Monday, May 11, 2026
Home Blog Page 520

Indian Railway News: लखनऊ से मुंबई और दिल्ली का सफर हुआ कितना महंगा? जानें- दाम बढ़ने का आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

0

आज से रेलवे के किराये में बढ़ोतरी हो गई है. जिसके बाद अब से ट्रेन में यात्रा करना और महंगा हो गया है. रेलवे ने ये बढ़ोतरी बेसिक किराये में की है.आज एक जुलाई से रेलवे के किराये में बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद आज से ट्रेन से सफर करना यात्रियों के लिए महंगा हो गया है. जिसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो आने-जाने के लिए रेल का इस्तेमाल करते हैं. राजधानी लखनऊ से बड़ी संख्या में लोग रेल यात्रा करते हैं. इनमें दिल्ली से मुंबई जैसे बड़े शहरों के नाम भी शामिल हैं. आईए आपको बताते हैं कि रेल सेवाओं के दाम बढ़ने के बाद इन शहरों तक सफर करना कितना महंगा हो जाएगा.

भारतीय रेलवे की ओर से ट्रेन के बेसिक किराये में बढ़ोतरी की गई, ऐसे में प्रति किमी दूरी और श्रेणी के हिसाब से किराया में वृद्धि हुई हैं. हालांकि इस फैसले का असर उन यात्रियों पर नहीं पड़ेगा, जिन्होंने पहले से ही अपनी टिकट बुक कराई हैं. नया किराया आज से टिकटों की बिक्री पर लागू होगा. राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां से रोजाना 300 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं. जिनमें डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री रोजाना सफर करते हैं.

नया किराया लागू होने के बाद अब लखनऊ से दिल्ली तक अगर आप स्लीपर बोगी में सफर करते हैं तो आपको पांच रुपये अधिक किराया देना होगा. जबकि एसी बोगी में सफर करने के लिए दस रुपये अधिक किराया चुकाना होगा. वहीं लखनऊ से मुंबई तक स्लीपर बोगी में सफर के लिए टिकटों पर 15 रुपये अधिक और एसी टिकट के लिए 30 रुपये अधिक पैसे देने होंगे. इस तरह अन्य जगहों पर भी दूरी के हिसाब टिकटें महंगी हो गई हैं.

स्लीपर बोगी का किराया
– लखनऊ से नई दिल्ली तक सफर कने के लिए अभी तक 325 रुपये की टिकट आती थी, जो बढ़कर 330 हो जाएगी.
– लखनऊ से चेन्नई तक की टिकट 775 से बढ़कर 795 रुपये हो गया है.
– लखनऊ से मुंबई तक की टिकट 635 रुपये से बढ़कर 650 रुपये
– लखनऊ से पुणे तक के लिए टिकट 650 रुपये से महंगी होकर 665 रुपये हुई

एसी क्लास में सफर के लिए किराया
– लखनऊ से नई दिल्ली तक एसी बोगी के किराये में दस रुपये की बढ़ोतरी हुई
– लखनऊ से मुंबई तक 1425 किमी की दूरी के लिए 30 रुपये की बढ़ोतरी
– लखनऊ से पुणे तक 1471 किमी की दूरी पर 30 रुपये अधिक किराया
– लखनऊ से चेन्नई तक 2007 किमी की दूरी के लिए टिकट 40 रुपये महंगा हो गया है.

 

NATIONAL : ज्योतिर्मठ के पास निहंगों और स्थानीय व्यापारी के बीच हिंसक झड़प, बीच-बचाव करने आए पुलिसवाले पर धारदार हथियारों से हमला

0

ज्योतिर्मठ के पास हेमकुंड साहिब के दर्शन करने आए निहंग सिखों का सोमवार को एक स्थानीय व्यापारी से स्कूटर ले जाने को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि निहंगों ने कथित तौर पर व्यापारी पर तलवारों से हमला करने का प्रयास किया. हालांकि, व्यापारी बाल-बाल बच गया. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी भाग चुके थे. हालांकि, बाद में उन्हें पकड़ लिया गया.

उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ के पास निहंगों और एक स्थानीय व्यापारी के बीच हिंसक झड़प हो गई. मामले में पुलिस ने 7 तीर्थयात्रियों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए एक पुलिस अधिकारी पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया.

ज्योतिर्मठ के पास हेमकुंड साहिब के दर्शन करने आए निहंग सिखों का सोमवार को एक स्थानीय व्यापारी से स्कूटर ले जाने को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि निहंगों ने कथित तौर पर व्यापारी पर तलवारों से हमला करने का प्रयास किया. हालांकि, व्यापारी बाल-बाल बच गया. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी भाग चुके थे.

हालांकि, उन्हें थाने के गेट के पास ही रोक लिया गया. इस बीच, बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी भी थाने पर जमा हो गए. स्थिति तब और खराब हो गई जब पता चला कि निहंग तीर्थयात्री तलवारों और कृपाणों के अलावा कुल्हड़, बड़ी दोधारी तलवारें, चाकू और कुल्हाड़ी समेत कई धारदार हथियार लेकर चल रहे थे. दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई. जब पुलिस ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो अमृतपाल नामक एक निहंग ने कथित तौर पर एक वरिष्ठ उपनिरीक्षक के सिर पर धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया.

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान हरप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, हरप्रीत सेकेंड, बिंदर सिंह, गरजा सिंह, हरजोत सिंह और भोला सिंह के रूप में हुई है. सभी आरोपी पंजाब के फतेहगढ़ के रहने वाले हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास), 191(2) (दंगा), 193(3) (जमीन के मालिक, कब्जेदार या हितधारक की जिम्मेदारी, जहां गैरकानूनी सभा या दंगा होता है), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं.

NATIONAL : ‘भगवान करे उनकी रोटी पचती रहे…’, अब धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश यादव पर पलटवार! ‘अंडरटेबल फीस’ पर छिड़ा विवाद

0

लगभग एक माह की विदेश यात्रा पूरी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छतरपुर (मध्य प्रदेश) लौट आए हैं. उन्होंने इटावा में कथावाचक के साथ हुई घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी. कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय है. साथ ही राजनेताओं द्वारा जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाषावाद के नाम पर की जा रही राजनीति की निंदा की. वहीं, बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भी पलटवार किया.

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “हमारे जीवन में बोलने से ज्यादा सहना पड़ता है. मैंने एक बार कहा था- आ बैठ मेरे पास, मैं तुझे जीना सिखाता हूं, कुछ क्षण तो मेरे साथ गुजार, मैं तुझे दुख दर्द पीना सिखाता हूं, मैं बातों से नहीं, रातों से लड़ा, मैं सह-सहकर साधु बना, इसलिए मैं यहां हूं खड़ा. यह जीवन बड़ा कठिन और चुनौतियों से भरा है. हमारे ऊपर टिप्पणी करने वालों की रोटी पच रही है, भगवान करें उनकी रोटी पचती रहे. हम तो सनातन के लिए जिएंगे और सनातन के लिए मरेंगे, हिंदुओं के लिए जिएंगे और हिंदुओं के लिए मरेंगे.”

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी के इटावा में हुई कथावाचक से मारपीट मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान दिया. उन्होंने कहा कि “कई कथावाचक 50 लाख रुपए तक लेते हैं. किसी की हैसियत है कि कथा के लिए धीरेंद्र शास्त्री को अपने घर बुला ले. कई कथावाचक लाखों रुपये अंडर टेबल लेते हैं. पता करवा लीजिए कि धीरेंद्र शास्त्री अंडरटेबल नहीं लेते हैं क्या…?

4 जुलाई को मेरा जन्मदिन है और इस दिन हमारा आयु एक वर्ष और कम हो जाएगी. जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. मैं सभी से प्रार्थना और अपील करता हूं कि हमें उपहार में अस्पताल के लिए एक-एक ईंट दान करें, ताकि इस अस्पताल से बुंदेलखंड का कल्याण हो सके. एक ईंट का दान, बुंदेलखंड के उत्थान का आधार बनेगा.

धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि विश्व के बिखरे हिंदुओं को एक सूत्र में बांधने के लिए यह विदेश यात्रा थी. विश्व में लगभग 140 करोड़ हिंदू हैं, जिन्हें एकजुट करने का यह प्रयास था. फिजी में रहने वाले भारतीय, जो अपने घरों में ध्वज और तिलक लगाते हैं, उनके बीच कथा का आयोजन हुआ. फिजी सरकार के प्रधानमंत्री ने भी इस आयोजन में भाग लिया और बागेश्वर मठ के लिए जमीन प्रदान की. जल्द ही फिजी में बागेश्वर मठ का निर्माण होगा.

KANPUR : हॉस्टल में लगाया कूलर तो लगा 10-10 हजार का जुर्माना…UP के इस विवि में छात्रों को महंगा पड़ा ठंडी हवा खाना

0

कानपुर में चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के शेखर छात्रावास में रहने वाले 9 छात्रों को भीषण गर्मी में बिना अनुमति कूलर लगाना महंगा पड़ गया. क्योंकि विवि प्रशासन की तरफ से छात्रों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के शेखर छात्रावास में रहने वाले 9 छात्रों को भीषण गर्मी में बिना अनुमति कूलर लगाना महंगा पड़ गया. जिसके चलते इन छात्रों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया गया है. वहीं अब विवि प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं.

दरअसल विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता (DSW) ने हॉस्टल का आकस्मिक निरीक्षण किया तो देखा कि कई छात्र बिना अनुमति लिए कूलर चला कर ठंडी हवा के मजे ले रहे हैं. ऐसे में निरीक्षण के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी नौ छात्रों पर 10-10 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया है.

प्रशासन के अनुसार छात्रावास नियमावली के तहत हॉस्टल में कूलर लगाने के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है. जिसके लिए 5000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. यह अनुमति हर वर्ष केवल 1 मार्च से 15 नवंबर तक के लिए वैध होती है.स्टूडेंट वेलफेयर मामलों की जिम्मेदार मुकेश कुमार ने बताया इन छात्रों ने न तो निर्धारित शुल्क जमा किया था, न ही प्रशासन से अनुमति प्राप्त की थी. बावजूद इसके उन्होंने कूलर का इस्तेमाल किया. इससे हॉस्टल की विद्युत व्यवस्था पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ा. बिजली काफी महंगी हो गई है ऐसे में 14-15 छात्र बिना अनुमति कूलर चलाएंगे तो बिजली का बिल बहुत आएगा.

जिन छात्रों के कमरों में बिना अनुमति कूलर पाए गए उनके नाम इस प्रकार हैं: अंकित कुमार, सिद्धांत कुमार, रोहित कुमार जायसवाल, शिव लखन, प्रवीण कुमार यादव, अरुण प्रताप, अश्विनी कुमार, सूरज सिंह और जय शुक्ला. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि अनुशासन और संसाधनों के संतुलित उपयोग को सुनिश्चित किया जा सके.

मामले में हॉस्टल के छात्रों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जुर्माने की इतनी बड़ी रकम भरना हम लोगों के लिए संभव नहीं है. क्योंकि सब छात्र मध्य वर्गीय परिवार से हैं. हमारा परिवार किसी तरह से हमारी फीस ही जमा कर पाता है. हम लोग दूर-दूर से आकर यहां पढ़ाई करते हैं. ऐसे जुर्माना भरने से हम लोगों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा.

NATIONAL : पिता के सामने युवती की गला काटकर हत्या, बीच बाजार बहस के बाद युवक ने किया हमला

0

मेघालय के मायरांग में 25 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका की उसके पिता के सामने गला रेतकर हत्या कर दी. युवती उसे छोड़ना चाहती थी, जिससे नाराज होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया. स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.

मेघालय के पूर्वी पश्चिमी खासी हिल्स जिले में एक 25 साल के व्यक्ति को अपनी प्रेमिका की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका की उसके पिता के सामने गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार शाम को हुई, जब युवती अपने पिता के साथ मायरांग पिंडेंगुमियोंग गांव के एक बाजार में अपनी कृषि उपज बेचने गई थी. मृतका की पहचान मावखाप गांव निवासी फिरनेलिन खारसिं

तिव के रूप में हुई है.

