Monday, May 11, 2026
Home Blog Page 524

ENTERTAINMENT : चेहरे पर खून-आंखों में आक्रोश, रश्म‍िका का खूंखार अवतार, रिलीज हुआ ‘मैसा’ का फर्स्ट लुक

0

अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘मैसा’ एक ऐसी कहानी लग रही है, जिसमें एक महिला योद्धा की हिम्मत और जज्बे को दिखाया जाएगा. फिल्म के पोस्टर में रश्मिका मंदाना को एकदम खूंखार अवतार में देखा जा सकता है. राश्मिका का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा गया है.

पैन इंडिया की सबसे पॉपुलर हीरोइन रश्मिका मंदाना का देशभर में जबरदस्त फैनबेस है. फैंस बेसब्री से रश्मिका के नए प्रोजेक्ट्स का इंतजार करते हैं. अब रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म ‘मैसा’ का जोरदार ऐलान कर दिया गया है. शुक्रवार, 27 जून की सुबह ‘मैसा’ का पहला पोस्टर रिलीज किया. ‘पुष्पा 2: द रूल’ के बाद रश्मिका की ये एक और पैन इंडिया फिल्म है.

अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘मैसा’ एक ऐसी कहानी लग रही है, जिसमें एक महिला योद्धा की हिम्मत और जज्बे को दिखाया जाएगा. फिल्म के पोस्टर में रश्मिका मंदाना को एकदम खूंखार अवतार में देखा जा सकता है. राश्मिका का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा गया है. उनके चेहरे का तेज और जोश साफ नजर आता है.

रश्मिका मंदाना इस प्रोजेक्ट को लेकर खुद भी काफी उत्साहित हैं. उन्होंने फिल्म का टाइटल और लुक अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक खास कैप्शन लिखा है. रश्मिका लिखती हैं, ‘मैं हमेशा आपको कुछ नया… कुछ अलग… कुछ रोमांचक देने की कोशिश करती हूं. और ये… वैसा ही एक प्रोजेक्ट है. एक ऐसा किरदार जो मैंने पहले कभी नहीं निभाया… एक ऐसी दुनिया जहां मैं पहले कभी नहीं गई… और मेरा ऐसा रूप जिसे मैंने खुद भी अब तक नहीं देखा था. ये गुस्से से भरा है… बहुत दमदार है… और बिलकुल असली है. मैं थोड़ी घबराई हुई हूं लेकिन बहुत खुश भी हूं. मैं सच में इंतजार नहीं कर सकती कि आप सब देखें हम क्या बना रहे हैं. और ये तो बस शुरुआत है.’

बताया जा रहा है कि ये एक जबरदस्त इमोशनल एक्शन फिल्म है, जो गोंड जनजाति की दिलचस्प और अनदेखी दुनिया में लेकर जाती है. ‘मैसा’ को डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले बना रहे हैं. फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैसा दो साल की मेहनत का नतीजा है. हम चाहते थे कि इस फिल्म की दुनिया, उसका लुक, किरदार और कहानी, हर एक चीज बिलकुल सही हो. और अब हम तैयार हैं ये कहानी दुनिया को सुनाने के लिए.’

इसके अलावा रश्मिका मंदाना के पास आने वाले समय में कई जबरदस्त प्रोजेक्ट्स लाइनअप में हैं. वह जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ में नजर आएंगी. फिल्म ‘पुष्पा 3’ में भी वह अपने आइकॉनिक किरदार श्रीवल्ली के रूप में लौटेंगी. इसके साथ ही ‘द गर्लफ्रेंड’ और ‘रेनबो’ जैसी फिल्मों में वह इमोशन से भरे, अलग-अलग तरह के किरदार निभा रही हैं.

NATIONAL : पत्नी का प्रेमी के साथ अश्लील वीडियो देख टूट गया पति, फिर किया सुसाइड, सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

0

रोहतक के डोभ गांव में मगन सुहाग ने पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक की प्रताड़ना से तंग आकर 18 जून को आत्महत्या कर ली. मरने से पहले वीडियो में बताया कि दोनों उस पर पिता की हत्या और प्रॉपर्टी बेचने का दबाव बना रहे थे. पुलिस महाराष्ट्र और गुजरात में दबिश दे रही है लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है.

