Monday, May 11, 2026
Home Blog Page 523

ENTERTAINMENT : एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की उम्र में आया कार्डियक अरेस्ट, ‘कांटा लगा’ गाने से हुई थीं फेमस

0

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने दुनिया को कम ही उम्र में अलविदा कह दिया. 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक्ट्रेस का निधन हो गया. आइकॉनिक म्यूज़िक वीडियो ‘कांटा लगा’ ने उन्हें रातों-रात फेमस बनाया था. शेफाली बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी थीं.

अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात अचानक निधन हो गया. शुरुआती जांच रिपोर्ट के मुताबिक शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें उनके पति पराग त्यागी ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टर एक्ट्रेस की जान बचा नहीं सके और उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी निधन की ख़बर से मनोरंजन इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर छा गई.

एक्ट्रेस का शव रात लगभग 12:30 बजे अंधेरी स्थित कूपर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. कूपर अस्पताल की एएमओ (Assistant Medical Officer) के मुताबिक, शव किसी दूसरे अस्पताल से लाया गया, इसलिए मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी.

इसी बीच, मुंबई पुलिस देर रात शेफाली के अंधेरी स्थित घर पर जांच के लिए पहुंची. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद रही और घर की गहन तलाशी ली गई. हालांकि, अब तक शेफाली की मौत को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन जिस तरह पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है, उससे मामला संदेहास्पद माना जा रहा है.

शेफाली जरीवाला ने अपने शानदार अभिनय और अपनी खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीत लिया था. 2002 में आई आइकॉनिक म्यूज़िक वीडियो ‘कांटा लगा’ में उनके डांस ने उन्हें रातों-रात फेमस बना दिया. शेफाली का ग्लैमरस लुक, कई जगह टैटू, कमर में बेली बटन, पियर्सिंग और मॉर्डन आउटफिट ने उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर बना दिया. इस म्यूज़िक वीडियो के फेमस हो जाने के बाद देश में रीमिक्स म्यूजिक के नए युग की शुरुआत हुई.

बिग बॉस के सीजन 13 में शेफाली कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई थीं. वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए शो में हिस्सा लिया था. उनके व्यवहार और दूसरों के प्रति प्रेम ने दर्शकों के बीच उन्हें पसंदीदा बना दिया था. बिग बॉस शो को सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करते हैं. इसके अलावा, डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 5 में भाग लिया था.

भारतीय पॉप कल्चर में शेफाली एक जाना-माना नाम रही हैं. ‘कांटा लगा’ गाने रिलीज होते ही पूरे देश में सुपरिहट बन गया था और इसके जरिए ग्लैमरस स्टारडम हासिल किया.

2002 में रिलीज़ हुआ ‘कांटा लगा’ गाने, जिसमें शेफाली ज़रीवाला नज़र आई थीं, असल में 1964 में आई फिल्म ‘समझौता’ के मशहूर गाने ‘कांटा लगा’ का रीक्रिएटेड वर्ज़न था. इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया था और संगीत कल्याणजी-आनंदजी ने दी थी.

शेफाली जरीवाला का जन्म 15 दिसंबर 1982 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था. उनके पिता का नाम सतीश जरीवाला और माता का सुनिता जरीवाला है. 2014 में शेफाली ने टीवी सीरियल एक्‍टर प्राग त्यागी से शादी की थी.

 

UP : साल 2025 में योगी सरकार कराएगी 1 लाख जोड़ों का सामूहिक विवाह, हर जोड़े पर खर्च होंगे इतने रुपये

0

उतर प्रदेश की योगी सरकार ने इस साल 1 लाख जोड़ों का सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य रखा है. सरकार वित्त वर्ष 2025-26 से हर जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च कर रही है.उत्तर प्रदेश सरकार ने 2025 में एक लाख जोड़ों का सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है. शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी. बयान के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों को विवाह में सहयोग देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को सरकार ने और अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जनहितकारी रूप दिया है. बयान के मुताबिक सरकार ने इस योजना के अंतर्गत इस वर्ष एक लाख से अधिक जोड़ों के विवाह कराने का लक्ष्य तय किया है. इस योजना को सख्त निगरानी और तकनीकी की मदद से लाभार्थियों तक पहुंचाने की व्यापक रणनीति बनाई गई है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना में वित्तीय सहायता राशि को दोगुना किए जाने के बाद अब इस योजना की निगरानी व्यवस्था को भी और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं. सरकार वित्त वर्ष 2025-26 से हर जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च कर रही है. मुख्यमंत्री ने कई बार कहा है कि यह योजना सिर्फ विवाह कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान, पारदर्शिता और जरूरतमंदों को सशक्त करने की दिशा में एक सार्थक कदम है.

