Monday, May 11, 2026
Home Blog Page 522

ENTERTAINMENT : शेफाली की मौत से दुखी वो म्यूजिक डायरेक्टर, जिसने एक्ट्रेस को दिया था पहला गाना ‘कांटा लगा’

0

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं. महज 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. उनकी अचानक हुई मौत ने टीवी इंडस्ट्री को झकझोर दिया है. अब उनके हिट गाने कांटा लगा के डायरेक्टर ने एक्ट्रेस की मौत पर शोक जताया है.

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं. महज 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. उनकी अचानक हुई मौत ने टीवी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है. वहीं मशहूर म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ में एक्ट्रेस को लॉन्च करने वाले म्यूजिक डायरेक्टर हैरी आनंद उनकी अचानक मौत की खबर सुन गहरे सदमे में हैं.

इंडिया टुडे के साथ खास बातचीत में आनंद ने शेफाली के निधन की खबर मिलने और अपने शुरुआती दिनों और उस दौर को याद किया जिसने एक्ट्रेस को घर-घर में मशहूर बना दिया था. तभी मेरे एक असिस्टेंट ने फोन करके कहा कि हैरी मैं तुम्हें एक बहुत ही शॉकिंग खबर देने जा रहा हूं. मैंने उससे कहा कि मेरा दिल कमजोर है जल्दी बताओ क्या हुआ है क्योंकि पिछले महीने ही मैंने अपनी बहन और उससे पहले अपनी मां को खो दिया था. असिस्टेंट ने बताया कि शेफाली जरीवाला अब नहीं रहीं. आनंद ने आगे कहा कि मुझे इस बात पर शुरू में यकीन नहीं हुआ. क्योंकि कभी-कभी ऐसी खबरें झूठी या पब्लिसिटी स्टंट साबित होती हैं. मैंने खुद से कहा कि मैं इसकी पुष्टि करने के लिए सुबह तक इंतजार करूंगा, लेकिन फिर यह हर जगह फैलने लगा. मैं अभी भी पूरी तरह सदमे में हूं.’

आनंद ने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, ‘शेफाली के साथ मैंने तीन म्यूजिक वीडियो- ‘कभी आर कभी पार’, ‘कांटा लगा’ और उनकी शादी के बाद एक तीसरे गाने पर काम किया था.’ ‘कांटा लगा’ की शूटिंग को याद करते हुए आनंद ने कहा, ‘शेफाली ने लगभग 15-20 दिनों तक प्रैक्टिस किया. कॉस्ट्यूम से लेकर कोरियोग्राफी तक, सबकुछ अच्छे से प्लान किया गया था. मैंने एल्बम के लिए डीजे डॉल नाम सजेस्ट किया था और इस तरह हमने सीरीज शुरू की. कांटा लगा ने शेफाली को रातों रात स्टार बना दिया था. वह गाने की जबरदस्त सफलता से पूरी तरह हैरान थीं. वह अक्सर मुझसे कहती थीं कि हैरी मुझे यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा हो रहा है. वह गाना उसके और मेरे लिए भी करियर की एक बड़ी सफलता थी. हमने इसके लिए एमटीवी अवॉर्ड भी जीते.’

आनंद से जब पूछा गया कि क्या वो शेफाली से हाल ही में मिले थे? तब आनंद ने बताया, ‘ मैं यूके में अपने लंबे काम के सिलसिले के कारण शेफाली से नहीं मिल पाया. मैं कुछ दिन पहले ही भारत लौटा और आज ही मुझे उनके निधन के बारे में पता चला. मैं कल रात उनके इंस्टाग्राम पेज को देख रहा था. उन्होंने सिर्फ चार दिन पहले ही पोस्ट किया था. यह विश्वास करना मुश्किल है कि वो अब नहीं रहीं.’

