Saturday, September 26, 2026
Home Blog Page 260

NATIONAL : 60 की उम्र में प्यार फिर शादी? मानवेंद्र सिंह जसोल और नीरजा सिंह चारण की ‘लव स्टोरी’ से राजस्थान में राजनीतिक तूफान!

0

राजस्थान की राजनीति के चर्चित नेता मानवेंद्र सिंह जसोल का नाम नीरजा सिंह चारण के साथ जुड़ने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. 60 वर्ष की उम्र में सामने आई इस कथित प्रेम कहानी ने परिवार और समाज दोनों में बहस छेड़ दी है. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के बाद चर्चा तेज हुई, जबकि उनकी 90 वर्षीय मां शीतल कंवर ने इस रिश्ते का विरोध किया है. बेटे हमीर सिंह ने भी नोटिस जारी कर असहमति जताई है. मामला अब राजनीति और समाज में व्यापक चर्चा का विषय बन गया है.

राजस्थान की राजनीति के एक प्रतिष्ठित परिवार में इन दिनों एक ऐसी प्रेम कहानी चर्चा में है, जिसने राजनीतिक गलियारों से लेकर सामाजिक दायरे तक हलचल पैदा कर दी है. यह मामला पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह जसोल के बेटे और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल से जुड़ा हुआ है. 60 वर्ष की उम्र में उनका नाम नीरजा सिंह चारण के साथ जोड़े जाने के बाद उनके निजी जीवन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस घटनाक्रम ने परिवार और परंपराओं के बीच टकराव की स्थिति पैदा कर दी है.

करीब 37 वर्ष की नीरजा चारण राजस्थान के पाली जिले के खीनामड़ी गांव की निवासी बताई जाती हैं. वे जोधपुर में एक लग्जरी कार कंपनी के शोरूम में जनरल मैनेजर के रूप में काम करती थीं. बताया जाता है कि मानवेंद्र सिंह और नीरजा की पहली मुलाकात कार की सर्विसिंग के दौरान हुई थी. शुरुआत में दोनों के बीच केवल औपचारिक पहचान थी, लेकिन समय के साथ यह जान-पहचान दोस्ती में बदल गई. चर्चा यह भी है कि पत्नी चित्रा सिंह के निधन के बाद जब मानवेंद्र सिंह कठिन मानसिक और शारीरिक दौर से गुजर रहे थे, तब नीरजा उनके करीब आईं और उनका सहारा बनीं.

हालांकि इस रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ तस्वीरों ने चर्चाओं को और हवा दे दी है. जोधपुर के एक होटल में आयोजित पार्टी की तस्वीरों में मानवेंद्र और नीरजा एक-दूसरे के गले में माला पहने नजर आ रहे हैं. वहीं केक पर ‘हैप्पी बर्थडे नीरजा’ लिखा हुआ दिखाई देता है. इसके अलावा नीरजा की एक दोस्त ने इंस्टाग्राम पर ‘हैप्पी 3 मंथ गाइस’ लिखकर एक स्टोरी साझा की, जिसके बाद शादी की अटकलें और तेज हो गईं.

इस पूरे विवाद में भावनात्मक मोड़ तब आया जब मानवेंद्र सिंह की 90 वर्षीय मां शीतल कंवर ने इस रिश्ते का खुलकर विरोध किया. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी दिखाई देती हैं और पुलिस के साथ पहुंचे बेटे मानवेंद्र को अंदर आने से रोक देती हैं. परिवार की परंपराओं की संरक्षक मानी जाने वाली शीतल कंवर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करेंगी.

