Saturday, September 26, 2026
Home Blog Page 259

NATIONAL : नवरात्रि के पहले दिन 19 मार्च को बैंक जाने का है प्लान? जान लें कल ब्रांच खुले या नहीं..

0

 अगर आप कल यानी 19 मार्च को किसी जरूरी काम से बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले यह जान लेना बेहतर होगा कि आपके शहर में इस दिन बैंक खुले रहेंगे या नहीं. कई बार अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग वजहों से छुट्टियां रहती हैं. ऐसे में बिना जानकारी के बैंक ब्रांच जाने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

इसलिए बैंक जाने से पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से जारी छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए. इस लिस्ट में साफ तौर पर बताया जाता है कि किस दिन और किन शहरों में बैंक बंद रहेंगे और उसकी वजह क्या है. आइए जानते हैं, कल बैंक किन-किन शहरों में बंद है.

 19 मार्च को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

19 मार्च को देशभर में सभी जगह बैंक बंद नहीं रहेंगे, बल्कि कुछ चुनिंदा शहरों में ही छुट्टी रहेगी. अलग-अलग क्षेत्रों में पड़ने वाले त्योहारों के कारण यह अवकाश दिया गया है. इस दिन गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नववर्ष, सजीबू नोंगमपनबा (चेइराओबा) और नवरात्र की शुरुआत जैसे अवसरों की वजह से कुछ शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

इस दौरान बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, श्रीनगर, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे. हालांकि इन शहरों को छोड़कर बाकी जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे. इसलिए अपने शहर की स्थिति देखकर ही बैंक जाने की प्लान बनाना बेहतर रहेगा.

बैंक बंद होने पर भी ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि कुछ शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी. क्योंकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी. आप मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसे ट्रांसफर, बैलेंस चेक या अन्य जरूरी काम आसानी से कर सकते हैं. हालांकि, जिन कामों के लिए बैंक ब्रांच जाने की आवश्यकता होती है, वैसे काम नहीं हो पाएंगे. 

BOLLYWOOD : Dhurandhar 2 के प्रीमियर शो में हुई दिक्कत, इस वजह से स्क्रीनिंग में हो सकती है देरी

आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर एक्साइटमेंट पीक पर है. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे रहे हैं. वहीं ‘धुरंधर 2’ या ‘धुरंधर द रिवेंज’ के प्रीमियर शो 18 मार्च, बुधवार यानी आज होने हैं. इसके लिए रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग हुई है. लेकिन खबरें हैं कि नार्थ अमेरिका में इसके प्रीमियर शो में देरी हो सकती है. चलिए इसकी वजह जानते हैं.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ के प्रीमियर शो में हो सकती है देरी
दरअसल वायरल हो रही खबरों के मुताबिक, विदेशों और दूसरी जगहों पर फिल्म की प्रीमियर स्क्रीनिंग में ‘लास्ट-मिनट एडिट्स’ और कंटेंट डिलीवरी की वजह से कुछ देरी हो सकती है. हालांकि थिएटर हाउस या मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल खबर नहीं है, लेकिन वेंकी बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट्स का दावा है कि नॉर्थ अमेरिका में आज स्क्रीनिंग पर असर पड़ सकता है क्योंकि “लास्ट मिनट की वजह से सेकंड हाफ का कंटेंट अभी भी नहीं भेजा गया है.  

रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया है कि जिन सिनेमाघरों में इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी सिस्टम लगे हैं, वे शायद अभी भी प्रीमियर शो दिखा पाएंगे, बशर्ते उन्हें फ़ाइनल फ़ाइलें समय पर मिल जाएं. पोस्ट में लिखा है, “इलेक्ट्रॉनिक लोकेशन पर प्रीमियर शो ठीक से हो जाने चाहिए, लेकिन हार्ड ड्राइव वाली लोकेशन पर शो रद्द हो सकते हैं, अगर कुछ घंटों के अंदर फ़ाइलें नहीं मिलीं तो ऐसा होने की काफ़ी संभावना है.”

