Tuesday, May 12, 2026
Home Blog Page 525

राष्ट्रीय :जल्द सुलझ सकती है अहमदाबाद विमान हादसे की गुत्थी, ब्लैक बॉक्स की मेमोरी को सफलतापूर्वक एक्सेस किया गया

0

फ्रंट ब्लैक बॉक्स से क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल (CPM) को 24 जून को सुरक्षित रूप से निकाला गया और 25 जून को मेमोरी मॉड्यूल को सफलतापूर्वक एक्सेस किया गया।

नई दिल्ली: अहमदाबाद में 12 जून को विमान हादसा कैसे हुआ? इसकी गुत्थी जल्द ही सुलझ सकती है। दरअसल,ब्लैक बॉक्स की मेमोरी को सफलतापूर्वक एक्सेस कर लिया गया है और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की लैब में उसका विश्लेषण किया जा रहा है। CVR, FDR से प्राप्त किए गए डेटा की जांच चल रही है। इसकी जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को दी है।

मंत्रालय ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिए गए हैं और उनका विश्लेषण किया जा रहा है। 13 जून की दुर्घटना के बाद AAIB ने अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुरूप अपने महानिदेशक के नेतृत्व में एक बहु-विषयक जांच दल का गठन किया। इस दल में एक विमानन चिकित्सा विशेषज्ञ, एक एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारी और विमान के निर्माण की स्थिति से नामित एजेंसी, अमेरिका स्थित राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) के प्रतिनिधि शामिल हैं।

CVR और FDR को जांच के लिए दिल्ली लाया गया

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया है कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) दोनों बरामद किए गए हैं। एक 13 जून को दुर्घटना स्थल पर इमारत की छत से और दूसरा 16 जून को मलबे से बरामद किया गया था। इसके बाद, 24 जून को पूरी सुरक्षा के साथ IAF विमान द्वारा ब्लैक बॉक्स अहमदाबाद से दिल्ली लाए गए। सामने वाला ब्लैक बॉक्स 24 जून को दो बजे AAIB लैब, दिल्ली में पहुंचा। पीछे वाले ब्लैक बॉक्स को 24 जून को AAIB की दूसरी टीम द्वारा लाया गया। 24 जून की शाम को AAIB और NTSB के तकनीकी सदस्यों के साथ AAIB के महानिदेशक के नेतृत्व वाली टीम ने डेटा निकालने की प्रक्रिया शुरू की। इसका डेटा AAIB लैब में डाउनलोड किया गया।

विमान में सवार 241 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जाने वाला एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद गुजरात के अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में बीजे मेडिकल कॉलेज के एक छात्रावास परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान दुर्घटना में मारे गए यात्रियों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी भी शामिल थे। इस हादसे में विमान में सवार 242 यात्रियों में से सिर्फ यात्री जिंदा बच पाया था।

HEALTH : गाजर और अदरक का रस, एक कप में छुपे सेहत के अनगिनत फायदे

0

Ginger and Carrot Juice Benefits: गाजर और अदरक का रस रोज सुबह पीने से इम्युनिटी, पाचन, त्वचा और दिल की सेहत में होता है सुधार.Ginger and Carrot Juice Benefits: हर सुबह की शुरुआत अगर ऊर्जा से भरी हो तो पूरा दिन तरोताजा और हेल्दी महसूस होता है. हम अक्सर हेल्थ ड्रिंक्स की तलाश में महंगे और मिलावटी विकल्पों की ओर भागते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अपने किचन में रखे गाजर और अदरक को एक साथ मिलाकर पीने का सोचा है. ये दोनों ही सामग्री न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन हैं, बल्कि जब इनका रस मिलाया जाए, तो ये आपकी सेहत के लिए किसी आयुर्वेदिक टॉनिक से कम नहीं है. एक कप गाजर और अदरक का रस, रोज सुबह पीने से शरीर को न सिर्फ अंदर से पोषण मिलता है, बल्कि ये कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव करता है.

ये भी पढ़े- 7 दिन तक खाएं हरी इलायची, सेहत को मिलेंगे चमत्कारी फायदे

आंखों की रौशनी के लिए वरदान

गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन A में बदलता है, जो आंखों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है. अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों की सूजन और थकान को कम करने में मदद करते हैं.

