Friday, September 25, 2026
Home Blog Page 195

SPORTS : हार से दुखी हार्दिक पंड्या, GF माहिका को लगाया वीडियो कॉल, क्या हुई बात?

0

12 अप्रैल को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस टीम को हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद हार्दिक पंड्या अपनी लेडी लव माहिका शर्मा संग वीडियो कॉल पर बात करते हुए दिखाई दिए. कपल के बीच का ये क्यूट मोमेंट फैंस का दिल जीत रहा है. आपने देखा क्या?2026 में 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में धमाकेदार मुकाबला हुआ. आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराकर जीत हासिल की. इस दौरान हार्दिक पंड्या की लेडी लव माहिका शर्मा उनके साथ उनकी सबसे बड़ी सपोर्टर बनकर साथ रहीं.

माहिका शर्मा हर मैच में बॉयफ्रेंड हार्दिक को सपोर्ट करने स्टैडियम जाती हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, जब हार्दिक मैदान पर अपनी टीम को जिताने में जी-जान लगा रहे होते हैं, तब माहिका एक मां की तरह हार्दिक के बेटे अगस्त्य का ध्यान रखती हैं. उन्हें संभालती हैं. बीते दिन हुए मैच में भी माहिका बॉयफ्रेंड हार्दिक के बेटे का हाथ थामकर स्टेडियम पहुंचीं. वो अगस्त्य का ध्यान रखती नजर आईं. माहिका का ये जेस्चर फैंस का दिल जी रहा है.

मैच के बाद स्टेडियम से बाहर निकलते हुए भी माहिका के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. मैच खत्म होने के बाद हार्दिक लेडी लव माहिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इससे साफ जाहिर है कि माहिका और हार्दिक एक दूसरे के सुख-दुख के साथी बन चुके हैं. वक्त के साथ उनका रिश्ता और भी गहरा हो गया है. फैंस दोनों को मेड फॉर ईच अदर बता रहे हैं. फैंस का कहना है कि माहिका और हार्दिक को अब शादी कर लेनी चाहिए.

माहिका और हार्दिक ने जब से अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तभी से दोनों साथ नजर आते हैं. कभी दोनों को आउटिंग एन्जॉय करते हुए देखा जाता है, तो कभी वेकेशन पर रोमांटिक पल बिताते नजर आते हैं. उनकी केमिस्ट्री शानदार है. नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद हार्दिक की जिंदगी में माहिका प्यार की नई बहार लेकर आई हैं. दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट बन चुकी है.

NATIONAL : शादी में मूंछें, रिसेप्शन में क्लीनशेव…संभल SP केके बिश्नोई का न्यू लुक; IPS दुल्हन अंशिका की बहन भी छाईं

0

संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा की शादी का भव्य रिसेप्शन प्रयागराज के एक नामी होटल में संपन्न हुआ. जोधपुर में अपनी रौबदार मूंछों के लिए सुर्खियां बटोरने वाले केके बिश्नोई यहां बिल्कुल नए ‘क्लीन शेव’ लुक में नजर आए, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है.

संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा का भव्य रिसेप्शन रविवार को प्रयागराज के एक नामी होटल में आयोजित किया गया. 29 मार्च को जोधपुर में शादी के बंधन में बंधने के बाद इस आईपीएस कपल ने प्रयागराज में शानदार पार्टी दी.जोधपुर में शादी के दौरान अपनी रौबदार मूंछों के लिए चर्चा में रहे केके बिश्नोई रिसेप्शन में क्लीन शेव और डैसिंग लुक में दिखाई दिए. वहीं, लाल जोड़े में दुल्हन बनीं अंशिका वर्मा बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इस समारोह में पुलिस और प्रशासन के कई बड़े अधिकारियों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया.

जोधपुर में शादी के दिन केके बिश्नोई की मूंछें बेहद रौबदार दिखाई पड़ रही थीं, लेकिन प्रयागराज रिसेप्शन में उनका लुक पूरी तरह बदल गया. बिश्नोई की मूंछें गायब थीं और वह क्लीन शेव थे. उनका यह नया अवतार मेहमानों के बीच चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने उनके इस डैसिंग लुक की जमकर तारीफ की.

