Monday, May 11, 2026
Home Blog Page 519

NATIONAL : अखिल भारत हिन्दू क्रान्ति सेना के संरक्षक श्री भंवर सिंह पलाड़ा को चौथी बार भारतीय खो-खो महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दी ढेरों शुभकामनाएं

0

अखिल भारत हिन्दू क्रान्ति सेना के संरक्षक श्री भंवर सिंह पलाड़ा चौथी बार बने भारतीय खो-खो महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगठन में हर्ष की लहर, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दी ढेरों शुभकामनाएं….

(ब्यावर/दिल्ली) देश की पारंपरिक खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहे श्री भंवर सिंह पलाड़ा को एक बार फिर बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। वे चौथी बार भारतीय खो-खो महासंघ (Indian Kho-Kho Federation) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए गए हैं। इस उपलब्धि पर अखिल भारत हिन्दू क्रान्ति सेना के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में गौरव और हर्ष की लहर दौड़ गई।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद सोनी ने इस उपलब्धि को “संघर्षशील राष्ट्रवादी व्यक्तित्व की जीत” बताया और कहा कि श्री “भंवर सिंह पलाड़ा जैसे व्यक्तित्व की राष्ट्र व संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता ही उन्हें बार-बार शीर्ष पदों पर प्रतिष्ठित करती है। उनका यह चयन देश की परंपरागत खेल विधाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा।”

राष्ट्रीय संयोजक चिराग चौधरी,राष्ट्रीय महासचिव पवन माकन, प्रदेश अध्यक्ष सौरव सिंह शेखावत,प्रदेश प्रमुख कुलदीप बोहरा,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कृष्णपाल सेंधालकर, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सिंह चुरली,प्रदेश मंत्री सागर सोनी (बाबरा), ब्यावर जिला अध्यक्ष रतन गुर्जर, और नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र धानका सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्री पलाड़ा को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि “यह सम्मान सिर्फ श्री पलाड़ा का नहीं, बल्कि पूरे संगठन के संघर्ष और संकल्प का सम्मान है।”

श्री भंवर सिंह पलाड़ा ने अपने वक्तव्य में कहा –
“मैं इस विश्वास और सम्मान के लिए भारतीय खो-खो महासंघ का आभार व्यक्त करता हूँ। यह पद मेरे लिए सेवा, समर्पण और संस्कृति के पुनर्जागरण का एक और माध्यम है। मैं देश के युवाओं को पारंपरिक खेलों से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा।”

ENTERTAINMENT : सिर पर पल्लू, माथे पर बिंदी लगा महाकुंभ की मोनालिसा ने बोले ‘रामायण’ के डायलॉग्स, फैंस बोले- ‘सीता माता लग रही हो’

0

मोनालिसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं जहां उन्होंने हाल ही में अपना एक नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उनका नया लुक देखने को मिला.

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने हाल ही में म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया है. एक्ट्रेस को हाल ही में उत्कर्ष सिंह के गाने ‘सादगी’ में देखा गया था जिसमें उनका खूबसूरत लुक देख फैंस हैरान रह गए थे. मोनालिसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं जहां उन्होंने हाल ही में अपना एक नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उनका नया लुक देखने को मिला.

मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर जो नया वीडियो शेयर किया है उसमें वे सिर पर भगवा रंग का दुपट्टा ओढ़े दिख रही हैं. नाक में लॉन्ग पहने और माथे पर बड़ी बिंदी लगाए वो रामायण की मां सीता का अवतार धारण किए नजर आ रही हैं. आंखों में आंसू लिए एक्ट्रेस रामायण से मां सीता के डायलॉग्स बोलती भी सुनी जा सकती हैं.

मोनालिसा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘एक्टिंग का प्रयास.’ अब एक्ट्रेस के इस लुक पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘बहुत ही सुंदर लग रही हो सीता मां.’ एक दूसरे फैन ने लिखा- ‘बिल्कुल वही वाइब सीता जी, दीपिका जी जैसे, गुड मोनालिसा.’ एक शख्स ने कहा- ‘सीता माता लग रही हो.’ इसके अलावा एक फैन ने लिखा- ‘सीता का रोल अच्छा लग रहा है.’