रोग प्रतिरोधक क्षमता को करे मजबूत

गाजर और अदरक दोनों ही इम्युनिटी बूस्ट करने वाले तत्वों से भरपूर हैं. अदरक का एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण शरीर को संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है, जबकि गाजर शरीर को अंदर से मज़बूत बनाता है.

दिल की सेहत का रखे ख्याल

इस रस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. अदरक खून के थक्के जमने से रोकता है, जबकि गाजर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है, जो दोनों ही दिल के लिए फायदेमंद हैं.

स्किन ग्लो और बालों में सुधार

गाजर और अदरक का रस स्किन के डिटॉक्स में मदद करता है. इससे पिंपल्स, दाग-धब्बे कम होते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है. इसमें मौजूद विटामिन C और A बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं और हेयर फॉल कम करने में सहायक हैं.

वजन घटाने में भी असरदार

अगर आप वजन घटाने की कोशिश में हैं तो ये ड्रिंक आपके लिए मददगार हो सकता है. गाजर कम कैलोरी वाला होता है और अदरक मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है.

पाचन तंत्र को करे बेहतर

अदरक जहां गैस, अपच और सूजन में राहत देता है, वहीं गाजर फाइबर से भरपूर होता है जो मल को साफ और पाचन को दुरुस्त करता है. सुबह खाली पेट इसका सेवन पेट के लिए वरदान है.

कैसे बनाएं गाजर-अदरक का रस?

2 मीडियम गाजर

1 इंच अदरक का टुकड़ा

1 कप पानी

नींबू और शहद (स्वाद अनुसार)

गाजर और अदरक को अच्छी तरह धोकर काट लें.
मिक्सी में थोड़ा पानी डालकर ब्लेंड करें.
छानकर रस निकालें और ऊपर से थोड़ा नींबू और शहद मिलाकर सेवन करें.

SPORTS : रिंकू सिंह ही नहीं, इन 6 भारतीय खिलाड़ियों को भी दी UP सरकार ने नौकरी, जानिए किस खिलाड़ी को कौन सा पद मिला

0

उत्तर प्रदेश सरकार ने रिंकू सिंह के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले 6 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है.आइए जानते हैं किस खिलाड़ी को कौन सी जिम्मेदारी मिली है. रिंकू सिंह ही नहीं, इन 6 भारतीय खिलाड़ियों को भी दी UP सरकार ने नौकरी, जानिए किस खिलाड़ी को कौन सा पद मिला

भारत के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह का नाम कौन नहीं जानता. हाल ही में रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी नौकरी मिली है, लेकिन वे अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ हो. उनके साथ 6 और खिलाड़ियों को भी प्रदेश सरकार ने अलग-अलग विभागों में नियुक्त करने का फैसला किया है. ये सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ा चुके हैं और अब उन्हें उनके योगदान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वार सरकारी सेवा में जगह दी जा रही है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने इन 7 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी

हाल ही में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सरकार की चयन समिति की एक बैठक हुई, जिसमें 7 खिलाड़ियों को उनके योगदान के चलते विभिन्न विभागों में नियुक्त करने की सिफारिश की गई है. इन सभी खिलाड़ियों की भर्ती सीधी चयन प्रक्रिया के तहत की गई है, जो केवल अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों पर ही लागू होती है.

खिलाड़ियों को कौन सा पद दिया गया?