शेफाली को याद करते हुए आनंद ने कहा, ‘वह लगातार शो करती रहती थीं. उसके पिता मुझसे कहते थे, हैरी यार बस एक गाना और बना दो बढ़िया सा. क्योकिं उन्हें भी विश्वास नहीं होता था कि कांटा लगा गाना बहुत हिट हो गया. शेफाली लगातार इसपर शो किए जा रही थीं.’ इसके अलावा आनंद ने ‘कांटा लगा’ गाने पर हुए विवाद को भी याद किया. ‘इसे गाने को लेकर हर जगह बहस होती थी. मुझे तो देश को खराब करने तक का तमगा मिल गया था. तो शेफाली को हमेशा उस दौर के रूप में याद किया जाएगा.’

बता दें कि एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात अचानक निधन हो गया. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें उनके पति पराग त्यागी ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टर एक्ट्रेस की जान बचा नहीं सके और उन्हें मृत घोषित कर दिया. शेफाली जरीवाला का जन्म 15 दिसंबर 1982 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था.

MAHARASHTRA : डिजिटल अरेस्ट करके महिला से की 3 करोड़ की ठगी… ठाणे से 3 गिरफ्तार

0

ठाणे शहर में पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला को “डिजिटल अरेस्ट” करके 3 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में एक अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी सिंडिकेट से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं.

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला को “डिजिटल अरेस्ट” करके 3 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में एक अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी सिंडिकेट से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारियों ने रविवार को दी. जिसके अनुसार 61 वर्षीय महिला को 13 अगस्त, 2024 को कूरियर कंपनी के कर्मचारी बनकर कुछ लोगों ने फोन किया और दावा किया कि उन्होंने उसका पार्सल जब्त कर लिया है. जिसमें एक लैपटॉप, 140 ग्राम एमडी (ड्रग) पाउडर, एक थाई पासपोर्ट, तीन क्रेडिट कार्ड और चार किलोग्राम कपड़े के सामान हैं.

इसके तुरंत बाद एक व्यक्ति ने “सीबीआई अधिकारी” बनकर पीड़िता को उसकी पहचान सत्यापित करने के लिए एक अलग नंबर से कॉल किया. पुलिस के अनुसार जालसाज ने कुछ जाली दस्तावेज दिखाए और उसे “डिजिटल अरेस्ट” कर के फंड ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया.पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बाद में महिला ने अलग-अलग बैंकों के दो अलग-अलग खातों में 3.04 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए. पुलिस उपायुक्त पराग मानेरे ने कहा कि आरोपियों की दुस्साहसता इस बात से स्पष्ट है कि उन्होंने उच्च पदस्थ अधिकारियों के रूप में खुद को पेश करके पीड़ित के विश्वास का किस तरह से फायदा उठाया.

मामले में पिछले साल 13 सितंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी), 316(5) (आपराधिक विश्वासघात), 336(3) (जालसाजी) और 340(2) (जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को असली के रूप में इस्तेमाल करना) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

पुलिस ने कहा कि ठाणे साइबर पुलिस द्वारा की गई व्यापक जांच में एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट से जुड़े लिंक का पता चला, क्योंकि धोखेबाजों ने 82.46 लाख रुपये विदेश में स्थानांतरित करने में कामयाबी हासिल की. जिसमें कथित तौर पर धन को अमेरिकी डॉलर (वीडीए- वर्चुअल डिजिटल संपत्ति) में बदल दिया गया.

जांच के बाद 19 जून को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. विज्ञप्ति में कहा गया कि उनकी पहचान मुंबई में श्री सत्कार पथपेड़ी (सहकारी ऋण समिति) के अध्यक्ष किशोर बंसीलाल जैन (63), परिधान और नकली आभूषण व्यवसाय से जुड़े महेश पवन कोठारी (36) व सौंदर्य प्रसाधन व्यवसाय से जुड़े धवल संतोष भालेराव (26) के रूप में हुई है. मानेरे ने कहा कि आरोपियों ने शातिर तरीके से फ्रॉड की कहानी गढ़ी थी.

