Monday, May 11, 2026
Home Blog Page 518

RASHIFAL : आज का पंचांग और राशिफल

03-जुलाई -2025
वार:-गुरुवार
तिथी:-08अष्टमी14:07
पक्ष :-शुक्लपक्ष
माह:-आषाढ़
विक्रम सम्वंत:-2082
शक सम्वंत:-1947
नक्षत्र :-हस्त13:50
योग:-परिध18:35
करण:-बव14:07
चन्द्रमा:-कन्या 27:19/तुला
सूर्योदय:-05:41
सूर्यास्त:-19:29
दिशाशूल:-दक्षिण
निवारण उपाय:-दही का सेवन
ऋतु:-वर्षा ऋतु
गुलीक काल:-09:09से10:50
राहूकाल:-14:12से15:53
अभीजित:-12:04से12:58


_____

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-दांपत्य जीवन, प्रेम संबंधों में नज़दीकियां आएंगी। विद्यार्थियों को अपेक्षा अनुरूप परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। लोगों के नकारात्मक व्यवहार से आप चिंतित होंगे। अकारण ही मन में उदासी जैसी स्थिति महसूस हो सकती हैं। किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है विशेष रुप से ध्यान रखें कि किसी के साथ भी संबंधों में खटास ना उत्पन्न हो। अविवाहित लोगों के लिए विवाह संबंधी प्रस्ताव आ सकते हैं।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-अचानक व्यर्थ के खर्चे सामने आ सकते हैं। कुछ बातों को लेकर आज आपका मन चिंता ग्रस्त रह सकता है। व्यर्थ की बातों को इग्नोर करने की कोशिश करें। पुराने रुके हुए कामों को पूरा करें। सकारात्मक दृष्टि और ऊर्जा के साथ विभिन्न् स्थितियों में अच्छा बदलाव लाएंगे। आने वाले समय में धन लाभ के योग बनेंगे। नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। पुराने रुके हुए कार्यों को शिद्दत से पूरा करेंगे। संतान को लेकर कुछ निराशा महसूस करेंगे।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-मंथन करके जीवन में आगे बढ़ना आपको आने वाले समय में बड़ी उपलब्धियां दिला सकता है। आप हर संभव कोशिश करके आशावादी रहकर अपने रुके हुए कार्यों को गति प्रदान करें। यह आपके कार्य क्षेत्र को पुनर्जीवित करने में मदद करेगा। परिवारिक सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर बहस जैसा माहौल बन सकता है लेकिन आपने इन बातों को इग्नोर करके शांत चित्त रहकर अपना कार्य करना है।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-लापरवाही से किए गए कामों में नुकसान होने की संभावना है। बिना सोचे-समझे कोई काम शुरू न करें। जोश में आकर किसी से कोई वादा भी न करें। आज आप खुद अपने ही विचारों में उलझ सकते हैं। सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा। शॉपिंग इत्यादि पर धन खर्च होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-आज आप अपनी बोलचाल का लहजा नरम रखें। काम की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए आराम भी लेते रहे। खानपान में सावधानी रखें। हल्का भोजन करना पेट को आराम देगा। आज का दिन आपको हर मामले में सावधानी बरतना होगा। यदि आपका कोई पारिवारिक संपत्ति संबंधित वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज आपको चुपचाप सहना होगा, नहीं तो रिश्तोे मेे दरार पड़ सकती है।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा है आपको नई उपलब्धिया प्राप्त होंगी। