Monday, May 11, 2026
Home Blog Page 521

NATIONAL : ‘उम्र 45 साल हो गई है महाराज…’ जबलपुर के इंद्र को खुशी तिवारी बनकर मिली थी साहिबा बानो, चौंका देगी कत्ल की ये कहानी!

0

‘उम्र 45 साल हो गई है महाराज, 18 बीघा जमीन है लेकिन शादी नहीं हुई…’ एक भावुक रील, जिसमें एक आदमी मंच पर बैठकर अपने अकेलेपन की व्यथा जाहिर कर रहा था. यूपी के गोरखपुर में बैठी एक महिला ने यह रील देखी और वहीं से शुरू हुआ एक ऐसा प्लान, जिसमें प्यार नहीं, सिर्फ लालच था. उसने नाम बदला, खुद को ‘खुशी तिवारी’ बताया और फर्जी शादी कर चंद घंटों में उस शख्स का कत्ल कर डाला.

‘शादी नहीं हुई महाराज… उम्र 45 हो गई है… 18 बीघा जमीन है, लेकिन वंश कैसे आगे बढ़ेगा…?’ कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के चरणों में बैठा एक शख्स बोल रहा था. उसकी आंखों में उम्मीद थी और चेहरे पर बेबसी. गोरखपुर की एक महिला साहिबा बानो मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रॉल कर रही थी. अचानक उसकी नजर इस वीडियो पर पड़ी. कुछ पल देखती रही… फिर ठहर गई. उसे अब न प्यार दिखा, न पीड़ा… उसे दिखी सिर्फ एक बात- 18 बीघा जमीन. बस, यहीं से शुरू हुआ वो खेल जिसने इंद्र कुमार तिवारी की जिंदगी छीन ली और एक रील को खूनी कहानी में बदल डाला.

साहिबा बानो ने एक नया नाम चुना- खुशी तिवारी. फर्जी आधार कार्ड बनवाया, खुद को ब्राह्मण लड़की दिखाया और इंद्र से संपर्क किया. बातचीत धीरे-धीरे भावनाओं की ओर मुड़ी और इंद्र की उम्मीदों को जैसे नया जीवन मिल गया. इंद्र, जो जबलपुर के बढ़वार इलाके के रहने वाले थे, खुशी की बातों में आ गए. शादी की बात तय हुई और वो 600 किलोमीटर दूर गोरखपुर पहुंच गए.

गोरखपुर में मंदिर के भीतर सिंदूर, जयमाला और शादी की रस्में पूरी की गईं. इंद्र को क्या पता था कि जिस खुशी तिवारी को उन्होंने पत्नी माना, वो असल में साहिबा बानो है- जो उससे शादी करने नहीं, बल्कि कत्ल का इरादा लेकर आई थी. शादी के कुछ घंटे बाद ही साहिबा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इंद्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. शव को कुशीनगर के हाटा थाना क्षेत्र के नाले के पास फेंक दिया गया.

6 जून को पुलिस को एक अज्ञात शव मिला. कई दिन तक पहचान नहीं हो सकी. पोस्टर छपे, हेल्पलाइन नंबर जारी हुआ. इस बीच जबलपुर पुलिस ने गुमशुदगी के आधार पर संपर्क किया और हुलिए के मिलान से पुष्टि हुई कि मृतक इंद्र कुमार तिवारी ही हैं. इसके बाद सर्विलांस, कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया रिकॉर्ड्स खंगाले गए. धीरे-धीरे साहिबा बानो का नाम सामने आया. पुलिस ने उसे और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

जांच में यह भी सामने आया कि साहिबा ने कुशल नाम के युवक से भी शादी कर रखी थी. शक है कि कुशल को भी जमीन और पैसों का लालच देकर इस कत्ल में शामिल किया गया. पुलिस को शक है कि हत्या के बाद साहिबा खुद को इंद्र की विधवा बताकर जमीन पर हक जताने वाली थी. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह पहली वारदात थी या साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी पहले भी इस तरह के शिकार बना चुकी है.

कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य से शादी की प्रार्थना कर रहे इंद्र कुमार तिवारी की वायरल रील देखकर गोरखपुर में बैठी साहिबा बानो ने ये पूरी साजिश रची थी. हत्या के बाद बतौर पत्नी इंद्र कुमार तिवारी की 18 बीघा जमीन पर हड़पने का प्लान था. कुशीनगर पुलिस ने साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी समेत हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ENTERTAINMENT : शेफाली की अस्थियों को सीने से लगाकर खूब रोए पति पराग त्यागी, वीडियो देख फैंस भी हुए इमोशनल

0

शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनके पति पराग त्यागी का बेहद बुरा हाल है. एक्टर अपनी पत्नी की अस्थियां लेकर फूट-फूटकर रोते दिखे.बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का अंतिम संस्कार बीती शाम मुंबई में किया गया. वहीं आज सुबह एक्ट्रेस के पति पराग ने उनकी अस्थि विसर्जन की रस्म निभाई. इस दौरान पराग अपनी पत्नी शेफाली की अस्थियों को सीने से लगाए नजर आए. उनका वीडियो देख हर कोई भावुक हो गया.

शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार के बाद संडे की सुबह एक्टेस के पति पराग त्यागी और उनकी फैमिली श्मशान घाट पहुंची. जहां से उन्होंने शेफाली की अस्थियां ली. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पराह अपनी पत्नी की अस्थियों को सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोते दिखे. वीडियो में शेफाली के पिता भी पराग के साथ नजर आए. दोनों को इस हाल में देखकर फैंस भी भावुक हो गए और कमेंट सेक्शन में उन्हें हिम्मत रखने को कह रहे हैं.

इसके अलावा एक और वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में पराग वाइफ शेफाली जरीवाला की अस्थियों का विसर्जन करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस की फैमिली भी पराग का साथ देती हुई दिखाई दे रही है. बता दें कि एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अस्थियों को समुद्र में बहाया गया है.

बता दें कि शेफाली जरीवाला का निधन शुक्रवार की देर रात हुआ. एक्ट्रेस को कार्डियक अरेस्ट आया था. जिसके बाद पति पराग उन्हें अस्पताल लेकर गए. लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एक्ट्रेस के अचानक निधन से उनकी मां और पिता का भी बुरा हाल है. इसके अलावा एक्ट्रेस के दोस्त भी सदमे में हैं. उनके अंतिम संस्कार में पारस छाबड़ा, शहनाज गिल, माहिरा शर्मा, आरती सिंह, रश्मि देसाई और सुनिधि चौहान समेत कई स्टार्स शामिल हुए थे.

 

WORLD : अमेरिका में लापता हुई 24 साल की भारतीय महिला, पुलिस बोली- ‘हाथ में था फोन और…’

0

अमेरिका की यात्रा पर गई भारत की 24 साल की भारतीय महिला सिमरन लापता बताई जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि सिमरन बार-बार अपना फोन देख रही थी और किसी का इंतजार कर रही थी.

अमेरिका में अपनी शादी तय करने गई 24 साल की भारतीय महिला सिमरन लापता हो गई है. सिमरन को आखिरी बार 20 जून को भारत से न्यू जर्सी आने के कुछ समय बाद देखा गया था. न्यू जर्सी के लिंडनवॉल्ड पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि सिमरन बार-बार अपना फोन देख रही थी और किसी का इंतजार कर रही थी. सिमरन के लापता होने की सूचना बुधवार (25 जून) को उसके अमेरिका आने के 5 दिन बाद मिली.सिमरन की तलाश कर रहे अधिकारियों ने बताया कि सिमरन अपनी अरेंज मैरिज के मामले के चलते अमेरिका आई थी. एनवाई पोस्ट के अनुसार, अधिकारी अब ये जांच कर रहे हैं कि क्या अरेंज मैरिज को लेकर सिमरन न्यू जर्सी आई थी या उसका मकसद अमेरिका घूमना था.

अधिकारियों ने बताया कि सिमरन का अमेरिका में कोई भी रिश्तेदार नहीं था और ना ही उसे अंग्रेजी बोलना आता था. सिमरन के पास एक इंटरनेशनल फोन है, जो सिर्फ वाई-फाई से ही काम करता है. लिंडनवॉल्ड पुलिस के अनुसार, अभी यहां कोई नहीं है, जो भारत में सिमरन के परिजनों के बारे में हमें जानकारी दे पाए.

पुलिस सिमरन की तलाश में जुटी हुई है और यहां के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, सिमरन के माथे के बाईं ओर एक छोटा सा निशान है. उसे आखिरी बार ग्रे स्वेटपैंट, एक सफेद टी-शर्ट, काले फ्लिप-फ्लॉप और छोटे हीरे जड़े झुमके पहने देखा गया था.ये पहली बार नहीं है, जब कोई भारतीय नागरिक विदेश में गुमशुदा हुआ हो. मार्च में पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के 20 साल की सुदीक्षा कोनांकी डोमिनिकन गणराज्य में स्प्रिंग ब्रेक के दौरान लापता हो गई थी. 6 मार्च को जब वो लापता हुई, अपने दोस्त के साथ पुंटा काना में छुट्टियां मना रही थी. सुदीक्षा को आखिरी बार सुबह 4:15 बजे देखा गया था.