वहीं, प्रयागराज के सिविल लाइंस की रहने वाली 2021 बैच की आईपीएस अंशिका वर्मा अपने लाल जोड़े में सबका ध्यान खींच रही थीं. दोनों ही इस खास मौके पर बेहद खुश नजर आए.

इस वीआईपी रिसेप्शन में जिले के तमाम आला अधिकारियों ने शिरकत की. कमिश्नर सौम्य अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर जोगिंदर सिंह और डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जोड़े को बधाई दी. डीजीपी के पीआरओ राहुल श्रीवास्तव ने भी कपल को बुके भेंट किया. कार्यक्रम के दौरान अंशिका की छोटी बहन गुनगुन ने ‘एक दिन आप और हम यूं ही मिल जाएंगे’ फिल्मी गीत सुनाकर समां बांध दिया. पूरे होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया था और गीत-संगीत के बीच मेहमानों का स्वागत हुआ.

2018 बैच के आईपीएस केके बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले हैं, जबकि अंशिका प्रयागराज की बेटी हैं. इन दोनों की पहली मुलाकात गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी. वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अब यह रिश्ता शादी के मुकाम तक पहुंच गया है. रिसेप्शन में दोनों अफसरों ने मेहमानों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और खुशी-खुशी सभी को विदा किया. सोशल मीडिया पर इस पावर कपल की तस्वीरें और एसपी बिश्नोई का नया लुक तेजी से वायरल हो रहा है.

DELHI : दिल्ली में तेज रफ्तार कार का कहर! पिता और बेटी को मारी टक्कर, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

0

राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बेकाबू कार ने एक पिता और उसकी बेटी को टक्कर मार दी. जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे के वीडियो ने लोगों में भय पैदा कर दिया है.

राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. यह हादसा पैसिफिक मॉल के पीछे स्थित सड़क पर हुआ, जहां एक तेज़ रफ्तार और बेकाबू कार ने एक व्यक्ति और उसकी बेटी को टक्कर मार दी.मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति अपनी बेटी के साथ घर के बाहर किसी काम से निकले थे. तभी अचानक एक कार तेज़ गति से आई और दोनों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना का पूरा मंजर पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के मुताबिक दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा और चिंता दोनों देखने को मिल रही है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में अक्सर वाहन तेज़ रफ्तार से चलते हैं, जिससे इस तरह के हादसों का खतरा बना रहता है.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. प्रशासन ने भी लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की है. यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि शहर में बढ़ती लापरवाह ड्राइविंग पर कब लगाम लगेगीं?

UP : एक दुल्हन के लिए पहुंच गईं दो बारातें, पुलिस की मौजूदगी में हुआ निकाह; जानें कौन बना शौहर?

0

अमरोहा में रविवार को ‘एक फूल दो माली’ वाली कहावत सच हो गई. एक ही दुल्हन के लिए मुरादाबाद और संभल से दो अलग-अलग बारातें बैंक्वेट हॉल पहुंच गईं. तनाव बढ़ते देख पुलिस बुलानी पड़ी, जिसके बाद दुल्हन की मर्जी से संभल वाले दूल्हे के साथ निकाह पढ़ाया गया और दूसरा पक्ष वापस लौट गया.

अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के कैलसा बाईपास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को एक दुल्हन की दो बारातें पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई. मुरादाबाद निवासी पहले दूल्हे से मंगनी टूटने के बाद दुल्हन पक्ष ने संभल के दूसरे दूल्हे से उसी तारीख का रिश्ता तय कर लिया था. कार्ड बंटने और तैयारियां पूरी होने के कारण मुरादाबाद वाला दूल्हा भी बारात लेकर पहुंच गया, जिससे मौके पर तनाव और कहासुनी शुरू हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों पक्षों की बात सुनी और दुल्हन की रजामंदी के आधार पर संभल वाले दूल्हे के साथ निकाह की रस्म पूरी कराई.