हरियाणा के रोहतक जिले के डोभ गांव में 35 वर्षीय युवक मगन सुहाग ने पत्नी और उसके प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. 18 जून को उसने अपने खेत में एक पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी. मरने से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया.वीडियो में मगन ने बताया कि उसकी पत्नी दिव्या शादी से पहले ही शादीशुदा थी लेकिन उसने यह बात छिपाई. बाद में वह महाराष्ट्र पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर दीपक के साथ रहने लगी. दीपक की प्रमोशन के लिए दिव्या ने मगन से पांच लाख रुपये की मांग की. उसने गेहूं बेचकर डेढ़ लाख और सोने का कड़ा बेचकर दो लाख दिए, जो दिव्या ने दीपक के खाते में ट्रांसफर किए.

मगन ने बताया कि दिव्या और दीपक उस पर अपने पिता की हत्या कर मुंबई में जमीन खरीदने का दबाव बना रहे थे. इसी मानसिक तनाव में आकर उसने आत्महत्या का फैसला किया. पत्नी का प्रेमी के साथ अश्लील वीडियो देखने के बाद वह बुरी तरह टूट गया.मगन के पिता रणबीर सुहाग ने बताया कि मगन और दिव्या की मुलाकात 2019 में सोशल मीडिया पर हुई थी और दोनों ने लव मैरिज की थी. उनके एक चार साल का बेटा भी है. पुलिस ने दिव्या और दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. ASI संजय कुमार के अनुसार, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र और गुजरात में दबिश दी जा रही है. जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)
ये भी देखें

ENTERTAINMENT : ऑस्कर्स एकेडमी ने कमल हासन, आयुष्मान खुराना को भेजा मेंबरशिप का इनविटेशन… ऐसे बनते हैं मेंबर, ये हैं नियम

0

अनुराग कश्यप, अनुपम खेर, विद्या बालन, जोया अख्तर, तमिल एक्टर सूर्या जैसे नामों को बीते सालों में एकेडमी की मेंबरशिप का इनविटेशन मिल चुका है. सिनेमा की दुनिया में इस मेंबरशिप को बहुत सम्मान की नजरों से देखा जाता है. इसका मेंबरशिप से क्या होता है, मेंबरशिप मिलती कैसे है और इसका इतना सम्मान क्यों है? चलिए बताते हैं…

देश के सबसे दमदार एक्टर्स में गिने जाने वाले कमल हासन और आयुष्मान खुराना के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर है. ऑस्कर अवॉर्ड्स देने वाली एकेडमी ने इन दोनों को मेंबरशिप के लिए इनविटेशन भेजा है. कमल के साथ-साथ इस मेंबरशिप के लिए भारत से आयुष्मान खुराना को भी इनविटेशन भेजा गया है. जहां कमल और आयुष्मान को एकेडमी ने अपनी एक्टर्स ब्रांच में मेंबरशिप का इनवाइट भेजा है, वहीं फिल्ममेकर पायल कपाड़िया को राइटर्स ब्रांच में ये इनविटेशन मिला है.

भारतीय सिनेमा से जुड़े अनुराग कश्यप, अनुपम खेर, विद्या बालन, जोया अख्तर, तमिल एक्टर सूर्या जैसे नामों को बीते सालों में एकेडमी की मेंबरशिप का इनविटेशन मिल चुका है. सिनेमा की दुनिया में इस मेंबरशिप को बहुत सम्मान की नजरों से देखा जाता है. इसका मेंबरशिप से क्या होता है, मेंबरशिप मिलती कैसे है और इसका इतना सम्मान क्यों है? चलिए बताते हैं…

इतना तो आप जानते ही होंगे कि ऑस्कर अवॉर्ड्स को दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सिनेमा सम्मान कहा जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसके पीछे का प्रोसेस तमाम फिल्म इंडस्ट्रीज के दूसरे फिल्म अवॉर्ड्स के मुकाबले काफी पारदर्शी है. ऑस्कर उस ट्रॉफी का नाम है जो अवॉर्ड के रूप में मिलती है और ये अवॉर्ड देने का काम करती है ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’. जिसे अंग्रेजी में सीधा ‘द एकेडमी’ या आम बोलचाल में सिर्फ ‘एकेडमी’ भी कहा जाता है.