सिर पर पल्लू, माथे पर बिंदी लगा महाकुंभ की मोनालिसा ने बोले ‘रामायण’ के डायलॉग्स, फैंस बोले- ‘सीता माता लग रही होसिर पर पल्लू, माथे पर बिंदी लगा महाकुंभ की मोनालिसा ने बोले ‘रामायण’ के डायलॉग्स, फैंस बोले- ‘सीता माता लग रही होकुछ लोग वीडियो में मोनालिसा की एक्टिंग की भी जमकर तारीफें कर रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- ‘बहुत खूब, तुम बहुत तेजी से सुधार कर रही हो.’ दूसरे ने कमेंट किया- ‘बहुत बढ़िया एक्ट है, मुझे उम्मीद है कि आप अपनी जिंदगी में जरूर तरक्की करेंगी.’ इसके अलावा एक यूजर ने लिखा- ‘ऐसी मेहनत करती रहो. बहुत अच्छी, बहुत खूबसूरत एक्टिंग की है आपने.’

सिर पर पल्लू, माथे पर बिंदी लगा महाकुंभ की मोनालिसा ने बोले ‘रामायण’ के डायलॉग्स, फैंस बोले- ‘सीता माता लग रही होसिर पर पल्लू, माथे पर बिंदी लगा महाकुंभ की मोनालिसा ने बोले ‘रामायण’ के डायलॉग्स, फैंस बोले- ‘सीता माता लग रही हो
सिर पर पल्लू, माथे पर बिंदी लगा महाकुंभ की मोनालिसा ने बोले ‘रामायण’ के डायलॉग्स, फैंस बोले- ‘सीता माता लग रही हो

बता दें कि मोनालिसा को फिल्म मेकर सनोज मिश्रा फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च करने वाले हैं. मोनालिसा उनकी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में नजर आएंगी जिसके लिए वे एक्टिंग सीख रही हैं.

ENTERTAINMENT : एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान घायल हुईं अदा शर्मा, नाक पर लगी चोट

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हो गई हैं. स्टंट्स रिहर्सल के दौरान उनकी नाक पर गंभीर चोट लग गई है.बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं. एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी नाक पर गंभीर चोट लगी है. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अदा इस फिल्म में जोरदार एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी.

‘कमांडो 2’ और ‘कमांडो 3’ के बाद अदा शर्मा एक बार फिर एक्शन के लिए तैयार हैं. अदा की इस अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. इसी फिल्म के एक स्टंट रिहर्सल के दौरान वो घायल हो गईं. हालांकि चोट के बावजूद भी अदा ने अपने जज्बे को बनाए रखा और सीन की शूटिंग नहीं रोकी.

अदा शर्मा ने कहा- ‘दर्द टेंपरेरी है, लेकिन सिनेमा हमेशा चलता रहेगा. अब मैं एक एक्शन हीरोइन जैसी दिखती हूं. जिस रात मुझे चोट लगी, अगले दिन मैं एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रही थी. शूटिंग के बीच मैं सूजन कम करने के लिए आइस पैक का इस्तेमाल कर रही थी और मेकअप की मदद से चोट को छिपाया गया.’

अदा ने अपने रोल्स के लिए अपनी कमिटमेंट के बारे में कहा- ‘मुझे इतने शानदार किरदार निभाने और टैलेंटेड फिल्म मेकर्स के साथ काम करने का मौका मिला, मैं बहुत लकी हूं. चाहे वो द केरल स्टोरी जैसी कहानियां हों या रीता सान्याल जैसे किरदार, मैं इन्हें और भी रियल और ऑथेंटिक बनाने की कोशिश करती हूं.’

एक्शन-थ्रिलर के अलावा अदा शर्मा तीन भाषाओं में बनी फिल्म में ‘देवी’ की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जिसकी तैयारी उन्होंने पूरी कर ली है. फिल्म का निर्देशन बीएम गिरिराज कर रहे हैं. अदा के पास ‘रीता सान्याल सीजन 2’ और एक अनटाइटल्ड हॉरर फिल्म भी है, जिसमें वो लीड रोल में नजर आएंगी.