ENTERTAINMENT : ’26 इंच की कमर, परफेक्ट नाक…’ पहले जैसा नहीं रहा बॉलीवुड, काजोल बोलीं- ये एक्टर्स का वक्त

0

फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कई सालों में काफी कुछ बदला है. काजोल ने कहा- मुझे लगता है कि एक्टर्स इस समय बहुत अच्छी स्पेस में हैं. ये समय एक्टर्स का है. ओटीटी पर भी और बड़े पर्दे पर भी. और इसका क्रेडिट सोशल मीडिया को जाता है. हर एक्टर ने अपनी खुद की छवि बनाई है.

फिल्म DDLJ (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे) की सिमरन आज तक दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. आयकॉनिक नाम, आयकॉनिक डायलॉग और आयकॉनिक काजोल… अभी तक फैन्स की फेवरेट एक्ट्रेस हैं. काजोल की फिल्म ‘मां’ थिएटर्स में रिलीज हुई है. बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन भी कर रही है. हाल ही में आजतक के स्टूडियो में काजोल आईं. इस दौरान उन्होंने हॉरर फिल्म करने से लेकर आज के सिनेमा और इंडस्ट्री में बीते 34 सालों में कितना बदलाव आया है, इसके बारे में बताया है.

फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कई सालों में काफी कुछ बदला है. काजोल ने कहा- मुझे लगता है कि एक्टर्स इस समय बहुत अच्छी स्पेस में हैं. ये समय एक्टर्स का है. ओटीटी पर भी और बड़े पर्दे पर भी. और इसका क्रेडिट सोशल मीडिया को जाता है. हर एक्टर ने अपनी खुद की छवि बनाई है. ऑडियन्स को अब एक्टर्स वैसा ही पसंद है जैसा वो है. उन्हें परफेक्ट फिगर नहीं चाहिए, जैसे 26 इंच कमर या फिर परफेक्ट नाक… ये एक बड़ी बात है. आजकल फिल्मों में हर तरह के किरदार एक्ट्रेसेस को मिल रहे हैं.

मैं शुरू से काफी कूल रही हूं. मैंने कभी इंडस्ट्री में एक ट्रेंड फॉलो करने का नहीं सोचा. मैंने हमेशा नॉर्म्स को तोड़ने में भरोसा किया है. मेरी किस्मत अच्छी रही कि मेरी सारी पिक्चर चली हैं. 33-34 साल हो गए हैं, मैं अभी तक इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मेरे लिए ये गर्व की बात है. काजोल ने तीनों खान्स के साथ काम किया है- शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान. तीनों ही खान्स प्रोफेशनल हैं. शाहरुख और आमिर के साथ मेरी दोस्ती अच्छी है. लेकिन तीनों के साथ काम करके मुझे बहुत मजा आया.

बाकी मुझे हमेशा खुद से मतलब रहा है. मैं एक सेल्फिश एक्टर रही हूं. मेरे काम कैसा रहा है, वो मेरे लिए मायने रखता रहा है. बाकी जिसको जो करना है करे. उसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है. हां, मैं चाहती हूं कि बाकी के लोग भी अच्छा काम करें. मेरे लिए सबसे जरूरी चीज यही रही है कि मेरा काम अच्छा रहना चाहिए.

UP : गाजियाबाद में नाबालिग लड़की से पिटाई के मामले में उलझी पुलिस, सहेली के पति के साथ इस पर भी आरोप

0

गाजियाबाद में नाबालिग से पिटाई मामले पुलिस पूरी तरह उलझ गई है. लड़की ने पहले अपनी सहेली के पति के खिलाफ केस दर्ज कराया था, अब वह अपने बयान से बदल गई है.

गाजियाबाद में 9 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है. बेशक यह वीडियो 9 सेकंड का है लेकिन समाज पर, इंसानियत पर और सच्चाई पर सवाल खड़े कर रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक गुस्से में एक नाबालिग पर डंडे बरसा रहा है. किसी ने वीडियो भी बनाया, कुछ लोग खड़े भी थे, कुछ बाइक पर भी थे. लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई जो लड़के को जाकर रोक सके. इस मामले में लड़की ने एफआईआर कराई थी कि उसकी सहेली से झगड़ा हुआ और सहेली के पति ने उसको पीटा.