इस एकेडमी में फिल्ममेकिंग की दुनिया से संबंधित अलग-अलग कुल 19 ब्रांच हैं. जैसे- एक्टर्स, डायरेक्टर्स, राइटर्स, म्यूजिक और सिनेमेटोग्राफी वगैरह. दुनिया भर में सिनेमा से जुड़े लोग एकेडमी की अलग-अलग ब्रांच के सदस्य हैं और वो अपनी ब्रांच में मिलने वाले ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए वोट करते हैं. सीधा मतलब ये है कि एकेडमी की एक्टर्स ब्रांच के लोग, बेस्ट एक्टर के लिए ऑस्कर नॉमिनेशन पाने वालों में से, वोटिंग के जरिए एक विनर चुनते हैं.

इस प्रोसेस की वजह से ही ऑस्कर को बाकी फिल्म अवॉर्ड्स के मुकाबले थोड़ा ज्यादा सम्मान दिया जाता है क्योंकि टेक्निकली दुनिया भर के एक्टर्स मिल के हर साल का बेस्ट एक्टर चुनते हैं, जो ऑस्कर ट्रॉफी उठाता है. और हर ब्रांच के सदस्य मिलकर साल की बेस्ट पिक्चर के लिए वोट करते हैं.

इस पूरे प्रोसेस की क्रेडिबिलिटी का आधार एकेडमी की मेंबरशिप वाले सिस्टम से भी आता है. दरअसल, ऑस्कर अवॉर्ड्स देने वाली इस एकेडमी का सदस्य हर कोई नहीं बन सकता और ना ही इसके लिए कोई एप्लिकेशन प्रोसेस है. कोई व्यक्ति तभी एकेडमी का मेंबर बन सकता है जब उसकी ब्रांच में पहले से मेंबरशिप पा चुके दो लोग उसे स्पॉन्सर करें. यानी एकेडमी की एक्टर्स ब्रांच में शामिल दो एक्टर अगर किसी एक्टर को मेंबरशिप के लिए स्पॉन्सर करें, तो उसका नाम आगे जा सकता है.

इसके बाद हर ब्रांच की कमिटी नए नामों की सिफारिशों पर विचार करती है और फाइनल किए हुए नामों को एकेडमी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को भेज देती है. ये बोर्ड फाइनल फैसला करता है कि किसे मेंबरशिप का इनविटेशन भेजा जाएगा.

एकेडमी के मेंबर्स का मुख्य काम ये है कि वो अपनी ब्रांच में ऑस्कर नॉमिनेशन पाने वाली फिल्मों के लिए वोट करते हैं और फाइनल विनर चुनते हैं. यानी इस साल एक्टर्स ब्रांच में एकेडमी की मेंबरशिप पाने वाले कमल हासन और आयुष्मान खुराना, बेस्ट एक्टर के ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन पाने वाले एक्टर्स के लिए वोट करेंगे. ऐसे में एकेडमी का मेंबरशिप का सीधा मतलब ये है कि उस व्यक्ति को सिनेमा में अपनी फील्ड में इतना अनुभव और समझ है कि वो दूसरे को जज कर सकता है.

2016 से पहले एकेडमी की मेंबरशिप लाइफटाइम होती थी. लेकिन उस दौर में ऑस्कर अवॉर्ड्स पर पक्षपात करने के कई गंभीर आरोप लगे. कई लोगों ने इस बात पर आपत्ति जतानी शुरू की कि एकेडमी मेंबर्स में से अधिकतर श्वेत हैं, पुरुष हैं और उनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है.