1. रिंकू सिंह – भारतीय क्रिकेटर

पद – बेसिक एजुकेशन ऑफिसर
विभाग – शिक्षा विभाग

2. प्रवीण कुमार – पैरा एथलीट

पद – डिप्टी एसपी(SP)
विभाग – गृह विभाग

3. राजकुमार पाल – हॉकी खिलाड़ी

पद – डिप्टी एसपी(SP)
विभाग – गृह विभाग

4. अजीत सिंह – पैरा एथलीट

पद – जिला पंचायती राज अधिकारी
विभाग – पंचायती राज विभाग

5. सिमरन – पैरा एथलीट

पद – जिला पंचायती राज अधिकारी
विभाग – पंचायती राज विभाग

6. प्रीति पाल – पैरा एथलीट

पद – खंड विकास अधिकारी
विभाग – ग्रामीण विकास विभाग

7. किरन बालियान – एथलीट

पद – क्षेत्रीय वन अधिकारी
विभाग – वन विभाग

प्रमोशन के लिए मान्य होंगी कुछ शर्ते

उत्तर प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की नियुक्ति तो कर दी है, लेकिन संबंधित विभागो के नियमों के अनुसार खिलाड़ियों को अगले सात साल के अंदर अपने विभाग से जुड़ी सभी योग्यताएं पूरी करनी होंगी जिससे उन्हें नौकरी में आगे प्रमोशन दिया जाएगा. यदि वे ऐसा नहीं कर पाए तो वे प्रमोशन के योग्य नहीं माने जाएंगे.सरकार की ओर से नियुक्ति का कार्य शुरू कर दिया गया है,जिसके चलते रिंकू सिंह को दस्तावेज हेतू एक पत्र भी भेजा जा चुका है.

Entertainment : पाजी कभी हंस भी लिया करो, अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ का धांसू टीजर हुआ रिलीज

0

Son Of Sardaar 2 Teaser Out: अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का टीजर जारी हो गया है. फिल्म की पहली झलक देखते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पाजी कभी हंस भी लिया करो, अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ का धांसू टीजर हुआ रिलीज

सन ऑफ सरदार 2 की पहली झलक आई सामने

Son Of Sardaar 2 Teaser Out: रेड 2 से धमाल मचाने के बाद अब अजय देवगन ‘सन ऑफ सरदार 2’ से बड़े पर्दे पर कमबैक करने की तैयारी कर रहे हैं. ये फिल्म साल 2012 की ‘सन ऑफ सरदार’ की सीक्वल है. इस मूवी को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइमेंट है. इन सबके बीच मेकर्स ने फाइनली ‘सन ऑफ सरदार 2’ की पहली झलक शेयर कर दी जिसे देखने के बाद फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करे रहे हैं.

‘सन ऑफ सरदार 2’ का टीजर हुआ रिलीज?
‘सन ऑफ सरदार 2’ का टीजर बेहद दमदार है. फिल्म की पहली झलक में पूरी स्टार कास्ट दिखाई गई है साथ ही ये हिंट भी मिल गया गै ये एक्शन के साथ ही कॉमेडी का तड़का लगाएगी. टीजर में अजय देवगन एक बार फिर जस्सी रंधावा के किरदार में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म की पहली झलक में मृणाल ठाकुर पंजाबी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और नीरू बाजवा भी फिल्म में फ्रेशनेस का एलिमेंट एड कर रही हैं. टीजर के लास्ट में अजय देवगन मजाकिया अंदाज में कहते हैं पाजी कदी हंस भी लिया करो. ओवरऑल टीजर काफी जबदस्त है. जिसने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइमेंट को और बढ़ा दिया है.

वहीं अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर टीजर की क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “सरदार की एंट्री का काउंटडाउन आज से शुरू हो गया है. सरदार एंड कंपनी के मैडनेस में आपका स्वागत है. 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली है.”

‘सन ऑफ सरदार 2’ स्टार कास्ट
बता दें कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है. फिल्म में अजय देवगन ने जस्सी के किरदार में कमबैक किया है. वहीं मृणाल ठाकुर राबिया के रोल में दिखेंगी तो राजा का किरदार रवि किशन ने निभाया है. इनके अलावा संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे और नीरू बाजवा ने भी फिल्म में अहम रोल प्ले किया है.

फिल्म का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन.आर. पचीसिया और प्रवीण तलरेजा सहित एक पावरहाउस टीम द्वारा ADFFilms, Jio Studios और T-Series जैसे बैनर तले किया जा रहा है. लेखक जगदीप सिंह सिद्धू और दानिश देवगन द्वारा तैयार की गई स्क्रिप्ट के साथ, सीक्वल का मकसद जेन-जेड दर्शकों अट्रैक्ट करना है. टीज़र से ये तो पता चल गया है कि ये एक मसाला एंटरटेनर है.