अधिकारी के बयान के मुताबिक, “समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि अब योजना को तकनीकी माध्यम से और अधिक सरल, सुलभ एवं पारदर्शी बनाया जा रहा है ताकि वास्तविक लाभार्थियों तक इसका फायदा पहुंच सके. उनका कहना था कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया से लेकर सामग्री आपूर्ति तक के सभी चरणों को डिजिटल निगरानी में लाया जा रहा है.”

अधिकारी के बयान के मुताबिक, अरुण ने बताया कि उपहारों की गुणवत्ता और वितरण को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई है तथा अब कंपनियों का चयन जिला नहीं, बल्कि निदेशालय स्तर से किया जाएगा, जिससे किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की संभावना को खत्म किया जा सके.

बताया गया कि, सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाये रखने के लिए सरकार ने जनपदों में पर्यवेक्षक तैनात करने का निर्णय लिया है. इसके तहत एक जिले के समाज कल्याण अधिकारी को दूसरे जिले में पर्यवेक्षक के रूप में भेजा जाएगा.मंडलीय उपनिदेशक और जिला समाज कल्याण अधिकारी की उपस्थिति विवाह समारोहों में अनिवार्य होगी. कार्यक्रम की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक सीधे निदेशालय या मंडलीय उपनिदेशक को रिपोर्ट करेंगे. यह प्रणाली यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी अनियमितता छिप न सके.

बयान के अनुसार अब ऑनलाइन आवेदन से पहले कन्या के आधार सत्यापन में लापरवाही पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी. इसके साथ ही विवाह स्थल पर वर-वधू दोनों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी, ताकि फर्जीवाड़ा रोका जा सके. शासन स्तर से जनपदीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार की जाए और इस संबंध में समर्पित अभियान चलाया जाए, जिससे हर वास्तविक पात्र को योजना का लाभ मिल सके.

NATIONAL : नोएडा में अवैध रूप से चल रहे वृद्धाश्रमों को किया जा रहा सील, महिला आयोग की सदस्य ने किया निरीक्षण

0

यूपी के नोएडा में राज्य महिला आयोग की सदस्य की तरफ से नोएडा में अवैध रूप से चल रहे वृद्धाश्रमों को सील करने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है. उन्होंने कई वृद्धाश्रमों का औचक निरिक्षण किया.

नोएडा के गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने बुधवार को नोएडा सेक्टर-55 स्थित आनंद निकेतन वृद्ध सेवा आश्रम का औचक निरीक्षण किया. यह कार्रवाई एक प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें वृद्धजनों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार और अवैध संचालन की जानकारी दी गई थी. निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि आश्रम बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है.

आश्रम में रहने वाले 42 वृद्धजनों को न तो उचित स्वास्थ्य सेवाएं मिल रहीं थीं और न ही उनके लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध थीं. वृद्धजनों ने बताया कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और विरोध करने पर उन्हें डराया-धमकाया जाता है. इतना ही नहीं, आश्रम प्रबंधन द्वारा ₹2.5 लाख डोनेशन, ₹20,000 सिक्योरिटी और हर महीने दस हजार से लेकर बारह हजार रुपये तक की वसूली की जाती है. बता दें निरिक्षण करने गई टीम ने शिकायतों पर ऐसे आश्रमों पर कार्रवाई शुरू कर दी है.

डॉ. मीनाक्षी भराला ने स्पष्ट किया कि यह संस्था शासन या प्रशासन से किसी भी प्रकार की मान्यता प्राप्त नहीं है और इसे जल्द ही सील करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. आश्रम में रह रहे वृद्धों में से 3 वृद्धजन को 27 जून को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित ओल्ड एज होम में स्थानांतरित किया जाएगा, जबकि बाकी को आगामी 5 दिनों में सरकारी मान्यता प्राप्त वृद्ध आश्रमों में स्थानांतरित किया जाएगा.