पुलिस अधिकारी के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ‘हमले से पहले आरोपी उनके पास आया और युवती से बहस करने लगा. फिर अचानक उसने धारदार हथियार निकाला और प्रेमिका का गला रेत दिया. युवती को आनन फानन में मायरांग सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.’ स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके से भागने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

उन्होंने कहा, ‘हत्या के पीछे का मकसद आपसी विवाद लगता है, लेकिन सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है.’ युवती के पिता का कहना है कि बेटी आरोपी से रिश्ता जारी नहीं रखना चाहती थी, इसी गुस्से में उसने उसकी जान ही ले ली. इस घटना से जिले में आक्रोश फैल गया है और स्थानीय लोगों ने युवती के लिए न्याय की मांग की है.

ENTERTAINMENT : ‘हेरी फेरी 3’ में वापस आए परेश रावल, प्रोड्यूसर ने किया इन दो लोगों का धन्यवाद, बोले- उन्होंने पर्सनली…

0

फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में परेश रावल की वापसी से सभी फैंस बेहद खुश हैं. उन्होंने खुद कहा है कि उनके और अक्षय कुमार के बीच सब सुलझ गया है. अब प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने उन लोगों का धन्यवाद किया है जिन्होंने दोनों एक्टर्स के बीच सुलह कराई है.

रविवार का दिन ‘हेरा फेरी’ फिल्म के फैंस के लिए एक नई सुबह लेकर आया. परेश रावल, जो ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर हो गए थे उन्होंने खुद एक इंटरव्यू कहा कि वो अब वापस फिल्म में आ रहे हैं. उनके और अक्षय कुमार के बीच सुलह हो गई है. इस मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला का भी बयान सामने आया है. उन्होंने उन लोगों का नाम बताया जिनके कारण दोनों एक्टर्स में सुलह मुमकिन हो पाई.

‘हेरा फेरी 3’ के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने पिंकविला संग बातचीत में कहा, ‘मेरे भाई साजिद नाडियाडवाला और मिस्टर अहमद खान के प्यार, सम्मान और मार्गदर्शन के कारण हेरा फेरी फैमिली अब वापस साथ आ चुकी है. साजिद ने कई दिनों तक बहुत सारा टाइम और मेहनत लगाई ताकि सब कुछ ठीक हो जाए. हमारा रिश्ता 50 साल से भी ज्यादा पुराना है.’

‘अहमद खान ने भी निजी तौर पर काफी मेहनत की. साजिद और अहमद के प्यार और मार्गदर्शन के कारण ही टीम के अंदर अब सबकुछ पॉजिटिव और प्रोडक्टिव है. इसके साथ अक्षय कुमार जी का भी बहुत सपोर्ट रहा है. वो इस पूरे विवाद को सुलझाने के टाइम बहुत दया और आदर के साथ मौजूद थे. प्रियदर्शन जी, परेश रावल जी और सुनील शेट्टी जी भी काफी सपोर्टिव थे. अब हम एक अच्छी हैप्पी फिल्म बनाने की तरफ देख रहे हैं.’

फिरोज नाडियाडवाला ने अपनी बातचीत में ‘हेरा फेरी 3’ के शूट पर भी अपडेट दिया. उन्होंने कहा, ‘ये फिल्म हेरा फेरी फैमिली फ्रेंचाइज में से एक और बेहतरीन एंटरटेनर होगी. हम सभी इसे बेहतर बनाने के लिए बहुत मेहनत करने वाले हैं. अब हमारी फैमिली साथ आ चुकी है.’ ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू होगी. वहीं फिल्म ‘वेल्कम टू द जंगल’ भी फिरोज नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बन रही है जिसकी रिलीज क्रिस्मस 2025 बताई जा रही थी.

ये फिल्म 50% से ज्यादा शूट हो चुकी थी, इसका आधा शूट बाकी बचा था. मगर फिल्म किसी कारण से बीच में ही अटक गई. फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान ने बताया था कि फिल्म का शूट लोकेशन के कारण रुका था. अब इसके प्रोड्यूसर ने भी फिल्म की शूटिंग पर बड़ा अपडेट शेयर किया है. फिरोज नाडियाडवाला ने कहा, ‘हम वेल्कम टू द जंगल फिल्म को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके दो शूटिंग शेड्यूल बचे हैं और हम अभी उसी को जल्द शुरू करने वाले हैं.’