UP : पति को सांप ने काटा , पत्नी मरा हुआ सांप भी साथ लाकर डॉक्टर से कहा- यही है…

0

हरगोविंद अपने पशुबाड़े में सो रहे थे. तड़के नींद से जागते ही वहां मौजूद एक करीब एक फीट लंबे सांप ने उन्हें हाथ में काट लिया. पहले उसे देशी इलाज दिया गया, फिर जिला अस्पताल लाया गया.

यूपी के महोबा जिला अस्पताल में मंगलवार को एक बेहद चौंकाने वाला और अनोखा मामला सामने आया. पनवाड़ी ब्लॉक के घटेहरा गांव की एक महिला अपने पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाई, लेकिन खास बात यह थी कि उसने हाथ में एक मरा हुआ सांप भी पकड़ा हुआ था महिला का दावा था कि इसी सांप ने उसके पति को काटा है और अब वह चाहती है कि डॉक्टर उसे देखकर सही इलाज करें.

जानकारी के मुताबिक 52 वर्षीय हरगोविंद अपने पशुबाड़े में सो रहे थे. तड़के नींद से जागते ही वहां मौजूद एक करीब एक फीट लंबे सांप ने उन्हें हाथ में काट लिया. सांप के काटते ही हरगोविंद जोर से चीख पड़े और पास में पड़ा डंडा उठाकर सांप पर वार किया. उन्होंने सांप को वहीं मार दिया. चीख पुकार सुनकर पत्नी रामधकेली दौड़कर मौके पर पहुंची और पड़ोसियों को बुलाया. इसके बाद गांव में रहने वाले एक सपेरे को बुलाया गया, जिसने पारंपरिक तरीके से इलाज कर जहर निकाला. लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ.

सांप के काटने की जगह पर बंधन बांधा गया और नीम की पत्तियों समेत अन्य देसी औषधियों का लेप किया गया कुछ देर तक राहत मिली, लेकिन जब हालत में पूरी तरह सुधार नहीं हुआ, तो रामधकेली ने पति को जिला अस्पताल लाने का फैसला किया. सबसे हैरानी की बात यह रही कि महिला अपने साथ उस मरे हुए सांप को भी ले आई, जिसने हरगोविंद को काटा था.

अस्पताल में मौजूद डॉक्टर वरुण के सामने पहुंचते ही उसने कहा डॉक्टर साहब, यही सांप है जिसने मेरे पति को काटा है, अब इनका इलाज कीजिए. डॉक्टर भी पहले तो हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने गंभीरता को देखते हुए हरगोविंद को तुरंत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया. पड़ोसी लक्ष्मीप्रसाद ने बताया कि पहले सपेरे से झाड़फूंक कराई गई थी, लेकिन जब फायदा नहीं हुआ, तो अस्पताल लाना पड़ा.

डॉक्टर वरुण ने बताया कि मरीज की स्थिति अब सामान्य है और उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में महिला का सांप लेकर पहुंचना और डॉक्टर से उसका इलाज कराने की गुहार लगाना, वहां मौजूद लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा.

 

NATIONAL : गरीब लड़कियां टारगेट, जिहादी बनाना मकसद, यूपी से केरल तक नेटवर्क… दो गिरफ्तार, ताज मोहम्मद फरार! प्रयागराज पुलिस की जांच में हुए ये बड़े खुलासे

0

घटना प्रयागराज के फूलपुर की है, जहां एक 15 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर केरल ले जाया गया और उसपर जिहादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए दबाव बनाया गया. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन ताज मोहम्मद नाम का आरोपी फरार है.

प्रयागराज की दलित लड़की को केरल ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने और जिहादी आतंकी बनाने के मामले में पुलिस को कई अहम जानकारी हाथ लगी है. बताया जा रहा है कि इस केस में जांच एजेंसी को देश विरोधी गतिविधियों सहित एक बड़ी साजिश के इनपुट मिले हैं. दरअसल, पूरी घटना प्रयागराज के फूलपुर की है, जहां एक 15 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर केरल ले जाया गया और उसपर जिहादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए दबाव बनाया गया. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन ताज मोहम्मद नाम का आरोपी फरार है. फिलहाल, एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसका जाल केरल, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में फैला हुआ है.

