Friday, June 26, 2026
Home Blog Page 1266

वक्फ संशोधन बिल पर JPC बैठक में जोरदार हंगामा, 10 विपक्षी सांसद सस्पेंड

0

वक्फ संशोधन विधेयक ( Waqf Amendment Bill) पर संसदीय पैनल के सभी विपक्षी सदस्यों को शुक्रवार को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। इस दौरान लगातार विरोध प्रदर्शन और अध्यक्ष जगदंबिका पाल पर कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप लगे। निलंबित सदस्यों में कल्याण बनर्जी, मोहम्मद जावेद, ए राजा, असदुद्दीन ओवैसी, नसीर हुसैन, मोहिबुल्लाह, मोहम्मद अब्दुल्ला, अरविंद सावंत, नदीम-उल हक, इमरान मसूद शामिल हैं।

निशिकांत दुबे ने पेश किया निलंबन का प्रस्ताव
भाजपा सदस्य निशिकांत दुबे ने विपक्षी सदस्यों को निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे समिति ने स्वीकार कर लिया। भाजपा सदस्य अपराजिता सारंगी ने दावा किया कि विपक्षी सदस्यों का आचरण “घृणित” था, क्योंकि वे बैठक के दौरान लगातार हंगामा कर रहे थे और पाल के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे।

हंगामे के साथ शुरू हुई बैठक
संसदीय समिति की बैठक हंगामे के साथ शुरू हुई। विपक्षी सदस्यों ने दावा किया कि उन्हें मसौदा कानून में प्रस्तावित बदलावों का अध्ययन करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जा रहा है। कश्मीर के धार्मिक प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक को बुलाने से पहले समिति के सदस्यों ने आपस में चर्चा की, जो विपक्षी नेताओं द्वारा यह दावा करने के साथ ही तूफ़ानी हो गई कि भाजपा दिल्ली चुनावों को ध्यान में रखते हुए वक्फ संशोधन विधेयक पर रिपोर्ट को शीघ्र स्वीकार करने पर जोर दे रही है।

 

समिति की कार्यवाही तमाशा बनी – कल्याण बनर्जी
बैठक के दौरान तीखी बहस के कारण कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी। मीरवाइज के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल समिति के दोबारा बैठक में शामिल होने के बाद उसके समक्ष पेश हुआ। तृणमूल सदस्य कल्याण बनर्जी और कांग्रेस सदस्य नसीर हुसैन बैठक से बाहर निकल गए और संवाददाताओं से कहा कि समिति की कार्यवाही एक “तमाशा” बन गई है। उन्होंने मांग की कि प्रस्तावित संशोधनों की खंड-दर-खंड जांच के लिए 27 जनवरी को निर्धारित बैठक को 30 जनवरी या 31 जनवरी तक के लिए टाल दिया जाए।

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा लोकसभा में पेश किए जाने के बाद 8 अगस्त, 2024 को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजा गया था। विधेयक का उद्देश्य वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन करना है, ताकि वक्फ संपत्तियों के विनियमन और प्रबंधन में आने वाली समस्याओं और चुनौतियों का समाधान किया जा सके।

Ludhiana: सब्जी की रेहड़ी लगाकर खड़े युवक पर जानलेवा हमला, शोर मचाने पर…

0

सब्जी की रेहड़ी लगाकर खड़े युवक पर लूट की नीयत से 4 युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर भाग रहे 2 हमलावरों को आसपास के लोगों की मदद से दबोच लिया,जबकि 2 फरार होने में कामयाब हो गए। थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जांच अधिकारी रविंदर कुमार के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल और प्रिंस और 2 अज्ञात फरार के रुप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में शिवम निवासी प्रीत नगर ने बताया कि गत 23 जनवरी को अपने चाचा व उसके बेटे विजय के साथ अपनी सब्जी की रेहड़ी पर दुगरी इलाके में मौजूद था। तभी उक्त आरोपी बाइक पर आए। जिन्होनें लूट की नीयत से उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर फरार हो रहे 2 आरोपियों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।