पूरा मामला मुरादाबाद और संभल के दो दूल्हों के बीच फंसा था. जानकारी के मुताबिक, दुल्हन की मंगनी पहले मुरादाबाद के एक रिश्तेदार से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों परिवारों के बीच अनबन हो गई.

दुल्हन पक्ष ने इस रिश्ते को खत्म कर संभल के युवक से शादी तय कर ली. चूंकि, पुरानी तारीख के कार्ड बंट चुके थे और तैयारी पूरी थी, इसलिए मुरादाबाद का दूल्हा भी अपना हक जताते हुए बारात लेकर बैंक्वेट हॉल पहुंच गया.

एक ही समय पर दो बारातियों और दो दूल्हों को देखकर माहौल गर्मा गया. दुल्हन पक्ष ने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और तीनों पक्षों को शांत कराया. आखिरकार दुल्हन की पसंद और रजामंदी को प्राथमिकता दी गई. संभल से आए दूल्हे के साथ निकाह की रस्में सादगी से अदा की गईं और शाम को दुल्हन की रुखसती हुई. मुरादाबाद वाले दूल्हे को अपनी बारात लेकर बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा.

इतना बड़ा ड्रामा होने के बावजूद मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई. तीनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया और पुलिस की मौजूदगी में विवाद निपट गया. फिलहाल, पूरे अमरोहा नगर में इस अनोखी शादी और दो दूल्हों की चर्चा जोरों पर है। लोग इसे फिल्मी सीन की तरह देख रहे हैं, जहां अंत में पुलिस ने दखल देकर मामला शांत कराया और दुल्हन अपने तय दूल्हे के साथ विदा हुई.

Mirror Vastu: घर में ऐसे लगा है आईना? तुरंत बदलें जगह, नहीं तो आ सकती हैं मुश्किलें

मिरर वास्तु इसलिए जरूरी माना जाता है क्योंकि आईना घर की ऊर्जा को प्रभावित करता है. सही दिशा में लगा आईना सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है, जबकि गलत स्थान नकारात्मकता, तनाव और आर्थिक रुकावट ला सकता है, इसलिए इसका सही उपयोग घर की सुख-शांति बनाए रखने में मदद करता है.

घर में रखा आईना आपके घर की ऊर्जा और माहौल पर गहरा असर डालता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आईना एक ऐसा तत्व है जो ऊर्जा को आकर्षित भी करता है और उसे कई गुना बढ़ाता भी है. इसलिए अगर आईना सही दिशा और सही जगह पर लगाया जाए तो यह घर में सुख-समृद्धि, शांति और पॉजिटिव ऊर्जा लाता है. वहीं अगर इसे गलत जगह पर रखा जाए, तो यही आईना नकारात्मकता, तनाव और आर्थिक रुकावटों का कारण बन सकता है. इसलिए जरूरी है कि घर में आईना लगाते समय कुछ खास वास्तु नियमों का ध्यान रखा जाए, ताकि आपका घर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहे.

वास्तु के अनुसार आईना हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाना शुभ माना जाता है. ये दिशाएं प्राकृतिक रोशनी और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी होती हैं, जो घर के वातावरण को बेहतर बनाती हैं. घर के मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक सामने आईना लगाने से बचना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इससे घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा वापस लौट जाती है, जिससे सुख-समृद्धि पर असर पड़ सकता है.

बेड के सामने आईना लगाने से बचें

बेडरूम में आईना इस तरह लगाएं कि उसमें सोते समय आपका प्रतिबिंब न दिखे. इससे नींद प्रभावित हो सकती है.

टूटे या खराब आईने से दूर रहें

टूटा या दरार वाला आईना घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है. इसलिए ऐसे आईनों को तुरंत हटा देना ही बेहतर होता है.

आईना क्या दिखाता है, इस पर दें ध्यान

आईना हमेशा साफ-सुथरी और सकारात्मक चीजों को ही रिफ्लेक्ट करे. अगर उसमें हरियाली, रोशनी या सुंदर दृश्य दिखते हैं, तो यह घर में अच्छी ऊर्जा को और बढ़ाता है.