भारत में ठीक समय पर शुरू होंगे प्रीमियर शो
हालांकि, भारत में सब कुछ सही ट्रैक पर है और आज शाम 5 बजे से शो शुरू होने वाले हैं. फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है. ‘ए’ सर्टिफिकेट और लगभग 4 घंटे के रनटाइम के साथ, यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म दर्शकों का ध्यान कितना खींच पाती है.

 कितना है धुरंधर 2 का रनटाइम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएफसी को जमा किए गए वर्जन का रनटाइम लगभग 3 घंटे 51 मिनट था, जिसमें सीबीएफसी  ने लगभग 1.3 मिनट की और कटिंग की. वहीं, फिल्म के विदेशी वर्जन का रनटाइम लगभग 3 घंटे 55 मिनट बताया जा रहा है. फिलहाल, फिल्म का हिंदी वर्जन बिना किसी खास रुकावट के रिलीज़ होने की उम्मीद है. फिल्म के तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम जैसी डब भाषाओं में भी रिलीज़ होने की उम्मीद.

BUSINESS : बिजनेस के लिए पैसे नहीं होने का बहाना छोड़िए, सिर्फ 5000 रुपये में शुरू करें ये धाकड़ बिजनेस; होगी तगड़ी कमाई

आज के समय में काफी लोग पारंपरिक नौकरी के बजाय ऐसा काम चुनना चाहते हैं, जहां उन्हें अपने फैसले खुद लेने की आजादी मिले और कमाई की संभावनाएं भी ज्यादा हों. हालांकि अपना कारोबार शुरू करने की इच्छा तो बहुत लोगों की होती है, लेकिन सही आइडिया या ज्यादा पूंजी न होने की वजह से वे शुरुआत नहीं कर पाते.

सच यह है कि हर बिजनेस के लिए बड़े निवेश की जरूरत नहीं होती, कई काम ऐसे भी हैं जिन्हें आप 5000 रुपये की छोटी रकम से भी शुरू कर सकते हैं. अगर मेहनत और थोड़ा धैर्य रखा जाए, तो कम बजट में शुरू किया गया काम भी समय के साथ अच्छी और स्थिर आमदनी का जरिया बन सकती है. आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ बिजनेस आइडिया के बारे में..

..घर से शुरू करें खाने का छोटा बिजनेस

अगर आपको खाना बनाना आता है, तो इस हुनर को कमाई में बदला जा सकता है. घर से टिफिन सर्विस या स्नैक्स तैयार करके बेचने का काम बहुत कम खर्च में शुरू किया जा सकता है. जिसमें करीब 3000 से 5000 रुपये में जरूरी सामान लेकर शुरुआत हो जाती है.

सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए आसानी से ग्राहकों तक पहुंच बनाई जा सकती है. शुरुआत में प्रति ऑर्डर थोड़ा कम मुनाफा कमाकर आप जल्द ही 10 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह की कमाई तक आसानी से पहुंच सकते है. अगर आपके पास नौकरी के बाद समय बचता है तो इसे पार्ट टाइम काम के तौर पर भी शुरू किया जा सकता है. 

हैंडमेड चीजें बनाकर करें कमाई

अगर आपको कुछ नया बनाने का शौक है, तो हैंडमेड चीजों का छोटा कारोबार शुरू करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. मोमबत्तियां, साबुन या आर्टिफिशियल ज्वेलरी जैसी चीजें कम खर्च में तैयार की जा सकती हैं. इन चीजों को छोटा बिजनेस करने के लिए करीब 3000 से 5000 रुपये की जरूरत होती है. 

इन प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या आसपास के बाजार में बेचकर धीरे-धीरे ग्राहक बढ़ाए जा सकते हैं. सही तरीके से काम बढ़ने पर इस बिजनेस से हर महीने 15 हजार से 50 हजार रुपये तक की अच्छी कमाई की जा सकती है. 

ऑनलाइन कोचिंग बना सकता हैं कमाई का जरिया

अगर किसी विषय में आपकी अच्छी समझ है, तो उसे इस्तेमाल करके आप ट्यूशन या ऑनलाइन पढ़ाने का काम शुरू कर सकते हैं. इसके लिए ज्यादा खर्च की जरूरत नहीं होती.