NATIONAL : झारखंड में खौफनाक लव स्टोरी..! नाबालिग लड़के ने लड़की का गला रेता, सेल्फी ली, फिर फांसी लगाकर की खुदकुशी

0

झारखंड के लोहरदगा में खौफनाक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. यहां एक नाबालिग लड़के ने पहले नाबालिग लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. हत्या के कुछ देर बाद वह जंगल में गया और पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली. दोनों स्कूली छात्र-छात्राएं थे. उनके बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है.

झारखंड के लोहरदगा में सेरेंगदाग इलाके में नाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. उसने इस वारदात का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. दोनों स्कूली छात्र-छात्रा थे, जिनके बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि नाबालिग आरोपी ने नाबालिग लड़की की चाकू से हत्या कर दी. आरोपी दुंदरु गांव का रहने वाला था. वहीं मृतका की उम्र 14 साल थी, जो उसी गांव में अपने रिश्तेदार के घर पर रहकर पढ़ती थी. पेशरार थाना प्रभारी रामाशीष यादव ने बताया कि दोनों नाबालिगों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था.

दोनों दोस्तों और सहेलियों के साथ पेशरार प्रखण्ड के डांडू गांव की रथयात्रा मेला देखने गए थे. इस बीच मेला से वापस लौटते समय देर शाम दोनों के बीच कोई विवाद हुआ होगा, जब लड़के ने लड़की पर चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. चर्चा है कि लड़की पहले लड़के से बात करती थी, फिर उसने दूरी बना ली. शायद यही वजह रही कि लड़के ने खौफनाक कदम उठा लिया.

आरोपी लड़के ने चाकू से वार करते समय वीडियो भी बनाया. उसकी मौत के बाद लाश और चाकू के साथ सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. हत्या की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, मगर वह भागकर जंगल में चला गया, जहां उसने पेड़ से लटककर फांसी लगा ली. ग्रामीणों ने बताया कि जब तक युवक ने आत्महत्या नहीं की, तब तक वह वीडियो बनाता रहा. आत्महत्या से पहले उसने मोबाइल बंद कर दिया था. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.

मृतक लड़की के पिता का कहना है कि बेटी स्कूल में पढ़ती थी. कल वह डांडू मेला देखने गई थी. लड़का भी उसके साथ था, उसके हाथ में चाकू था. जब उसने बेटी पर हमला किया तो अन्य लोग भी साथ थे. साथ में मौजूद लड़के-लड़कियों ने बचाने की कोशिश की, मगर नाकाम रहे. इसके बाद लड़के ने भागकर जंगल में खुदकुशी कर ली.

NATIONAL : कुल्लू में दर्दनाक हादसा… नदी में गिरी कार, मां-बेटी की मौत, पिता घायल

0

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक परिवार पर कहर टूट पड़ा. यहां आल्टो कार बेकाबू होकर नदी में जा गिरी, जिससे मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और तीन साल की मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया. तेज बहाव और संकरी सड़क के बीच यह हादसा एक परिवार के लिए त्रासदी बन गया. इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है. हादसे के बाद राहत और बचाव में जुटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा लारजी-सैंज मार्ग पर पागल नाले के पास हुआ, जब एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी नदी में जा गिरी. कार में एक ही परिवार के तीन सदस्य सवार थे. मृतकों की पहचान बबली उर्फ शबू पत्नी सोनू प्रकाश और तीन वर्षीय एंजल पुत्री सोनू प्रकाश के रूप में हुई है, जो गांव रेंह तहसील सैंज की रहने वाली थीं. हादसे में घायल 30 वर्षीय सोनू प्रकाश पुत्र हीरा लाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. बच्ची का शव घटनास्थल से ही बरामद कर लिया गया, जबकि महिला का शव करीब दो किलोमीटर दूर बिहाली गांव के पास से नदी से निकाला गया.डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि थाना सैंज में केस दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच जारी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे यह दुखद हादसा हुआ. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

MUMBAI : कचरे में मिली पिस्टल, 12 साल के बच्चे ने खिलौना समझकर धांय से चला दी गोली, बाल-बाल बचे लोग

0

मुंबई के दहिसर में एक 12 साल के बच्चे को कचरे के ढेर में असली पिस्तौल और कारतूस मिले. उसने पिस्तौल को खिलौना समझकर ट्रिगर दबाया, जिससे गोली चल गई. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. पुलिस ने हथियार जब्त कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ये पता लगा रही है कि आखिर कचरे में पिस्टल में कहां से आया.