इसके बाद एकेडमी ने 2016 से अपने सदस्यों में विविधता बढ़ाने और हर जनसंख्या समूह के लोगों को रिप्रेजेंटेशन देने के लिए मेंबरशिप की वैलिडिटी 10 साल कर दी. ताकि नए लोगों को भी मेंबरशिप का मौका मिलता रहे. यदि किसी व्यक्ति को तीन बार 10 साल की मेंबरशिप मिल चुकी है, तो वो लाइफटाइम मेंबरशिप पा सकता है. एकेडमी ने इस साल दुनिया भर में सिनेमा से जुड़े 534 लोगों को मेंबरशिप का इनविटेशन भेजा है. भारत से ये इनविटेशन पाने वाले नामों की लिस्ट, उनकी ब्रांच के हिसाब से इस तरह है:

एक्टर्स- कमल हासन, आयुष्मान खुराना
कास्टिंग डायरेक्टर्स- करण मल्ली
सिनेमेटोग्राफर्स- रणबीर दास
कॉस्टयूम डिजाइनर्स- मैक्सिमा बसु
डाक्यूमेंट्री- अरुण भट्टाराई, स्मृति मुंधरा
एग्जीक्यूटिव्स- रवि आहूजा
प्रोडक्शन और टेक्नोलॉजी- चैतन्य चिंचिलिकर, मोमिता सेनगुप्ता, मुनीरा तय्यबजी
साउंड- पी. एम. सतीश
विजुअल इफेक्ट्स- रवि बंसल, अभिषेक नायर, युगांधर तम्मारेड्डी, जतिन ठक्कर
राइटर्स- पायल कपाड़िया

DELHI : दिल्ली के अमन विहार में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, भाई को किया घायल

0

दिल्ली के अमन विहार में कुछ बदमाशों द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और उसके भाई को घायल कर दिया गया जिसका नजदीकी अस्पताल इलाज चल रहा है.दिल्ली के अमन विहार इलाके में कुछ बदमाशों द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और उसके भाई को घायल कर दिया गया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना गुरुवार रात करीब 8.30 बजे हुई.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में पीसीआर कॉल मिलने के बाद एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि अज्ञात युवकों ने दो भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला किया था. उन्होंने बताया कि उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.पुलिस ने बताया कि अपराध टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य एकत्र किए. हमलावरों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

बता दें कि इसी के अगले दिन यानी आज ही शहर के बवाना इलाके में खूनी गैंगवार देखने को मिली. यहां मॉर्निंग वॉक कर रहे 30 साल के युवक को बदमाशों ने गोली मार दी. गोलीबारी में मारा गया दीपक दिल्ली के कुख्यात माफिया मंजीत माहाल का भांजा बताया जा रहा है.
जिंदा कारतूस और 50 हजार रुपये कैश बरामद किए हैं, जो उनके वाहन से मिले.

एजेंसी के अनुसार, ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक हर्बर्ट पिनयाड खारकोंगोर ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि हथियार उनके बैग में रखा हुआ था. पुलिस को इस सुराग के आधार पर आगे की कार्रवाई करने में मदद मिली. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की गहन पूछताछ की जा रही है.

 

NATIONAL : कोलकाता लॉ कॉलेज के कैंपस में छात्रा से गैंगरेप, एक आरोपी टीएमसी नेता, कॉलेज का एक स्टाफ और स्टूडेंट भी शामिल

0

कोलकाता के नामी साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में गंभीर घटना सामने आई है. यहां कॉलेज परिसर में एक युवती के साथ गैंगरेप किया गया. यह घटना 25 जून की रात की है. शिकायत के आधार पर कसबा थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें कॉलेज का स्टाफ और वर्तमान छात्र शामिल हैं. मामला अब पुलिस की गहन जांच के दायरे में है.