सिर्फ 1000 से 5000 रुपये में बेसिक चीजें जैसे व्हाइटबोर्ड और इंटरनेट जैसी चीजें लेकर आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं. जैसे-जैसे छात्रों की संख्या बढ़ती है, वैसे-वैसे आमदनी भी बढ़ने लगती है.

SPORTS : राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा चेन्नई सुपर किंग्स का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया

0

संजू सैमसन (Sanju Samson) 2026 टी20 वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बने. अब इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन IPL 2026 में संजू को लेकर चर्चा तेज हो गई. इस सीजन वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए 11 सीजन खेलने वाले संजू ने बताया कि आखिरी उन्होंने फ्रेंचाइजी का साथ छोड़कर एमएस धोनी वाली सीएसके का हाथ क्यों थामा. 

बता दें कि संजू ट्रेड के जरिए राजस्थान से चेन्नई सुपर किंग्स में आए. संजू का राजस्थान का साथ छोड़ना फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला था. लेकिन अब संजू ने खुद बताया कि उन्होंने क्यों राजस्थान का साथ छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स का हाथ थामा.

क्या बोल संजू सैमसन?

संजू ने कहा कि उन्हें लगा कि राजस्थान रॉयल्स में उनका वक्त पूरा हो गया, जिसके चलते उन्होंने फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया और नई शुरुआत करने का फैसला किया. बताते चलें कि संजू राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने और रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. 

राजस्थान के साथ की आईपीएल की शुरुआत

संजू ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ही 2013 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की. पहले संजू ने 2013 से 2015 तक चार सीजन राजस्थान के लिए खेला. इसके बाद 2016 और 2017 में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले. फिर 2018 से 2025 एक बार फिर संजू राजस्थान के लिए खेलते हुए नजर आए. अब यह पहला मौका होगा कि जब संजू चेन्नई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. देखना दिलचस्प होगा कि वह फ्रेंचाइजी के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं. 

संजू सैमसन का आईपीएल करियर 

गौरतलब है कि संजू सैमसन ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 172 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 172 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 30.94 की औसत और 139.04 के स्ट्राइक रेट से 4704 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 26 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 119 रनों का रहा. संजू 379 चौके और 219 छक्के लगा लिए हैं. 

NATIONAL : महानगर मेट्रो के एडिटर इन चीफ पवन माकन को माफियाओं द्वारा धमकी के मामले में उच्च स्तरीय जांच हो

0

पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने महाराष्ट्र के डीजीपी से आग्रह किया है कि गौरतलब है विगत दिनों जुआ सट्टा के सबसे बड़े फढ़ का खुलासा करने वाले महानगर मेट्रो अखबार के संपादक पवन माकन को इन काले कारनामों से जुड़े हुए माफियाओं द्वारा लगातार धमकी दी रही है

इसकी उच्च स्तरीय जांच की जाए एवं दोषियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई किया जाए गौरतलब हैकी थाणे में चल रहे अब तक के सबसे बड़े लाखों करोड़ों रुपए के जुआ सट्टा का खुलासा महानगर मेट्रो ने किया है यही कारण है कि माफिया अब बौखला गए हैं अब लोकतंत्र के चौथे आधार स्तंभ को दबाने का कुचलने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं हालांकि उनकी मनसा कभी सफल नहीं हो सकती और महानगर मेट्रो हमेशा आम जनता की आवाज बनने के लिए तत्पर है वह हमेशा निष्पक्ष निर्भीक पत्रकारिता की पहल करता है पत्रकार संगठन आईंरा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने इस मामले में तत्काल दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग किया है

हेमंत वर्मा प्रदेश अध्यक्ष आईंरा

RASHIFAL : आज का राशिफल

0

मेष
आज आपका दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

वृषभ
आज आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन
आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। काम में सावधानी बरतें और किसी पर भी जल्दी भरोसा न करें। धैर्य रखें, दिन धीरे-धीरे बेहतर होगा।