इस मामले में मानवेंद्र सिंह के बेटे हमीर सिंह की ओर से भी एक नोटिस जारी किया गया है. इसमें पिता को नाम लेकर संबोधित करते हुए परिवार ने उनके किसी भी ‘बाहरी महिला’ के साथ संबंध को मान्यता देने से इंकार कर दिया है. इस नोटिस में मानवेंद्र की मां, भाई और बेटी की असहमति भी दर्ज बताई गई है.यह विवाद केवल पारिवारिक स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक परंपराओं का मुद्दा भी इससे जुड़ गया है. राजपूत समाज में चारण समुदाय की महिलाओं को पारंपरिक रूप से ‘बहन-बेटी’ का सम्मान दिया जाता है. ऐसे में इस रिश्ते की चर्चा ने समाज के एक वर्ग को नाराज कर दिया है, जो इसे परंपराओं के खिलाफ मान रहा है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि 60 साल की उम्र में अपने जीवन से जुड़ा निर्णय लेना मानवेंद्र सिंह का निजी अधिकार है.

फिलहाल मानवेंद्र सिंह सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं और इस पूरे मामले पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. हालांकि उनकी निजी जिंदगी को लेकर उठी यह बहस अब राजस्थान की राजनीति और समाज दोनों में चर्चा का विषय बन चुकी है.

ENTERTAINMENT : ‘मर्द की नजर मुझे पता है’, पत्नी को बुर्के में रखता है यूट्यूबर, बोला- पर्दे में नहीं रखा तो जन्नत नसीब नहीं होगी

अदनान शेख ने रिद्धी जाधव के साथ शादी की है. उनकी शादी को 2 साल हो गए हैं और एक बेटा भी है. उनकी पत्नी ने धर्म बदलकर शादी की और अब वो पर्दे में रहती हैं.

यूट्यूबर अदनान शेख अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. उन्होंने 2024 में रिद्धि जाधव संग शादी की थी. रिद्धि ने इस शादी के लिए अपना धर्म बदला था. अब अदनान की पत्नी बुर्का पहनती हैं. अदनान ने इसे लेकर रिएक्ट किया है और साफ किया है कि वो अपनी पत्नी को पर्दे में ही रखेंगे. अदनान से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी पत्नी को बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया? तो उन्होंने कहा, ‘मेरी जिंदगी मैं अपने हिसाब से जिऊंगा. मैं अपनी पत्नी को नहीं दिखाऊंगा. जो अपनी पत्नी को पर्दा नहीं कराएंगे उन्हें जन्नत नसीब नहीं होगी.’

अदनान ने कहा, ‘मैं एक मर्द हूं और मुझे पता है कि एक मर्द औरत को किस नजर से देखता है. आप नहीं समझ पाओगे. हमारे में ये भी कहा गया है कि औरतों को अगर मालूम पड़ जाए कि मर्द किस नजर से देख रहा है तो वो खुद इतना कवर हो कर निकलेगी, जो वो सोच भी नहीं सकती है. मेरे रिलिजन प्वॉइंट ऑफ व्यू की वजह से मैं ये सब कुछ बोल रहा हूं. शायद आपका वैसा नहीं होगा तो आप वो नहीं बोल रहे हैं. लेकिन मैं तो मानता हूं. अगर इस मामले में न ही पड़े तो अच्छा है. शो के लिए आए हैं तो शो के बारे में ही बात करें तो बेहतर है.’

आगे उन्होंने कहा, ‘मॉर्डन दुनिया में लोग अपनी पत्नियों और मांओं को बेपर्दा करते हैं. और दिखाते हैं, छोटे कपड़े पहनाते हैं. सबकी अपनी लाइफ है. कल को जब मरेंगे तो हम जो गुनाह करेंगे उसी को लेकर जवाब देना पड़ेगा. मैं मेरी चीजें संभालकर चल रहा हूं. मेरे लिए मेरा धर्म ज्यादा मायने रखता है.’

BHAKTI : चैत्र नवरात्रि के 9 दिन और 9 भोग, जानें किस देवी को कौन सा भोग लगाना शुभ

0

चैत्र नवरात्रि में माता रानी 9 रूपों की पूजा होती है. इन 9 दिनों में माता को उनका प्रिय भोग लगाया जाता है. जानें नवरात्रि के 9 दिनों में 9 देवियों को किस दिन कौन सा भोग लगाएं.