पीड़िता की मां ने जो तहरीर दी है उसके अनुसार, 8 मई को उसके गांव की दरकशा बानो नामक एक महिला बेटी को पैसों का लालच देकर अपने साथ ले गई थी. दरकशा और मोहम्मद कैफ नामक युवक ने लड़की को पहले प्रयागराज जंक्शन पहुंचाया, जहां रास्ते में छेड़खानी भी की गई. इसके बाद दरकशा लड़की को दिल्ली और फिर केरल के त्रिशूर ले गई. यहां जिहादी बनाने की साजिश शुरू हुई.

केरल पहुंचने पर नाबालिग लड़की की मुलाकात कुछ अज्ञात और संदिग्ध लोगों से कराई गई. उन्होंने पहले लड़की को रुपयों का लालच दिया. फिर जबरन उसका धर्मांतरण कराया. आखिर में जिहादी ट्रेनिंग के लिए दबाव बनाया गया. डरी सहमी लड़की किसी तरह वहां से भाग निकली. उसने त्रिशूर रेलवे स्टेशन पहुंचकर अपनी मां को फोन पर आपबीती सुनाई.

लड़की के त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना केरल पुलिस को मिली, जिन्होंने उसे बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया. केरल बाल कल्याण समिति से सूचना मिलने पर पीड़िता की मां ने फूलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने बाल कल्याण समिति से संपर्क कर लड़की को बरामद किया. फिलहाल, आरोपी दरकशा बानो और मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता को फिलहाल वन स्टॉप सेंटर में अस्थायी रूप से दाखिल कराया गया है.

पुलिसिया जांच में इस साजिश के तार और भी लोगों से जुड़ते दिख रहे हैं. प्रयागराज पुलिस की रडार पर ताज मोहम्मद नाम का एक युवक भी है, जिसे आरोपी दरकशा का दोस्त बताया जा रहा है. दरकशा के मोबाइल फोन की जांच से पता चला है कि उसने प्रयागराज से केरल पहुंचने तक ताज से कई बार बात की थी. ताज भी फूलपुर का ही रहने वाला है, लेकिन पिछले कई सालों से केरल में रह रहा है. अब केरल पुलिस उकसी तलाश में जुटी हुई है.

पुलिस के मुताबिक, यह गैंग गरीब वर्ग की लड़कियों को निशाना बनाता है. उन्हें शादी का झांसा देकर या पैसों का लालच देकर बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराता है, फिर उन्हें देशविरोधी गतिविधियों के लिए तैयार करता है. मामले में डीसीपी गंगानगर जोन, कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में इस पूरी साजिश के पीछे एक संगठित और रेडिकल गिरोह का हाथ होने की बात सामने आई है. गिरफ्तार आरोपी दरकशा बानो और मो. कैफ इसी अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं, जिसका नेटवर्क कई राज्यों में फैला है.

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं, जो इस गिरोह के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए गहनता से जांच कर रही हैं. यह घटना एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है, जहां नाबालिगों को देशविरोधी गतिविधियों में धकेलने का प्रयास किया जा रहा है और पुलिस इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए हर पहलू की पड़ताल कर रही है.

डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार, नाबालिग लड़की की बरामदगी के बाद पुलिस ने उसके द्वारा दिए गए बयान और एफआईआर के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी है. मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो आरोपी दरकशा बानो और मोहम्मद कैफ को पुलिस कोर्ट में पेश कर जेल चुकी है. जबकि, मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी ताज मोहम्मद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. सर्विलांस के माध्यम से संभावित जगहों पर भी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. जल्द ही उसको गिरफ्तार किया जाएगा. उसके शिकंजे में आने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी और जो भी जानकारी रहेगी उसे शेयर किया जाएगा. पीड़िता की विधिक प्रक्रिया चल रही है. मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के बयान अभी होने हैं. अभी पीड़ित लड़की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की कस्टडी में है. आरोपियों के मोबाइल को कब्जे में लेकर फ़ॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.