मुंबई के दहिसर इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. 12 साल के एक बच्चे ने कचरे के ढेर में मिली पिस्तौल को खिलौना समझकर गोली चला दी. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुंबई पुलिस ने पिस्टल को अपने कब्जे में लेकर मांमले की जांच शुरू कर दी है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना दहिसर पूर्व स्थित साईकृपा चाल के पास मैदान के करीब हुई, जहां बच्चा खेलने गया था. वहां उसे कचरे के ढेर में एक असली पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस मिले. पिस्तौल को खिलौना समझकर बच्चे ने ट्रिगर दबा दिया, जिससे एक गोली चल गई. गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग डर गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत पिस्तौल और गोलियों को जब्त कर लिया. गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया. दहिसर पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह पिस्तौल किसकी है, और वह कचरे में कैसे पहुंची. मामले की जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं यह किसी आपराधिक गतिविधि से जुड़ी तो नहीं है. पुलिस स्थानीय सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और क्षेत्र के लोगों से पूछताछ कर रही है.

इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है. सवाल यह उठ रहा है कि इतनी आसानी से असली हथियार आम जगहों पर कैसे मिल सकते हैं, और यदि बच्चे या किसी अन्य ने इसका गलत इस्तेमाल किया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

NATIONAL : हैदराबाद पुलिस ने दो महीने में साढ़े तीन करोड़ के मोबाइल किए बरामद… CEIR पोर्टल की मदद से किया ट्रैक

0

हैदराबाद के राचाकोंडा पुलिस कमिश्नरेट ने मोबाइल चोरी पर सख्त एक्शन लिया है. बीते दो महीनों में 1,130 चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. इन मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 3.5 करोड़ आंकी गई है. यह रिकवरी CEIR पोर्टल की मदद से की गई, जो IMEI नंबर के आधार पर मोबाइल फोन की ट्रैकिंग की सुविधा देता है.

हैदराबाद के राचाकोंडा पुलिस कमिश्नरेट ने मोबाइल चोरी के बढ़ते मामलों पर बड़ा प्रहार करते हुए बीते दो महीनों में 1,130 चोरी या गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 3.5 करोड़ बताई जा रही है. यह कार्रवाई CEIR (Central Equipment Identity Registry) पोर्टल की मदद से की गई, जो प्रत्येक मोबाइल फोन के IMEI नंबर के आधार पर ट्रैकिंग की सुविधा देता है.

पुलिस के अनुसार, इन बरामद मोबाइल फोनों को एक औपचारिक समारोह में उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया गया. इस मौके पर राचाकोंडा पुलिस कमिश्नर सुधीर बाबू ने जानकारी दी कि साल 2025 में अब तक राचाकोंडा कमिश्नरेट के तहत कुल 3,694 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं. यह लोगों को जागरूक करने का एक जरिया भी है कि गुम या चोरी हुए मोबाइल अब ट्रैक करना संभव है, बशर्ते सही समय पर शिकायत दर्ज करवाई जाए.

राचाकोंडा पुलिस ने आम जनता को बिना वैध बिल या प्रामाणिक दस्तावेजों के सेकेंड हैंड मोबाइल फोन न खरीदने को कहा है. ऐसा करने पर व्यक्ति को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि वह चोरी का सामान खरीदने के अपराध के अंतर्गत आ सकता है.CEIR यानी सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्ट्र्री भारत सरकार की एक पहल है, जो मोबाइल फोन के IMEI नंबर से उसे ट्रैक करने और चोरी या गुम हुए फोन को ब्लैकलिस्ट कर नेटवर्क से बाहर करने की सुविधा देती है.

पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ मोबाइल चोरों को झटका लगा है, बल्कि आम जनता को भी यह सीख मिली है कि तकनीक का सही इस्तेमाल कर, मोबाइल चोरी जैसी घटनाओं को कम किया जा सकता है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखें और गुमशुदगी की स्थिति में तत्काल FIR दर्ज कर CEIR पोर्टल पर शिकायत करें.

NATIONAL : अनुरुधाचार्य की कथा में शादी से जुड़ा सवाल पूछना युवक के लिए बना जानलेवा, ठगों ने अगवा कर की हत्या

0

जबलपुर के इंद्र कुमार तिवारी ने भागवत कथा में शादी से जुड़ी समस्या मंच से साझा की थी, जिसका वीडियो वायरल होने पर उसे ठगों ने निशाना बना लिया. शादी करवाने के बहाने युवक को यूपी बुलाया गया, जहां उसे बंधक बनाकर हत्या कर दी गई. शव की पहचान परिजनों ने की है. अब पुलिस इस हत्याकांड की जांच कर रही है.

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. भागवत कथा के दौरान शादी से जुड़ी समस्या पूछना एक युवक को भारी पड़ गया. इंद्रकुमार तिवारी नामक इस युवक ने हाल ही में अनुरुधाचार्य की भागवत कथा के दौरान मंच से अपनी शादी से संबंधित परेशानी साझा की थी. कथा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसे देखकर ठगों ने इंद्रकुमार को अपना निशाना बना लिया.

जानकारी के अनुसार, कुछ ठगों ने शादी कराने के नाम पर इंद्रकुमार से संपर्क साधा और भरोसा जीतकर उसे उत्तर प्रदेश बुला लिया. आरोपी युवक को यूपी के कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र में ले गए, जहां उसे बंधक बना लिया गया.

ठगों ने इंद्रकुमार से जबरन वीडियो कॉल करवा कर उसके परिजनों से बातचीत करवाई ताकि उन्हें भरोसे में लिया जा सके. इसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. शव की पहचान जबलपुर से पहुंचे परिजनों ने की, जिन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट जबलपुर के मझौली थाने में पहले ही दर्ज कराई जा चुकी थी.

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने मामले की पुष्टि की है और बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि इंद्रकुमार घर में यह कह कर निकला था कि मैं किसी महिला से शादी करने जा रहा हूं. ठगों ने उसे गोरखपुर बुलाया था. इंद्रकुमार ने कहा था कि वो 6 जून तक लौट आएगा और पांच जून तक उसकी घरवालों से बातचीत भी हुई थी. जब उसके बाद परिवार से उनका संपर्क टूटा तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और जब जांच शुरू की गई तो इंद्रकुमार के मोबाइल का लोकेशन गोरखपुर पाया गया था.

अधिकारी ने कहा कि इसी दौरान 11 जून को एक व्यक्ति ने कहां कि वो इंद्रकुमार के घर आ रहा है और जमीन से जुड़े कुछ कागजात उसे ले जाना है. इसी के बाद जांच में हत्या का खुलासा हुआ. पुलिस अब इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने और अनजान लोगों के फोन से सतर्क रहने की चेतावनी दी है.

DELHI : टेम्पो में आगे की सीट पर बैठने को लेकर विवाद…शख्स ने पिता की गोली मारकर की हत्या

0

उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी, क्योंकि उसे एक टेंपो में आगे की सीट नहीं दी गई थी.

उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी, क्योंकि उसे एक टेंपो में आगे की सीट नहीं दी गई थी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक परिवार ने उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव जाने के लिए ऑटो किराए पर लिया था.