Bangalore: पत्नी ने नहीं खोला दरवाजा तो पति ने खुद को लगा ली आग

0

बेंगलुरु में पारिवारिक कलह के कारण कैब चालक ने अपनी पत्नी के घर के बाहर केरोसिन छिड़क कर कथित रूप से खुद पर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान तुमकुरु निवासी मंजूनाथ (39) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना बृहस्पतिवार रात ज्ञानभारती थाना क्षेत्र अंतर्गत एक इलाके में हुई।

तलाक के पक्ष में नहीं था शख्स

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि मंजूनाथ और उनकी पत्नी नयना राज के बीच विवाद था, जिसके कारण वे 2023 से अलग रह रहे थे। नयना मेकअप आर्टिस्ट है और उसने अदालत में मामला दायर किया था। हालांकि, मंजूनाथ तलाक के पक्ष में नहीं था और वह नियमित रूप से पत्नी के आवासीय ‘अपार्टमेंट’ में आता था। मंजूनाथ पत्नी से निवेदन करता था कि वह उसके साथ शांति से रहेगा और जब भी वह पत्नी के पास आता तो उसे इस बात के लिए मनाने का प्रयास करता था कि वह तलाक न दे।

पुलिस का बयान 
पश्चिम बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त एस गिरीश ने बताया कि मंजूनाथ बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी के घर गया लेकिन उसने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर वह रात 11 बजे उसके घर फिर से लौटा और कथित तौर पर केरोसिन डालकर उसने खुद को आग लगा ली, जिससे पत्नी के ‘अपार्टमेंट’ के सामने ही उसकी मौत हो गई।

2016 में की थी शादी 
पुलिस के मुताबिक, मंजूनाथ नयना से प्रेम करता था और परिवार की मर्जी के खिलाफ 2016 में उसने धर्मस्थल पर उससे शादी कर ली थी। तब से वे विमलेश्वर कृपा, ज्ञानभारती एनजीईएफ लेआउट में रह रहे थे। उनका नौ वर्ष का एक बेटा भी है जो चौथी कक्षा में पढ़ता है। पुलिस ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Budget 2025: अब हफ्ते में 4 दिन करना होगा काम, 3 दिन मिलेगी छुट्टी!

0

नए लेबर कोड लागू होने पर कर्मचारियों के काम के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 घंटे किए जा सकते हैं। हालांकि, हफ्ते में कुल कार्य घंटों की सीमा 48 घंटे होगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2025 में लेबर कोड्स को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की घोषणा कर सकती हैं। सरकार का लक्ष्य देश के श्रम कानूनों को सरल और प्रभावी बनाना है, जिससे कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों को लाभ पहुंचे। नए लेबर कोड्स के तहत कर्मचारियों के काम के घंटे बढ़ेंगे, साथ ही हफ्ते में चार दिन काम करने और तीन दिन आराम का विकल्प मिलेगा।

 

तीन चरणों में होगा लागू

नए लेबर कोड्स को तीन चरणों में लागू किया जाएगा ताकि छोटे और बड़े कारोबार नई नीतियों के अनुरूप तैयारी कर सकें।

  1. पहला चरण: 500 से अधिक कर्मचारियों वाली बड़ी कंपनियों पर लागू होगा।
  2. दूसरा चरण: 100-500 कर्मचारियों वाली मझोली कंपनियों पर।
  3. तीसरा चरण: 100 से कम कर्मचारियों वाली छोटी कंपनियों पर।

MSME सेक्टर, जो भारत के उद्योग का 85% से अधिक हिस्सा है, को इन कोड्स को अपनाने के लिए लगभग दो साल का समय मिलेगा।

मार्च 2025 तक तैयार होगा ड्राफ्ट

लेबर मंत्रालय पश्चिम बंगाल और दिल्ली जैसे राज्यों के साथ मिलकर ड्राफ्ट तैयार कर रहा है। पहले चरण में कोड ऑन वेजेस और सोशल सिक्योरिटी कोड लागू किया जाएगा। उम्मीद है कि मार्च 2025 तक सभी राज्यों के साथ ड्राफ्ट नियम अंतिम रूप ले लेंगे।

क्या हैं लेबर कोड्स?