कोलकाता के प्रतिष्ठित साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 25 जून की रात कॉलेज परिसर में छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई. इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर कसबा थाना की पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है. आरोपियों में एक पूर्व छात्र/स्टाफ और दो वर्तमान छात्र शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर ऐंगल से जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना 25 जून 2025 की रात की बताई जा रही है. पीड़ित छात्रा ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि कॉलेज परिसर के भीतर शाम 7:30 बजे से रात 10:50 बजे के बीच उसके साथ गैंगरेप हुआ. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है. आरोपियों में एक पूर्व छात्र और दो वर्तमान छात्र हैं. शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने शादी का प्रपोजल रखा था, जिसे छात्रा ने ठुकरा दिया. इसी को लेकर वह नाराज हो गया. इसके बाद रात में घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने विरोध किया, लेकिन घायल भी हो गई.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़िता की प्रारंभिक मेडिकल जांच करवाई गई है और उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया है. इस मामले से जुड़े गवाहों के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं. जिस जगह यह घटना हुई, कॉलेज के उस हिस्से को सील कर दिया गया है. वहां फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच की तैयारी की जा रही है.

कसबा थाने की टीम ने दो आरोपियों को तालबगान क्रॉसिंग के पास सिद्धार्थ शंकर शिशु रॉय उद्यान के सामने से अरेस्ट किया, जबकि तीसरे आरोपी को उसके घर से दबोचा गया. तीनों आरोपियों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं, जिनकी जांच के जरिए इलेक्ट्रॉनिक सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है.इस वारदात को लेकर साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए छात्रों और अभिभावकों में आक्रोश है. कई सामाजिक संगठनों ने कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं.

तीनों आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने 14 दिन की रिमांड की मांग की थी. हालांकि अदालत ने तीनों को अगले मंगलवार तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है. इस बीच, विपक्ष के नेता TMC के पूर्व सदस्य सुवेंदु अधिकारी शुभेंदु अधिकारी ने घटना को लेकर ममता सरकार पर तीखा हमला बोला है.

उन्होंने कहा कि इस शर्मनाक वारदात के लिए पूरी तरह से कोलकाता पुलिस जिम्मेदार है. पूरी पुलिस फोर्स को रथ यात्रा के लिए दीघा भेज दिया गया है, तो फिर कोलकाता में सुरक्षा का जिम्मा कौन संभाल रहा है? मुख्यमंत्री को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. हम इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाएंगे.

साउथ कोलकाता गैंगरेप केस में अलीपुर कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 1 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है. कोर्ट में सुनवाई के बाद दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी बात रखी. अभियोजन पक्ष के वकील सौरीन घोषाल ने बताया कि कोर्ट ने पूरे मामले को सुना. हमने मेडिकल सबूत कोर्ट के सामने रखे, जिसके आधार पर पुलिस कस्टडी मंजूर की गई है. मेडिकल रिपोर्ट से साफ है कि गंभीर घटना है. हालांकि, बचाव पक्ष इसे जालसाजी बता रहा है, जो हमें समझ नहीं आया.

वहीं बचाव पक्ष के वकील अजम खान ने कहा कि कोर्ट में तीनों आरोपी पेश हुए और उन्हें मंगलवार तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. जिस तरह के आरोप हैं, मामला वैसा नहीं है. मेडिकल जांच के बाद गिरफ्तारी हुई है और अब पुलिस कस्टडी मिली है. अभी शुरुआती जांच हुई है, आगे क्या होता है, वह मंगलवार को सामने आएगा. सभी जब्त चीजों की जांच की जाएगी.

NATIONAL : ट्रक के नीचे आए 6 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, मां के साथ स्कूटी से जा रहा था स्कूल

0

तेलंगाना के दुंडिगल में ट्रक के नीचे आने से एक 6 साल के मासूम की मौत हो गई. बच्चा हर रोज की तरह अपनी मां के साथ स्कूटी से स्कूल जा रहा था. रास्ते में एक टिपर लॉरी ने उनके वाहन को टक्कर मार दी जिससे भीषण हादसा हो गया.

