Friday, September 25, 2026
Home Blog Page 197

NATIONAL : 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 15 अप्रैल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें फुल डिटेल

0

अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर रक्षा बंधन 28 अगस्त 2026 को समाप्त होगी. यह यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी.जम्मू-कश्मीर में हिंदू धर्म की सबसे खास यात्राओं में से एक अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आस्था और भक्ति का यह अनुभव एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए शुरू होने जा रहा है. इस यात्रा में हर साल हजारों की तादाद में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने के लिए अमरनाथ पहुंचते हैं.

अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे. इसके लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं. यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है. अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यालय से यह जानकारी दी गई है. देशभर की 554 बैंक शाखाओं में इसका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा.

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यालय से जारी एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी गई है. जिसमें कहा गया है कि अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर रक्षा बंधन 28 अगस्त 2026 को समाप्त होगी, जो कुल 57 दिनों तक चलेगी। भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रथम पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा, 29 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल 2026 से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से शुरू होगा.

अमरनाथ यात्रा के लिए इस बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हुआ है. यात्रा के लिए ‘पहले आआ, पहले पहले पाओ’ के आधार पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जाएगी. जो व्यक्ति पहले रजिस्ट्रेशन करेगा, उसे पहले यात्रा का मौका मिलेगा. इस बार यात्रियों के लिए रोज के हिसाब से लिमिट भी तय की गई है.

साथ ही बायोमेट्रिक सिस्टम के प्रयोग से ऑनलाइन परमिट जारी किए जाएंगे. यात्रा करने के लिए श्रद्धालु की उम्र 13 साल से 70 साल तक होनी चाहिए. साथ ही 6 हफ्ते से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को दर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. फिलहाल यात्रा को लेकर प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम और तैयारियां शुरू की जा रही हैं.

ENTERTAINMENT : अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में ‘बगड़ बम बम’पर झूमे शाहरुख खान, फैंस ने कहा-हर हर महादेव

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का हाल ही में 31वां बर्थडे जामनगर में सेलिब्रेट किया गया. इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.जामनगर में हाल ही में अनंत अंबानी का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया जो एक शानदार और सितारों से भरे इवेंट में बदल गया.इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए. इस खास मौके पर सलमान खान, शाहरुख खान, शिखर पहाड़िया, अनन्या पांडे, रणवीर सिंह और राम चरण जैसे सेलेब्स पहुंचे थे.

बर्थडे बैश में शाहरुख खान अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंचे थे, इस दौरान एक्टर की वाइफ गौरी खान भी उनके साथ नजर आईं.इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उस शानदार शाम की झलक देखने को मिली.

सिंगर कैलाश खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो अपने पॉपुलर भक्ति गीत’बगड़ बम बम’ को गाते हुए नजर आ रहे हैं.इस गाने को गाते वक्त उनके हाथ में डमरू में नजर आ रहा है.उनकी इस परफॉर्मेंस ने पूरे माहौल को जोश और भक्ति से भर दिया.ऐसे में वहां मौजूद मेहमान भी इस पल में पूरी तरह से डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं.इस वीडियो में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी,ईशा अंबानी,अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को परफॉर्मेंस एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है. सभी लोग गाने पर झूमते और साथ में गुनगुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

सेलिब्रेशन में मौजूद मेहमानों की भीड़ इस म्यूजिकल माहौल में डूबी नजर आई, जिससे ये सेगमेंट शाम के सबसे पलों में से एक बन गया.इस वीडियो में शाहरुख खान की भी एक झलक देखने को मिली. इस दौरान वो परफॉर्मेंस का मजा लेते हुए दिखे.

इसी क्लिप के एक अलग हिस्से में उन्हें दूसरे सिंगर की परफॉर्मेंस पर डांस करते हुए देखा गया.गौरी खान भी अपने पति के संग इस मोमेंट को एंजॉय करती दिखीं.इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कॉमेंट सेक्शन में हर हर महादेव लिखकर रिएक्शन देते दिख रहे हैं.बगड़ बम बम पर शाहरुख खान को झूमते देख फैंस काफी खुश नजर आए.