नवरात्रि का पावन पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि. नवरात्रि के 9 दिनों में श्रद्धापूर्वक और विधि-विधान से मां दुर्गा की आराधना करने से जीवन के सभी कष्ट और बाधाएं दूर होती हैं.

पूरे साल में वैसे तो कुल चार नवरात्रि पड़ती है, जिन्हें अलग-अलग नामों से जाना है. इनमें दो प्रकट और दो गुप्त नवरात्रि होती है. चैत्र महीने में पड़ने वाली चैत्र नवरात्रि प्रकट नवरात्रि है, जिसमें भक्त 9 दिनों तक व्रत नियमों का पालन करते हैं और 9 दिनों तक पूजा-अर्चना की जाती है.

चैत्र नवरात्रि कब है (Chaitra Navratri 2026 Date)

पंचांग के मुताबिक चैत्र महीने की नवरात्रि चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा से शुरू होकर चैत्र नवमी तिथि तक चलती है. इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026 को शुरू होगी. इसी दिन हिंदू नव वर्ष भी रहेगा. वहीं 27 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि का समापन हो जाएगा. इसी दिन रामनवमी भी मनाई जाएगी. मां दुर्गा को समर्पित नौ दिवसीय नवरात्रि का पर्व माता रानी का आशीर्वाद पाने और जीवन में सकारात्मकता लाने के विशेष अवसर की तरह होता है, जब मां स्वयं 9 दिनों तक धरतीलोक पर वास करती हैं.

चैत्र नवरात्रि के 9 दिन और 9 भोग (Chaitra Navratri 2026 Nine days Durga 9 Forms and 9 bhog List)

चैत्र नवरात्रि के अलग-अलग दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप की पूजा होती है और हर दिन विशेष भोग लगाया जाता है. मान्यता है कि, देवी को प्रिय भोग अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. आइए जानते हैं नवरात्रि के नौ दिनों में किस देवी को कौन सा भोग अर्पित करना शुभ होता है.

Chaitra Navratri Bhog: चैत्र नवरात्रि के 9 दिन और 9 भोग, जानें किस देवी को कौन सा भोग लगाना शुभ

पहला दिन (Day 1)- चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती. इन माता को खीर का भोग लगाना शुभ होता है. मान्यता है कि इससे सेहत स्वस्थ रहता है और रोगों से मुक्ति मिलती है.

दूसरा दिन (Day 2)- चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है. पूजा में आप इन माता को मिश्री, चीनी या शक्कर से बनी चीजों का भोग लगा सकते हैं. इससे सुख-शांति और दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है.

तीसरा दिन (Day 3) – चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. मां चंद्रघंटा को दूध से बनी चीजों का भोग अर्पित करना चाहिए. इससे जीवन के समस्त दुख और कष्ट दूर होते हैं.

चौथा दिन (Day 4)- चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है. इन्हें पीला रंग प्रिय है और भोग स्वरूप आप मालपुआ का भोग लगा सकते हैं, जोकि मां कूष्मांडा को प्रिय है.

पांचवां दिन (Day 5)- नवरात्रि का दिन मां स्कंदमाता को समर्पित है. मां को केला भोग प्रिय है. इसलिए आप माता को केला या कच्चे केले से बनी बर्फी आदि का भोग लगा सकते हैं.

छठा दिन (Day 6)- चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है. माता को शहद या शहद से बनी चीजों का भोग लगा सकते हैं. इससे व्यक्तित्व में आकर्षण और तेज बढ़ता है.

सातवां दिन (Day 7)- नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि की पूजा के लिए समर्पित है. इस दिन माता को गुड़ या गुड़ का नैवेद्य भोग अर्पित कर सकते हैं. इससे भय और संकटों से मुक्ति मिलती है.

आठवां दिन (Day 8)- नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है. इस दिन मां को नारियल और नारियल से बनी चीजों का भोग अर्पित करना शुभ होता है. इससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

नौवां दिन (Day 9)- नवरात्रि के अंतिम और नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती. इस दिन माता रानी हलवा-पूरी, नारियल और चने का भोग लगाना अत्यंत शुभ होता है.