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। नई योजनाए बनने से आने वाले समय में लाभ मिलेगा। शरीर में चुस्ती-फूर्ति देखने को मिलेगी। व्यवहार में आपको बहुत हद तक सावधानी रखनी होगी। जरा-सी गलती के कारण कुछ खास लोग आपसे नाराज भी हो सकते हैं। क्रोध से बना बनाया कार्य बिगड़ सकता है।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-सामाजिक और पारिवारिक कामों में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। शत्रु आपका नुकसान करने की कोशिश करेंगे। स्वभाव में गुस्से की अधिकता बनेगी। सरकारी कार्य को लेकर भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में नकारात्मक बातें अलगाव उत्पन्न कर सकती हैं। इसलिए व्यवहार करते समय स्वभाव में मधुरता बनाकर रखें। आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि जैसी बीमारी है, तो लापरवाही न करें और सही जांच करवाएं।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-किसी से भी अनावश्यक वाद-विवाद ना करें। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। आपको अपनी सोच का दायरा बढ़ाना होगा। जो साथी आपसे दूर हो गए हैं उनसे बातचीत करके संबंधों को ठीक करें। गर्दन, कंधे में दर्द रहेगा। माता को तकलीफ रह सकती है। आज के दिन मानसिक तौर पर मन शांत रह सकता है। क्रोध से बचने का प्रयास करें। यह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होगा। अनावश्यक यात्रा या घूमने फिरने से बचें।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-मन में उत्साह रहेगा। कहीं भी व्यर्थ धन ख़र्च करने से बचना अच्छा रहेगा। धन से जुड़े कोई भी लेन देन में असावधानी न बरतें और परिचित हो या अपरिचित सबसे सावधान रहें। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। समाज में प्रशंसा मिलेगी। उत्साह में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाकर रखें। प्रेम प्रसंगों के कारण परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक रिश्तो में अनबन हो सकती है। किसी भी तकरार को लंबे समय तक ना रखें। जिस प्रकार के फायदे और लाभ आप अपने तरीके से लेना चाहते हैं,उसमें अभी कुछ रूकावटें जरूर आ सकती हैं। मन में अज्ञात भय रहेगा और उधेड़बुन रहेगी। आप सूझबूझ और कूटनीति से काम लेंगे तो आ रही उलझनों से पीछा छूट जाएगा। विदेश यात्रा से संबंधित कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-किसी के साथ भी कटु शब्दों का प्रयोग बिलकुल न करें, क्योंकि इससे रिश्ते बिगड़ सकते हैं। किसी की कहीं भी बातें आपके मन को ठेस जा सकती है। रिश्ते नातों में दूरियां महसूस करेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। अति आत्मविश्वास से बचें। आज थोड़े से धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है। आपकी कुशलता से सभी प्रभावित होंगे।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-महत्वपूर्ण यात्राएं होंगी। परिवार और दोस्तों के बीच अच्छा समय बीतेगा। आपके मन सकारात्मक विचार आएंगे और आप अधिक मेहनत भी करेंगे। आप खुद को नई ज्ञान की बातों से अपडेट करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर धन खर्च करेंगे। आपकी कार्यशैली और दक्षता लोगों को प्रभावित करेगी। आय में निश्चितता रह सकती है। कुछ समय शांत रहने से स्थितियां अपने आप अनुकूल हो सकती हैं।

आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

MP : ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई तेज रफ्तार कार, भोपाल में हादसे का लाइव वीडियो वायरल

0

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ओवरब्रिज पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में कार के सामने के दोनों टायर अलग हो गए. हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी सांसें थम जाएंगी. ये वीडियो राजधानी भोपाल का है. यहां सुभाष नगर ओवरब्रिज पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में कार के सामने के दोनों टायर अलग हो गए और कार में सवार एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

भोपाल में एक कार ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई और पलट गई. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार के सामने के दोनों टायर अलग हो गए हैं.

हादसे के बाद वहां आसपास मौजूद लोगों ने कार में बैठे लोगों की मदद की और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनकी हालत स्थित बताई गई है. वहां मौजूद लोगों ने यह भी बताया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार ने अपना नियन्त्रण खो दिया और डिवाइडर से टकरा गई. डिवाइडर के टकराने के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिससे मौके पर ही पुलिस पहुंची और साथ में घटना की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने जांच में पाया कि तेज रफ्तार और ड्राइवर का नियंत्रण खोने की वजह से हादसा हुआ है. इसके अलावा पुलिस ने बताया कि जांच अभी चल रही है.

 

RAJASTHAN : लड़कियों के सबसे बड़े कॉलेज में तीन मजार होने पर विवाद, फौरन हटाए जाने की मांग

0

जयपुर के महारानी गर्ल्स कॉलेज कैंपस में दो मजार अगल-बगल हैं, जबकि तीसरी छोटी मजार करीब 10 फीट की दूरी पर है. मजारों के आसपास एक बॉक्स भी रखा हुआ है, जिसमें ताला लगा हुआ है.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में लड़कियों के सबसे बड़े कालेज महारानी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में तीन मजार होने की जानकारी सामने आने के बाद से कोहराम मच गया है. तीन पक्की मजारें यहां कब से हैं और इन्हें किसने तैयार कराया, कौन लोग यहां इबादत करने आते हैं? इस बारे में पुख्ता तौर पर कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. बहरहाल धार्मिक संगठनों के साथ ही छात्र संगठन भी मजार की जानकारी होने पर यहां पहुंचे. लड़कियों के कॉलेज से मजार होने पर एतराज जताया जा रहा है और इन्हें तुरंत यहां से हटाए जाने की मांग की जा रही है.

महारानी गर्ल्स कॉलेज में तीनों मज़ार स्पोर्ट्स ग्राउंड के पिछले हिस्से में पंप हाउस के पास स्थित है. तीनों मजार आसपास ही हैं. तीनों मजार पक्की है और हरे रंग से तैयार की गई हैं. इनका बेस कंक्रीट और पत्थरों का है. दो मजार अगल-बगल हैं, जबकि तीसरी छोटी मजार करीब 10 फीट की दूरी पर है. छोटी मजार किसी बच्चे के होने की संभावना है.

मजारों के आसपास एक बॉक्स भी रखा हुआ है, जिसमे ताला लगा हुआ है. मजारों पर हरे रंग की चादर चढ़ी हुई है. यहां तीनों मजारों पर अगरबत्ती और लोबान जलाने के लिए अलग-अलग जगह भी बनाई गई है. मजार के पीछे के पेड़ पर तमाम चादर टंगी भी हुई हैं. इन चादरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि यहां लंबे अरसे से नियमित तौर पर इबादत की जाती है.

जयपुर की महारानी गायत्री देवी द्वारा स्थापित किए गए इस कॉलेज में मजार कब बनी, किसने बनवाई, यहां इबादत करने कौन लोग आते हैं, पूजा पाठ कौन कराता है, इस तरह के तमाम सवाल हैं, जिनके बारे में किसी के पास पुख्ता तौर पर कोई जानकारी नहीं है. कॉलेज की प्रिंसिपल पायल लोढ़ा का कहना है कि वह यहां पर 6 महीने पहले ही आई हैं. उन्हें यह जानकारी दी गई है कि यह मजारें यहां पर पिछले दस पंद्रह सालों से हैं. उनका कहना है कि नई होने की वजह से उन्हें मजार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है.

मजार की हालत को देखकर ऐसा लगता है कि यहां रोजाना दीया और अगरबत्ती जलाई जाती है. लड़कियों के कॉलेज में पुरुषों के आने पर पाबंदी है. ऐसे में पूजा पाठ करने और यहां इबादत करने के लिए लोग किस रास्ते से आते हैं, यह भी बड़ा सवाल है. स्थानीय प्रशासन को भी इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं है. भरत शर्मा नाम के एक अधिवक्ता ने आज कॉलेज के अंदर जाकर मजार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, तब इस बारे में लोगों को जानकारी हुई.

लड़कियों के कॉलेज में मजार होने की जानकारी मिलने पर कई धार्मिक और छात्र संगठनों के लोग भी आज वहां पहुंचे. इन लोगों ने कॉलेज में मजार होने पर सवाल उठाए और अपना कड़ा एतराज जताया.

मजार को तुरंत यहां से हटाए जाने की मांग की गई है. शिक्षा के मंदिर से मजार को नहीं हटाए जाने पर आंदोलन की बात कही गई है. कॉलेज में स्पोर्ट्स ग्राउंड के पीछे के हिस्से में झाड़ियों के पास जहां पर मजार है वहां एक पंप हाउस भी है. पंप हाउस के ऑपरेटर रवि का कहना है कि वह यहां पर पिछले करीब 50 सालों से आ रहे हैं. कुछ समय पहले तक यहां सिर्फ एक मजार हुआ करती थी और वह भी कच्ची थी. उन्होंने आशंका जताई है कि बाकी दो मजारें मिट्टी में दबी रही होगी और उन्हें बाद में पक्के तौर पर तैयार किया गया होगा.

बहरहाल लड़कियों के कॉलेज में तीन मजार होने की जानकारी सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. अधिवक्ता भरत शर्मा ने इस बारे में जयपुर के जिला कलेक्टर से शिकायत कर मजारों को हटाए जाने की मांग की है.

