Tuesday, May 12, 2026
Home Blog Page 538

NATIONAL : जहां गिरा विमान, वहां शख्स को मिली 70 तोले सोने की ज्वेलरी, 50 हजार नकद, किया ये फैसला

0

अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद राहत बचाव कार्य में लगे लोगों में शामिल राजेश पटेल ने कहा कि उन्होंने घातक विमान दुर्घटना स्थल से लगभग 70 तोले सोने के आभूषण और समान पुलिस को सौंप दिए.अहमदाबाद में 12 जून को हुई विमान दुर्घटना के बाद राहत बचाव कार्य में लगे शुरुआती लोगों में शामिल राजेश पटेल यहां से शवों और कई घायलों को एम्बुलेंस तक छोड़ने के तुरंत बाद घटनास्थल पर वापस आए और सुलगते हुए मलबे में खोजबीन शुरू करने लगे.

57 साल के राजेश पटेल ने बताया कि उन्होंने घातक विमान दुर्घटना स्थल से लगभग 70 तोले सोने के आभूषण, 50 हजार रुपये और कुछ अमेरिकी डॉलर एकत्र किए और पुलिस को सौंप दिए. दुर्घटनास्थल से मात्र 300 मीटर की दूरी पर रहने वाले पटेल ने जब जोरदार धमाका सुना और आग का गोला आसमान में उठता देखा तो वे शहर के शाहीबाग क्षेत्र में अपने रिश्तेदार द्वारा संचालित निजी अस्पताल की एक एंबुलेंस में सवार हो गए.

निर्माण व्यवसाय से जुड़े पटेल ने बताया, ‘‘बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास परिसर में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलने पर मैं ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की उम्मीद में वहां पहुंचा. हालांकि हम पहले 15 से 20 मिनट तक घटनास्थल के करीब नहीं पहुंच सके. आग पर काबू पाने के बाद हमने बचाव कार्य शुरू किया.’’

पटेल और अन्य स्वयंसेवकों के पास कोई ‘स्ट्रेचर’ नहीं था, इसलिए उन्होंने शवों और घायलों को एंबुलेंस तक ले जाने के लिए पुरानी साड़ियों, चादरों और बोरों का इस्तेमाल किया. बचाव अभियान पूरा होने के बाद पटेल ने एअर इंडिया विमान में सवार लोगों के सामान और अन्य सामग्री को बचाने का काम शुरू कर दिया.पटेल ने बताया, ‘‘जले हुए और बिखरे पड़े 10 से 15 हैंडबैग से हमने 70 तोले सोने के आभूषण, आठ से 10 चांदी के सामान, कुछ पासपोर्ट, भगवद्गीता की एक प्रति, 50 हजार रुपये नकद और 20 डॉलर बरामद किए. हमने उन्हें बचाव अभियान की निगरानी कर रहे पुलिस के एक अधिकारी को सौंप दिया.’’

मेघाणी नगर थाने के निरीक्षक डीबी बसिया के मुताबिक, उनकी एक टीम को दुर्घटना स्थल से बरामद हर मूल्यवान वस्तु और सामान की विस्तृत सूची तैयार करने का काम सौंपा गया है. बसिया ने बताया, ‘‘सूची तैयार हो जाने के बाद हम एअर इंडिया के साथ समन्वय करेंगे और सत्यापन के बाद यात्रियों के परिजनों को कीमती सामान और अन्य सामग्री सौंपने की प्रक्रिया शुरू करेंगे. अभी तक हमारे पास सामान की कोई निश्चित संख्या या उनका मूल्य नहीं है.’’

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने 16 जून को घोषणा की थी कि विमान के मलबे से मिली हर वस्तु वापस कर दी जाएगी. मंत्री ने कहा, ‘‘वीनाबेन अघेडा के शव से बरामद चार से पांच तोला सोने के आभूषण को सावधानीपूर्वक ढूंढ़कर उनके परिवार को लौटा दिया गया. इसकी कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये थी.’’

UP : प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी बेटी का गला घोंटा, रातोरात जला दिया शव, अस्थियां यमुना में बहाई

0

बागपत जिले में ऑनर किलिंग की वारदात सामने आई है, जहां दूसरी जाति के प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती की घरवालों ने गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की.