29 केंद्रीय श्रम कानूनों को चार लेबर कोड्स में समाहित किया गया है:

  1. कोड ऑन वेजेस
  2. सोशल सिक्योरिटी कोड
  3. इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड
  4. ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन कोड

इनका उद्देश्य:

  • कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा मजबूत करना।
  • नियोक्ताओं के लिए प्रक्रियाओं को आसान बनाना।
हफ्ते में चार दिन काम, तीन दिन आराम

लेबर कोड्स के तहत हफ्ते में चार दिन काम और तीन दिन आराम की नीति शामिल हो सकती है। हालांकि, चार दिन काम करने पर काम के घंटे बढ़कर 12 घंटे हो जाएंगे।

प्रॉविडेंट फंड में बढ़ेगा योगदान
  • पीएफ कटौती बढ़ने से कर्मचारियों के रिटायरमेंट फंड में इजाफा होगा।
  • हालांकि, टेक-होम सैलरी (महीने की सैलरी) कम हो सकती है।
कर्मचारियों और नियोक्ताओं पर असर
  1. कर्मचारियों को लंबी अवधि में बेहतर सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।
  2. कंपनियों को श्रम कानूनों का पालन करना अधिक सरल होगा।
  3. वर्क-लाइफ बैलेंस में सुधार होगा, जिससे उत्पादकता बढ़ सकती है

महाराष्ट्र: भंडारा जिले की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, 5 लोगों के मारे जाने की आशंका

नागपुर के पास स्थित आयुध निर्माणी में आज सुबह हुए धमाके में आधा दर्जन मजदूरों के मारे जाने की आशंका है। महाराष्ट्र के भंडारा जिले की इस फैक्ट्री में विस्फोट इतना भीषण था कि इसकी गूंज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। बचाव और चिकित्सा दल घटना स्थल पर पहुंचकर जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

धमाका इतना भीषण था कि इसकी गूंज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। घटना के बाद एक वीडियो में फैक्ट्री से घना धुआं उठता हुआ नजर आया।

अधिकारियों ने बयान जारी कर कहा, “आज सुबह भंडारा आयुध निर्माणी में एक विस्फोट की घटना हुई है। बचाव और चिकित्सा दल मौके पर तैनात हैं, और बचाव कार्य जारी है।”

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे हुआ। घटना में कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। विस्फोट इतना भीषण था कि लोहे के बड़े-बड़े टुकड़े दूर तक जा गिरे।

पंजाब में सरेआम चल रहा जिम्मफरोशी का धंधा! झाड़ियों में ले जाकर…

0

पंजाब की जवानी चिट्टे ने पहले ही निगल ली है और बाकी रहती कसर एड्स के प्रकोप ने पूरी कर दी है जिस से युवकों में नसलकुशी होगी क्योंकि लुधियाना जगराओं नैशनल हाईवे पर बद्दोवाल से गहोर ओर मंडियानी से ढॅट खुल्ले आसमान के नीचे शरेआम जिस्मफिरोशी का धंधा जोरा पर है।

सुबह धूप में खिलते कपास की तरह ही जिस्मफिरोशी करने का धंधा करने वाली महिलाए जी टी रोड़ के किनारे के साथ बनी झाड़ियों के पास आकर अपनी दुकानदारी खोल लेती है और गाहको को भरमाती है और अपना शिकार बनाती है। इनके शिकार खासकर मूंछ फुट युवक, स्कूलों, कालेजों के विधार्थी, प्रवासी मजदूर और खासकर ड्राईवर बनते है। बड़ी सस्ती कीमत मात्र 200 रूपए में होती है शुरूआत के नाम पर यह महिलाए अपने गाहको को अपने जाल में फसाकर जी टी रोड़ के किनारे स्थित झाड़ीयों में ले जाती है और खुल्ले आसमान के नीचे बेखौफ बिना डर भय के यह गोरख धंधा चमका रही है। इनके जाल में फसने वाले शिकार अब एड्स का भी शिकार होगे जिससे पंजाबीयों की जवानी का विनाश होना निश्चित है।