BIHAR : पति की सर्विस रिवॉल्वर से एसआई की पत्नी ने खुद को मारी गोली! एक साल पहले हुई थी शादी

0

बिहार के मुंगेर जिले के सफिया सराय थाना क्षेत्र में एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई. महिला को पति की सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि महिला के द्वारा सुसाइड की खबर मिली थी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है.

बिहार में मुंगेर के सफिया सराय थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी ने पति की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. इसके बाद सब इंस्पेक्टर ने पत्नी को घायल हालत में आनन-फानन में एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. फिलहाल इस पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है.

सब इंस्पेक्टर चंदन की शादी मधु कुमारी से 1 साल पहले हुई थी. वह पत्नी के साथ सफिया सराय में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद सफिया सराय थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने घटना की सूचना एसपी सैयद इमरान मसूद और सदर डीएसपी अभिषेक आनंद को दी.इसके बाद मौके पर कई थानों की पुलिस और अधिकारी पहुंचे और जायजा लिया. घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची. इसी के साथ खबर मिलते ही मृतका के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए.

शुरुआती जांच में मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. शनिवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. हालांकि दोपहर तक मामला शांत हो गया, लेकिन शाम होते-होते मधु ने यह खौफनाक कदम उठा लिया. हालांकि मृतका के परिजन अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

घटना को लेकर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सफिया सराय थाना इलाके में पदस्थ सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार की पत्नी के द्वारा चंदन के सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर सुसाइड करने की सूचना मिली थी. उन्हें इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मामला सर्विस रिवॉल्वर से जुड़ा है, इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है.

एसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. मृतका के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच चुके हैं. शुरुआती पूछताछ में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है. हालांकि पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है. प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर शैलेश ने बताया कि शाम 6:30 बजे के आसपास गन शॉट का पेशेंट आया था, जिसकी मौत हो चुकी थी. हम लोगों ने जांच के बाद मौत होने की पुष्टि की. गोली महिला के सीने के बाएं साइड बीच में लगी और आरपार हो गई है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

NATIONAL : फिर विवादों में सिंगर मासूम शर्मा, कॉलेज फंक्शन में मंच से दी गालियां, पुलिस ने शुरू की जांच

0

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डीएवी कॉलेज में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का एक विवादित वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में गायक मंच से गाना गाते-गाते अचानक अभद्र भाषा और गालियों का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं, जिससे कार्यक्रम में मौजूद छात्रों और आयोजकों के बीच असहज स्थिति बन गई.

जानकारी के अनुसार, डीएवी कॉलेज में छात्रों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रूप में मासूम शर्मा को आमंत्रित किया गया था. कार्यक्रम के दौरान शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ ही देर बाद गायक का व्यवहार अचानक बदल गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह मंच से किसी व्यक्ति को लक्ष्य बनाकर लगातार आपत्तिजनक और अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने लगते हैं. इस दौरान वहां मौजूद छात्र-छात्राएं भी हैरान रह गए.

यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई यूजर्स ने इसे सार्वजनिक मंच पर अनुचित आचरण बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है, खासकर इसलिए क्योंकि यह घटना एक शैक्षणिक संस्थान के परिसर में हुई, जहां बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे.

मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और पूरे मामले की सत्यता की पुष्टि की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस का कहना है कि यदि वीडियो में दिखाई गई गतिविधियां सही पाई जाती हैं, तो सार्वजनिक स्थल पर अभद्रता फैलाने और शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की जा सकती है. इसके साथ ही आयोजकों से भी पूछताछ की जा सकती है कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और अनुशासन के क्या इंतजाम किए गए थे.