तेलंगाना के दुंडिगल में आज यानी गुरुवार सुबह ऐसा सड़क हादसा हुआ कि किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. सुबह 8 बजे हुई इस दुखद घटना में स्कूल जा रहे 6 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. गीतांजलि स्कूल में पढ़ने वाला अभिमांशु रेड्डी अपनी मां के साथ स्कूटी से स्कूल जा रहा था. इसी दौरान बगल से गुजर रहे ट्रक की टक्कर से स्कूटी लड़खड़ाई और मां बेटे गिर गए. मां किसी तरह बच गई लेकिन बच्चा ट्रक के नीचे कुचला गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मल्लमपेट निवासी राजू का बेटा अभिमांशु कक्षा एक का छात्र था. बच्चा हर रोज की तरह अपनी मां के साथ स्कूटी से स्कूल जा रहा था. जब वे पल्लवी स्कूल जंक्शन पर पहुंचे तो तो एक टिपर लॉरी ने उनके वाहन को टक्कर मार दी जिससे भीषण हादसा हो गया. घटना से सीसीटीवी वीडियो काफी विचलित करने वाला है. इसमें दिख रहा है कि किस तरह से मां अपने बच्चे के शव को देखकर बिलखकर छाती पीट रही है. आसपास से दौड़कर लोग उसकी मदद को आते हैं लेकिन बच्चे की जान जा चुकी है.

फिलहाल मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक बालक के माता-पिता निजामाबाद जिले के निजामाबाद मंडल के रहने वाले हैं.

NATIONAL : देश के इस दक्षिणी राज्य में मानसूनी बारिश ने पकड़ा जोर, तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी

भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम समेत कुछ स्थानों पर होर्डिंग्स गिर गए, पेड़ उखड़ गए और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। आईएमडी ने इडुक्की, मलप्पुरम और वायनाड जिलों में रेड अलर्ट तथा राज्य के सात अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

तिरुवनंतपुरम: केरल में बृहस्पतिवार को मानसूनी बारिश ने जोर पकड़ लिया और एर्नाकुलम, इडुक्की तथा त्रिशूर जिलों के कुछ निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभागने तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम समेत कुछ स्थानों पर होर्डिंग्स गिर गए, पेड़ उखड़ गए और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। आईएमडी ने इडुक्की, मलप्पुरम और वायनाड जिलों में रेड अलर्ट तथा राज्य के सात अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

नदियों का जलस्तर बढ़ा
रेड अलर्ट 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा भारी से बेहद भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट 11 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश और येलो अलर्ट 6 सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश का अनुमान जताने के लिए जारी किया जाता है। इसके अलावा, राज्य सिंचाई विभाग ने विभिन्न नदियों के संबंध में अलर्ट जारी किया, जिनमें बारिश के कारण जल स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है।

विभाग ने एर्नाकुलम जिले में मुवत्तुपुझा नदी, त्रिशूर और मलप्पुरम से होकर बहने वाली भरतपुझा, पथनमथिट्टा में अचनकोविल और पंबा नदी, कोट्टायम में मणिमाला, इडुक्की में थोडुपुझा नदी और वायनाड में कबानी नदी के संबंध में अलर्ट जारी किया। नदियों के जल स्तर में वृद्धि और भारी बारिश के कारण एर्नाकुलम, त्रिशूर और इडुक्की जिलों के निचले इलाके जलमग्न हो गए, जिसके कारण विस्थापित हुए सैकड़ों लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया।

उफान पर चूरलमाला नदी
इस बीच, वायनाड जिले के मुंडक्कई-चूरलमाला क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण चूरलमाला नदी उफान पर है, जिससे कीचड़युक्त पानी तेजी से बह रहा है और बेली ब्रिज के पास नदी के किनारों को नुकसान पहुंचा रहा है। पिछले साल जुलाई में इस क्षेत्र में हुए कई भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और कई घर नष्ट हो गए थे।

UP : पड़ोसी को CCTV कैमरे से थी परेशानी, शराब के नशे में बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला

शराब के नशे में एक युवक ने आटा चक्की संचालक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के बिरनई गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में एक युवक ने मामूली विवाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग आटा चक्की संचालक की बेरहमी से लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

आटा चक्की चलाते थे बुजुर्ग
जानकारी के अनुसार, बिरनई गांव के निवासी 65 वर्षीय कालीशंकर उत्तम अपने घर के निचले हिस्से में एक आटा चक्की का कारखाना चलाते थे। मूल रूप से जहानाबाद थाना क्षेत्र के लहुरी सराय गांव के रहने वाले कालीशंकर उत्तम ने लगभग 20 वर्ष पहले बिरनई गांव में जमीन खरीदकर आटा चक्की लगाई थी। कुछ दिन पहले ही कारखाने के ऊपरी हिस्से में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे।

शराब पीने का आदी है पड़ोसी
उन्हीं के घर के सामने अंशु अवस्थी रहता है, जो शराब पीने का आदी और दबंग किस्म का व्यक्ति बताया जाता है। बुधवार शाम लगभग 8.0 बजे आरोपी अंशु अवस्थी शराब के नशे में कालीशंकर उत्तम से उनके कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे हटाने को लेकर विवाद करने लगा। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया था।

चारपाई पर लेटे थे, तभी पड़ोसी ने किया हमला
इसके बाद देर रात लगभग 12:30 बजे, जब कालीशंकर उत्तम अपनी चारपाई पर लेटे हुए थे, तभी अंशु अवस्थी लाठी लेकर आया और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने लाठियों से पीट-पीटकर बुजुर्ग को बुरी तरह घायल कर दिया। यह पूरा वाकया कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि हमला करने के दौरान कोई अंशु अवस्थी को खींचकर मौके से दूर ले जाता है। कालीशंकर के चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपी अंशु अवस्थी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।

हिमाचल में आई तबाही पर CM सुक्खू का बयान- 5 की मौत, कई लापता; पर्यटकों से की खास अपील

सीएम सुक्खू ने बताया कि राज्य में तीन स्थानों पर बादल फटने और नौ स्थानों पर अचानक आई बाढ़ की घटना हुई है, जिसमें पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और कांगड़ा जिले में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ पर जानकारी देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में तीन स्थानों पर बादल फटने और नौ स्थानों पर अचानक आई बाढ़ की घटना हुई है। पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कुल्लू में दो लोग लापता हैं। कांगड़ा में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग लापता हैं। वहीं, एक व्यक्ति जंगल के बीच फंसा हुआ है, जिसे बचाने का अभियान जारी है।कई मकान और सड़कें क्षतिग्रस्त
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि नदी और नालों के पास बसे गांवों में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। अब तक 15 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़कों को भी भारी नुकसान हुआ है, जिससे आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से हिमाचल प्रदेश आने की अपील करते हुए कहा कि मानसून के दौरान राज्य में पर्यटक आ सकते हैं, लेकिन कृपया नदियों और नालों के पास न जाएं।”

बाढ़ में बह गए लोग, लापता
कुल्लू जिले के सैंज में जीवा नाला, रेहला बिहाल और गड़सा क्षेत्र के शिलागढ़ में बादल फटने की तीन घटनाएं हुईं। रेहला बिहाल में अपने घरों से सामान निकालने की कोशिश कर रहे लोग बाढ़ में बह गए और लापता हैं। कुल्लू के अतिरिक्त जिला आयुक्त (एडीसी) अश्विनी कुमार ने बताया कि जिले के मनाली और बंजार में भी अचानक बाढ़ आ गई। टीम मौके पर मौजूद है और तलाश अभियान जारी है। मणिकरण घाटी में ब्रह्म गंगा नाले में अचानक बाढ़ आने की भी सूचना मिली है। पानी का स्तर कई घरों तक पहुंच गया है और अगर यह जल्दी कम नहीं हुआ तो इससे नुकसान हो सकता है। कुल्लू में कई जगहों पर भारी बाढ़ के कई वीडियो में तबाही के निशान दिखे हैं। एक वीडियो में एक वाहन कीचड़ भरे पानी में बहता हुआ दिखाई दे रहा है।