हमारा पंजाब तों पहले ही छठे नशों के दरिया में बह रहा है ऊपर से यह जिस्मफिरोशी की आड़ में चिट्टे दिन एड्स परोस रही है।  रोजाना नैशनल हाईवे से लाल बत्तीयों वाली गाड़ीयां गुजरती है पर किसी की भी नज़र इनके ऊपर नहीं पड़ी या प्रशासन द्वारा इन्हें अनदेखा किया जा रहा है, यह भी सवालियां चिन्ह है…? साथ लगते खेतों के किसान और कई कारोबारीयों ने इनको भगाने की कोशिश की पर यह टस से मस नहीं हो रही अगर इन महिलाओं का गोरखधंधा इसी तरह चलता रहा तो भविष्य में चिट्टे के शिकार कम और एड्स से पीड़त ज्यादा मिलेंगे। इसलिए प्रशासन को इसकी तरफ विशेष ध्यान देकर इस बुरे कार्य को रोकना चाहिए ताकि युवकों की नसलकुशी पर रोक लगाई जा सके।

किसी भी कीमत पर नहीं चलने देंगे यह धंधा डी एच पी खोसा
जब इस सबंधी डी एस पी वरिन्द्र सिंह खोसा से बातचीत की गई तों उन्होंने कहा कि यह मामला मेरे ध्यान में आया है इस गोरख धंधे को किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा और जिस्म फिरोशी का धंधा करने वाली महिलाओं के विरूद्व बनती कारवाई अमल में लाई जाएगी।

सेंसेक्स में 250 अंक से ज्यादा की तेजी, निफ्टी भी 70 अंक चढ़ा

0

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 24 जनवरी को सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,770 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 70 अंक की तेजी है, ये 23,280 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में तेजी और 17 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा 0.79% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजारों में तेजी
  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.59% और कोरिया के कोस्पी में 0.86% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.85% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 23 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5,462.52 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,712.55 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 23 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.92% की तेजी के साथ 44,565 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.53% चढ़कर 6,118 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.22% की तेजी रही।
कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 23 जनवरी को सेंसेक्स 115 अंक की तेजी के साथ 76,520 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 50 अंक की बढ़त रही, ये 23,205 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिली थी। IT और ऑटो शेयर्स में बढ़त थी। वहीं FMCG और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट थी।

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और कन्या राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें बाकी राशि वालों का हाल

0

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको लाभ की योजना पर पूरा ध्यान देना होगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो ही बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रभाव बढे़गा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके पिताजी यदि काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उनकी बातों पर अमल अवश्य करें। कोई पुरस्कार मिलने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से भरा रहने वाला है। आपकी मेहनत से आपको पूरा फल मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी उनके कामों से खुश रहेंगे, जिस कारण प्रमोशन भी मिल सकता है। अपने यदि पहले किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने काम से काम मतलब रखें तो ही बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी मां की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में किसी काम को लेकर आप आगे बढ़ेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के शत्रु उन्हे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, जिन्हे आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। आपको अपने कामों को लेकर ढील नहीं देनी है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपको किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप अपने किसी मित्र को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना है। संतान को आज कोई गले से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझ सकता है और कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं, लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चो पर लगाम लगाने के बारे में सोचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। प्रेम जीवन में खटपट रहने की संभावना है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा और वाणी व व्यवहार पर आपको संयम रखें। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों से मिल बैठकर आप पारिवारिक बिजनेस को लेकर राय ले सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसमें कुछ अड़चनें आ सकती हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। यदि आपको कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपका सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को किसी परीक्षा को देने का मौका मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से यदि किसी मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी और किसी सरकारी काम में आपको सफलता मिलेगी। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में कुछ बदलाव बहुत ही सोच विचारकर करने होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके किसी मित्र की सेहत की आपको चिंता रहेगी। आप अपने घरेलू कामों को लेकर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपको घूमाने फिरने का मौका मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई रुपये पैसे से संबंधित मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह आपको मिल आसानी से मिल जाएगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। गृहस्थ जीवन में आपको साथी से कोई भी ऐसी बात नहीं करनी है, जिससे कि कोई लड़ाई झगड़ा हो। आपने यदि जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें और आप अपनी जीवनशैली को भी बेहतर करने की कोशिश में लगे रहें। परिवार के सदस्य आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। यदि किसी काम को लेकर आप अपने भाई बहनों से कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थियों को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नौकरी से संबंधित कामों को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे आपकी पदोन्नति होने की भी पूरी संभावना है। परिवार में किसी काम की शुरुआत को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। जीवनसाथी को किसी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि देरी हो गई थी, तो उनका विवाह पक्का हो सकता है। आपको अपने बिजनेस को लेकर कुछ नए बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