कर्क
आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी।

सिंह
आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या
आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। काम का दबाव ज्यादा रह सकता है, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी।

तुला
आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है। रिश्तों में मधुरता आएगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

वृश्चिक
आज आपको अचानक लाभ मिल सकता है। करियर में प्रगति के संकेत हैं। कोई पुराना काम पूरा होगा।

धनु
आज यात्रा के योग बन सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी। सकारात्मक सोच बनाए रखें।

मकर
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ
आज रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नई योजनाएँ सफल हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मीन
आज भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। अपने विचारों को सकारात्मक रखें। किसी करीबी से बात करना लाभदायक रहेगा।

Maharashtra : एकतरफा संबंध बना कत्ल की वजह! पति-पत्नी ने मिलकर कर दी 36 साल के व्यक्ति की हत्या

0

यवतमाल में 36 साल के युवक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि मामला एकतरफा संबंध और विवाद से जुड़ा निकला.महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है. लाडखेड पुलिस थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में पुलिस ने एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि यह हत्या एकतरफा अनैतिक संबंधों से जुड़े विवाद के कारण की गई थी.

दरअसल, 15 मार्च की सुबह नेर मार्ग पर लासीना-वाघापुर खेत क्षेत्र में गैस गोदाम के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला था. शव पर चाकू से वार और पत्थरों से कुचलने के गंभीर निशान थे. इसके अलावा मृतक की आंखों में मिर्च पाउडर डाले जाने के संकेत भी मिले थे. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी.

जांच के दौरान मृतक की पहचान आतिश सुभाषराव देशमुख (उम्र 36, निवासी गोविंद नगर, यवतमाल) के रूप में हुई. इस मामले में मृतक के चाचा पंजाबराव मारोतराव देशमुख की शिकायत पर लाडखेड पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय अपराध शाखा को जांच के निर्देश दिए. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल्स और मृतक के अंतिम संपर्कों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. इस दौरान 43 साल के अंकुश नागोराव खोडे और उनकी पत्नी रूपाली अंकुश खोडे (38, निवासी दांडेकर लेआउट, यवतमाल) पर शक गहराया.

दोनों को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया. जांच में खुलासा हुआ कि मृतक आतिश देशमुख का रूपाली खोडे के साथ पहले संबंध था. हालांकि बाद में संबंध खत्म हो गए थे, लेकिन आतिश लगातार उससे संपर्क कर रहा था और दोबारा संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था. इतना ही नहीं, वह रूपाली के पति को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था.

लगातार हो रहे इस उत्पीड़न से तंग आकर पति-पत्नी ने मिलकर हत्या की साजिश रची. 14 मार्च को उन्होंने आतिश को वाघापुर खेत क्षेत्र में बुलाया, जहां उस पर चाकू से हमला किया गया और बाद में पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई. सबूत मिटाने के लिए उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालने की भी कोशिश की गई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

ENTERTAINMENT : बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाएंगे गोविंदा? निरहुआ के संग दिखे तो शुरू हुई ऐसी चर्चा

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच उन्हें निरहुआ के संग देखने के बाद अलग ही चर्चा शुरू हो गई है.भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों को बॉलीवुड में काम करते देखा गया है. फिर चाहे वो एक्टिंग हो या अपनी आवाज से लोगों को एंटरटेन करना हो. भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार अच्छे से जानते हैं. इस लिस्ट में पवन सिंह, रवि किशन, मनोज तिवारी, शारदा सिन्हा, कल्पना पटवारी और मालिनी अवस्थी जैसे नाम शामिल हैं.