यूपी के बागपत जिले में ऑनर किलिंग की वारदात सामने आई है, जहां दूसरी जाति के प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती की घरवालों ने गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की. हत्या का आरोप मृतक युवती के मां-बाप, भाई व फुफेरी बहन पर लगा है. पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. वहीं, मृतका के प्रेमी ने अब खुद की जान को खतरा बताया है. उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है.

दरअसल, पूरा मामला बागपत के बड़ौत कोतवाली के एक गांव का है. यहां शिवानी और अंकित के बीच कब दोस्ती इश्क में बदल गई, किसी को खबर नहीं लगी. जब घरवालों को पता चला तो दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते की बात रखी. बोले- “हमें शादी करनी है, अपनी मर्जी से जीना है.” पर अफसोस… गांव, समाज, जाति-बिरादरी के ठेकेदारों को ये प्यार हजम नहीं हुआ.

आखिर में शिवानी के घरवालों ने ही उसकी सांसें छीन लीं. आधी रात को जब सब सो रहे थे तभी पिता और बाकी परिवार जन ने गला दबाकर शिवानी को मार डाला. इतना ही नहीं उसी रात उसकी चिता भी जला दी गई और अस्थियां व राख को यमुना नदी में बहा दिया गया. इस पूरी साजिश की खबर प्रेमी अंकित तक पहुंची तो वह घबरा गया. डरते-डरते उसने डायल 112 पुलिस को फोन पर सारी सच्चाई बताई. अंकित ने बताया कि उन्होंने मेरी शिवानी को मार डाला है… और अब मेरे परिवार की और मेरी जान भी खतरे में है.

प्रेमी अंकित ने बताया कि मरने से पहले शिवानी ने एक पत्र लिखा था और अपनी जान को खतरा बताया था, जिसमें उसने पिता-भाई सहित कई लोगो का जिक्र किया था. अंकित के मुताबिक, शिवानी और उसके बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग था, लेकिन वो कश्यप और मैं प्रजापति बिरादरी से हूं, इसलिए शिवानी के घरवाले हमारे रिश्ते के खिलाफ थे. मगर शिवानी मेरे साथ ही रहना चाहती थी.

बकौल, अंकित कुमार- मैं पड़ोस की शिवानी से प्यार करता था. हम शादी करना चाहते थे. उसके परिवार वालों को पता चल गया और उन्होंने उसे मारकर जला दिया. अब मेरी जान भी खतरे में है. बुधवार की सुबह शिवानी का मोबाइल फोन बंद मिलने पर अंकित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने गांव जाकर जांच पड़ताल की तो हत्याकांड का खुलासा हुआ. पुलिस ने मृतका के पिता और मां से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या कर शव जलाने की जानकारी दी.

फिलहाल, इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि इस हत्याकांड में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. इलाके में शांति-व्यवस्था कायम है.

UP : प्रेमी के घर पर बैठी थी पत्नी तभी आ धमका पति, दांत से काटकर अलग कर दी नाक

0

हरदोई में पत्नी के अवैध संबंधों से नाराज पति ने उस पर भयंकर हमला बोल दिया. दरअसल, महिला अपने प्रेमी के घर बैठी हुई थी जब पति आ धमका और उसे समझाकर ले जाने लगा लेकिन जब वह नहीं मानी तो पति ने दांत से काटकर उसकी नाक अलग कर दी.

उत्तर प्रदेश के हरदोई में पत्नी के अवैध संबंधों से नाराज पति ने पत्नी के साथ जो किया वह डरा देने वाला है. पति ने प्रेमी के घर गई महिला की नाक अपने दांतों से काटकर अलग कर दी. दरअसल, महिला का गांव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था. महिला अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गई थी. इस दौरान जानकारी होने पर महिला का पति उसे लेने प्रेमी के घर पहुंच गया. पति ने महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन महिला के इनकार पर नाराज पति ने दांतों से उसकी नाक काट ली.

घटना के बाद महिला का प्रेमी महिला की कटी हुई नाक डिब्बी में लेकर थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के पति को गिरफ्तार किया है. साथ ही महिला को उपचार के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.