SCO में किस बात से खफा हुआ भारत? जॉइंट स्टेटमेंट से इनकार, मुंह ताकते रहे ख्वाजा आसिफ, नहीं मिले राजनाथ

0

SCO Summit 2025: भारत ने एससीओ शिखर सम्मेलन में जॉइंट स्टेमेंट पर साइन करने से इनकार कर दिया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसके साथ पाकिस्तान को एक बड़ा झटका भी दिया है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन पहुंचे हैं. उन्होंने एससीओ समिट की जॉइंट स्टेटमेंट पर साइन करने से इनकार कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक भारत इस स्टेटमेंट में सीमा पार से हो रहे आतंकवाद के मुद्दे को शामिल करना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अहम बात यह भी है कि राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को एक और झटका दिया. वे पाक रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ से नहीं मिले.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव बढ़ गया था. भारत आतंक के मसले को कई बार वैश्विक मंच पर उठा चुका है. अब एक बार फिर भारत इस मसले को एससीओ समिट के जॉइंट स्टेटमेंट में शामिल करना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने समिट में पाकिस्तान और आतंकवाद के मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी.

आतंकवाद के मसले पर क्या बोले राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवाद के दोषियों, वित्तपोषकों व प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और इससे निपटने में दोहरा मापदंड नहीं अपनाया जाना चाहिए. शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के एक सम्मेलन में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कुछ देश आतंकवादियों को पनाह देने के लिए सीमा पार आतंकवाद का इस्तेमाल नीतिगत साधन के रूप में कर रहे हैं.

पहलगाम आतंकी हमले पर रक्षामंत्री ने दी प्रतिक्रिया

राजनाथ सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ”पहलगाम आतंकी हमले का तरीका भारत में लश्कर-ए-तैयबा के पिछले आतंकी हमलों जैसा था. भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. आतंकवाद से निपटने में दोहरे मानदंडों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए. एससीओ को इस खतरे से निपटने में दोहरे मानदंड अपनाने वाले देशों की आलोचना करने में संकोच नहीं करना चाहिए.”

बता दें कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया था. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव बढ़ गया था.

जम्मू: मूसलाधार बारिश से भूस्खलन, माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग बंद, अब पारंपरिक रास्ते से जा रहे श्रद्धालु

0

इस साल तीसरी बार खराब मौसम के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई है। इस बार हिमकोटि मार्ग पर 30 फीट तक मलबा जमा हो गया है। रास्ते में बड़े-बड़े पत्थर होने के कारण यात्रा रोकी गई है।

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के चलते माता वैष्णो देवी यात्रा एक बार फिर रोक दी गई है। मूसलाधार बारिश के चलते हिमकोटी ट्रैक पर भूस्खलन हुआ। इससे वैष्णो देवी यात्रा मार्ग बाधित हो गया। भूस्खलन की घटना के बाद वैष्णो देवी यात्रा का नया यात्रा मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यह इस वर्ष तीसरी बार है, जब यह मार्ग खराब मौसम की वजह से बंद हुआ है। भूस्खलन के कारण बैटरी कार, केबल कार और हेलीकॉप्टर सेवाएं भी अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।

बारिश के बाद हिमकोटी मार्ग पर करीब 30 फीट तक मलबा जमा हो गया है और बड़े-बड़े पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। हालांकि, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया है और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा को पारंपरिक पुराने मार्ग से जारी रखा गया है।

यात्रियों के लिए प्रशासन की अपील
प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि वे मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतें और सिर्फ अधिकृत मार्गों व दिशानिर्देशों का पालन करें। साथ ही श्राइन बोर्ड की टीमें और आपदा प्रबंधन बल मौके पर तैनात हैं और मलबा हटाने का कार्य तेजी से जारी है। इससे पहले भी जून महीने में दो बार भारी बारिश के कारण यही मार्ग बंद किया गया था, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा था। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि वह हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और स्थिति सामान्य होने पर सभी सेवाएं पुनः बहाल की जाएंगी।

मंगलवार को भी हुआ था भूस्खलन
माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर मंगलवार के दिन भी भूस्खलन हुआ था। रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर भूस्खलन होने से रास्ता बंद हो गया था। हालांकि, इसकी वजह से बैटरी कार सेवा बंद कर दी गई थी, जिसे थोड़े समय बाद दोबारा शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हिमकोटि मार्ग पर सत्या व्यू प्वाइंट के पास भूस्खलन हुआ था। हालांकि, इस समय तीर्थयात्रियों की आवाजाही नहीं हो रही थी। ऐसे में इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मलबा हटाने के बाद नए मार्ग पर यात्रा दोबारा शुरू हो गई। वहीं, जब तक नया मार्ग बंद था, तब तक पुराने रास्ते से यात्रा जारी रही।