UP: जिसे मरा समझकर कर दिया था अंतिम संस्कार, तीन महीने बाद जिंदा मिली लड़की, जानें पूरा मामला

0

यूपी के कौशांबी जिले में एक लड़की को मरा समझकर पुलिस ने अंतिम संस्कार करवा दिया था. परिवार ने हत्या का आरोप भी लगाया. लेकिन तीन महीने बाद वही लड़की जिंदा मिल गई. पुलिस ने उसे इंस्टाग्राम कॉल से ट्रेस किया. अब बड़ा सवाल यह है कि 18 मार्च को मिली लाश आखिर किसकी थी. डीएनए जांच रिपोर्ट का इंतजार है.

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां जिस लड़की को मरा समझकर परिवार ने हत्या का आरोप लगाया और पुलिस ने अंतिम संस्कार भी करवा दिया, वह तीन महीने बाद जिंदा मिली है. यह मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है.18 मार्च 2025 को नौढिया रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी. दो दिन बाद साईं का पूरा गांव निवासी विनोद कुमार ने उस शव की पहचान अपनी 17 वर्षीय बहन अनुराधा पटेल के रूप में की. विनोद ने गिरधरपुर गढ़ी निवासी विष्णु और बिदनपुर निवासी संदीप पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया.

पुलिस ने शव को लावारिस मानकर अंतिम संस्कार भी करवा दिया. लेकिन मामला संदिग्ध लगने पर डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है.इसी बीच सर्विलांस टीम को जानकारी मिली कि अनुराधा जिंदा है और अपने भाई से इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉलिंग कर रही है. लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने अनुराधा को शहजादपुर से बरामद कर लिया.

बरामदगी के दौरान उसका प्रेमी विष्णु फरार हो गया. एसपी राजेश कुमार के अनुसार, लड़की खुद को पुणे में प्रेमी के साथ रहना बता रही है. उसका बयान 164 के तहत कोर्ट में दर्ज कराया गया है.इस पूरे मामले ने न केवल पुलिस और परिजनों को चौंकाया, बल्कि एक अज्ञात शव की पहचान को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं. अब सबकी नजर डीएनए रिपोर्ट पर टिकी है.

NATIONAL : 16 लाख के गहने, सिलोम जेम्स का रोल और सोनम की साजिश… राजा रघुवंशी मर्डर केस में ऐसे बदली जांच की दिशा

0

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में एक नया मोड़ तब आया जब यह सामने आया कि सोनम रघुवंशी को शादी में 16 लाख रुपये से ज्यादा के गहने ससुराल पक्ष ने दिए थे. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने खुद इस बात की पुष्टि की है.

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. अब इस केस में सोनम रघुवंशी को शादी में मिले 16 लाख रुपये के गहनों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. कुछ गहने पुलिस ने बरामद कर लिए हैं, लेकिन बाकी गहने कहां गए, ये कोई नहीं जानता. इन गहनों के साथ-साथ एक और पुलिस का फोकस आरोपी सिलोम जेम्स पर भी बढ़ता जा रहा है. आरोप है कि उसने न सिर्फ सबूत छिपाए, बल्कि सोनम की मदद भी की. अब ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या गहनों की वजह से ही राजा की हत्या हुई थी? या इसमें कोई और बड़ी साजिश इस मामले में छिपी है? पढ़िए हैरान कर देने वाली ये पूरी कहानी.

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में एक नया मोड़ तब आया जब यह सामने आया कि सोनम रघुवंशी को शादी में 16 लाख रुपये से ज्यादा के गहने ससुराल पक्ष ने दिए थे. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने खुद इस बात की पुष्टि की है. हालांकि पुलिस को कुछ गहने रतलाम से मिले हैं, लेकिन ज्यादातर आभूषण अब भी गायब हैं. यह रहस्य अभी तक नहीं सुलझ पाया है कि बाकी गहने कहां गए. क्या उन्हें जानबूझकर छिपाया गया, या वे चोरी हुए?

विपिन रघुवंशी ने इंदौर क्राइम ब्रांच में मौजूद मेघालय पुलिस टीम को उन सभी गहनों की तस्वीरें सौंपी हैं, जो राजा और सोनम की शादी में उपहार में दिए गए थे. उनका कहना है कि उन्होंने राजा को शादी के समय जो गहने पहनाए थे, वो सोनम के कहने पर उसने हनीमून ट्रिप में भी पहने थे. अब यही गहने हत्या के बाद से गायब हैं, जिनकी तलाश पुलिस लगातार कर रही है.