मगर अब लड़की अपने बयान से बदल गई है. लड़की के मुताबिक उस को एक रिसेप्शन की नौकरी के लिए बुलाया गया लेकिन फिर डेटिंग एप के गंदे धंधे में धकेल दिया. विरोध करने पर हुक्का मालिकों ने उसके साथ मारपीट की. किशोरी के मुताबिक पुलिस ने अपनी मर्जी से तहरीर ली और मुकदमा लिखा.

गाजियाबाद में किशोरी जो अपनी उम्र 17 वर्ष बता रही है वह मीडिया के सामने आई. उसके मुताबिक गाजियाबाद के थाना कवि नगर के पास इलाके आरडीसी में उसको रिसेप्शनिस्ट की जॉब के लिए बुलाया गया. उसको डेटिंग एप के गंदे धंधे में धकेल दिया जब. उसने इसका विरोध किया तो हुक्का बार संचालकों ने उसके साथ मारपीट की. यह पूरा मामला 26 जून का है. इसके बाद 29 जून को 9 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ. जिसमें दिख रहा है कि एक युवक युवती की पिटाई कर रहा है. पुलिस ने भी इस वीडियो को सही माना है.

एसीपी कवि नगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पीड़िता अपनी दो सहेलियों के साथ आरडीसी क्षेत्र में घूम रही थी. इसी दौरान उस की जान पहचान वाली एक महिला से उसका झगड़ा हो गया. जिस महिला से झगड़ा हुआ उसने अपने पति हर्ष को बुला लिया. हर्ष ने पीड़िता के साथ मारपीट की. मुकदमा लिखकर हर्ष को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है. वही अब युवती यह कह रही है कि पुलिस ने मन माफिक एफआईआर लिखी. वहीं हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने कहा कि यह मामला जिहाद का है जितने नाम युवती बता रही है सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए. हिंदू रक्षा दल के लोगों ने कवि नगर थाने पर आज प्रदर्शन भी किया.

 

GUJARAT : 59 साल के बिजनेसमैन ने गर्लफ्रेंड को खिलाया चॉकलेट, CCTV फुटेज दिखाकर दुकानदार करने लगा ब्लैकमेल, फिर…

0

गुजरात के जामनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 59 वर्षीय व्यवसायी को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दुकान पर चॉकलेट खाना महंगा पड़ गया. बिजनेसमैन जब प्रेमिका को चॉकलेट खिला रहे थे, तो ये पल दुकान की सीसीटीवी में कैद हो गया. इसके बाद दुकानदार उसी फुटेज को लेकर बिजनेसमैन को ब्लैकमेल करने लगा.

गुजरात के जामनगर में 59 साल का बिजनेसमैन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ड्राय फ्रूट्स की दुकान पर पहुंचा. वहां उसने गर्लफ्रेंड को चॉकलेट खिला दी. ये लम्हा दुकान में लगे CCTV में कैद हो गया. इसी फुटेज को हथियार बनाकर दुकानदार और उसके साथी ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. पहले 50 हजार की वसूली की गई. जब दूसरी बार रकम नहीं मिली तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. अब मामला पुलिस तक पहुंच चुका है. आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जामनगर के सुभाष मार्केट का है, जहां व्यवसायी अपनी महिला मित्र के साथ ड्राई फ्रूट्स की एक दुकान पर खरीदारी करने पहुंचे थे. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को चॉकलेट खिलाई, जिसकी तस्वीरें दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गईं. यही फुटेज बाद में ब्लैकमेलिंग का हथियार बन गया.

दुकान के मालिक अब्दुल सत्तार उर्फ अबू कसम लखानी और उसके साथी समीर रावकरदा ने इस वीडियो का इस्तेमाल कर व्यवसायी को ब्लैकमेल करना शुरू किया. पहले वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन मामला यहीं नहीं रुका. कुछ दिनों बाद आरोपियों ने दोबारा एक लाख रुपये की मांग की. जब यह रकम नहीं मिली तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

इस वायरल वीडियो के चलते व्यवसायी को सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ी, कारोबारी छवि को भई नुकसान पहुंचा। मानसिक रूप से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया और दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. जामनगर डीवाईएसपी जयवीरसिंह झाला ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है. उन्होंने लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि पुलिस ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करेगी.

UP: नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में 14 वर्षीय लड़का गिरफ्तार… पिता की तलाश में जुटी पुलिस

0

बुलंदशहर में सात साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने 14 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया है. जबकि आरोपी के पिता की पुलिस अभी भी तलाश कर रही है.