मामला जिले में थाना हरियावा के देवरिया प्रसिद्ध नगर गांव का है. यहां के रहने वाले रामखेलावन की पत्नी पूजा देवी का गांव के ही रहने वाले सुशील कुमार के साथ पिछले 10 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जा रहा है कि पत्नी के अवैध संबंधों से नाराज पति रामखेलावन पूजा देवी को उसके प्रेमी सुशील कुमार से बातचीत करने से मना करता था. पति के टोकने से नाराज पत्नी बुधवार सुबह गांव में अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंच गई. कुछ देर बाद जब पति को पता चला तो वह पीछे से पहुंच गया. पति रामखेलावन ने महिला को काफी समझाने की कोशिश की और घर चलने के लिए कहा लेकिन महिला ने वापस लौटने से मना कर दिया.

महिला के इनकार पर नाराज पति ने सबके सामने ही अपने दांतों से महिला की नाक काट ली. गंभीर हालत में महिला का प्रेमी सुशील कुमार महिला की कटी हुई नाक लेकर थाने पहुंचा. महिला को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां से उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. महिला के मुताबिक उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी, उसके दो बच्चे हैं जिनमें एक की उम्र 7 साल और दूसरे की 9 साल है. करीब 10 महीने पहले उसका गांव के ही सुशील कुमार के साथ प्रेम संबंध हो गया था. उसका पति उसे जान से मारने की धमकी देता था इसी बात से नाराज होकर वह प्रेमी के घर चली गई थी जहां पति ने पहुंचकर उसपर हमला कर दिया.

RASHIFAL : आज का पंचांग और राशिफल

19-जून-2025
वार:-गुरुवार
तिथी :-08अष्टमी11:55
पक्ष :-कृष्णपक्ष
माह:-आषाढ़
विक्रम सम्वंत:-2082
शक सम्वंत:-1947
नक्षत्र :-उतराभाद्रपद23:16
योग:-सौभाग्य26:45
करण:-कौलव11:55
चन्द्रमा:-मीन
सूर्योदय:-05:37
सूर्यास्त:-19:27
दिशाशूल:-दक्षिण
निवारण उपाय:-दही का सेवन
ऋतु:-ग्रीष्म वर्षा ऋतु
गुलीक काल:-09:06से10:47
राहूकाल:-14:10से15:51
अभीजित:-12:01से12:55
पंचक,
मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको नई ऊर्जा मिलेगी और जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आज आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम में सफलता मिलेगी। प्रियजन के साथ अच्छा समय बीतेगा। अनचाहे ख़यालों को दिमाग़ पर कब्ज़ा न करने दें। आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। वस्त्रों और अन्य चीजों पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।
वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को लेकर अपने साथियों से बातचीत करनी होगी। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आप प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। आपको कुछ आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं।
मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपने रूटीन को बेहतर बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छी नीतियों को अपनाना होगा और अपनी जिम्मेदारियां पर आप पूरा ध्यान देंगे। आज का दिन अच्छा है, बस अपने वित्तीय और व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देना जरूरी है।
कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-कार्यों में पूरा समय व्यस्त रहने वाले हैं। प्रतिबद्धता, काम पर ध्यान क्रेंद्रित करना और कड़ी मेहनत आपको सफलता दिलाएंगे। पुरानी घटनाओं को लेकर मन में भावुकता आ सकती है। आपको अपने व्यवहार में बहुत सावधानी रखनी होगी। जरा-सी गलती के कारण कुछ खास लोग आपसे नाराज भी हो सकते हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। किसी के भरोसे रहना आप के अंदर निराशा पैदा करेगा।
सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-आज का दिन आपके लिए अपना काम पर फोकस बनाए रखने और अपना काम ईमानदारी से करने का हैं। घर की साज-सज्जा में कुछ परिवर्तन करेंगे। व्यावसायिक ओर कार्यक्षेत्र की सफलताएं आपको मिलने वाली हैं। आप अपने किसी खास की नकारात्मक बातों से परेशान हो सकते हैं। कोई पारिवारिक मसला चल रहा है तो वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में सुलझाने से संबंध अच्छे हो सकते हैं।
कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है । आज जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से बात होगी। लापरवाही और आलस अपने ऊपर हावी न होने दे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।
तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आज के दिन आपके लिए कुछ विशेष रहेगा। अचानक आपको धन प्राप्त होगा। कामकाज से जुड़ा मानसिक तनाव शारीरिक कष्ट का कारण बन सकता है। अपने आपको तनावमुक्त रखेंगे तो दिन सेहतमंद ही गुजरेगा। मन में उत्साह एवं सकारात्‍मकता के कारण सभी कार्य बनेंगे। निजी संबंधों को प्रेम से सींचें। आने वाले समय में आपको घूमने करने का प्लान करना चाहिए। सिर दर्द की शिकायत रह सकती है। अनावश्यक खानपान से परहेज रखें।
वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर फाइनेंस पर चर्चा कर सकते हैं और अपने भविष्य के लिए अपने धन की योजना बना सकते हैं। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक परेशानियां आज के दिन काफी हद तक कम होंगी। संतान की तरफ से चिंता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते आयेंगी। शत्रुओ से सावधान रहें। आपके कार्यों की तारीफ होगी आपको पुरस्कार मिल सकता है।
धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।
मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी।
कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होगी और अपनों से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।
मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-भाग्य का आपको अच्छा साथ मिलेगा। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण काम के संपन्न होने से राहत की स्थिति रहेगी। घर और व्यवसाय में सामंजस्य बनाकर रखने से सभी स्थितियां अनुकूल रहेंगे। किसी के भरोसे रहना आप के अंदर निराशा पैदा करेगा। आर्थिक स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। किसी भी विषय पर तर्क-वितर्क अपने स्तर के व्यक्ति से ही करें।
आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