फिलहाल पुलिस ने दीपक नामक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और अपराध में इस्तेमाल की गई बंदूक व 11 जिंदा कारतूस बरामद कर लिए हैं. यह घटना गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे तिमारपुर के एमएस ब्लॉक के पास हुई, जहां गश्त कर रहे कर्मचारियों ने गोली चलने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे. सूत्र ने बताया, “कर्मचारियों ने फुटपाथ पर खून से लथपथ एक व्यक्ति को देखा, जबकि स्थानीय लोग आरोपी से बंदूक छीनने की कोशिश कर रहे थे.”

पीड़ित की पहचान 60 वर्षीय सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई, जो सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक थे. उन्हें एचआरएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्हें बाएं गाल पर लगी थी, जबकि कई अन्य गोली चेहरे पर लगी थी. शुरुआती जांच में पता चला है कि छह महीने पहले सुरेंद्र सिंह के सीआईएसएफ से रिटायर होने के बाद परिवार उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था.

सूत्र ने बताया कि उन्होंने एक टेम्पो किराए पर लिया और अपना सामान उसमें लोड किया. तभी सुरेंद्र और दीपक के बीच इस बात को लेकर बहस छिड़ गई कि आगे की सीट पर कौन बैठेगा. पुलिस सूत्र ने बताया कि जब सुरेंद्र ने सामान लोड होने के कारण आगे की सीट पर बैठने पर जोर दिया, तो दीपक आक्रामक हो गया और पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और गोली मार दी. जिससे उनकी मौत हो गई.

 

BIHAR : परिवार को कमरे में बंद कर अवैध संबंध बनाता था प्रेमी, महिला ने साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाया

0

पुलिस को शुरुआत में यह घटना एक सड़क दुर्घटना लगी, लेकिन जब शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया, तो कई संदेहास्पद बातें सामने आईं. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक के गांव जाकर परिजनों से पूछताछ शुरू की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया.

बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात बंदेया थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव में हुई. मृतक की पहचान दाउदनगर थाना अंतर्गत लाला अमौना गांव निवासी विक्कू के रूप में हुई है.

पुलिस को शुरुआत में यह घटना एक सड़क दुर्घटना लगी, लेकिन जब शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया, तो कई संदेहास्पद बातें सामने आईं. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक के गांव जाकर परिजनों से पूछताछ शुरू की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया.

परिजनों और बच्चों के बयानों ने पुलिस को चौंका दिया. उनके मुताबिक, विक्कू की पत्नी पूजा का कमलेश यादव नामक युवक से लंबे समय से अवैध संबंध था. इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे.

बिहार के औरंगाबाद में दो युवकों पर हमला, एक का प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश, 1 गिरफ्तार
घर में जबरन घुसकर अवैध संबंध बनाता था आरोपी

चौंकाने वाली बात यह है कि कमलेश अक्सर विक्कू के घर में घुसकर पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर देता था और पूजा के साथ अवैध संबंध बनाता था. वह परिवार को धमकी देता था कि अगर किसी ने मुंह खोला तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे. परिवार के सदस्य लगातार इस भय के साये में जी रहे थे और कुछ भी बोलने से डरते थे.

अब जब विक्कू की हत्या हो गई है, पूरा परिवार दहशत में है और इंसाफ की मांग कर रहा है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी पूजा को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं, मुख्य आरोपी कमलेश यादव हत्या को अंजाम देकर फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

ENTERTAINMENT : पिता उदित नारायण की KISS कॉन्ट्रोवर्सी पर बोले आदित्य नारायण, ‘मैं करता तो इतनी बड़ी बात नहीं होती…’

0

सिंगर उदित नारायण कुछ समय पहले एक फैन को Kiss करने के कारण सुर्खियों में आ गए थे. वो हर तरफ अपने इस बर्ताव के लिए ट्रोल हुए थे. हालांकि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ा था. अब उनके बेटे आदित्य नारायण ने अपने पिता की कॉन्ट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया है.