अब इसी बीच भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को गोविंदा के संग देखा गया है. दिनेश लाल यादव ने खुद इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर की है. तस्वीर में गोविंदा और निरहुआ दोनों स्माइल करते हुए और कैमरे को पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए निरहुआ ने कैप्शन में लिखा,’आदरणीय बड़े भैया, हम सबके सबसे चहेते सुपरस्टार गोविंदा जी का आशीर्वाद और सानिध्य प्राप्त हुआ, हर हर महादेव.’एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं, साथ ही अपने पसंदीदा कलाकारों पर खूब प्यार लूटा रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा-दोनों राजा बाबू एक साथ.दूसरे यूजर ने कहा- इनके साथ अब भोजपुरी में ही मूवी करिएगा राजा बाबू. वहीं, एक यूजर ने कमेंट में लिखा-दो सुपरस्टार एक फ्रेम में.आपको बता दें गोविंदा की गिनती बॉलीवुड के 90 के दशक के टॉप एक्टर्स में होती है.

उन्होंने अपनी कॉमेडी और शानदार डांस मूव्स से लोगों को खूब एंटरटेन किया.गोविंदा ने अपने करियर में अभी तक 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उनकी फिल्मों को दर्शक आज भी देखना बेहद पसंद करते हैं. वहीं, दिनेश लाल यादव भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर हैं.

अब तो वो पॉलिटिशयन भी बन चुके हैं. निरहुआ ने भी अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. उनकी जोड़ी आम्रपाली दुबे के संग खूब पसंद की जाती है. आपको बता दें निरहुआ ने अपने पोस्ट में ये जिक्र नहीं किया है कि वो और गोविंदा किसी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं, या फिर ये तस्वीर उनके कैजुअल मुलाकात की है.

SPORTS : एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!

0

इन खिलाड़ियों ने आईपीएल को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इन्हीं में से कुछ ऐसे नाम हैं, जो अब संन्यास ले सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अब बस शुरू होने ही वाला है. सीजन के सबसे पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर होने वाली है. विराट कोहली से लेकर क्रिस गेल और एमएस धोनी तक, कई दिग्गज खिलाड़ियों ने आईपीएल को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इन्हीं में से कुछ ऐसे नाम हो सकते हैं जो IPL के 20वें सीजन में ना खेलें. ये रहे ऐसे 7 खिलाड़ी, जो IPL 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं.

एमएस धोनी
सबसे पहला नाम दिमाग में एमएस धोनी का ही आता है, जो 2008 से ही इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा हैं. अब धोनी के कंधों से कप्तानी का भार जा चुका है क्योंकि ऋतुराज गायकवाड़ ने बतौर कप्तान अच्छा करके दिखाया है। वहीं संजू सैमसन के आने से CSK को वो विकेटकीपर भी मिल गया है, जो धोनी के बाद जिम्मेदारी संभाल सकता है. संभव है कि इस बार धोनी केवल एक मेंटॉर के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स टीम में खेलेंगे और सबकुछ सेट करते हुए आईपीएल को अलविदा कह देंगे.

अजिंक्य रहाणे
कोलकाता नाइट राइडर्स पुष्टि कर चुकी है कि अजिंक्य रहाणे ही IPL 2026 में KKR टीम की कप्तानी करेंगे. मगर रहाणे का व्यक्तिगत प्रदर्शन खराब रहा तो उनके लिए मुश्किल बढ़ सकती है. IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद शायद ही कोई टीम उनमें अपना समय इन्वेस्ट करना चाहेगी, क्योंकि जब मेगा ऑक्शन हुआ तब पहले राउंड में रहाणे बिके तक नहीं थे. फिर भी KKR ने उनमें भरोसा दिखाया था.

ईशांत शर्मा
37 साल के ईशांत शर्मा IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए 7 मैच खेलकर सिर्फ 4 विकेट ले पाए थे. वो इस बार भी गुजरात टीम का हिस्सा हैं, लेकिन आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा तो शायद यह उनके लिए आखिरी सीजन हो सकता है.

मिचेल स्टार्क
मिचेल स्टार्क दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक रहे हैं और पिछले 2 सीजन में कुल मिलाकर 31 विकेट ले चुके हैं. स्टार्क नई गेंद से बहुत घातक सिद्ध होते हैं और डेथ ओवरों में भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं. मगर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल और वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए स्टार्क शायद फ्रेंचाइजी क्रिकेट छोड़ सकते हैं.