BUSINESS : बिजनेस के लिए पैसे नहीं होने का बहाना छोड़िए, सिर्फ 5000 रुपये में शुरू करें ये धाकड़ बिजनेस; होगी तगड़ी कमाई

आज के समय में काफी लोग पारंपरिक नौकरी के बजाय ऐसा काम चुनना चाहते हैं, जहां उन्हें अपने फैसले खुद लेने की आजादी मिले और कमाई की संभावनाएं भी ज्यादा हों…..

आज के समय में काफी लोग पारंपरिक नौकरी के बजाय ऐसा काम चुनना चाहते हैं, जहां उन्हें अपने फैसले खुद लेने की आजादी मिले और कमाई की संभावनाएं भी ज्यादा हों. हालांकि अपना कारोबार शुरू करने की इच्छा तो बहुत लोगों की होती है, लेकिन सही आइडिया या ज्यादा पूंजी न होने की वजह से वे शुरुआत नहीं कर पाते.

सच यह है कि हर बिजनेस के लिए बड़े निवेश की जरूरत नहीं होती, कई काम ऐसे भी हैं जिन्हें आप 5000 रुपये की छोटी रकम से भी शुरू कर सकते हैं. अगर मेहनत और थोड़ा धैर्य रखा जाए, तो कम बजट में शुरू किया गया काम भी समय के साथ अच्छी और स्थिर आमदनी का जरिया बन सकती है. आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ बिजनेस आइडिया के बारे में….

अगर आपको खाना बनाना आता है, तो इस हुनर को कमाई में बदला जा सकता है. घर से टिफिन सर्विस या स्नैक्स तैयार करके बेचने का काम बहुत कम खर्च में शुरू किया जा सकता है. जिसमें करीब 3000 से 5000 रुपये में जरूरी सामान लेकर शुरुआत हो जाती है.

सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए आसानी से ग्राहकों तक पहुंच बनाई जा सकती है. शुरुआत में प्रति ऑर्डर थोड़ा कम मुनाफा कमाकर आप जल्द ही 10 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह की कमाई तक आसानी से पहुंच सकते है. अगर आपके पास नौकरी के बाद समय बचता है तो इसे पार्ट टाइम काम के तौर पर भी शुरू किया जा सकता है.

अगर आपको कुछ नया बनाने का शौक है, तो हैंडमेड चीजों का छोटा कारोबार शुरू करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. मोमबत्तियां, साबुन या आर्टिफिशियल ज्वेलरी जैसी चीजें कम खर्च में तैयार की जा सकती हैं. इन चीजों को छोटा बिजनेस करने के लिए करीब 3000 से 5000 रुपये की जरूरत होती है.

इन प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या आसपास के बाजार में बेचकर धीरे-धीरे ग्राहक बढ़ाए जा सकते हैं. सही तरीके से काम बढ़ने पर इस बिजनेस से हर महीने 15 हजार से 50 हजार रुपये तक की अच्छी कमाई की जा सकती है.

अगर किसी विषय में आपकी अच्छी समझ है, तो उसे इस्तेमाल करके आप ट्यूशन या ऑनलाइन पढ़ाने का काम शुरू कर सकते हैं. इसके लिए ज्यादा खर्च की जरूरत नहीं होती.

सिर्फ 1000 से 5000 रुपये में बेसिक चीजें जैसे व्हाइटबोर्ड और इंटरनेट जैसी चीजें लेकर आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं. जैसे-जैसे छात्रों की संख्या बढ़ती है, वैसे-वैसे आमदनी भी बढ़ने लगती है.