दो आईनों को एक-दूसरे के सामने रखने से लगातार प्रतिबिंब बनते हैं, जिससे मानसिक अस्थिरता और असहजता बढ़ सकती है. इसलिए इस तरह की व्यवस्था से बचना चाहिए.

SPORTS : ‘उनका संगीत हमेशा…’, RCB ने आशा भोसले को दी खास श्रद्धांजलि; सोशल मीडिया पर छाया पोस्ट

0

आशा भोसले के निधन पर IPL फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गहरा दुख जताया. फ्रेंचाइजी का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.सुरों की मल्लिका आशा भोसले का रविवार (12 अप्रैल) को निधन हुआ. उनके निधन से पूरे भारत में शोक की लहर दौड़ गई. खेल जगत में भी उनके निधन का शोक देखने को मिला. आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आशा भोसले को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी.

आरसीबी का पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया. तो आइए जानते हैं कि फ्रेंचाइजी ने दिग्गज सिंगर के निधन पर क्या लिखा. सबसे पहले तो फ्रेंचाइजी ने आशा भोसले की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की. कैप्शन में लिखा गया, “एक अमर आवाज. एक अमूल्य विरासत. उनका संगीत हमेशा जिंदा रहेगा. आशा भोसले जी, आपकी आत्मा को शांति मिले.”

बता दें कि आशा भोसले को शनिवार को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल ले जाया गया था. उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी थी. आशा भोसले को सीने में इंफेक्शन और थकान के चलते हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. लेकिन अगले दिन मल्टी मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया.

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया कि आशा भोसले का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा. इसके अलावा उन्होंने बताया कि फैंस उनका अंतिम दर्शन कब कर पाएंगे. कल यानी सोमवार 13 अप्रैल को 11 बजे लोग लोअर परेल स्थित उनके निवास स्थान ‘कासा ग्रांडे’ में उनका अंतिम दर्शन कर पाएंगे. इसके बाद शाम 4 बजे दादर में स्थित शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा.

आशा भोसले को उनके काम के लिए तमाम अवॉर्ड्स मिले. इन अवॉर्ड्स में- पद्म विभूषण (2008), दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (2000), राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (1981 और 1986), फिल्मफेयर पुरस्कार (1968, 1969, 1972, 1973, 1974, 1975 और 1979), फिल्मफेयर स्पेशल अवॉर्ड (1996), फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (2001), IIFA Awards (2002), नाइटिंगेल ऑफ एशिया अवॉर्ड (1987), सिंगर ऑफ द मिलेनियम (2000) और BBC लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (2002) शामिल है.

NATIONAL : हैवान मामा ने लगा दबाकर 4 साल की भांजी की हत्या की, कार के नीचे से मिला शव, रेप का भी आरोप

0

गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां देर रात एक 4 साल की मासूम बच्ची का शव एक कार के नीचे से बरामद हुआ है. इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्ची की हत्या उसके ही सगे मामा जसीम द्वारा गला दबाकर की गई है. परिजनों ने आरोपी पर बच्ची के साथ गलत काम करने का भी गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि आरोपी जसीम बच्ची के घर के पास ही रहता था. शुक्रवार (10 अप्रैल) दोपहर वह बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया था. शाम तक जब बच्ची वापस घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने जसीम से संपर्क किया. उसने यह कहकर उन्हें गुमराह कर दिया कि वह बच्ची को घर छोड़ आया है. लेकिन देर रात तक बच्ची का कोई पता नहीं चला. इसके बाद करीब 12 बजे रात को बच्ची का शव 80 फुटा रोड पर खड़ी एक कार के नीचे मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया.

गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि सड़क किनारे खड़ी एक कार के नीचे एक बच्ची का शव पड़ा है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि शव को छिपाने के इरादे से कार के नीचे फेंका गया था. बच्ची के गाल पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है.