 

NATIONAL : ‘कातिल ने तकिए से पापा का मुंह दबाया, मम्मी देखती रही…’अलवर के वीरू हत्याकांड में मासूम बेटे ने बताई हत्या की कहानी

0

राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद राजस्थान के वीरू जाटव हत्याकांड पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. वीरू की पत्नी अनीता राज के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ 7 जून की रात को वीरों की हत्या कर दी थी. उस रात का काला सच वीरू और अनीता के 10 साल के बेटे ने आजतक को बताया.

अलवर की खेड़ली का वीरू हत्याकांड अब देश में चर्चा का विषय बन गया है. इस मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने वीरू की पत्नी अनीता राज, उसके प्रेमी काशी प्रजापत और उसके साथ ही बृजेश जाटव को गिरफ्तार किया था. तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. वहीं, इस मामले में अब वीरू और अनीता के 10 साल के बेटे ने कैमरे पर उस रात का पूरा सच बताया है.

बेटे के अनुसार पापा रात को घर पर आए तो उन्होंने फोन चार्ज में लगाने के लिए कहा. जिसके बाद मैंने उनका फोन चार्ज में लगा दिया और फिर टीवी देखने लगा. लेकिन मां अनीता ने जबरदस्ती सुला दिया. मां ने कहा कि सुबह तू उठता नहीं है. हालांकि, सोते समय अचानक से लोगों की बातचीत और पलंग की आवाज से मेरी नींद खुल गई. इसके बाद मैंने देखा कि कातिल पापा का मुंह दबा रहे थे. जबकि मां खड़ी होकर देख रही थी.

तकिए से मुंह दबाने के बाद कपड़े के साफी से पापा का गला भी कस दिया गया. जिससे उनकी मौत हो गई. इसके बाद कातिल ने उनके गले और चेहरे पर घूंसे से मारा भी. घटना को अंजाम देने के बाद कातिल मौके से चले गए. 10 साल के मासूम बेटे ने बताया कि वो छुपकर पूरी वारदात को देख रहा था.

उसने कहा कि जब भी उसके पिता खेड़ली से बाहर जाते थे, तो उसकी मां का प्रेमी काशी घर पर आता था और घर पर ही रहता था. उसने कहा कि उसको अपने पिता की याद आ रही है और वो पुलिस से आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करता है. आपको बता दें कि अनीता का बेटा अभी वीरू की दूसरी पत्नी के पास उनके घर पर है. बेटे ने कहा कि वो लोग उसका अच्छे से ध्यान रखते हैं.

NATIONAL : प्लेन हादसे में बचे विश्वास कुमार ने भाई की अर्थी को दिया कंधा, बिलख-बिलख कर रोते रहे

0

अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट क्रैश में बचे एकमात्र यात्री विश्वास ने आज अपने भाई अजय के अंतिम संस्कार में भाग लिया. परिवार के मना करने के बावजूद विश्वास दिव पहुंचे और भाई को अंतिम विदाई दी. दोनों भाई फिशिंग व्यवसाय से जुड़े थे और हर साल कुछ महीने दीव तथा बाकी समय लंदन में बिताते थे.