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सात साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने 14 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया है. घटना 17 जून की बताई जा रही है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुट गई है.पुलिस ने शनिवार को बताया कि यहां सात साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 14 वर्षीय लड़के को पकड़ा गया है. पुलिस के अनुसार घटना 17 जून की शाम को हुई जब लड़की अपने घर के पास पानी लेने गई थी.

पुलिस ने बताया कि उसी गांव के रहने वाले आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया. पुलिस शिकायत में लड़की के पिता ने कहा कि घटना के बाद उसने आरोपी के पिता को फोन किया. इस दौरान पिता ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और फोन पर उसके साथ गाली-गलौज की.शिकायत के आधार पर आरोपी और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सर्किल ऑफिसर (खुर्जा) पूर्णिमा सिंह ने कहा कि किशोर अपराधी को सुधार गृह भेज दिया गया है और उसके पिता को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा.

NATIONAL : चोरी के केस में पूछताछ के लिए पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में गई सिक्योरिटी गार्ड की जान, कस्टोडियल डेथ का आरोप

0

शुक्रवार को 42 वर्षीय एक महिला श्रद्धालु अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए मंदिर आई थी. उसने अजीत कुमार से अपनी गाड़ी पार्क करवाने की मदद ली थी. दर्शन के बाद लौटने पर महिला ने दावा किया कि उसकी कार में रखे 80 ग्राम से अधिक सोने के गहने गायब हो गए हैं. महिला की शिकायत के आधार पर थिरुपुवनम पुलिस ने जांच शुरू की और अजीत कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.

तमिलनाडु के मदापुरम कालीअम्मन मंदिर में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत 27 वर्षीय अजीत कुमार की मौत ने विवाद खड़ा कर दिया है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह एक कस्टोडियल डेथ का मामला है.यह मंदिर हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती (HR&CE) विभाग के अधीन आता है. शुक्रवार को 42 वर्षीय एक महिला श्रद्धालु अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए मंदिर आई थी. उसने अजीत कुमार से अपनी गाड़ी पार्क करवाने की मदद ली थी.

दर्शन के बाद लौटने पर महिला ने दावा किया कि उसकी कार में रखे 80 ग्राम से अधिक सोने के गहने गायब हो गए हैं. महिला की शिकायत के आधार पर थिरुपुवनम पुलिस ने जांच शुरू की और अजीत कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. शुरू में उसे छोड़ दिया गया था, लेकिन परिजनों का कहना है कि पुलिस ने बाद में उसे फिर से हिरासत में लिया और कुछ समय बाद यह सूचना दी गई कि अजीत कुमार की मौत हो गई है. इस घटना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक (SP) आशीष रावत ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

NATIONAL : गुरुग्राम में युवती ने पीजी में की खुदकुशी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

0

गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में कार्यरत 22 साल की युवती ने पीजी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान जम्मू निवासी निकिता के रूप में हुई है. परिजनों ने आत्महत्या को सिरे से खारिज करते हुए हत्या की आशंका जताई है. उन्होंने रूममेट्स पर शक जताते हुए ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक निजी मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत 22 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. मृतक युवती की पहचान जम्मू की रहने वाली निकिता के रूप में हुई है, जो पिछले तीन सालों से गुरुग्राम की एक एमएनसी में काम कर रही थी और दो अन्य युवतियों के साथ एक पीजी में रहती थी.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह निकिता की एक रूममेट काम पर गई थी और जब वह शाम को लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला. दरवाजा जबरदस्ती खोलने पर उसने देखा कि निकिता फंदे पर लटकी हुई थी. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिवार को सूचना दी. शनिवार सुबह निकिता के परिजन गुरुग्राम पहुंचे और शव उन्हें सौंप दिया गया. हालांकि, परिजनों ने निकिता की आत्महत्या की बात को नकारते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं.

उनका कहना है कि निकिता आत्महत्या नहीं कर सकती. उन्होंने शक जाहिर किया है कि उसकी रूममेट्स या किसी अन्य व्यक्ति ने उसे ब्लैकमेल किया होगा या किसी दबाव में आकर उसने यह कदम उठाया. उन्होंने इसे हत्या की साजिश बताया और पुलिस से गहन जांच की मांग की.पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. निकिता के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या या हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके.