गुजरात : AAP विधायक उमेश मकवाणा ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

0

गुजरात के AAP विधायक उमेश मकवाणा ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह
आम आदमी पार्टी के बोटाद के विधायक उमेश मकवाणा ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने एक पत्र जारी किया है।

गांधीनगरः आम आदमी पार्टी के बोटाद के विधायक उमेश मकवाणा ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। विधायक ने पत्र में लिखा है कि इस समय मेरी सामाजिक सेवाएं कम हो रही हैं, इसलिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं पार्टी के लिए कार्यकर्ता के तौर पर काम करता रहूंंगा। उन्होंने कहा कि विधायक पद से इस्तीफा देना है या नहीं इसका फैसला वो बोटाद की जनता से पूछ कर करेंगे।

पार्टी से की सभी पदों से मुक्त करने की मांग

उमेश मकवाणा ने पत्र लिखकर कहा कि मैं पिछले 2.5 वर्षों से आम आदमी पार्टी में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हूं। मेरी सामाजिक सेवाएं कम हो रही हैं। इसलिए मैं पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया मुझे पद से मुक्त करने की कृपा करें।

पार्टी से नाराज चल रहे हैं उमेश मकवाणा

सूत्रों के अनुसार, बोटाद से मौजूदा विधायक उमेश मकवाणा कथित तौर पर आम आदमी पार्टी से नाराज हैं। ​पार्टी सूत्रों के अनुसार, उमेश अपने साथी आप विधायकों के फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं, जिससे उनके इरादों के बारे में और अटकलें लगाई जा रही हैं। यह पहली बार नहीं है जब उनके इस्तीफे की चर्चा सामने आई है। इससे पहले भी अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन मकवाणा ने तब इन खबरों का खंडन करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। हालांकि, हाल ही में पार्टी के सभी कार्यक्रमों से उनकी अनुपस्थिति ने मतभेद की संभावना को फिर से हवा दे दी है।

 

उमेश मकवाणा 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में बोटाद सीट से चुने गए थे, उन्होंने भाजपा के घनश्याम विरानी और कांग्रेस के मनहर पटेल को हराया था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें भावनगर संसदीय सीट से लोकसभा उम्मीदवार बनाया, हालांकि वह चुनाव हार गए थे। उसके बाद से पार्टी नेतृत्व के साथ उनके रिश्ते तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। बता दें कि गुजरात में आम आदमी पार्टी के पांच विधायक हैं।

Jharkhand: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई चार बच्चों की मां, पंचायत ने सुनाया ये फैसला

0

झारखंड के साहिबगंज जिले में चार बच्चों की मां को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में ग्रामीणों ने पकड़ लिया. बास्को गांव में पंचायत ने दोनों को रस्सी से बांधकर 10 घंटे बंधक रखा और ₹3 लाख का जुर्माना लगाया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को छुड़ाया. अब तक किसी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है.

झारखंड के साहिबगंज जिले के बोरियों थाना क्षेत्र के बास्को गांव से एक विवादित मामला सामने आया है. सोमवार देर रात गांव की एक शादीशुदा महिला को ग्रामीणों ने एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है और उसके चार बच्चे हैं. महिला आदिवासी समुदाय से है.

युवक की पहचान उमेश सिंह (22) के रूप में हुई है, जो पास के वनगांवा गांव का रहने वाला है और टेम्पू चालक है. ग्रामीणों के अनुसार, दोनों को गांव में ही आपत्तिजनक हालत में देखकर लोगों ने पकड़ लिया और ग्राम प्रधान के सामने पेश किया.इसके बाद दोनों को रस्सी से बांधकर लगभग दस घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया. ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई और ऑन द स्पॉट फैसला करते हुए ₹3 लाख जुर्माने का फरमान सुनाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

महिला के पति ने बताया कि उसे पहले से शक था कि दोनों के बीच अवैध संबंध हैं. युवक के करीबियों का कहना है कि वह केवल महिला को टेम्पू से गांव छोड़ने आया था.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रामीणों से मुक्त कराकर थाने ले आई. एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि अब तक किसी पक्ष ने थाने में आवेदन नहीं दिया है. पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है.