निरीक्षण के दौरान एडीसीपी मनीषा सिंह, महिला थाना अध्यक्ष संदीपा चौधरी, जिला समाज कल्याण विभाग और प्रोबेशन विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे. राज्य महिला आयोग ने प्रशासन से इस प्रकार के अवैध आश्रमों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि वृद्धजनों के साथ किसी प्रकार का शोषण न हो सके. इस दौरान नोएडा पुलिस की अधिकारी भी मौजूद रहीं. औचक निरिक्षण के दौरान पाई गई लापरवाही के चलते अवैध रूप से चल रहे आश्रमों पर सख्ती शुरू करने के निर्देश दिए हैं.

NATIONAL : ‘पैर पकड़े, गिड़गिड़ाई, लेकिन वे खींचकर रूम में ले गए और…’ कोलकाता गैंगरेप की पीड़िता की दिल दहलाने वाली आपबीती

0

पश्चिम बंगाल में लॉ स्टूडेंट के साथ गैंगरेप की भयावह घटना सामने आई है. पुलिस ने इस दरिंदगी में शामिल कॉलेज के दो मौजूदा छात्र और एक पूर्व छात्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. यह घटना 25 जून को शाम 7.30 बजे से 10.50 बजे के बीच की बताई जा रही है.

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के मुताबिक, इस मामले का मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा है. वह कॉलेज का पूर्व छात्र है और तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (TMCP) के यूनिट का अध्यक्ष रह चुका है. इसके अलावा एफआईआर में दो और आरोपी जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी का नाम भी है.महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा ने उन पर शादी का दवाब बनाया. पीड़िता ने जब बताया कि उसका बॉयफ्रेंड है तो आरोपी ने उसे भी नुकसान पहुंचाने और उसके माता-पिता को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी. आरोपी ने पीड़िता के बॉयफ्रेंड को कॉलेज के अंदर बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की.

पीड़िता की ओर से दर्ज शिकायत में बताया गया, “आरोपी ने मुझे यौन संबंध बनाने के इरादे से मजबूर करने की कोशिश की. मैंने इनकार किया और उसे पीछे धकेल दिया. मैं रोई और उससे कहा कि मुझे जाने दे. मैंने उससे कहा कि मेरा एक बॉयफ्रेंड है और मैं उससे बहुत प्यार करती हूं, लेकिन वे मेरी एक न सुने.”

पीड़िता ने बताया, “मैंने उनके पैर पकड़े कि मुझे जाने दे, लेकिन वे नहीं माने. मुझे घबराहट होने लगी और सांस लेने में तकलीफ होने लगी. मैंने उनसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा, लेकिन वे मेरी बात नहीं माने. वे मुझे जबरदस्ती गार्ड रूम में ले जाकर मेरा साथ गैंगरेप किया.”

पीड़िता ने दर्ज शिकायत में बताया, “आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड भी किया. उसने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने बाहर निकलकर कुछ किया तो वह ये वीडियो सबको दिखा देगा. जब मैं कमरे से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी तब उन्होंने मुझे हॉकी स्टिक से मारने की कोशिश की. मुझे इंसाफ चाहिए.”

NATIONAL : सोनम ने राजा रघुवंशी को दी थी काली गुड़िया! मां ने कहा, ‘वो कहीं भी कुछ भी…’

0

राजा रघुवंशी की मां ने कहा कि अब तो सोनम नाम से ही डर लगता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि घर में किसी का नाम सोनम न रखें. सोनम नाम की लड़की से शादी न करें.राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए. आज पौने एक महीने हो गए. हमने उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. घर भर के लोगों ने राजा को खाना खिलाया. हमने उसे भोग लगाया. मां ने रोते हुए कहा कि हम उसके लिए न्याय चाहते हैं. जिन लोगों ने बच्चे के साथ अन्याय किया, भगवान उनके साथ अन्याय करे.

राजा की मां ने कहा, “सोनम और राजा उज्जैन गए थे. महाकाल के मंदिर गए. वहां से दोनों भैरो मंदिर गए थे. दोनों काली गुड़िया खरीदकर लाए थे. सोनम ने राजा को दी थी. राजा ने बोला कि मम्मी उसने टांगने के लिए दिया है. मैंने पूछा कि ये किस टांगते हैं तो बोला कि हाय-नजर नहीं लगती है.”