रेलवे की डबल डेकर ट्रेन योजना को PM मोदी की मंजूरी, यात्री और माल की ढुलाई में होगा बदलाव

0

रेल मंत्रालय ने अपने माल ढुलाई राजस्व को बढ़ाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत, रेलवे माल-सह-यात्री ट्रेनें चलाएगा, जो समय-संवेदनशील पार्सल और छोटे माल को ढोने में मदद करेंगी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि ये ट्रेनें डबल-डेकर मॉडल में होंगी, जहां माल को निचले डेक पर और यात्रियों को ऊपरी डेक पर बैठाया जाएगा। इस डिजाइन को मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन कुछ अंतिम बारीकियों पर अभी काम चल रहा है।

प्रधानमंत्री से चर्चा के बाद मिली हरी झंडी
2024 के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के साथ हुई क्षेत्रीय समीक्षा बैठक में इस परियोजना पर चर्चा की गई थी। पीएमओ ने इस नई पहल को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य छोटे कार्गो जैसे पार्सल और ई-कॉमर्स शिपमेंट को सड़क परिवहन से रेलवे द्वारा ढोने की दिशा में कदम बढ़ाना है। रेलवे मंत्रालय का उद्देश्य अपने कार्गो पोर्टफोलियो में विविधता लाना और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में प्रतिस्पर्धी बने रहना है।

माल ढुलाई राजस्व में विविधता लाने की कोशिश
रेल मंत्रालय का लक्ष्य 2030 तक 3,000 मिलियन टन माल ढुलाई करने का है। फिलहाल, भारतीय रेलवे के माल ढुलाई राजस्व का 60 प्रतिशत हिस्सा कोयला और लौह अयस्क से आता है। रेलवे के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह अन्य प्रकार के माल में भी तेजी से वृद्धि करे, ताकि वह अपने लक्ष्य को हासिल कर सके। 2023-24 में मंत्रालय ने विविध माल से 13,227 करोड़ रुपए का संशोधित लक्ष्य रखा था, जो पिछले साल से बेहतर है, लेकिन यह फरवरी 2023 के बजट अनुमान से 6.8 प्रतिशत कम है।

https://twitter.com/IndianTechGuide/status/1882327781620547900?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1882327781620547900%7Ctwgr%5E4b905bd5bba750902a35b844eb56408ad9672066%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Fpm-modi-approves-railway-s-double-decker-train-plan-2094018

 

प्रोटोटाइप और रोलआउट की प्रोसेस
रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला, माल-सह-यात्री ट्रेन के लिए प्रोटोटाइप बना रही है। प्रत्येक कोच की लागत लगभग 4 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। अब तक 10 कोच बनाए जा चुके हैं और एक पूरा रेक असेंबल किया जा रहा है। इस ट्रेन को चुनिंदा रूट पर तैनात किया जाएगा। इस पहल से मिले अनुभवों से भविष्य में इस योजना को और बड़े स्तर पर लागू करने में मदद मिलेगी। यह भारतीय रेलवे का कार्गो लाइनर की अवधारणा में पहला कदम है। इसके साथ ही मंत्रालय भारतीय डाक के साथ कूरियर व्यवसाय का बड़ा हिस्सा हासिल करने के लिए भी साझेदारी पर विचार कर रहा है।

