाइक बैलैंस कर लिया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया.कार के कैमरे में रिकॉर्ड हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ कैसे जंगल से निकलकर बाइक सवार पर झपटता है, लेकिन बाइक सवार आगे निकल जाते हैं. इसके बाद तेंदुआ वापस उसी जंगल में लौट जाता है.

यह घटना उस इलाके में तेंदुए के बढ़ते मूवमेंट का एक और उदाहरण है. हाल ही में तिरुपति के अलीपिरी वॉक पाथ पर भी एक तेंदुआ देखा गया, जिससे श्रद्धालुओं में डर का माहौल बन गया. रात करीब 1 बजे गलीगोपुरम की दुकानों के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक तेंदुए की गतिविधि रिकॉर्ड हुई. अच्छी बात रही कि उस वक्त मार्ग पर कोई श्रद्धालु नहीं था, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ.

इस घटना के बाद तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं. अब भक्तों को सिर्फ समूहों में चलने की अनुमति दी जा रही है ताकि किसी भी जंगली जानवर से मुठभेड़ की आशंका कम हो सके.टीटीडी और प्रशासन ने इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी, और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पवित्र मार्ग पर यात्रा करते समय सतर्क रहें. वन विभाग द्वारा निगरानी बढ़ाने की योजना है और आने वाले दिनों में और सुरक्षा उपाय किए जा सकते हैं ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों.

 

NATIONAL : दिल्ली से हरिद्वार, मथुरा, अयोध्या और वृंदावन तक चलेगी वोल्वो और इलेक्ट्रिक बस सेवा…………..

0

ये बसें दिल्ली परिवहन विभाग की ओर से चलाई जाएंगी, जिससे संसाधनों का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा. दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री पंकज सिंह के मुताबिक इस परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है. ये बसें दिल्ली के परिवहन विभाग की ओर से संचालित की जाएंगी जिससे संचालन में पारदर्शिता और संसाधनों का बेहतर प्रबंध संभव होगा.

दिल्ली सरकार हरिद्वार, मथुरा, वृंदावन और अयोध्या के लिए वोल्वो बसें चलाने की योजना पर काम कर रही है, जिससे यात्रियों को प्रिमियम और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा. यही नहीं दिल्ली सरकार हरिद्वार के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की योजना बना रही है, यानी इलेक्ट्रिक बस के जरिये आप हरिद्वार तक का सफर तय कर पाएंगे.

ये बसें दिल्ली परिवहन विभाग की ओर से चलाई जाएंगी, जिससे संसाधनों का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा. दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री पंकज सिंह के मुताबिक इस परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है. ये बसें दिल्ली के परिवहन विभाग की ओर से संचालित की जाएंगी जिससे संचालन में पारदर्शिता और संसाधनों का बेहतर प्रबंध संभव होगा.

इन सेवाओं के लिए विशेष रूप से नई वोल्वो और इलेक्ट्रिक बसों को खरीद जाएगा. कुल मिलाकर 17 अंतर्राज्यीय धार्मिक रूटों पर बसें चलेंगी, जिनमें हरिद्वार, ऋषिकेश और वृंदावन जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं. सरकार का लक्ष्य है कि यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा विकल्प उपलब्ध कराए जाएं.

सरकार को उम्मीद है कि धार्मिक रूट पर बस चलाने से सरकार के राजस्व को भी बढ़ावा मिलेगा. दिल्ली सरकार का DTC विभाग लंबे वक्त से घाटे में है जिसे उभरने की कवायत में दिल्ली सरकार जुटी हुई है. इसे लेकर यह कदम जल्द ही दिल्ली सरकार उठा सकती है.नई बसें विशेष रूप से इन सेवाओं के लिए खरीदी जाएंगी, जिनमें इलेक्ट्रिक और वोल्वो दोनों विकल्प शामिल होंगे. सरकार का मानना है कि यह कदम धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को स्मार्ट और टिकाऊ बनाए

- Advertisement -

News of the Day