उमा रघुवंशी ने कहा, “पूरा शक जा रहा है कि सोनम कहीं भी कुछ भी करवा सकती थी. उस दिन मेरा बेटा अकेले जाता तो कुछ न कुछ हादसा कर सकती थी. कुछ भी बहाने से गाड़ी में से उतर सकती थी. सोनम मंदिर गई थी तो उसने क्या किया नहीं किया ये तो वही जाने. पीछे से वार कौन करवाता है? जब उसे सात फेरे लिए तो जिस पंडित जी ने शादी करवाई उन्होंने सारे वचन क्या राजा को सिखाए थे. फोटो और वीडियो में सब दिख रहा है. सोनम नाम से खौफ हो गया है, बहुत डर लग रहा है. सोनम नाम से ही मुझे हर जगह खतरा लगता है. मैं तो बोलूंगी कि सोनम नाम की लड़की से कभी अपने बच्चों की शादी मत करना. बच्चा हो तो कभी सोनम नाम मत रखना.”

वहीं पंडित अजय दुबे ने कहा, “इसमें जो भी दोषी हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए. कानून इन लोगों को नहीं छोड़ेगा. प्रार्थना यही है कि सभी एक बार अपनी कुंडली दिखाते रहें ताकि आगे की समझ बढ़ती रहे. इस तरह की घटना न हो. धीरे-धीरे इसमें सारे सच सामने आ जाएंगे.”

UP : तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड नहीं है…10वीं के छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

0

यूपी के आगरा में 10वीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है. जहां एक शिक्षक पीड़िता पर बॉयफ्रेंड बनाने और गंदी हरकते करने का दबाव बनाता था. जिसका खुलासा पीड़िता ने किया। आगरा में 10वीं की छात्रा के परिजनों ने पुलिस से एक शिक्षक की शिकायत की है. आरोपी शिक्षक 10वीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करता और बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव भी बनाता था जिससे परेशान होकर 10वीं की छात्रा ने पूरी बात अपने घर वालों को बता दी जिसके बाद परिवार के लोग परेशान हो गए.

शिक्षक ने गुरु और छात्रा के रिश्ते को तार तार कर दिया. शिक्षक लगातार 14 साल की 10वीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करता था, इसके साथ ही वह लगातार छात्रा को परेशान कर रहा था और खुद को छात्रा का बॉयफ्रेंड बनाने का दवाब भी बना रहा था.

शिक्षक की हरकतों से तंग आकर छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी जिसके बाद परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है. आरोपी शिक्षक गणित का अध्यापक है और शहर में ही गुरू वशिष्ठ के नाम से कोचिंग भी चलाता है. कोचिंग में 10वीं की छात्रा मैथ्स की क्लास ले रही थी जिस पर शिक्षक अपनी गलत नियत जमाए बैठा था.

आरोपी शिक्षक पुनीत लगातार छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था और छात्रा से कहता था कि तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड नहीं है तो मुझे अपना बॉयफ्रेंड बना लो. छात्रा के परिजनों की शिकायत पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार्यवाही की है और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

आरोपी शिक्षक पुनीत वशिष्ठ गुरू वशिष्ठ के नाम से कोचिंग चलाता है. आरोपी पुनीत छात्रा पर बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव बना रहा था. आखिरकार परेशान होकर छात्रा ने अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी. पीड़ित छात्रा 14 साल की है और पिछले कई महीनों से पुनीत की कोचिंग में पढ़ रही है. पिछले कई दिनों से पुनीत उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था, बार-बार वह उससे कहता था कि तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड नहीं है तो मुझे अपना बॉयफ्रेंड बना लो.

पूरे मामले पर एसीपी हरिपर्वत विनायक भोंसले ने बताया कि 25 जून को थाना न्यू आगरा पर शिकायत दर्ज कराई गई कि उनकी बच्ची जो 10वीं की नाबालिक छात्रा है उसके साथ कोचिंग में मैथ्स का टीचर है जिसका नाम पुनीत है, अभियुक्त छात्रा पर दबाव बना रहा था कि छात्रा उसे बॉयफ्रेंड बना ले, शिकायत दर्ज कर तत्काल थाना पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया, आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.