बताया जा रहा है कि यह पहला मौका नहीं है जब मासूम शर्मा का नाम किसी विवाद से जुड़ा हो. इससे पहले भी उन पर मंच से अभद्र व्यवहार करने के आरोप लग चुके हैं, जिसके चलते वह कई बार चर्चाओं में रहे हैं. हालांकि इस बार मामला शैक्षणिक संस्थान से जुड़ा होने के कारण अधिक संवेदनशील हो गया है.

घटना के बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. वहीं छात्रों के बीच इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है. कई छात्रों ने इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने और भविष्य में कार्यक्रमों के लिए सख्त दिशा-निर्देश तय करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है. यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि सार्वजनिक मंचों पर कलाकारों की जिम्मेदारी और आचरण कितना महत्वपूर्ण है, खासकर जब उनके सामने युवा दर्शक मौजूद हों.

SPORTS : डगआउट में फोन चला रहे थे राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर, पास बैठे थे वैभव सूर्यवंशी, क्या BCCI लेगा एक्शन?

0

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही राजस्थान रॉयल्स अब एक नए विवाद में घिर गई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान डगआउट से सामने आए एक वीडियो ने हलचल मचा दी है. इसमें टीम मैनेजर मोबाइल फोन इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं और पास में वैभव सूर्यवंशी बैठे हुए हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चार मैच जीत लिए हैं. शानदार प्रदर्शन के बीच राजस्थान रॉयल्स अब एक बड़े विवाद में फंसती नजर आ रही है. 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले के दौरान टीम मैनेजर रोमी भिंडर का डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है.

वायरल क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि रोमी भिंडर डगआउट में बैठकर मोबाइल चला रहे हैं, जबकि उनके ठीक पास बैठे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी स्क्रीन की ओर नजर डालते दिखाई देते हैं. यह घटना राजस्थान की पारी के 11वें ओवर के दौरान की बताई जा रही है, जब वैभव सूर्यवंशी आउट होकर वापस डगआउट में लौटे थे.

आईपीएल के प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल एरिया (PMOA) प्रोटोकॉल के तहत डगआउट, ड्रेसिंग रूम, खिलाड़ियों के बैठने के एरिया, थर्ड अंपायर एरिया, मैच रेफरी रूम जैसे स्थानों पर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध है. हालांकि, टीम एनालिस्ट को निर्धारित एनालिस्ट टेबल पर सीमित रूप से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इस्तेमाल करने की अनुमति होती है.

वहीं, टीम मैनेजर को केवल ड्रेसिंग रूम के अंदर फोन इस्तेमाल करने की इजाजत है, लेकिन डगआउट में नहीं. यानी रोमी भिंडर ने नियमों का उल्लंघन किया. इसके अलावा, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को स्टेडियम पहुंचने पर अपने मोबाइल, स्मार्टवॉच या अन्य संचार उपकरण टीम सिक्योरिटी लाइजन ऑफिसर (SLO) के पास जमा कराने होते हैं, जिन्हें वे मैच खत्म होने के बाद ही वापस ले सकते हैं.

इस पूरे मामले को गंभीर इसलिए माना जा रहा है क्योंकि यह एंटी-करप्शन नियमों से जुड़ा हुआ है. प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल एरिया में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल मैच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर सकता है. एक आईपीएल अधिकारी ने पूरे मामले पर TOI से कहा, ‘मैनेजर और मीडिया मैनेजर के पास फोन होता है, लेकिन उसके इस्तेमाल के नियम बहुत स्पष्ट हैं. डगआउट में फोन चलाना गंभीर चूक है, खासकर जब खिलाड़ी स्क्रीन देख रहे हो, इसमें कोई ग्रे एरिया नहीं है.’

इस मामले पर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) की नजर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जरूरत पड़ने पर रोमी भिंडर को मैच रेफरी के सामने पेश होने के लिए बुलाया जा सकता है और मामले की जांच शुरू हो सकती है. आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

राजस्थान रॉयल्स इस समय शानदार फॉर्म में है, लेकिन यह विवाद उसकी छवि पर असर डाल सकता है. अब सबकी नजर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल पर है कि वह इस मामले में क्या कदम उठाती है. अगर नियमों का उल्लंघन साबित होता है, तो टीम मैनेजमेंट पर कार्रवाई संभव है, जिससे टूर्नामेंट के बीच यह मामला और भी बड़ा रूप ले सकता है.