राजा की मां ने भी यह बताया था कि हनीमून पर जाते समय सोनम ने राजा को भारी गहने पहनने के लिए मजबूर किया. जब राजा ने एयरपोर्ट से तस्वीरें भेजीं, तो मां ने फोन पर उसे गहने उतारने को कहा था. लेकिन राजा ने जवाब दिया कि सोनम चाहती है कि वह ट्रिप के दौरान यह गहने पहने. अब सवाल है, क्या यह सब पहले से सोची-समझी योजना का हिस्सा था?

मेघालय पुलिस को राजा रघुवंशी के गहनों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ कुछ अहम सामग्री रतलाम से बरामद हुई है. पुलिस ने एक लैपटॉप भी जब्त किया है, जो केस में डिजिटल सबूतों का अहम जरिया बन सकता है. माना जा रहा है कि वो लैपटॉप सोनम का है. रियल एस्टेट एजेंट सिलोम जेम्स की पत्नी के मायके से यह सारा सामान बरामद हुआ है, जिससे शक की सुई सीधे सिलोम की ओर मुड़ती दिख रही है.

एसपी विवेक सिएम ने बताया कि बरामद किए गए दस्तावेज और उपकरण इस केस से जुड़ी साजिश को उजागर कर सकते हैं. अब तक सोनम, उसका प्रेमी राज कुशवाहा, और उनके साथी विशाल, आकाश और आनंद को गिरफ्तार किया जा चुका है. सिलोम जेम्स उन आरोपियों में शामिल है, जिन पर सबूत छिपाने और नष्ट करने के आरोप लगे हैं. जांच की दिशा अब डिजिटल डिवाइस और गहनों की बरामदगी पर केंद्रित है.

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि उन्हें सोनम के पास लैपटॉप होने की जानकारी नहीं थी. पुलिस ने उनसे शादी के वीडियो और फोटोज मांगे हैं ताकि बरामद किए गए गहनों की शिनाख्त की जा सके. उनका यह भी कहना है कि सोनम के पास जो गहने थे, उनमें से अधिकतर अभी भी गायब हैं. इससे यह आशंका बढ़ती जा रही है कि हत्या के बाद न सिर्फ सबूत छिपाए गए, बल्कि गहनों को भी कहीं ठिकाने लगा दिया गया.

अब आरोपी सिलोम जेम्स पुलिस के रडार पर आ चुका है. जांच में सामने आया है कि सिलोम ने न सिर्फ सोनम और राज को छिपने के लिए फ्लैट दिलवाया, बल्कि हत्या के बाद उनके सामान को भी एक सुरक्षित जगह पर पहुंचाया था. पुलिस का शक है कि उसने सोनम के कहने पर रतलाम जाकर गहने छिपाए और इस पूरी साजिश में उसकी सक्रिय भागीदारी थी.

पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि सिलोम आखिर सोनम के इतने करीब कैसे आया? क्या वह पहले से ही इस साजिश में शामिल था या उसे पैसे और दबाव से इस काम में शामिल किया गया? शिलांग एसआईटी ने उसकी कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और डिजिटल इतिहास की गहराई से जांच शुरू कर दी है, जिससे उसके रोल की सच्चाई सामने आ सके.

इस केस में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. सोनम के पास दो मंगलसूत्र थे. एक वह जो राजा ने शादी में पहनाया था और दूसरा जो उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने दिया था. इससे शक गहराया है कि सोनम ने हत्या से पहले ही गुपचुप तरीके से राज से शादी कर ली थी. पुलिस को यह दोनों मंगलसूत्र उस फ्लैट से मिले जहां सोनम हत्या के बाद छिपी थी.

सोनम और राज की यह प्रेमकहानी अब खून और धोखे में बदल चुकी है. सिलोम की पत्नी ने भी बयान में दावा किया कि लोकेंद्र तोमर ने सिलोम को धमकाया था कि अगर उसने बैग गायब नहीं किया तो उसे एक डील में दिए गए तीन लाख रुपये वापस नहीं मिलेंगे. पैसे के लालच में सिलोम ने वह बैग रतलाम में अपने ससुराल में छिपा दिया.