 

NATIONAL : उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा, 27 जून से 1 जुलाई तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

0

उत्तराखंड में 27 जून से 1 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी सहित कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. लोगों को सतर्क रहने और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. चारधाम यात्रा मार्गों पर भी प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा गया है.

उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने 27 जून से 1 जुलाई तक राज्य के विभिन्न जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.27 और 28 जून को बागेश्वर जिले में ऑरेंज अलर्ट है. यहां बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली और टिहरी जैसे जिलों में येलो अलर्ट के तहत गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है.

29 जून को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट रहेगा. इन जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है.30 जून को देहरादून, टिहरी और बागेश्वर में फिर से ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. वहीं नैनीताल, उत्तरकाशी, पौड़ी और हरिद्वार में येलो अलर्ट रहेगा. 1 जुलाई को बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि देहरादून और टिहरी में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी है. भारी बारिश से भूस्खलन, सड़कों का बंद होना और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. प्रशासन को भी अलर्ट रहने और राहत टीमें तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं. चारधाम यात्रा मार्गों पर विशेष निगरानी के आदेश दिए गए हैं.

HIMACHAL : सोलन में फर्जी MLA, फर्जी PSO और अवैध पिस्टल के साथ महिला समेत तीन हिरासत में

0

हिमाचल के सोलन में पुलिस ने एक बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया, जिनमें एक महिला भी शामिल है. आरोपियों के पास फर्जी विधायक की गाड़ी और नकली पीएसओ वर्दी मिली. आरोपियों के पास से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए.

हिमाचल प्रदेश के सोलन से एक फर्जी विधायक की गाड़ी और फर्जी पीएसओ के साथ पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है. गाड़ी से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गये हैं.मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने हरियाणा नंबर की एक नीले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका, तो इस गाड़ी में हूटर और फ्लैश लाइट लगी हुई थी. जांच में पता चला कि न केवल वर्दी फर्जी थी बल्कि पीएसओ भी नकली निकला, साथ ही पिस्टल का लाइसेंस भी केवल हरियाणा राज्य के लिए मान्य पाया गया.

मीडिया से बातचीत करते हुए सोलन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार ने कहा, ‘पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. तीनों से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में गाड़ी का नंबर फर्जी निकला है वहीं अपने को पीएमओ बताने वाला वर्दीधारी भी कोई आईडी नहीं दिखा पाया है’.इस प्रकार पुलिस की सतर्कता की वजह से एक बड़ी धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ है, जिससे आगे की जांच में इस फर्जी विधायक के मकसद और पीछे के लोगों का पता लगाया जाएगा.

UP : मांगी मजदूरी तो बदले में मिली मौत, बागपत में मालिक ने शख्स को तीसरी मंजिल से दे दिया धक्का

0

बागपत के खामपुर गांव में मजदूरी मांगने की कीमत एक मज़दूर को जान देकर चुकानी पड़ी. मृतक के परिजनों का आरोप है कि ईंट भट्ठे पर काम करने वाले राशिद को उसकी बकाया मज़दूरी मांगने पर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया. उसे परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज से पहले ही मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

यूपी के बागपत में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. राजपुर खामपुर गांव में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक मज़दूर की हत्या ने इंसानियत को एक बार फिर झकझोर दिया है.मृतक राशिद बीते पांच सालों से सृष्टि ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था. अब उसके परिजनों का आरोप है कि बकाया मज़दूरी मांगने पर भट्टा मालिक के बेटे नीरज और मुनीम ने उसे पहले पीटा और फिर तीसरी मंज़िल से धक्का दे दिया जिससे नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई.

घटना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की है. राशिद के बेटे बिलाल ने बताया कि उसके पिता की करीब 50,000 रुपये की मज़दूरी बाकी थी. वह कई बार भट्ठा मालिक से पैसे मांग चुके थे, लेकिन हर बार टाल-मटोल और धमकियां दी जाती थीं. इस बार उन्होंने दो टूक जवाब मांग लिया, जो उन्हें जानलेवा साबित हुआ.परिजनों के अनुसार, घटना के बाद घायल राशिद को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ईंट भट्ठा संचालकों ने इलाज में कोई मदद नहीं की और फोन तक नहीं उठाया. घंटों तक तड़पने के बाद राशिद की मौत हो गई.