NATIONAL : नहाते हुए बनाया महिला का वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया रेप

0

अलवर के बहतूकलां थाना क्षेत्र में महिला से एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार आरोपी ने महिला के नहाते समय चुपके से उसका वीडियो बना लिया था और इसी को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार रेप कर रहा था.

राजस्थान में अलवर जिले के बहतूकलां थाना क्षेत्र में महिला से एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने पर आरोपी को गिरफ्तार किया है. मालूम हुआ कि आरोपी ने महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया था. वह उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक उसे ब्लैकमेल करता रहा और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा.

अब एक साल बाद 14 जून को बहतूकलां थाने में ये मामला दर्ज हुआ तो बड़ा खुलासा हुआ. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने अडोली गांव निवासी आरोपी अशोक गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है. थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि अशोक ने महिला के नहाते समय उसके अश्लील वीडियो बना लिए थे. इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वो लगातार एक साल तक उसका बलात्कार करता रहा.

उन्होंने बताया रि 10 दिन पहले 12 जून को आरोपी महिला के घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. इस बार महिला ने शोर मचा दिया. इस पर महिला के परिजन जाग गए. परिजनों को देखकर आरोपी मौके से भागने लगा. लेकिन पीड़िता के जेठ व अन्य परिजनों ने आरोपी अशोक को पकड़ लिया.लेकिन अशोक महिला के जेठ के सिर को फोड़ कर फरार हो गया.

पीड़िता परिजनों के साथ बहतूकलां देवी धौलागढ़ थाना पहुंची और मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू की. गांव जटवाड़ा के समीप मुखबिर की सूचना पर आरोपी अशोक गुर्जर को गिरफ्तार भी कर लिया गया. पुलिस ने अशोक को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है और न्यायालय में उसके बयान भी दर्ज करवाए गए हैं. आरोपी के मोबाइल फोन से पुलिस को महिला के अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं.

NATIONAL : ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग हुई बंद, गंगा का जलस्तर बढ़ने पर लिया गया फैसला

0

ऋषिकेश में गंगा नदी में ‘रिवर राफ्टिंग’ पूरे देश में राफ्टिंग प्रेमियों की पहली पसंद मानी जाती है और इसके लिए सप्ताहांत में भारी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं.उत्तराखंड के ऋषिकेश में अत्यधिक बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने और भारी मात्रा में गाद आने से मुनि की रेती क्षेत्र में ‘रिवर राफ्टिंग’ अस्थाई रूप से बंद कर दी गयी. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. टिहरी के जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चौहान ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए मुनि की रेती क्षेत्र में 24 जून से गंगा नदी में ‘रिवर राफ्टिंग’ को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है.

चौहान ने बताया कि अत्यधिक बारिश होने से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है और उसमें गाद की मात्रा बहुत अधिक हो गई है. उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और राहत एवं बचाव कार्यों में आने वाली परेशानियों के मद्देनजर ‘रिवर राफ्टिंग’ को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है.

मुनि की रेती में मंगलवार को गंगा नदी का जल स्तर 338 मीटर था, जो खतरे के निशान 339 मीटर के नजदीक था. ऋषिकेश में गंगा नदी में ‘रिवर राफ्टिंग’ पूरे देश में राफ्टिंग प्रेमियों की पहली पसंद मानी जाती है और इसके लिए सप्ताहांत में भारी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं. जुलाई-अगस्त में मानसून अवधि को छोड़कर ये गतिविधियां वर्ष के 10 महीने अनवरत जारी रहती हैं.

बता दें कि ऋषिकेश को रिवर राफ्टिंग राजधानी के नाम से भी जाना जाता है. यहां पर हर साल लाखों पर्यटक गंगा की लहरों पर राफ्टिंग का आनंद लेने आते हैं. हालांकि मानसून के मौसम में विशेष रूप से जून और जुलाई में भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ता है. अब उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ पिघलने के कारण गंगा का जलस्तर सामान्य से अधिक हो गया है. इसी वजह से प्रशासन ने इस स्थिति को देखते हुए राफ्टिंग पर रोक लगा दी है.

- Advertisement -