BUSINESS : अब कम होंगे अस्पताल के भारी-भरकम बिल, हेल्थ इंश्योरेंस के लिए बना नया सुपर पैनल

अस्पतालों में हेल्थ इंश्योरेंस होने के बाद भी कई बार लोगों को परेशान होना पड़ता है. क्लेम मिलने में देरी के चलते भागदौड़ हो जाती है. इससे लोगों को बचाने के लिए IRDAI ने नई कमेटी बनाई है.

अस्पताल के भारी- भरकम बिल को चुकाना हर किसी के लिए मुसीबत की तरह होता है. यहां तक कि यदि किसी के पास हेल्थ इंश्योरेंस भी है तो उसमें भी काफी समय लग ही जाता है. इसी स्थिति को देखते हुए और प्रोसेस में पारदर्शिता के मकसद से IRDAI यानी भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण ने एक नया नियम लागू करने के बारे में सोचा है. जिससे क्लेम की प्रक्रिया आसान होगी साथ ही साथ हॉस्पिटल अपना मनमानी बिल नहीं वसूल पाएंगे. इसके लिए एक नई उप कमेटी का गठन किया गया है.

IRDAI ने अस्पतालों के मनमानी बिल पर रोक लगाने के लिए नई उप कमेटी का गठन किया है. ये उप कमेटी हेल्थ इंश्योरेंज के जरिए इनोवेशन, वाइडर कवरेज, बेहतर रिस्क और बेहतर फाइनेंशियल प्रोटेक्शन को बढ़ावा देने के लिए रेग्युलेटरी, पॉलिसी और ऑपरेशनल मेजर्स को रेकमंड करेगी. इस कमेटी के गठन का मकसद उपभोक्ताओं के लिए प्रोसेस में पारदर्शिता लाना और पॉलिसीधारकों के लिए इंश्योरेंस को ज्यादा आसान बनाना है.

इस कमेटी के गठन के साथ ही इरडा का नए नियमों के साथ मकसद साफ है. उन्हें लोगों के लिए क्लेम एक्सपीरियंस को सुगम बनाना है. हॉस्पिटल के टैरिफ में सुधार करना है, जिससे वो मनमानी फीस मरीजों से ना वसूल पाएं. इससे डिजिटल सिस्टम भी दुरुस्त होगा. लोगों के साथ धोखाधड़ी नहीं होगी. इसके अलावा पूरी प्रोसेस पारदर्शिता के साथ होगी, जिससे उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ेगा.

प्रोबस के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश गोयल का इसे लेकर कहना है कि, ‘फिलहाल सबसे बड़ी परेशानी यही है कि लोगों को लगता है कि इंश्योरेंस होने की वजह से उनसे ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं. नई कमेटी का सबसे पहला काम इन टैरिफ और अस्पतालों के नेटवर्क की विसंगतियों को दुरुस्त करना है. इसका सीधा फायदा ये होगा कि इलाज की कीमतें सही होंगी और बिलिंग भी एक जौसी ही होगी.

SPORTS : CSK vs DC मैच में बवाल, ट्रिस्टन स्टब्स ने गुस्से में फेंका हेलमेट; अंपायर से भिड़े नितीश राणा

0

CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को हराकर IPL 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की. ट्रिस्टन स्टब्स (60) दिल्ली को जीत के करीब लेकर आए, लेकिन 19वें ओवर में आउट हो गए.