अहमदाबाद से लंदन जा रही प्लेन क्रैश में बचे एकमात्र यात्री रमेश विश्वास कुमार ने आज (बुधवार) को अपने भाई अजय को अंतिम विदाई दी. यह हादसा 12 जून को हुआ था, जिसमें सभी यात्रियों की मौत हो गई थी. विश्वास ही इकलौते थे जो इस हादसे में जीवित बचे.अजय का अंतिम संस्कार आज (बुधवार) उनके पैतृक गांव दिव में किया गया. विश्वास को मंगलवार शाम अहमदाबाद के सिविल अस्पताल से छुट्टी मिली थी, जिसके बाद वह सीधे दिव पहुंचे. परिवार के मना करने के बावजूद उन्होंने अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया और भाई को श्रद्धांजलि दी.

विश्वास और अजय दोनों दीव में फिशिंग व्यवसाय से जुड़े थे. वो साल में सात-आठ महीने दीव में रहते थे और तीन-चार महीने लंदन में बिताते थे. दोनों भाई शादीशुदा थे, विश्वास का एक चार साल का बेटा है, जबकि अजय की दो बेटियां बीमारी के चलते शिशु अवस्था में लंदन में ही चल बसी थीं.विश्वास के पिता रमेशभाई और मां जयाबेन करीब 25 साल पहले लंदन चले गए थे और वहीं बस गए. उनके दो और बेटे सनी और नयन भी अपनी पत्नियों के साथ लंदन में रहते हैं.

इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है. विश्वास ने भाई की अंतिम यात्रा में शामिल होकर भावनात्मक विदाई दी और परिवार को मजबूत सहारा बनने का संकल्प जताया.

LUCKNOW : बेटे ने पिता संग मिलकर मां के प्रेमी को मार डाला, गड़ासे और चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; मृतक भी था शादीशुदा

0

मीरा कई साल पहले अपने पति और बेटे को छोड़ चुकी है. वह काफी समय से 35 वर्षीय संजय के साथ लखनऊ के मुंशीपुलिया स्थित एक किराए के मकान में रह रही थी. इस रिश्ते को लेकर मीरा का पति सुनील और बेटा दिव्यांश बेहद खफा थे. ऐसे में मौका पाकर 15 जून की रात दोनों ने संजय को मौत के घाट उतार दिया.

लखनऊ के रहीमाबाद स्थित मवई कला गांव में हुई एक शख्स की हत्या के मामले में पुलिस ने एक पिता-पुत्र की जोड़ी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, मृतक संजय का अवैध संबंध मीरा नाम की महिला से था, जो हत्यारोपी सुनील की पत्नी और दिव्यांश की मां है. इसी खुन्नस में सुनील और दिव्यांश ने मिलकर संजय को गड़ासे और चाकू से गोदकर बेरहमी से मार डाला.

दरअसल, मीरा कई साल पहले अपने पति और बेटे को छोड़ चुकी है. वह काफी समय से 35 वर्षीय संजय के साथ लखनऊ के मुंशीपुलिया स्थित एक किराए के मकान में रह रही थी. इस रिश्ते को लेकर सुनील और दिव्यांश बेहद खफा थे. ऐसे में मौका पाकर 15 जून की रात दोनों ने संजय को मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस का दावा है कि समाज में बदनामी के चलते पिता-पुत्र की जोड़ी ने संजय की हत्या की साजिश रची. घटना वाली रात वे पल्सर बाइक पर सवार होकर संजय के घर पहुंचे थे. बाइक खड़ी करने के बाद दोनों दरवाजा खटखटाकर अंदर घुसे और गड़ासे और चाकू से संजय पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. संजय जान बचाने के लिए भागा और करीब 50 मीटर दूर जाने के बाद एक नाले में कूद गया. लेकिन हत्यारे वहां भी पहुंच गए और तब तक उसपर वार किया जब तक कि उसने दम नहीं तोड़ दिया.