90s में बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने देने वाले सिंगर उदित नारायण कुछ वक्त पहले एक अजीब कारण से सुर्खियों में बने हुए थे. उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने लाइव शो के दौरान अपनी फीमेल फैन को Lip Kiss दिया. इसके बाद सिंगर को खूब ट्रोल किया गया. हालांकि उदित नारायण का कहना था कि उनका ये वीडियो काफी पुराना था. अब सिंगर के बेटे आदित्य नारायण ने खुलकर अपने पिता के साथ हुई कॉन्ट्रोवर्सी पर बात की है.

आदित्य नारायण का कहना है कि उनके पिता उदित नारायण के साथ जब ये कॉन्ट्रोवर्सी हुई, तब उन्हें लोगों का गुस्सा नहीं समझ आया. वो एक ऐसे वक्त से आते हैं जब अगर एक फैन आपको प्यार देता था, तो अगर आप उसके जवाब में उसे प्यार देते हैं वो गलत नहीं माना जाता है. आदित्य का ये भी कहना है कि उदित नारायण को सहमति क्या होती है, इसका कोई आइडिया नहीं था. लेकिन अब वो जान चुके हैं.

उन्होंने ‘स्क्रीन’ संग बातचीत में कहा, ‘इंटरनेट एक अजीब चीज है. सोशल मीडिया एक असली जगह नहीं है और जो भी आप यहां देखते हैं वो पूरा सच नहीं होता है. पब्लिक फिगर होने के नाते, हमारे हाथ में दुनिया में क्या चल रहा है इसपर कोई कंट्रोल नहीं है. पहले तो पिताजी को समझ नहीं आया कि लोगों की नाराजगी किस बात की है. वो एक अलग समय और सोच से आते हैं. उनके वक्त में फैंस अपने अंडरगार्मेंट्स आर्टिस्ट के ऊपर स्टेज पर फेंका करते थे.’

‘अब आप वो नहीं कर सकते हैं. वैसे ही, वो एक ऐसे समय से आते हैं जब अगर फैन आपको प्यार देता है, तो आप उसे जवाब में प्यार देना गलत नहीं समझते हैं. लेकिन अब शुक्र है कि हम एक ऐसे समय में जी रहे हैं जहां सहमति नाम की चीज मौजूद है. उन्हें इसका कोई आइडिया नहीं था. यह बेहतरीन है लेकिन काफी नया विकास भी है. अब उम्र के हिसाब से बातें होने लगी हैं. शायद मैं करता और कोई 32 साल की लड़की होती तो इतनी बड़ी बात नहीं होती.’

आदित्य नारायण का आगे कहना है कि जब उनके पिता कुछ नहीं समझ पाते हैं, तब वो उन्हें सिखाते और समझाते हैं. सिंगर के बेटे ने उन्हें समझाया कि वो एक सेलिब्रिटी हैं. अगर वो कुछ भी करते हैं तो वो लोगों की नजरों में तुरंत आता है. आदित्य ने कहा, ‘पिताजी म्यूजिक इंडस्ट्री के सीनियर मेंबर बन गए हैं और उनके फैंस 6-60 साल की उम्र के बीच हैं. तो ये निर्भर करता है कि ये वाकये किसके साथ हो रही है. उन्हें सहमति क्या होती है, ये नहीं पता था.’

‘वो उस जेनरेशन से नहीं आते हैं. वो ऐसे इंसान हैं जो कभी भी गलत नहीं होना चाहेंगे. उसके लिए मैं हूं. जब उनको कुछ समझ नहीं आता है तब मैं समझाता हूं. अब उन्हें पता है कि सहमति नाम की एक चीज होती है. मैंने उन्हें एक ही चीज समझाई कि आप पब्लिक फिगर हैं. कोई कैसे आपको प्यार दे रहा है ये कभी न्यूज नहीं बनेगी. लेकिन आप कैसे उसके प्यार का जवाब देंगे ये बहुत जरूरी है क्योंकि आप एक रोल मॉडल हैं.’

- Advertisement -