परिचालन संबंधी चुनौतियां
हालांकि, इस योजना को लागू करने में कुछ परिचालन संबंधी चुनौतियां भी हैं। एक पूर्व वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने बताया कि पार्सल को समय पर उतारने में समस्याएं आ सकती हैं, खासकर यदि माल को खास कोचों तक सीमित किया जाता है। इससे यात्री ट्रेनों की समयबद्धता पर असर पड़ सकता है। 2023-24 में रेलवे माल ढुलाई में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और विशेषज्ञों का मानना है कि रेलवे को 2030 तक अपने माल ढुलाई लक्ष्य को पूरा करने और कच्चे माल पर निर्भरता को कम करने के लिए 10 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) हासिल करनी होगी।

पुणे में गुलियन-बैरे सिंड्रोम बीमारी का हड़कंप, हाथ-पैर सुन्न हो जाते और इम्यूनिटी खत्म

पुणे में गिलियन बैरे सिंड्रोम (GBS) के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। बुधवार (22 जनवरी) को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पुणे में 35 नए मामले सामने आए हैं, जिससे इस बीमारी से प्रभावित लोगों की कुल संख्या 59 तक पहुंच गई है। इनमें 38 पुरुष और 21 महिलाएं शामिल हैं।

GBS क्या है?

गिलियन बैरे सिंड्रोम (GBS) एक दुर्लभ और गंभीर बीमारी है, जो आमतौर पर इन्फेक्शन के बाद होती है। इसमें शरीर की इम्यून सिस्टम नसों पर हमला करती है, जिससे मांसपेशियों में कमजोरी और सुन्नपन महसूस होता है। इसके परिणामस्वरूप, प्रभावित व्यक्ति के अंगों में कमजोरी, चलने में परेशानी और यहां तक कि श्वसन संबंधी दिक्कतें भी उत्पन्न हो सकती हैं।

पुणे में GBS के बढ़ते मामले

मंगलवार को 24 संदिग्ध मामलों के सामने आने के बाद, पुणे में बुधवार को GBS के 35 नए मामलों की पुष्टि हुई। इन मामलों में से 12 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। अधिकारियों ने कहा कि 30 वर्ष की आयु वर्ग के अधिकांश मरीज इस बीमारी से प्रभावित हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने GBS के मामलों में इस अप्रत्याशित बढ़ोतरी को लेकर तुरंत कार्रवाई की है और एक रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) का गठन किया है। इस टीम में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) के वैज्ञानिक, राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और बीजे मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रमुख शामिल हैं। ये विशेषज्ञ प्रभावित इलाकों में जाकर इस समस्या की जांच कर रहे हैं।

नमूनों की जांच जारी

स्वास्थ्य विभाग ने GBS के मरीजों के मल और खून के नमूने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) को भेजे हैं, जबकि प्रभावित क्षेत्रों से पानी के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह बीमारी महामारी का रूप नहीं लेगी और न ही यह किसी बड़े स्तर पर फैलने वाली बीमारी बन सकती है।

लक्षण और उपचार

GBS के लक्षणों में मुख्य रूप से मांसपेशियों में कमजोरी, सुन्नपन, और चलने में परेशानी होती है। कुछ मामलों में सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है। हालांकि, उपचार के साथ अधिकांश लोग इस बीमारी से पूरी तरह ठीक हो जाते हैं। उपचार के लिए आमतौर पर इम्यून थेरेपी और शारीरिक उपचार की आवश्यकता होती है।

 

लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि उन्हें इस बीमारी को लेकर चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। GBS महामारी का कारण नहीं बनेगा और यदि समय पर उपचार किया जाए तो अधिकांश लोग पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं। विभागीय अधिकारी ने यह भी बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है और निगरानी तेज कर दी गई है।

पुणे में गिलियन बैरे सिंड्रोम के मामलों में वृद्धि पर स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई की है। जहां एक तरफ प्रभावित मरीजों का इलाज चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह बीमारी महामारी का रूप नहीं लेगी और जल्द ही नियंत्रण में आ जाएगी।

- Advertisement -

News of the Day