बताया जा रहा है कि मृतक संजय खुद भी शादीशुदा था. उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें- 10 वर्षीय अजीत, 8 वर्षीय अनुराग और 6 वर्षीय अतुल शामिल हैं. मगर मीरा के साथ अवैध संबंधों के चलते उसने पत्नी व बच्चों को छोड़ दिया था. पत्नी उसको छोड़कर मायके चली गई थी. फिलहाल, लखनऊ की रहीमाबाद पुलिस ने हत्यारोपी सुनील और उसके बेटे दिव्यांश को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, गड़ासा और बाइक बरामद की गई है. मामले में डीसीपी ग्रामीण का कहना है कि अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच-पड़ताल चल रही है.

NATIONAL : चाय में नशा देकर डॉक्टर दंपति को किया बेहोश, फिर नौकर ने घर में की जमकर लूट, सीसीटीवी का DVR भी लेकर हुआ फरार

0

हरियाणा के जगाधरी में एक डॉक्टर दंपति को उनके रसोइए ने चाय में नशा देकर बेहोश कर दिया और घर से कीमती सामान समेत CCTV का डीवीआर भी लेकर फरार हो गया. घटना तब सामने आई जब डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे. फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

हरियाणा के जगाधरी में सोमवार सुबह डॉक्टर दंपती के साथ धोखाधड़ी और लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई. सभरवाल अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन सभरवाल और उनकी पत्नी डॉ. पूनम सभरवाल को उनके रसोइए ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया फिर घर से कीमती सामान और CCTV का डीवीआर लेकर फरार हो गया.

यह घटना तब उजागर हुई जब दोनों डॉक्टर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचे और फोन कॉल का जवाब भी नहीं दिया. अस्पताल स्टाफ जब उनके घर पहुंचा, तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद दोनों बेसुध हालत में मिले. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां ICU में भर्ती किया गया. दोनों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है.

पुलिस की शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह एक सोची-समझी साजिश थी. आरोपी नौकर घर की गतिविधियों, दिनचर्या और सुरक्षा सिस्टम की जानकारी रखता था. वह DVR मशीन भी साथ ले गया ताकि CCTV फुटेज न मिल सके.घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और इस बात की जांच भी की जा रही है कि कहीं वह किसी और के साथ मिलकर वारदात को अंजाम तो नहीं दे गया.

ENTERTAINMENT : महंगे तलाक और कर्ज में फंसे थे ‘हाउसफुल 5’ के डायरेक्टर, शाहरुख की इस सलाह ने किया मोटिवेट

0

हाउसफुल-5 डायरेक्टर तरुण मनसुखानी अपनी सफल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. लेकिन वो एक समय ऐसे दौर से गुजरे हैं, जहां वह पाई-पाई को मोहताज भी हुए. हालात इतने बिगड़े की कर्जे में भी डूब गए. हाल ही में डायरेक्टर ने इसे लेकर बात की है.

फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कहा जाता है कि चकाचौंध भरी दुनिया बाहर से जितनी रंगीन दिखती है, अंदर से उतनी ही बदसूरत भी है. पर्दे के पीछे की सच्चाई जब सामने आती है तो सभी हैरान हो जाते है. ऐसा ही कुछ एक्सपीरियंस जाने-माने डायरेक्टर तरुण मनसुखानी (Tarun Mansukhani) ने शेयर किया है, जिसने न सिर्फ उनके फिल्मी करियर को प्रभावित किया बल्कि आर्थिक रूप से भी उनको तोड़ कर रख दिया.

डायरेक्टर तरुण मनसुखानी अपनी सफल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.लेकिन वो एक समय ऐसे दौर से गुजरे हैं, जहां वह पाई-पाई को मोहताज भी हुए. हालात इतने बिगड़े की कर्जे में भी डूब गए. हाल ही में डायरेक्टर ने इसे लेकर बात की है.

जस्ट टू फिल्मी को दिए अपने इंटरव्यू में तरुण ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने आखिर 10 साल का ब्रेक क्यों लिया था. उन्होंने कहा – जिंदगी में बहुत कुछ हुआ. मैंने तलाक लिया, जो सुखद नहीं था. यह मेरे लिए एक महंगा अनुभव था, और जीवन ने अपने आप ही करवट ली. मैं फिल्म बनाने की मानसिक स्थिति में नहीं था. उस समय मुझे जो पता था वह यह था कि मैं कर्ज में डूबा हुआ था, और मुझे इसे सुलझाने की जरूरत थी. मैं सिर्फ पैसे कमाने के लिए फिल्म नहीं बनाना चाहता था, क्योंकि अगर ऐसे फिल्म बनाता तो वो काम में भी दिखाई देता.