NATIONAL : ‘चलाना मत भाई…’, युवक ने LIVE कैमरे पर खुद को मारी गोली, वीडियो बनाता रह गया दोस्त

0

दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके से सामने आए एक चौंकाने वाले वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है. वीडियो में एक युवक खुद को गोली मारता हुआ दिखाई देता है. पुलिस के मुताबिक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मामला न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

पूर्वी दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके से सामने आए एक सनसनीखेज वीडियो ने इलाके में हलचल मचा दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक खुद को गोली मारते हुए नजर आता है. घटना के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है. यह घटना न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि घटना के समय वहां दो लोग मौजूद थे, जिनमें से एक युवक का वीडियो बना रहा था.

वीडियो में दिखाई देता है कि युवक के हाथ में पिस्टल है और वह उसमें मैगजीन लोड करता है. पास में मौजूद दूसरा व्यक्ति उसे कुछ निर्देश देता हुआ भी सुनाई देता है. वीडियो बना रहा शख्स कहता है ‘चलाना मत भाई’. वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स पिस्टल में मैगजीन लोड करता है और उसके बाद पिस्टल छाती पर सटाता है. तभी वीडियो बना रहा शख्स कहता है- अरे नहीं… लेकिन वह अपने सीने में गोली मार लेता है. इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि जिस पिस्टल का इस्तेमाल हुआ, वह लाइसेंसी थी और वीडियो बना रहे व्यक्ति की बताई जा रही है. मामले की सूचना मिलते ही न्यू अशोक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और उसमें दिखाई दे रहे हर पहलू को ध्यान में रखा जा रहा है. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि घटना के पीछे कोई और कारण तो नहीं था. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है. इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा और सतर्कता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

MP : ‘न हिंदू, न मुस्लिम, बस एजुकेशन…’ गैस के लिए लाइन में खड़े 14 साल के बच्चे ने हिलाया सिस्टम, रातो-रात इंटरनेट पर वायरल

छतरपुर के पन्ना रोड पर स्थित स्वरूप गैस एजेंसी के बाहर लगी कतारों के बीच एक 14 वर्षीय बालक ने देश की मौजूदा व्यवस्था, राजनीति और शिक्षा पर ऐसा ‘भाषण’ दिया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. गैस की किल्लत से परेशान इस किशोर ने अपनी बातों से न केवल प्रशासन बल्कि देश के बड़े-बड़े राजनीतिक विमर्शों को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है.

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गैस की किल्लत ने आम जनता का हाल बेहाल कर रखा है, लेकिन पन्ना रोड स्थित एक गैस एजेंसी के बाहर जो नजारा दिखा, उसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया. घंटों से लाइन में लगे एक 14 साल के छात्र का वीडियो इस समय इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है.

बच्चे ने कैमरे के सामने बेबाकी से कहा कि सरकारें केवल हिंदू-मुस्लिम और जात-पात के नाम पर लोगों को बांटती हैं. उसने सवाल उठाया, ”आखिर हेल्थ केयर और एजुकेशन पर कोई बात नहीं करता? अगर शिक्षा पर बात होती तो आज हमारा देश वाकई विश्वगुरु होता. पार्लियामेंट में केवल फालतू मुद्दों पर चर्चा होती है, जो मुख्य मुद्दे हैं उन पर सब चुप हैं.”

14 वर्षीय किशोर ने देश के भविष्य और अंतरराष्ट्रीय राजनीति को जोड़ते हुए कहा कि युद्ध ईरान और इजरायल के बीच हो रहा है, लेकिन यहां का आम आदमी तड़प रहा है.

बच्चे ने आगे कहा, “60% गैस हम बाहर से मंगवाते हैं, भ्रष्टाचार हर जगह उन्नति कर रहा है. ऐसी स्थिति के साथ हम विश्वगुरु बनेंगे? मेरे दिमाग में तो दही जम गया है यहाँ खड़े-खड़े.”

छात्र ने बिहार के एक उदाहरण का जिक्र करते हुए नेताओं की शिक्षा पर सवाल उठाए. उसने कहा कि पार्लियामेंट में कानून पास होना चाहिए कि राजनीति के लिए शिक्षा जरूरी हो. उसने यहां तक कह दिया कि अगर उसे मौका मिले तो वह विदेश चला जाएगा, क्योंकि यहां के हालात बहुत बुरे हैं और जनता को जानबूझकर अशिक्षित रखा जा रहा है ताकि नेताओं का धंधा चलता रहे.