11 मई को हुई शादी के कुछ दिन बाद ही सोनम ने अपने पति राजा को मौत के घाट उतार दिया था. 22-23 मई की रात को सोनम ने ट्रेकिंग के बहाने राजा को जंगल में ले जाकर उसकी हत्या करवाई. इसके बाद राजा की लाश दो जून को एक खाई में मिली थी. अब यह केस सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि गहनों के लालच, दोहरे रिश्ते और साजिश की परतों से भरा एक ऐसा रहस्य बन चुका है, जिसे पुलिस पूरी तरह से उजागर करने में जुटी है.

ENTERTAINMENT : दिलीप को कहा ढक्कन तो फराह खान का फूट गया गुस्सा! लगा दी राम कपूर की क्लास और धुलवाए उनसे बर्तन

0

फराह खान को अक्सर उनके कुक दिलीप संग सेलेब्स के घर का टूर करते देखा गया है. हाल ही में राम कपूर के घर पधारी.अपने लेटेस्ट ब्लॉग में फिल्ममेकर फराह खान को राम कपूर के घर देख गया. यहां फिल्ममेकर के साथ उनके कुक ने राम कपूर और उनकी वाइफ गौतमी कपूर के साथ खूब हंसी–मजाक किया.

फराह खान को अक्सर ही उनके कुक दिलीप संग अलग–अलग सेलेब्स के घर जाते देखा गया है. फिल्ममेकर सेलेब्स का होम टूर करती हैं और उनके साथ अमेजिंग खाना बनाते हुए भी नजर आते हैं.

हाल ही में फराह खान राम कपूर और पत्नी गौतमी कपूर के घर पधारी. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात भी की. ये सेगमेंट ऑडियंस के लिए काफी एंटरटेनिंग था और दर्शक कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं.

इस दौरान फराह खान और राम कपूर का मजाकिया अंदाज भी देखने को मिला. जब राम कपूर ने फिल्ममेकर के कुक से कहा,’भाई असली स्टार तो तू है.’ इसके बाद फराह ने मायूसी वाला चेहरा बना लिया.

फिल्ममेकर ने मजाकियां अंदाज में कहा कि, ‘शर्म तो नहीं आई ना,मुझे बाद में हग किया तूने. रोल तो यही देने वाला है तेरे को इसके बाद.’ फराह खान और राम कपूर के बीच की इस नोक झोंक ने ऑडियंस को खूब गुदगुदाया.

वहीं बातों ही बातों जब राम कपूर अपने पेट डॉग को लेकर बात की तो फिल्ममेकर को लगा कि एक्टर ने उनके कुक दिलीप को ढक्कन कहा. इस पर फराह खान ने मजाकियां अंदाज से रिएक्ट किया और कहा कि दिलीप को सिर्फ वही ढक्कन कह सकती हैं.

बाद में फराह खान ने राम कपूर से भजिए तलवाए. फिल्ममेकर ने राम और गौतमी को एक कपल एड शूट करने को भी कहा. इस पर राम कपूर ने बताया कि वो विम के ब्रांड एम्बेसडर रह चुके हैं. इसके बाद फराह खान ने उनसे बर्तन भी धुलवाए.

इस ब्लॉग में फराह खान ने एक्टर के घर का टूर भी करवाया और इसे देख कर साफ पता चलता है कि अभिनेता बहुत ही लैविश लाइफ जीते हैं. इसके साथ ही फराह खान ने एक्टर के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर उनकी तारीफ भी की. राम कपूर ने बताया कि उन्होंने डिसाइड किया था कि 50 की उम्र तक वो खुद को फिट कर लेंगे और ये किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए.

NATIONAL : मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में बाउंसरों की गुंडई, श्रद्धालुओं पर बरसाए डंडे, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा…………

0

राजस्थान के मेंहदीपुर बाला जी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ बाउंसरों ने बदसलूकी की और गाली देते हुए मारा भी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.राजस्थान के दौसा जिले में स्थित प्राचीन मेंहदीपुर बाला जी मंदिर में एक बार फिर से दबंगई का वीडियो सामने आया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर बाउंसर लाठी बरसा रहे हैं. जानिए क्या है पूरा मामला.