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

SPORTS : लखनऊ ने गुजरात को दिया 165 रनों का टारगेट, प्रसिद्ध कृष्णा ने झटके 4 विकेट

0

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने हैं. गुजरात टाइटन्स ने 2022 का सीजन अपने नाम किया था. वहीं एलएसजी अब तक खिताब नहीं जीत पाई है.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-19 में आज (12 अप्रैल) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना गुजरात टाइटन्स (GT) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में लखनऊ ने गुजरात को 165 रनों का टारगेट दिया है.

मौजूदा आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खेल में निरंतरता नहीं दिखी है. गुजरात टाइटन्स को पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DC) को उसने 1 रन से मात दी थी. दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार मिली थी. फिर उसने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को पराजित किया था. लखनऊ-गुजरात मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहिए…

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 164 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में उसने मिचेल मार्श (11 रन) का विकेट खो दिया, जो कगिसो रबाडा का शिकार बने. कप्तान ऋषभ पंत (18 रन) लय में दिख रहे थे, लेकिन मोहम्मद सिराज ने उनकी इनिंग्स पर ब्रेक लगा दिया. फिर एडेन मार्करम के रूप में लखनऊ को तीसरा झटका लगा. मार्करम 30 रनों के निजी स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा को अपना विकेट दे बैठे.

प्रसिद्ध कृष्णा ने फिर आयुष बदोनी (9 रन) को भी पवेलियन भेज दिया. बदोनी के आउट होने के समय लखनऊ का स्कोर 74/4 था. निकोलस पूरन (19 रन) की खराब फॉर्म जारी रही और उन्हें भी प्रसिद्ध कृष्णा ने चलता किया. इसके बाद अब्दुल समद छठे विकेट के रूप में आउट हुए. समद (18 रन) को अशोक शर्मा ने पवेलियन रवाना किया.

पिछले मैच के हीरो मुकुल चौधरी ने भी निराश किया और सिर्फ 18 रन बना सके. फिर अशोक शर्मा ने ‘इम्पैक्ट सब; के रूप में उतरे जॉर्ज लिंडे (16 रन) को पवेलियन भेजा. लगातार विकेट्स गिरने के चलते लखनऊ सुपर जायंट्स बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी. गुजरात टाइटन्स की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने चार विकेट झटके. वहीं अशोक शर्मा को दो सफलताएं मिलीं. कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला.

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटन्स ने चार मैचों में जीत हासिल की. जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मैचों में सफलता नसीब हुई. दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन में दो मुकाबले खेले गए थे, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने नाम किया था.

लखनऊ vs गुजरात h2h
कुल मैच: 7
गुजरात ने जीते: 4
लखनऊ ने जीते: 3

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा.

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11: मिचेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव.

NATIOANL : विधवा भाभी से शादी के दबाव ने ली जान! सहारनपुर के विशाल ने मरने से पहले वीडियो में बयां किया अपना दर्द

0

सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर पर हुए 25 वर्षीय विशाल की मौत के मामले ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. विशाल का शव फांसी के फंदे से लटकता मिलने के बाद सोशल मीडिया पर उसका एक ‘सुसाइड वीडियो’ वायरल हुआ है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए दो पुलिसकर्मियों और अपने ही रिश्तेदारों को जिम्मेदार ठहराया है.

सहारनपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर पर एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला. राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया. मृतक की पहचान 25 वर्षीय विशाल के रूप में हुई, जिसकी मौत के बाद अब मामला नया मोड़ ले चुका है. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और परिजन भी गहरे सदमे में हैं.

थाना बड़गांव क्षेत्र का यह मामला है. घटना के कुछ समय बाद ही मृतक विशाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. वीडियो में युवक ने अपनी मौत की वजह बताते हुए अपने ही परिवार के कुछ लोगों और थाना बड़गांव में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए.

विशाल ने कहा कि उस पर जबरन अपनी विधवा भाभी से शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गया था. उसने आरोप लगाया कि भाभी, उसके रिश्तेदार और पुलिसकर्मी मिलकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया.