बच्चे ने गैस वितरण केंद्र की पोल खोलते हुए बताया कि वहां कोई पुलिस या मैनेजमेंट सिस्टम नहीं है. उसने आरोप लगाया कि महिलाओं की अलग लाइन न होने का फायदा उठाकर कुछ लोग पैसे लेकर ब्लैक में काम करवा रहे हैं.इस वीडियो ने छतरपुर प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है. जहां लोग बच्चे की बुद्धिमानी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं गैस वितरण की अव्यवस्था पर गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं.

NATIONAL : बच्चा गोद लेने पर भी 12 हफ्ते की मैटरनिटी लीव, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

0

सुप्रीम कोर्ट ने गोद लिए गए बच्चों की माताओं को 12 हफ्ते की मैटरनिटी लीव देने का आदेश दिया है. अदालत का मानना है कि गोद लेने वाली मां को भी बायोलॉजिकल मां के समान अधिकार मिलना चाहिए. कोर्ट ने पितृत्व अवकाश पर भी नीति बनाने का निर्देश दिया है.सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देश की महिलाओं के हक में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. अदालत ने आदेश दिया है कि गोद लिए गए बच्चे की मां को भी 12 हफ्ते की मैटरनिटी लीव दी जाएगी. खास बात ये है कि गोद लिए बच्चे की उम्र जो भी हो, मां को पूरे 12 हफ्ते की छुट्टी दी जाएगी.

सुप्रीम कोर्ट ने उस कानूनी प्रावधान को निरस्त कर दिया है, जिसमें सिर्फ 3 महीने तक की उम्र के बच्चे को गोद लेने पर ही मैटरनिटी लीव की अनुमति थी. लेकिन अब ऐसी कोई शर्त नहीं है.मौजूदा सामाजिक सुरक्षा संहिता की धारा 60(4) में ये नियम था कि गोद लेने वाली मां को 12 हफ्ते की मैटरनिटी लीव तभी मिलेगी, जब गोद लिया गया बच्चा 3 महीने से कम उम्र का हो.

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि एक बायोलॉजिकल मां की तरह ही गोद लिए गए बच्चे की मां को भी मैटरनिटी लीव मिलनी चाहिए. कोर्ट का मानना है कि मैटरनिटी का अधिकार और बच्चे की देखभाल की जरूरत उम्र पर निर्भर नहीं करती.सुप्रीम कोर्ट ने 3 महीने की उम्र सीमा को हटाते हुए कहा कि ये भेदभाव करता है. अदालत ने माना कि बड़े बच्चे को गोद लेने वाली मां को भी बच्चे के साथ इमोशनल तालमेल बिठाने और उसकी देखभाल के लिए समय की जरूरत होती है.

सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले के दौरान माओं के साथ-साथ पिताओं की भूमिका पर भी बात की. कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वो ‘पितृत्व अवकाश’ (Paternal Leave) पर भी एक ठोस नीति बनाने पर विचार करे. अदालत का मानना है कि बच्चे के पालन-पोषण में पिता की भागीदारी भी उतनी ही अहम है. इसीलिए इसे सामाजिक सुरक्षा लाभ के दायरे में लाना चाहिए.जस्टिस पारदीवाला और जस्टिस महादेवन की बेंच ने इस बात पर जोर दिया कि परिवार बनाने के लिए गोद लेना एक वैध रास्ता है. कोर्ट के मुताबिक, गोद लिए गए बच्चे और ‘प्राकृतिक’ बच्चे के बीच कानून कोई भेदभाव नहीं कर सकता.

ENTERTAINMENT : नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने पर हुआ एक्शन, यूट्यूब से हटाया ‘सरके चुनर तेरी’ का ह‍िंदी वर्जन

नोरा फतेही के आइटम सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी’ के खिलाफ एक्शन लिया गया है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने गाने के खिलाफ नोटिस जारी किया. गाने के हिंदी वर्जन को हर प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है. लेकिन दूसरी भाषा में इस गाने के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है.