बता दें कि तरुण ने 2014 में करुणा के साथ अपनी नौ साल पुरानी शादी खत्म कर दी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक 2011 में उनके रिश्ते में मुश्किलें आने लगीं, जिसके चलते 2012 से वे अलग रह रहे थे. दोस्तों और परिवार के लोगों द्वारा सुलह की कोशिशों के बावजूद, उनके मतभेद सुलझने लायक नहीं रहे.

दोस्ताना के हिट होने के बाद तरुण 2019 में वापस आए और धर्मा प्रोडक्शन की ‘ड्राइव’ का निर्देशन किया. जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म की खराब डबिंग और एक्टिंग के लिए काफी आलोचना हुई. कथित तौर पर, करण जौहर भी फिल्म से खुश नहीं थे, यही वजह है कि इसे सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया और सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया.

तरुण ने कहा कि मैं अपनी फिल्म ‘ड्राइव’ के साथ खड़ा हूं. क्योंकि शाहरुख खान सर ने एक बार कहा था ‘आपके करियर में कई हिट फिल्में आएंगी. जो फिल्म वास्तव में सफल नहीं होती, वही आपकी पसंदीदा बन जाती है, क्योंकि आखिरकार वह आपके घर में सबसे कमजोर होती है और आप उसे अपने पास रखना चाहते हैं और उसे पूरा समर्थन देना चाहते हैं.’

बता दें कि तरुण मनसुखानी ने हाउसफुल-5 से कमबैक किया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं, ने दुनिया भर में ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

NATIONAL : दिल्ली में लॉ की स्टूडेंट ने बनाया मेड गैंग, प्लेसमेंट एजेंसी से फ्रेंड को मेड बनवाकर भेजा एक घर में, 30 लाख लेकर फरार

0

दिल्ली में एक वकालत की पढ़ाई करने वाली स्टूडेंट्स और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है. लॉ स्टूडेंट्स ने अपनी फ्रेंड को एक घर में घरेलू सहायिका (मेड) के तौर पर रखकर चोरी की साजिश रची और 30 लाख रुपये चोरी कर लिए.

दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां वकालत की पढ़ाई कर रही एक स्टूडेंट्स ने अपनी फ्रेंड को घरेलू सहायिका (मेड) के तौर पर रखकर चोरी की साजिश रची. जिसके बाद मॉडल टाउन में एक घर में काम करने के दो दिन बाद ही उसकी फ्रेंड 30 लाख रुपये लेकर फरार हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

अधिकारी ने बताया कि चोरी की योजना बनाने वाली रजनी (27) समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने बताया कि पकड़ से बचने के लिए उसकी फ्रेंड शिल्पी (19) ने ‘तनवीर कौर’ नाम का जाली पहचान पत्र इस्तेमाल किया और एक मेड एजेंसी के जरिए खुद को लिव-इन नौकरानी के तौर पर काम पर रख लिया. घटना 12 जून को तब प्रकाश में आई जब घर में चोरी की एक पीसीआर कॉल आई.

डीसीपी ने बताया कि शिकायतकर्ता डॉ. अनिल रहेजा ने पुलिस को बताया कि उनकी नई नौकरानी और उसके फ्रेंड उनके घर से 30 लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए हैं. जिसके बाद मामले में बीएनएस की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई. ऐसे में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के जरिए टीम आरोपियों तक पहुंची और उन्हें मेरठ से बरामद कर लिया.

छापेमारी बाद नौकरानी के रूप में मौजूद शिल्पी और कथित मास्टरमाइंड रजनी को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी ने बताया कि रजनी, जो वर्तमान में वकालत की पढ़ाई कर रही है. रजनी ने ही शिल्पी और एक अन्य साथी नेहा सामल्टी (25) के साथ मिलकर पूरे अपराध की योजना बनाई थी. जिसे बाद में सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने शिल्पी के कब्जे से 10.07 लाख रुपये नकद, एक खाली मोबाइल फोन बॉक्स और मोबाइल एक्सेसरीज बरामद की है. रजनी के कब्जे से 12.5 लाख रुपये नकद और चोरी का मोबाइल फोन जब्त किया गया है. ऐसे में खुलासे के आधार पर नेहा को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 50000 रुपये नकद और अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया.

- Advertisement -

News of the Day