सोमवार को राजस्थान स्थित प्रसिद्ध मेंहदीपुर बाला जी मंदिर के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ बाउंसरों से बदसलूकी की और गाली देते हुए मारा भी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. मारपीट की वजह से मंदिर की भीड़ बेकाबू हो गई. इसके बाद ट्रस्ट पर काफी सवाल किए जा रहे हैं.

यह घटना तब हुई थी जब मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी और लंबी लंबी कतारें लगी थी. उन कतारों में महिलाएं भी शामिल थीं. महिलाओं की वहां तैनात बाउंसरों की कहासुनी हो गई. इसके बाद बाउंसरों ने गालियां दीं और महिलाओं पर लाठियों से हमला भी किया. इस हमले में कई श्रद्धालु घायल भी हो गए, कुछ का तो सिर तक फट गया था. घायल श्रद्धालुओं की संख्या 7 है.

वीडियो में यह भी सुनाई दे रहा है कि कुछ लोग बाउंसरों से कह रहे हैं कि ए भइया, छोड़ दीजिए… लेकिन बाउंसरों ने एक न सुनी और पीटते रहे. वीडियो में एक लकड़े के सिर से खून भी निकलता नजर आ रहा है साथ ही काफी गालियां भी दी हैं.

इस हमले के बाद घायल हुए श्रद्धालु अपने आप अस्पताल पहुंचे. जिसके बाद मंदिर के ट्रस्ट पर काफी तरह के सवाल उठ रहे हैं कि घायलों को अस्पताल तक ले जाने की व्यवस्था नहीं करवाई गई है. इस हमले की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर वहां पुलिस पहुंची और तीन बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया गया.इस हमले के बाद ट्रस्ट पर सवाल यह भी उठ रहा है कि मंदिर के परिसर में जब एंटी भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ आती है तो पुरुष बाउंसरों के साथ साथ महिला बाउंसरों को क्यों नहीं रखा जाता है. इसके बाद मंदिर ट्रस्ट के सचिव से बात करने की भी कोशिश की गई, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका.

MP : भोपाल में लिव-इन पार्टनर का मर्डर, चादर में लिपटा मिला महिला का शव, प्रेमी ने नशे में उगल दी हत्या की बात

0

भोपाल में सचिन राजपूत ने अपनी लिव-इन पार्टनर रितिका सेन की गला दबाकर हत्या कर दी. झगड़े के बाद सचिन ने शव को चादर में लपेटकर कमरे में छोड़ दिया और फरार हो गया.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात के सामने आने से हड़कंप मच गया. भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक लिव-इन कपल के बीच ऐसा क्या हुआ कि प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी? पुलिस की जांच में सामने आया है कि मरने वाली महिला का नाम रितिका सेन है, जिसकी उम्र 29 साल रही होगी. उसके प्रेमी सचिन राजपूत ने गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस को शव चार दिन बाद सड़ी-गली हालत में मिला.

सचिन और रितिका एक दूसरे को काफी समय से जानते थे और बीते साढ़े 3 साल से लिव-इन में रह रहे थे. 27 जून की रात दोनों में किसी बात पर झगड़ा हुआ था. आरोपी है कि इसी बात से गुस्साए सचिन ने रितिका का गला दबाकर उसकी जान ले ली. फिर शव को चादर में लपेटा, रस्सी से बांधा और कमरे में ही छोड़कर फरार हो गया.हत्या करने के बाद सचिन अपने एक दोस्त के पास गया और शराब पीने लगा. नशे में उसने दोस्त हत्या की बात बता दी, लेकिन दोस्त को यकीन नहीं हुआ. अगली सुबह जब नशा उतरा तो सचिन ने फिर दोस्त को पूरी सच्चाई बताई. इसके बाद दोस्त ने पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. सचिन की निशानदेही पर रितिका का शव गायत्री नगर स्थित किराये के मकान से बरामद किया गया. शव करीब 4 दिन पुराना था और सड़ने लगा था. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से जरूरी सबूत मिले हैं और मामले की जांच जारी है.

- Advertisement -