नदियों का जलस्तर बढ़ा
बंजार के विधायक सुरिंदर शौरी ने कहा, ‘‘सुबह से भारी बारिश हो रही है और मुझे कई कॉल आए हैं कि बारिश के कारण सैंज, तीर्थन और गड़सा में नुकसान हुआ है। मैंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करने को कहा है क्योंकि लोग परेशान हैं।’’ ब्यास और सतलुज नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके अलावा, लाहौल और स्पीति पुलिस ने कहा कि काजा से समदोह तक सड़क भूस्खलन, मलबा गिरने और नालों के उफान पर होने के कारण कई स्थानों पर अवरूद्ध हो गई है।

NATIONAL : ‘हिंदी किसी की दुश्मन नहीं, भाषा विरोध के बीच बोले अमित शाह

0

भाषा विरोध के बीच में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हिंदी भाषा किसी भी भारतीय भाषा की दुश्मन नहीं हो सकती है। पिछले कुछ दशकों में भाषा का इस्तेमाल भारत को बांटने के साधन के रूप में किया गया।

देश में चल रहे भाषा विरोध के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिंदी, अंग्रेजी और इसके साथ ही साथ कई स्थानीय भाषाओं को लेकर अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि, ‘अब देश में JEE, NEET और CUET की परिक्षाएं कुल 13 भाषाओं में हो रही हैं। पहले CAPF की कांस्टेबल भर्ती के लिए लोगों के पास सिर्फ अंग्रेजी और हिंदी का विकल्प होता था। आप इन्हीं दो भाषाओं में आवेदन कर सकते थे मगर हमने इसे फ्लेक्सिबल बनाया और 13 भाषाओं में परीक्षा देने की अनुमति दी।’ उन्होंने आगे कहा कि आज मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि देश में 95% अभ्यर्थी अपनी मातृभाषा में कांस्टेबल परीक्षा दे रहे हैं और ये बात हमें यह बताता है कि आने वाले दिनों में भारतीय भाषाओं का भविष्य कितना उज्ज्वल है।

हिंदी किसी भी भारतीय भाषा की दुश्मन नहीं
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसी दौरान यह भी कहा कि हिंदी भाषा किसी भी दूसरे भारतीय भाषा की दुश्मन नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैं दिल से मानता हूं कि हिंदी किसी भी भारतीय भाषा की दुश्मन नहीं हो सकती। हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की दोस्त है और हिंदी एवं भारतीय भाषाएं मिलकर हमारे स्वाभिमान कार्यक्रम को उसके अंतिम लक्ष्य तक पहुंचा सकती हैं।

भाषा का इस्तेमाल भारत को बांटने के लिए किया गया- अमित शाह
भारत की भाषाओं को लेकर बात करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, ‘पिछले कुछ दशकों में भाषा का इस्तेमाल भारत को बांटने के माध्यम के रूप में किया गया। वे इसे तोड़ नहीं पाए लेकिन कोशिश पूरी की गई। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारी भाषाएं भारत को एकजुट करने का एक सशक्त माध्यम बनें। इसके लिए आधिकारिक भाषा विभाग काम करेगा।’ उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना ​​है कि मोदी जी के नेतृत्व में जो नींव रखी जा रही है, उससे 2047 में एक महान भारत का निर्माण होगा और महान भारत के निर्माण की राह पर हम अपनी भारतीय भाषाओं का विकास करेंगे, उन्हें समृद्ध बनाएंगे और उनका इस्तेमाल बढ़ाएंगे।

अमित शाह ने यह भी कहा कि, ‘सरकारी कामकाज में भारतीय भाषाओं का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल होना चाहिए। यह काम सिर्फ केंद्र सरकार में ही नहीं बल्कि राज्य सरकार में भी होनी चाहिए और इसके लिए हम राज्यों से भी संपर्क करेंगे और उन्हें समझाकर राजी करने की कोशिश करेंगे।

- Advertisement -