UP : साइलेंट अटैक से 12 साल के बच्चे की मौत, स्कूल के पहले दिन गेट पर तोड़ दिया दम

0

बाराबंकी में एक बच्चे की मौत ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. गर्मियों की छुट्टियों के खत्म होने के बाद पहले दिन सातवां का छात्र स्कूल गया था जिसकी कार से उतरते ही मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिंले में 7 वी क्लास में पढ़ने वाले 12 साल के छात्र अखिल प्रताप सिंह की साइलेंट अटैक से हुई मौत से मातम का माहौल है,गर्मी की छुट्टी के बाद खुला था स्कूल,स्कूल खुलने के पहले दिन पढ़ने आया था छात्र. बताया जा रहा है कि छात्र कार से उतरने के बाद बैग लेकर चला और फिर स्कूल गेट पर ही बेहोश हो गया.

जिसके तुरंत बाद छात्र को अस्पताल ले जाया गया वहां पहुंचते ही आनन फानन उसकी मौत हो गयी. छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. इस घटना से हर कोई हैरान है वही सदमे में मां का रो रो कर बुरा हाल है. परिवार और मिलने वाले बच्चे की मौत का दुख जता रहे हैं. किसी को भी ये बात हजम ही नहीं हो रही है कि सही हालत में स्कूल गया बच्चा अपनी जान से कैसे हाथ धो सकता है?.

छात्र बाराबंकी शहर के सेंट एंथोनी स्कूल का छात्र था संदिग्ध परिस्थितियों में ऐसे अखिल प्रताप सिंह की मौत से कई सवाल भी खड़े हो रहे है इतनी कम उम्र से छात्र को साइलेंट अटैक होना सबको सदमे में डाल दिया है. बच्चे की मौत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है वहीं अब आसपास के लोग इस अचानक हुई मौत के बारे में सिर्फ अलग अलग कयास लगा रहे हैं.

वहीं कम उम्र में ऐसी मौत से डॉक्टर भी हैरान, न कोई बीमारी थी न ही कोई दवाई चल रही थी. बातचीत के दौरान जिला अस्पताल के जनरल फिजिशियन राजेश कुशवाहा का कहना है ऐसा देखा गया है कि अब कम उम्र के बच्चों में भी अंदरूनी दिक्कत रहती है ये जांच का विषय है कि बच्चे को क्या दिक्कत थी वही मौत से सेंट एंथोनी स्कूल में शोक की लहर है स्कूल प्रशासन ने एक दिन का अवकाश कर दिया है. मृतक के पिता जितेंद्र प्रताप सिंह निवासी घेरी थाना देवा ने बताया की उनका बेटा बिल्कुल स्वस्थ था उसे किसी भी तरीके की कोई दिक्कत नहीं थी.

 

BENGALURU : बाथरूम में छिपकर महिला सहकर्मियों के अश्लील वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार, मोबाइल में मिली 30 क्लिप

0

इंफोसिस बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी कैंपस में काम करने वाले एक कर्मचारी को महिला सहकर्मियों के बाथरूम में छिपकर अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान स्वप्निल नागेश माली के रूप में हुई है. एक महिला कर्मचारी की सतर्कता से यह मामला सामने आया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थित इंफोसिस कैंपस से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक कर्मचारी ने महिला सहकर्मियों के बाथरूम में चुपके से अश्लील वीडियो बनाए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान स्वप्निल नागेश माली (28) के रूप में हुई है, जो आंध्र प्रदेश का रहने वाला है और इंफोसिस बेंगलुरु कैंपस में काम करता था.

यह घटना 30 जून को सामने आई जब एक महिला कर्मचारी ने बाथरूम के दरवाजे पर अजीब सी रिफ्लेक्शन देखी. उसे शक हुआ कि कोई वीडियो बना रहा है. जब उसने जांच की तो आरोपी को मोबाइल फोन के साथ बाथरूम में पकड़ा.

बंगाल में अश्लील वीडियो शूट से इनकार करने पर महिला को 6 महीने तक बंधक बनाकर टॉर्चर किया, आरोपी मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज
महिला की चीख सुनकर आरोपी ने तुरंत माफी मांगी. बाद में जब इंफोसिस के एचआर विभाग ने जांच की तो आरोपी के फोन में करीब 30 महिलाओं के वीडियो मिलने की बात सामने आई.