यह मामला एक बार फिर महानगरों में रहने वाले युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य, अकेलेपन और कार्यस्थल के दबाव जैसे गंभीर मुद्दों को सामने लाता है. पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई का जल्द ही खुलासा किया जाएगा.

NATIONAL : ‘उम्र 45 साल हो गई है महाराज…’ जबलपुर के इंद्र को खुशी तिवारी बनकर मिली थी साहिबा बानो, चौंका देगी कत्ल की ये कहानी!

0

‘उम्र 45 साल हो गई है महाराज, 18 बीघा जमीन है लेकिन शादी नहीं हुई…’ एक भावुक रील, जिसमें एक आदमी मंच पर बैठकर अपने अकेलेपन की व्यथा जाहिर कर रहा था. यूपी के गोरखपुर में बैठी एक महिला ने यह रील देखी और वहीं से शुरू हुआ एक ऐसा प्लान, जिसमें प्यार नहीं, सिर्फ लालच था. उसने नाम बदला, खुद को ‘खुशी तिवारी’ बताया और फर्जी शादी कर चंद घंटों में उस शख्स का कत्ल कर डाला.

‘शादी नहीं हुई महाराज… उम्र 45 हो गई है… 18 बीघा जमीन है, लेकिन वंश कैसे आगे बढ़ेगा…?’ कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के चरणों में बैठा एक शख्स बोल रहा था. उसकी आंखों में उम्मीद थी और चेहरे पर बेबसी. गोरखपुर की एक महिला साहिबा बानो मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रॉल कर रही थी. अचानक उसकी नजर इस वीडियो पर पड़ी. कुछ पल देखती रही… फिर ठहर गई. उसे अब न प्यार दिखा, न पीड़ा… उसे दिखी सिर्फ एक बात- 18 बीघा जमीन. बस, यहीं से शुरू हुआ वो खेल जिसने इंद्र कुमार तिवारी की जिंदगी छीन ली और एक रील को खूनी कहानी में बदल डाला.

साहिबा बानो ने एक नया नाम चुना- खुशी तिवारी. फर्जी आधार कार्ड बनवाया, खुद को ब्राह्मण लड़की दिखाया और इंद्र से संपर्क किया. बातचीत धीरे-धीरे भावनाओं की ओर मुड़ी और इंद्र की उम्मीदों को जैसे नया जीवन मिल गया. इंद्र, जो जबलपुर के बढ़वार इलाके के रहने वाले थे, खुशी की बातों में आ गए. शादी की बात तय हुई और वो 600 किलोमीटर दूर गोरखपुर पहुंच गए.

गोरखपुर में मंदिर के भीतर सिंदूर, जयमाला और शादी की रस्में पूरी की गईं. इंद्र को क्या पता था कि जिस खुशी तिवारी को उन्होंने पत्नी माना, वो असल में साहिबा बानो है- जो उससे शादी करने नहीं, बल्कि कत्ल का इरादा लेकर आई थी. शादी के कुछ घंटे बाद ही साहिबा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इंद्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. शव को कुशीनगर के हाटा थाना क्षेत्र के नाले के पास फेंक दिया गया.

6 जून को पुलिस को एक अज्ञात शव मिला. कई दिन तक पहचान नहीं हो सकी. पोस्टर छपे, हेल्पलाइन नंबर जारी हुआ. इस बीच जबलपुर पुलिस ने गुमशुदगी के आधार पर संपर्क किया और हुलिए के मिलान से पुष्टि हुई कि मृतक इंद्र कुमार तिवारी ही हैं. इसके बाद सर्विलांस, कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया रिकॉर्ड्स खंगाले गए. धीरे-धीरे साहिबा बानो का नाम सामने आया. पुलिस ने उसे और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

जांच में यह भी सामने आया कि साहिबा ने कुशल नाम के युवक से भी शादी कर रखी थी. शक है कि कुशल को भी जमीन और पैसों का लालच देकर इस कत्ल में शामिल किया गया. पुलिस को शक है कि हत्या के बाद साहिबा खुद को इंद्र की विधवा बताकर जमीन पर हक जताने वाली थी. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह पहली वारदात थी या साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी पहले भी इस तरह के शिकार बना चुकी है.

कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य से शादी की प्रार्थना कर रहे इंद्र कुमार तिवारी की वायरल रील देखकर गोरखपुर में बैठी साहिबा बानो ने ये पूरी साजिश रची थी. हत्या के बाद बतौर पत्नी इंद्र कुमार तिवारी की 18 बीघा जमीन पर हड़पने का प्लान था. कुशीनगर पुलिस ने साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी समेत हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

- Advertisement -