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर IPL 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की. एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 212 रन बनाए थे, ओपनर संजू सैमसन ने 56 गेंदों में 115 रनों की शानदार पारी खेली. आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों में महत्वपूर्ण 59 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी हुई थी, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम पिछड़ती चली गई. हालांकि ट्रिस्टन स्टब्स एक छोर पर जमे थे और दिल्ली की जीत की उम्मीद बनाए हुए थे, लेकिन 19वें ओवर में जेमी ओवरटन की गेंद पर आउट हो गए. ड्रेसिंग रूम में लौटते हुए वह काफी गुस्सा थे, उन्होंने पहले अपना बैट और फिर जोर से अपना हेलमेट फेंका. इस दौरान बॉउंड्री पर नितीश राणा और कोच हेमांग बदानी भी अंपायर से बहस करते हुए दिखे.

पथुम निसांका ने 24 गेंदों में 41 रनों की पारी खेलकर दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन लगातार विकेट गिरने से दिल्ली पर दबाव बढ़ गया. केएल राहुल (18), समीर रिजवी (6), अक्षर पटेल (1), डेविड मिलर (17) के बाद इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए आशुतोष शर्मा (19) सस्ते में आउट हो गए. ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों में 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 60 रन बनाए. वह जिस अंदाज में खेल रहे थे, टीम को जीत दिला सकते थे. जब वह आउट हुए तब दिल्ली को जीतने के लिए 10 गेंदों में 30 रन चाहिए थे.

स्टब्स जब आउट हुए उससे पहले उन्होंने अंपायर से अपना ग्लव्स बदलने की मांग की थी, लेकिन अंपायर ने ओवर के बीच में ऐसा करने से मना कर दिया था. स्टब्स फिर आउट हो गए, जिससे वह काफी गुस्सा हो गए. स्टब्स ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और सबसे पहले अपना बैट फेंका, फिर हेलमेट निकालकर जोर से उसे भी फेंक दिया. वहीं दूसरी तरफ नितीश राणा और अंपायर के बीच बॉउंड्री लाइन पर तीखी बहस हो रही थी.

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 115 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला. CSK के लिए खेलते हुए इससे पिछले मैचों में वह फ्लॉप रहे थे. गेंदबाजी में जेमी ओवरटन ने शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने 4 ओवरों में मात्र 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए.

ENTERTAINMENT : आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, प्रधानमंत्री मोदी ने जताई चिंता, बोले- जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं

आशा भोसले ब्रीच कैंड हॉस्पिटल में भर्ती हैं. शनिवार रात को उनकी तबीयत खराब हुई थी. अब पीएम मोदी ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है.
देश की दिग्गज गायिका आशा भोसले को चेस्ट इंफेक्शन के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. खबर सामने आते ही फैंस से लेकर फिल्मी सितारों तक हर कोई उनकी सेहत के लिए दुआ करने लगा है. इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘ये सुनकर चिंता में हूं कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’

आशा भोसले की सेहत की बात करें तो उन्हें चेस्ट इंफेक्शन और थकान के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनका इलाज इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में चल रहा है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है.

आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनकी पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘मेरी दादी आशा भोसले बहुत ज्यादा थकान और छाती के इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं. उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा. हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे.’

आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत इतिहास में बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने अपने करियर में आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत जगत में योगदान दिया है। उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 12 हजार से ज्यादा गाना गाए हैं, जिनमें ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘ये मेरा दिल’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘इन आंखों की मस्ती के’, ‘दिल चीज क्या है’ जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं। उन्होंने गजल, भजन, पॉप और क्लासिकल हर शैली में अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

आशा भोसले ने ओ.पी. नैयर, आर.डी. बर्मन और ए.आर. रहमान के साथ मिलकर कई यादगार गीत दिए. उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के सम्मान और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है. उनकी गिनती दुनिया के सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाले कलाकारों में भी की जाती है.