‘सरके चुनर तेरी…’ इंटरनेट पर इन दिनों नोरा फतेही के इस आइटम सॉन्ग ने बवाल मचा रखा है. संजय दत्त की पैन इंडिया फिल्म केडी- द डेविल के गाने ने फिल्म से लेकर राजनीतिक गलियारों में भूचाल मचाया हुआ है. तमाम विरोध और आलोचनाओं के बाद मेकर्स ने इसके हिंदी वर्जन को ऑफिशियली यूट्यूब से हटा दिया है.

लेकिन हैरानी इस बात की है कि ये गाना दूसरी भाषाओं में अभी भी यूट्यूब पर देखा जा सकता है. इसका तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम वर्जन बिना किसी बदलाव के यूट्यूब पर देखा जा रहा है. गाने के खिलाफ लिया गया ये आधा-अधूरा एक्शन लोगों की समझ से परे है. दूसरी तरफ, गाने के अश्लील और फूहड़ कंटेंट को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इस संदर्भ में नोटिस भेजा है.

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल एक्टिविस्ट और एडवोकेट ने सॉन्ग ‘सरके चुनर’ के खिलाफ दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायच दर्ज कराई थी. उन्होंने गाने से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की थी. शिकायत में आरोप था कि ये गाना सेक्सुअलिटी को प्रमोट करता है. इसके फूहड़ लिरिक्स समाज की गलत छवि पेश करते हैं. गाने को तुरंत सभी प्लेटफॉर्म से हटाने की अपील की गई थी.

कहा गया कि नोरा के फूहड़ गाने का यूथ पर निगेटिव इंफ्लुएंस पड़ेगा. इस गाने के लिरिसिस्ट रकीब आलम, डायरेक्टर प्रेम, कंपोजर अर्जुन जान्या और सिंगर मंगली पर भी एक्शन लेने की मांग की गई. जिंदल ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास भी शिकायत दर्ज कराई.

मेकर्स ने यूट्यूब से इस गाने के हिंदी वर्जन को हटा लिया है. 16 मार्च 2026 तक ये गाना यूट्यूब पर नजर आ रहा था. लेकिन अब ऑफिशियल गाने को सर्च करने पर ‘कंटेंट उपलब्ध नहीं है’ लिखा हुआ आता है. इस पूरे विवाद पर अभी तक फिल्म के मेकर्स, संजय दत्त और नोरा फतेही ने रिएक्ट नहीं किया है. नोरा ने इंस्टा अकाउंट से भी इस गाने के वीडियो को हटा लिया है.

नोरा के गाने को इंटरनेट पर बुरी तरह बैश किया गया. लोगों का कहना है जितने फूहड़ इसके लिरिक्स हैं, उतने ही वल्गर नोरा के डांस स्टेप्स. हुक स्टेप में वो अपना पल्लू सरका कर डांस कर रही हैं. उनके एक्सप्रेशंस को भी अश्लील और चीप बताया गया. यूजर्स ने नोरा से कहा, अगर कमबैक करना ही था तो अच्छे गाने से करतीं, उन्होंने ऐसे वल्गर गाने को क्यों चुना? संजय दत्त को भी यूजर्स ने नहीं बख्शा. सेलेब्स ने भी इस गाने को क्रिटिसाइज किया है. सिंगर अरमान मलिक का कहना है इस गाने ने सॉन्ग राइटिंग का स्टैंडर्ड ही गिरा दिया है. पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी गाने को ट्रोल किया है.