परिजनों के मुताबिक, 8 अप्रैल को विशाल का शव फ्लाईओवर पर लटका मिला था. मृतक की मां सुदेश देवी ने तहरीर में बताया कि बड़े बेटे प्रीतम सिंह की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग विशाल पर उसकी भाभी से शादी करने का दबाव बना रहे थे, लेकिन विशाल इसके लिए तैयार नहीं था और भाभी को मां के समान मानता था.

आरोप है कि इनकार करने पर उसे धमकियां दी गईं और मारपीट भी की गई. परिवार का यह भी कहना है कि विशाल ने पहले थाना बड़गांव में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वह और अधिक तनाव में आ गया. अब परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं.

CO देवबंद अमितेश सिंह ने बताया कि बीती 8 तारीख को थाना बड़ागांव क्षेत्र में एक युवक का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला था. मरने से पहले बनाए गए वीडियो की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

ENTERTAINMENT : आशा भोसले संग साए की तरह साथ रहे बेटे आनंद, जानें क्या करते हैं

आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. सिंगर के निधन की न्यूज उनके छोटे बेटे आनंद भोसले ने कंफर्म की. आनंद भोसले आशा जी का सारा प्रोफेशनल वर्क संभालते थे. उनके टूर से लेकर कॉन्सर्ट, हर छोटी चीज आनंद ही मैनेज किया करते थे.

‘सुरों की मल्लिका’ आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 12 अप्रैल को उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. आशा भोसले 92 साल की थीं. बीती रात 11 अप्रैल को उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ था. सिंगर के निधन को उनके छोटे बेटे आनंद भोसले ने कंफर्म किया.

आनंद भोसले ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी मां को पार्थिव शरीर को उनके मुंबई स्थित घर में लाया जाएगा, जहां लोग आकर सिंगर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे. इसके बाद उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 4 बजे होगा. ये समय आशा भोसले के पूरे परिवार के लिए बेहद नाजुक बना हुआ है.

सोशल मीडिया पर इस समय हर कोई आशा भोसले को याद कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे रहा है. लोग उनके परिवार को भी इस मुश्किल घड़ी में मजबूत बने रहने की बात लिख रहे हैं. फैंस को आनंद भोसले की भी चिंता सताई है, जिन्होंने अपनी मां को खो दिया है. ऐसे में हर कोई ये जानना चाह रहा है कि आखिर आशा भोसले के बेटे क्या करते हैं.

आनंद भोसले, आशा जी के छोटे बेटे हैं. उनके बड़े बेटे का नाम हेमंत भोसले है, जो दुबई में रहा करते हैं. वहीं आनंद अपनी मां के साथ मुंबई में रही रहते हैं, जहां वो सिंगर के सभी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स का ध्यान रखते हैं. आशा भोसले का कोई भी वर्ल्ड टूर हो या कॉन्सर्ट, उसे देखने की जिम्मेदारी आनंद भोसले की होती है.

आनंद भोसले ने अधिकतर अपनी जिंदगी लाइमलाइट से दूर जी है. वो बिजनेस और फिल्म डायरेक्शन की पढ़ाई कर चुके हैं. आशा के छोटे बेटे संगीत में भी एक्टिव रहे. आनंद भोसले के दो बच्चे, बेटी जनाई भोसले और बेटे रंजय भोसले हैं. बेटी जनाई अपनी दादी की तरह सिंगिंग में जुड़ी हुई हैं. इसके अलावा वो मॉडलिंग भी किया करती हैं, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर काफी सराहा भी जाता है.

आशा भोसले ने अपने 80 साल के सिंगिंग करियर में 12000 से ज्यादा गाने करीब 20 भाषाओं में गाए हैं. इसके लिए उनके नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है. आशा भोसले अपने सदाबहार गानों से पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गई हैं, जिसे शायद ही कभी भूला जाएगा. आज देश में मौजूद उनका हर एक फैन, उनके आइकॉनिक गाने सुनकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा होगा.

- Advertisement -

News of the Day