डेविड मिलर
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज प्लेयर डेविड मिलर IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे. 36 वर्षीय मिलर के लिए पिछला सीजन बेहद निराशाजनक रहा था, जहां वो 11 मैचों में केवल 153 रन बना पाए थे। उनके बल्ले से एक भी फिफ्टी नहीं आई थी. हर साल आईपीएल में कम्पटीशन बढ़ रहा है, ऐसे में मिलर का बल्ला 2026 में भी नहीं चला तो संभव है कि उनका आईपीएल करियर अगले सीजन का मुंह ना देख पाए.

सुनील नरेन
हाल ही में वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आन्द्रे रसेल ने आईपीएल से रिटायरमेंट ली थी. 37 वर्षीय नरेन के लिए IPL 2026 अच्छा नहीं गुजरा, तो वो भी रसेल वाली राह पर निकल सकते हैं. नरेन अब तक 140 मैचों के आईपीएल करियर में 192 विकेट लेने के अलावा 1780 रन भी बना चुके हैं.

ट्रेंट बोल्ट
न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अभी सक्रिय हैं. वो आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि वो भी बहुत जल्द 37 के हो जाएंगे.

ENTERTAINMENT : ‘मातृभूमि’ के नए सॉन्ग ‘चांद देख लेना’ का टीजर हुआ रिलीज, दिखी सलमान खान-चित्रांगदा सिंह की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म का तीसरा गाना ‘चांद देख लेना’ का टीजर रिलीज किया गया है. जिसमें सलमान और चित्रांगदा की शानदार केमेस्ट्री देखने को मिली.

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का गाना ‘मातृभूमि’ जबरदस्त सफल रहा. इस गाने ने सभी प्लेटफॉर्म्स पर 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं वेलेंटाइन डे पर रिलीज हुए ‘मैं हूं’ गाने को भी दर्शकों के ढेर सारे प्यार मिला. वहीं अब सलमान खान फिल्म्स ने फिल्म के तीसरे गाने ‘चांद देख लेना’ का टीजर रिलीज कर दिया है.

यह टीजर फिल्म की भावनात्मक दुनिया की एक प्यारी सी झलक दिखाता है. सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया यह गाना उस प्यार का नाम है जो दूरियों, बलिदान और जुदाई के दर्द के बावजूद बना रहता है. टीजर एक आर्मी ऑफिसर की जिंदगी की उस हकीकत को दिखाता है, जो सिर्फ युद्ध के मैदान की बहादुरी तक सीमित नहीं है, बल्कि उन रिश्तों पर पड़ने वाले भावनात्मक असर को भी बयां करती है जो घर पर इंतज़ार कर रहे होते हैं.

हल्की और दिल को छू लेने वाली झलकियों के ज़रिए, यह टीज़र एक ऐसी प्रेम कहानी पेश करता है जो सब्र और इंतज़ार से बनी है. इसमें चित्रांगदा सिंह का किरदार एक शांत हिम्मत के साथ अपने पति (सलमान खान) का इंतज़ार करता दिखता है, जो बॉर्डर पर अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे हैं. यह पल इशन्स से भरा है, जो उन अनगिनत परिवारों की कहानी कहता है जो एक सैनिक की ड्यूटी की वजह से अनिश्चितता और दूरियों के बीच जीते हैं.

बता दें, हाल ही में सलमान खान फिल्म्स ने फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया है, क्योंकि यह नया नाम उस जज्बे और बलिदान को ज्यादा सच्चाई के साथ पेश करता है. यह फिल्म की कहानी की रूह को दिखाता है और युद्ध के बीच भी इंसानियत को बचाए रखने की बात करता है.

‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने किया है, और इसकी कमान निर्देशक अपूर्व लाखिया के हाथों में है. यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और हिम्मत की एक ऐसी कहानी पेश करने का वादा करती है जो सीधे दिल पर असर करेगी. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक बेहद अहम भूमिका में नजर आएंग

- Advertisement -

News of the Day