HIMACHAL PRADESH : मंडी में बादल फटने से भारी तबाही, बह गए घर-सड़कें-पुलिया, 4 लोगों की मौत, 16 लापता

0

मंडी जिले में कई जगह बादल फटने की घटना हुई है. गोहर इलाके में 4 जगहों पर बादल फटा, जिनमें 2 घर तबाह हो गए. कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं.

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने के बाद भयानक तबाही हुई है. करीब 800 करोड़ रुपये का नुकसान का अनुमान है. मंडी के करसोग और धर्मपुर में बादल फटने के बाद 4 लोगों की मौत हो गई है और 16 लोग लापता हैं. वहीं, 117 लोगों को बचा लिया गया है. सड़कें, पुल, पुलिया बह गए हैं और आफत की ये बारिश अभी थमी नहीं है.

इस घटना में 18 घर क्षतिग्रस्त हैं, 12 गौशालाएं और 30 मवेशी बह गए हैं. ये आँकड़ा दोपहर एक बजे तक का है. मंडी जिले में कई जगह बादल फटने की घटना हुई है. गोहर इलाके में 4 जगहों पर बादल फटा, जिनमें 2 घर तबाह हो गए. कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. धर्मपुर में बादल फटा तो 6 घर सैलाब में समा गए. वहीं 8 गोशाला भी तबाह हो गए. मॉनसूनी आफत में हिमाचल प्रदेश का मंडी जिला एपीसेंटर बना हुआ है. ब्यास नदी भी यहां उफान पर है.

हिमाचल प्रदेश में जिस स्तर की तबाही इस बार दिख रही है, उसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले दो हफ्ते में करीब 800 करोड़ रुपये की संपत्ति की बर्बादी और नुकसान हो चुका है. जून में 37 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है और 6 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. 2 और 3 जुलाई को ज्यादातर इलाकों में बारिश होगी.

राज्य के जिला मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, सोलन, शिमला में औसत से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिसमें जिला मंडी के पण्डोह में 123 एमएम, मंडी 120 एमएम, शिमला में 110 एमएम, पालमपुर में 80 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई. जिला ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कुल्लू में जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि जिला ऊना, बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा कुछ एक इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

NATIONAL : शादी के तीन दिन और दहेज में जेवर- AC के लिए टॉर्चर…तंग आकर नई दुल्हन ने की आत्महत्या

0

तमिलनाडु के चेन्नई में में दहेज प्रताड़ना के चलते एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली. 22 साल की नवविवाहिता ने शादी के तीन दिनों के भीतर पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जान दे दी.

तमिलनाडु के चेन्नई में दहेज उत्पीड़न के लिए आत्महत्या के मामले ने सनसनी मचा दी है. यहां एक नवविवाहिता ने शादी के तीन दिनों के भीतर पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जान दे दी. कपल की शादी बीते 27 जून को हुई थी. लेकिन विदाई के बाद दुल्हन महज तीन दिन ही अपने ससुराल में रह रही. दहेज प्रताड़ना सहन न कर पाने के कारण 30 जून को उसने नई दुल्हन मायके में आत्महत्या कर ली.


सोमवार की शाम कपल दुल्हन लोकेश्वरी के माता-पिता के घर गए थे. यहां दहेज को लेकर पति से झगड़े के बाद लोकेश्वरी ने बाथरूम में जाकर आत्महत्या कर ली मालूम हुआ कि पति ने लोकेश्वरी से अपने माता-पिता से और ज्वेलरी, एयर कंडीशन और घरेलू सामान मांगने को कहा था. इस बात पर दोनों की बहस हुई और लोकेश्वरी ने अपनी जान दे दी

22 साल की मृतका लोकेश्वरी के पिता गजेंद्रन ने पोन्नेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. आवडी पुलिस ने बताया कि पति को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई शुरू की जा रही है.