पीड़िता के पति को जब यह जानकारी मिली तो उसने कंपनी से सख्त कार्रवाई की मांग की. इसके बाद महिला ने इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई.पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना से इंफोसिस कर्मचारियों में काफी नाराजगी है. महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं.

BHAVNAGAR : केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन बांभणियाजी की पहल से राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष मूल्यांकन शिविर का आयोजन

0

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन बांभणिया जी के प्रयासों से भावनगर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर को मिल रहा है शानदार जनसमर्थन – पहले दो दिनों में ₹43 लाख से अधिक मूल्य के 2,655 सहायक उपकरणों के लिए लाभार्थी तय

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और केंद्रीय राज्य मंत्री (उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय) तथा भावनगर-बोटाद की सांसद श्रीमती निमुबेन जयंतिभाई बांभणिया जी की पहल से राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष मूल्यांकन शिविर का आयोजन 30 जून से सर टी. अस्पताल परिसर, भावनगर में शुरू किया गया है। यह शिविर 3 जुलाई तक शहर, ग्रामीण और पश्चिम क्षेत्र को कवर करता हुआ चलेगा।

अब तक पहले दो दिनों में ₹43 लाख से अधिक मूल्य के 2,655 उपकरणों के लिए पात्र लाभार्थियों का मूल्यांकन हो चुका है। शिविर के अंतिम दिन गुरुवार को भी मूल्यांकन प्रक्रिया जारी रहेगी, जिसके बाद जिले के विभिन्न तालुका मुख्यालयों पर यह शिविर आयोजित किए जाएंगे।

श्रीमती निमुबेन बांभणिया जी ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि वयोश्री योजना का उद्देश्य वृद्धजनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है और सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के संकल्प के साथ काम कर रही है।

ALIMCO उज्जैन उत्पादन केंद्र के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 15 प्रकार के सहायक उपकरण — जैसे चलने की छड़ी, वॉकर, व्हीलचेयर, कान की मशीन, कृत्रिम दांत, पट्टियाँ, कमोड कुर्सी, इत्यादि — निशुल्क दिए जाएंगे। इसके लिए आधार कार्ड और ₹15,000 या उससे कम मासिक आय का प्रमाण आवश्यक है।

शिविर कार्यक्रम (तालुका केंद्रों पर):
4 जुलाई: घोघा, 5 जुलाई: सिहोर, 7 जुलाई: वल्लभीपुर, 8 जुलाई: उमराला, 9 जुलाई: तलाजा, 10 जुलाई: महुवा, 11 जुलाई: जेसर, 14 जुलाई: गारियाधार, 15 जुलाई: पालीताना तालुका के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।
तालुका स्तर पर शिविर के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को घर के नजदीक सुविधा मिल सकेगी।

अन्य सेवाएं भी उपलब्ध:
शिविर स्थल पर वृद्धजन पेंशन योजना, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, और आय प्रमाण पत्र जैसी सेवाएं भी तत्काल उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही, लाभार्थियों के आवागमन हेतु बस सेवा की भी व्यवस्था की गई है।

 

ENTERTAINMENT : सीएम योगी का रोल निभाने के ल‍िए एक्टर अनंत जोशी ने मुंडवाया सिर, बोले- बलिदान जरूरी है

0

सीएम योगी आदित्यनाथ की बायोपिक में लीड रोल निभा रहे एक्टर अनंत जोशी ने असल जिंदगी में उनके नियमों का पालन करना शुरू कर दिया है. एक्टर ने अपना सिर मुंडवा लिया है. साथ ही एक योगी का जीवन भी जीना शुरू कर दिया है. उनका मानना है कि वो इसमें नकलीपन नहीं कर सकते हैं.

‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’ की रिलीज डेट फाइनल हो गई है. फिल्म की शूटिंग जोरशोर से चल रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर आधारित इस मच-अवेटेड बायोपिक फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में योगी आदित्यनाथ की भूमिका अनंत जोशी निभा रहे हैं. अपने किरदार में ढलने के लिए उन्होंने भी कड़ी मेहनत की है, यहां तक कि अपना सिर तक मुंडवा लिया है.