इस घटना से गांव में ग़ुस्से का माहौल है और लोगों ने न्याय की मांग की है. पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. मृतक के बेटे ने कहा, मेरे पिता को पहले पीटा गया और फिर तीसरी मंजिल से फेंक दिया गया, वो सिर्फ अपनी मेहनत की कमाई मांगने गए थे.

JAIPUR : सालों से नाबालिग बेटियों का रेप कर रहा था पिता, फिर ऐसे खुला राज… सब जानकर भी क्यों खामोश रही मां?

0

जयपुर पुलिस ने नाबालिग बेटियों के साथ दरिंदगी करने वाले कलयुगी पिता को गिरफ्तार किया है. उसने सालों तक अपनी ही दोनों नाबालिग बेटियों को अपनी हवस का शिकार बनाया था. सबकुछ जानते हुए बदनामी के डर से पीड़ित बच्चियों की मां ने भी आंखे मुंद लीं थीं.

राजस्थान की जयपुर पुलिस ने नाबालिग बेटियों के साथ दरिंदगी करने वाले कलयुगी पिता को गिरफ्तार किया है. उसने अपनी ही दोनों नाबालिग बेटियों को अपनी हवस का शिकार बनाया था. यही नहीं उसकी पत्नी ने भी कई बार उसको बेटियों को नोंचते देखा लेकिन सामाजिक बदनामी के डर से पीड़ित बच्चियों की मां ने भी आंखे मुंद ली. लेकिन जब पेट में दर्द होने पर दोनों बच्चियों को उनकी मां डॉक्टर के पास लेकर पहुंची तब इसका भंडाफोड़ हो गया. बच्चियों से रेप की पुष्टि होने के बाद डॉक्टर ने तुरंत एनजीओ से संपर्क किया और एनजीओ ने पुलिस बुला ली.

डीसीपी वेस्ट अमित कुमार बुडानिया के अनुसार एक सामाजिक संस्था द्वारा सूचना मिली कि अस्पताल में एक महिला अपनी बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण घटना के बारे में बताना चाहती है. इस दौरान महिला से जब काउंसलिंग हुई तो यह तथ्य सामने आया कि उसने पहले भी कई बार अपने पति को अपनी बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करते हुए देखा था और संदिग्ध हालातों में पकड़ा था. उसके पति द्वारा सालों से उसके बच्चों के साथ अश्लील हरकतें व दुष्कर्म किया जा रहा था.

मासूम नाबालिग बच्चियां स्कूल में गुमसुम रहती थीं. बच्चियों को बार-बार पेट दर्द जैसी शिकायत रहती थी. ऐसे में उनकी मां उनको अस्पताल में दिखाने आयी थी. डॉक्टर ने पेट दर्द के इलाज के दौरान बच्चों के साथ दुष्कर्म जैसी घटना होने के संबंध में अवगत कराया.

इसके बाद चित्रकूट थानाधिकारी अंतिम शर्मा ने महिला और नाबालिग बच्चियों के साथ में दुष्कर्म की घटना के बारे में काउंसलिंग कर पूरी प्रक्रिया को गोपनीय कैमरे सेरिकॉर्ड किया. चूंकि महिला समाज के भय व पति के डर से एफआईआर दर्ज नहीं करवाना चाह रही थी इसलिए एनजीओ की रिपोर्ट और काउंसलिंग से प्राप्त तथ्यों के अनुक्रम में दुष्कर्म से संबंधित तथ्य प्राप्त कर थानाधिकारी चित्रकूट द्वारा थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया. मजिस्ट्रेट के सामने पीड़ित बालिकाओं व उनकी मां के बयान लिए गए. बच्चियों के दुष्कर्म संबंधित मुआयने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन कराया गया.

मेडिकल बोर्ड के गठन के बाद में नाबालिग बच्चियों का मेडिकल करवाया गया और मेडिकल रिपोर्ट में तथ्यों की पुष्टि होने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. अभी तक के अनुसंधान में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी द्वारा कई सालों से अपनी नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था. वह अपनी पत्नी को डरा धमकाकर लगातार इस घिनौनी वारदात को अंजाम देता आ रहा था.

- Advertisement -