MAHARASHTRA : व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला मैसेज…टेंपो के अंदर फंदे से लटका मिला शख्स

0

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक युवक का शव टेंपो के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक ने कथित तौर पर घटना से पहले व्हाट्सऐप स्टेटस पर संदेश भी साझा किया था. हाईवे किनारे खड़े टेंपो से शव मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में टेंपो के अंदर मिलने से हड़कंप मच गया. वह फंदे से लटका बुआ था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक ने कथित तौर पर खुद ही यह कदम उठाया. हालांकि पुलिस अभी हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

मृतक की पहचान 32 साल के गजानन मरवाड़ी के रूप में हुई है, जो नांदेड़ जिले के मुखेड तहसील का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार देर रात की है. गजानन अपने टेंपो से हाईवे पर सफर कर रहा था. इसी दौरान उसने रात करीब 11 बजे सड़क किनारे वाहन खड़ा कर दिया. टेंपो की साइड लाइट्स चालू थीं, जिससे आसपास के लोगों का ध्यान उस पर गया.

स्थानीय लोगों को जब टेंपो काफी देर तक एक ही जगह खड़ा नजर आया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वाहन की जांच की, तो अंदर युवक का शव मिला. इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

जांच में यह भी सामने आया है कि गजानन ने घटना से पहले अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर एक मैसेज पोस्ट किया था. हालांकि उस संदेश में क्या लिखा था, इसे लेकर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी. साथ ही, मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह समझा जा सके कि वह किसी तनाव या परेशानी में था या नहीं.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना की असली वजह सामने लाने की कोशिश की जाएगी.

ENTERTAINMENT : 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी ‘देवसेना’, बाहुबली को छोड़ बिजनेसमैन से रचाएंगी शादी?

बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी पिछले काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं. इस बीच उनकी शादी की खबर ने फैन्स का एक्साइटमेंट हाई कर दिया है. जानते हैं कि अनुष्का कब और किससे शादी करने जा रही हैं.रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के बाद ‘बाहुबली’ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को लेकर खुशखबरी सामने आ रही है. खबरें हैं कि ‘बाहुबली’ की देवसेना सात फेरे लेने की तैयारी कर रही हैं. चलिए फिर शादी पर गॉसिप थोड़ी विस्तार से कर लेते हैं.

एक बार फिर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की निजी जिंदगी सुर्खियों में हैं. उनकी शादी की खबरों ने फैन्स के दिलों में खलबली मचा दी है. रिपोर्ट्स की मानें, तो 44 की उम्र में अनुष्का घर बसाने को तैयार हैं. वैसे ये पहला मौका नहीं है, जब उनकी शादी खबरों सामने आ रही हैं. इससे पहले भी उनकी वेडिंग और रोमांस पर खूब बातें हुई थीं.

‘बाहुबली’ के बाद एक्ट्रेस का नाम उनके को-एक्टर प्रभास संग जोड़ा गया था. ये भी कहा जा रहा था कि दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकते हैं. लेकिन बाद में प्रभास और अनुष्का ने इन खबरों को खारिज कर दिया. अनुष्का और प्रभास दोनों ने एक-दूसरे को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त बताया.

अगर शादी की खबर सुनने के बाद आप ये सोच रहे हैं कि अनुष्का का होने वाला दूल्हा फिल्म इंडस्ट्री से है, तो गलतफहमी अभी दूर कर लेते हैं. कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उनके होने वाले दूल्हे राजा एक बिजनेसमैन हैं, जो उनके फैमिली फ्रेंड हैं. इससे ज्यादा कोई अपडेट सामने नहीं आई है. अनुष्का शेट्टी ने भी अपनी शादी को लेकर ऑफिशियल तौर पर कुछ भी नहीं कहा है. पर हां इतना जरूर है कि उनकी शादी की खबर सुनकर कई चाहने वालों का दिल टूट गया है. क्योंकि फैन्स उनकी देवसेना को बाहुबली के साथ इमेजिन कर रहे थे.

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुष्का को आखिरी बार उन्हें 2025 में घाटी फिल्म में देखा गया था. उन्होंने अपने करियर में कई हिट और यादगार मूवीज दी हैं. लेकिन असली पहचान उन्हें ‘बाहुबली’ में देवसेना की भूमिका निभाकर ही मिली. फिलहाल वो काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं.

–

- Advertisement -

News of the Day