MAHARASHTRA : बंदूक के दम पर महिला से छेड़खानी, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शुरू की जांच

0

महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. एक एजेंसी के मुताबिक 40 वर्षीय आरोपी ने महिला से छेड़खानी करने के साथ यौन संबंध बनाने की मांग की. वहीं, ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी.

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि नवी मुंबई में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने और उसे बंदूक की नोक पर धमकाने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर तलोजा पुलिस ने शनिवार को आरोपी कुंदन नेटके के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और 351 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की.

महिला ने आरोप लगाया है कि 28 जून की दोपहर को जब वह मेट्रो स्टेशन जा रही थी, तो आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की. एफआईआर के अनुसार आरोपी ने महिला से कहा कि वह उसकी कार में बैठ जाए क्योंकि वह उससे बात करना चाहता था. बाद में उसने उससे यौन संबंध बनाने की मांग की.अधिकारी ने बताया कि नेटके ने कथित तौर पर रिवॉल्वर भी लहराई और जब उसने उसकी पेशकश ठुकरा दी, तो उसे धमकाया भी. हालांकि, महिला मौके से भागने में सफल रही और पुलिस के पास पहुंची. फिलहाल मामले की जांच चल रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा.

WEATHER : इंतजार खत्म, दिल्ली-एनसीआर में पहुंचा मानसून, जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

0

दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने 29 जून को दस्तक दी, जो सामान्य तिथि से 9 दिन पहले है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है.

बीते कई दिनों से मानसून का इंतजार दिल्ली एनसीआर के लोग कर रहे थे और वह इंतजार अब खत्म हुआ क्योंकि मौसम विभाग की तरफ से आधिकारिक तौर पर मानसून की दस्तक को लेकर जानकारी सामने आ गई है. मौसम विभाग के साइंटिस्ट डॉक्टर नरेश कुमार ने बताया कि 29 जून को दिल्ली एनसीआर समेत मानसून ने पूरे देश भर में दस्तक दे दी है.

भारतीय मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश को 29 जून तक कवर कर लिया है, जबकि सामान्य तिथि 8 जुलाई होती है. यह सामान्य से 9 दिन पहले हुआ है . इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई भागों में अगले 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश के भी अनुमान है और झारखंड में (29 और 30 जून) एवं ओडिशा (29 जून) में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (20 सेमी/24 घंटे) की चेतावनी भी मौसम विभाग ने जारी की है.

भारतीय मौसम विभाग के साइंटिस्ट डॉक्टर नरेश कुमार ने बताया कि इस वक्त पूरा इंडिया ही क्लाउड से भरा हुआ है. खास तौर से नॉर्थवेस्ट इलाका. इसका कारण यह है कि लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, डेन्स क्लाउड है. लो प्रेशर एरिया की वजह से मानसून की कंडीशन फेवरेबल होती है और अब पूरा भारत कवर हो चुका है.

मानसून 29 जून को राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पूरी दिल्ली तक पहुंच चुका है, जिससे यह पूरे भारत में फैल चुका है. मानसून ट्रफ फिरोजपुर, सोनीपत, अयोध्या, गया, पुरुलिया, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम हिस्से में बने निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है.डॉक्टर नरेश कुमार ने बताया कि हिमाचल और उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी हुई है, इसका कारण है कि वहां रेनफॉल एक्टिविटी बहुत ज्यादा है अभी. झारखंड में भी रेड अलर्ट है.

पंजाब हरियाणा दिल्ली एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट है यहां भी अनुमान है कि वेरी हेवी रेनफॉल हो सकती है. 2 से 3 दिन तक यह अलर्ट रहने वाला है. दिल्ली/एनसीआर में 29 जून से 2 जुलाई तक मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अधिकतम तापमान 31-34°C तक, सामान्य से 4-6°C कम.आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रह सकता है और गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली, और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) का भी अनुमान जताया गया है.

अत्यधिक भारी वर्षा: झारखंड (29-30 जून), ओडिशा (29 जून). भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है. मध्य प्रदेश, बिहार, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड. गरज-चमक, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है.

 

- Advertisement -