इस साल जून में सीएम आदित्यनाथ के जन्मदिन के मौके पर फिल्म की अनाउंसमेंट की गई थी. साथ ही एक नया पोस्टर भी रिलीज किया गया था. ये फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. योगी आदित्यनाथ जैसा दिखने के लिए अनंत ने अपना सिर तक मुंडवा लिया. एक ऐसा कदम जिसे उन्होंने इमोशनली काफी मुश्किल बताया, क्योंकि उन्हें अपने बालों से बहुत प्यार था.

IANS से बातचीत में अनंत ने कहा कि- बाल कटवाना सिर्फ एक बाहरी बदलाव नहीं था. ये मेरे अंदर के एक हिस्से को छोड़ने जैसा था. ये मेरे लिए सिर्फ एक लुक नहीं था, बल्कि योगी जी की भूमिका को पूरी तरह से अपनाने का तरीका था. लेकिन इस किरदार के लिए ये बलिदान जरूरी था. मैं नकलीपन नहीं चाहता था. मुझे इसे जीना था. मुझे योगी बनना था, सिर्फ उनका अभिनय नहीं करना था.

इस बायोपिक की एक नई झलक देते हुए प्रोडक्शन हाउस ने जून में सोशल मीडिया पर इसका नया पोस्टर शेयर किया था. इसी के साथ लिखा गया,“जग छोड़ा, भगवा ओढ़ा, सेवा में रम गया. एक योगी- जो अकेला ही पूरा आंदोलन बन गया! योगी जी के जन्मोत्सव पर प्रस्तुत है उस कहानी का आरंभ. प्रोड्यूसर ऋतु मेंगी ने फिल्म को लेकर कहा कि- इस मौके पर रिलीज डेट की घोषणा करना योगीजी के असाधारण जीवन को समर्पित एक सच्ची श्रद्धांजलि है. ऐसा जीवन जो लाखों लोगों को प्रेरित करता है. ‘अजय’ की आत्मा में त्याग, कर्तव्य और धर्म से प्रेरित परिवर्तन की कहानी है.

शांतनु गुप्ता की बेस्टसेलिंग बायोग्राफी The Monk Who Became Chief Minister पर बेस्ड ये फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के जीवन सफर को पर्दे पर लाती है, जिसने निजी महत्वाकांक्षाओं को छोड़कर त्याग और जनसेवा का रास्ता चुना, और आखिर में भारत के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक नेताओं में से एक बन गया. फिल्म योगी आदित्यनाथ के रूपांतरण को दिखाएगी. उत्तराखंड के एक सामान्य लड़के अजय सिंह बिष्ट से भारत के एक शक्तिशाली नेता बनने तक की कहानी.

बता दें, लीड रोल निभाने वाले अनंत जोशी इससे पहले 12वीं फेल, ब्लैक आउट जैसी फिल्में और कटहल जैसी सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं और अपनी शानदार एक्टिंग की छाप छोड़ चुके हैं.

DELHI : शादी का झांसा, रेप और ब्लैकमेलिंग… तंग आकर पी लिया तेजाब, दिल्ली में 19 साल की लड़की की दर्दनाक कहानी

0

दिल्ली में एक युवती ने तेजाब पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की. आरोप है कि वह अन्य समुदाय के युवक द्वारा शादी का वादा कर लगातार रेप और ब्लैकमेलिंग से तंग आ गई थी.

दिल्ली में 19 साल की युवती ने तेजाब पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिससे सनसनी फैल गई. लड़की फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है. युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक अन्य समुदाय के युवको को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मालूम हुआ कि युवक शादी के झांसा देकर लंबे समय से उसका रेप कर रहा था. साथ ही वह अश्लील वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल भी करता था.

आरोप है कि इतने सब के बाद जब लड़की ने उससे शादी की बात कही तो उसने इंकार कर दिया. इसी कारण से लड़की ने तेजाब पीकर सुसाइड करने की कोशिश की. युवती की मां का आरोप है कि जब उनकी बेटी नाबालिग थी तभी से वह युवक उसका रेप कर रहा था और वह दो बार उसका अबॉर्शन भी करवा चुका था.

उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पुलिस में मुकदमा दर्ज होने पर युवक का पिता लाखों रुपए देकर हम पर मामले को निपटने का दबाव भी दे रहा था. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ खास समुदाय की लड़करियों को अपने जाल में फंसाता है और पहले भी उसका संबंध कई लड़कियों से रह चुका है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पीड़िता का इलाद सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है.

NATIONAL : संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोपियों को जमानत, करीब डेढ़ साल बाद आएंगे जेल से बाहर

0

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोपी नीलम आजाद और महेश कुमावत को अब जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया गया है. जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और जस्टिस हरीश वैद्यनाथ शंकर की खंडपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 20 मई को सुनवाई पूरी करते हुए अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था.

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले दो आरोपियों को दिल्ली हाईकोर्ट ने करीब डेढ़ साल बाद जमानत पर रिहा करने का आदेश दे दिया. संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोपी नीलम आजाद और महेश कुमावत को अब जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया गया है. जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और जस्टिस हरीश वैद्यनाथ शंकर की खंडपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 20 मई को सुनवाई पूरी करते हुए अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था.

दरअसल, 13 दिसंबर 2023 को संसद की विजिटर गैलरी से ये दो आरोपी सदन के चैंबर में कूदे थे. कुछ ही देर में आरोपी ने डेस्क के ऊपर चलते हुए अपने जूतों से कुछ निकाला. पलक झपकते ही उनके हाथों में मौजूद केन से पीले रंग का धुआं निकलने लगा. इस घटना के बाद सदन में अफरातफरी मच गई. हंगामे और धुएं के बीच कुछ सांसदों ने इन युवकों को पकड़ लिया और इनकी पिटाई भी की.

आनन फानन में ही संसद के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों आरोपियों को को कब्जे में ले लिया. संसद के बाहर भी दो लोग पकड़े गए. वे नारेबाजी करते हुए हाथ में केन लिए थे जिनमें से पीले रंग का धुआं निकल रहा था. पिछले करीब डेढ़ साल से ये लोग न्यायिक हिरासत में हैं. अब उनकी जमानतंपर रिहाई का आदेश हाईकोर्ट से आया है. जस्टिस सुब्रमण्यन प्रसाद और जस्टिस हरीश वैद्यनाथन शंकर की पीठ ने सुनवाई पूरी करने के 41 दिन बाद निर्णय सुना दिया.

2001 संसद की पुरानी इमारत पर साल 2001 में 13 दिसंबर को आतंकवादी हमला हुआ था. उसकी ही 12 वीं बरसी पर संसद की सुरक्षा में सेंध की एक बड़ी घटना हुई. इसमें आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन डी शून्यकाल के दौरान दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए थे. उन्होंने कैनिस्टर से पीली गैस छोड़ने के साथ ही नारेबाजी की थी. बाद में कुछ सांसदों ने उन्हें काबू कर लिया था.

लगभग उसी समय, दो अन्य आरोपियों अमोल शिंदे और नीलम आजाद ने संसद परिसर के बाहर ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाते हुए कैनिस्टर से रंगीन धुआं वाली गैस छोड़ी थी. सुनवाई के दौरान आजाद के वकील ने कहा कि उसे जमानत दी जानी चाहिए क्योंकि इस मामले में यूएपीए के प्रावधान लागू नहीं होते. उसके वकील ने दावा किया कि वह संसद में कोई विस्फोटक लेकर नहीं आई थी. वो तो केवल बाहर खड़ी थी.

जमानत याचिका के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दलील दी कि आरोपी की मंशा 2001 के संसद हमले की दुःखद यादें ताजा करना था. अभियोजन पक्ष ने कहा कि प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ कि आरोपी आजाद और शिंदे के हर कदम पर साथी सहयोगी रहे हैं दूसरे आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन डी. उन्होंने मिलकर ही इस घटना को अंजाम दिया था.

अभियोजन पक्ष ने हाईकोर्ट को बताया कि इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तारी के आधार ‘विधिवत’ बताए गए हैं. निचली अदालत ने सुनवाई के दौरान आरोपियों से 13 दिसंबर की विशिष्ट तिथि चुनने का कारण पूछा था. उन्होंने कहा कि उसी दिन 2001 में संसद भवन पर आतंकी हमला हुआ था. इसलिए उन्होंने वही दिन चुना.

- Advertisement -