UP : अमरोहा में सांप के डसे किशोर को 12 घंटे गंगा में डुबोकर रखा, घंटों चलता रहा ‘जहर उतारने’ का टोटका; अंत में बहाया शव

0

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने आधुनिक युग में भी फैले गहरे अंधविश्वास की भयावह तस्वीर पेश की है. जहां विज्ञान और तकनीक के दौर में समय पर इलाज किसी की जान बचा सकता है, वहीं यहां झाड़-फूंक के चक्कर में एक किशोर को ‘मौत के घाट’ उतार दिया गया.अमरोहा जिले में अंधविश्वास की एक ऐसी घटना घटी है, जिसने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है. यहां एक किशोर की जान सांप के जहर से ज्यादा, समय पर इलाज न मिलने और परिजनों के पुराने ख्यालों की वजह से चली गई.

आदमपुर थाना इलाके के गांव पीतमपुरा का यह मामला है. किशोर अपने घर के पास भूसा निकालने गया था, तभी उसे एक जहरीले सांप ने डस लिया. सांप के काटने के बाद वह अचेत हो गया. परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल ले जाने के बजाय अंधविश्वास का रास्ता चुना. वे उसे गंगा किनारे ले गए और उसके हाथ-पैर बांधकर बहते पानी में घंटों तक डुबोकर रखा.

ग्रामीणों और तांत्रिकों का मानना था कि गंगा में इस तरह रखने से जहर उतर जाएगा. करीब 12 घंटे तक यह सिलसिला चलता रहा, जबकि किशोर की हालत लगातार बिगड़ती गई और उसने दम तोड़ दिया.

हैरानी की बात यह है कि जब किशोर ने दम तोड़ दिया, तो परिजनों ने उसकी सुध लेने या पुलिस को सूचित करने के बजाय उसके शव को गंगा की लहरों में ही प्रवाहित कर दिया. सीएचसी प्रभारी डॉ. शशांक चौधरी ने बताया कि किशोर को किसी भी सरकारी अस्पताल में नहीं लाया गया था. यदि उसे समय पर एंटी-वेनम मिल जाता, तो उसकी जान आसानी से बच सकती थी. उन्होंने इस पूरी घटना को स्वास्थ्य जागरूकता की कमी और झाड़-फूंक के प्रति बढ़ते रुझान का नतीजा बताया.

ENTERTAINMENT : मां बनने वाली है मशहूर एक्ट्रेस, पति ने बेबी बंप थामकर किया Kiss

स्वाति राजपूत शादी के 3 साल बाद अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंस का ऐलान किया है. उन्हें फैंस को खूब प्यार और बधाइयां मिल रही हैं.बधाई हो…’पटियाला बेब्स’ एक्ट्रेस स्वाति राजपूत जल्द ही मदरहुड फेज में एंट्री करने वाली हैं. एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. एक्ट्रेस अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दीं.

एक्ट्रेस स्वाति राजपूत अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं. वो लाइफ के नए चैप्टर को शुरू करने जा रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की हैं. ब्राउन बॉडीकॉन ड्रेस में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दीं. वो खुशी से चहकती नजर आईं. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दिया.

स्वाति के पति सौरभ गोयल उनपर प्यार लुटाते दिखे. सौरभ ने एक्ट्रेस का बेबी बंप थामकर कई पोज दिए. सौरभ पत्नी के बेबी बंप पर प्यार से Kiss करते हुए भी दिखाई दिए. स्वाति और सौभर पेरेंट बनने को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं. कपल ने जॉइंट पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- हमारा नन्हा प्यार आने वाला है.स्वाति की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है. फैंस और सेलेब्स कपल को उनके आने वाले नन्हे मेहमान के लिए उन्हें ढेर सारी ब्लेसिंग्स दे रहे हैं.

बता दें कि स्वाति और सौरभ ने साल 2023 में प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी. शादी के करीब 3 साल बाद कपल के घर नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है. वर्क फ्रंट की बात करें तो स्वाति ने 2011 में ‘तुम देना साथ मेरा’ से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ समेत कई शोज में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने 2022 में ‘ये झुकी झुकी सी नजर’ में दीया माथुर का लीड रोल प्ले किया था. वो पॉपुलर शो पटियाला बेब्स में भी काम कर चुकी हैं.

- Advertisement -

News of the Day