पुनर्विकास के तहत प्लेटफॉर्म नं. 8-9 पर रेलवे ओवर ब्रिज एवं कॉनकोर्स के निर्माण को 12 सितंबर तक पाइलिंग कार्य, असारवा, मणिनगर, वटवा से चलेंगी पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में पुनर्विकसित किया जा रहा है। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) की ओर से प्लेटफॉर्म नं. 8-9 पर रेलवे ओवर ब्रिज एवं कॉनकोर्स के निर्माण के संबंध में पाइलिंग कार्य किया जाएगा। इसके लिए 5 जुलाई से 12 सितंबर तक 70 दिन तक ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से प्रस्थान/आगमन करने वाली कुछ ट्रेनों के टर्मिनल को असारवा, मणिनगर और वटवा में अस्थाई आधार पर स्थानांतरित किया जा रहा है।
DELHI: एमसीडी में कामकाज के लिए भाजपा ने बनाई वरिष्ठ पार्षदों की कोर कमेटी, सभी निर्णय कमेटी की सहमति से होंगे
सूत्रों का कहना है कि अब एमसीडी के सभी अहम निर्णय कोर कमेटी की सहमति से लिए जाएंगे। चाहे वह बजट से जुड़े मसले हों, विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करनी हो या पार्षदों की ओर से उठाई गई स्थानीय समस्याएं हो।
भाजपा ने एमसीडी के सुचारू संचालन और त्वरित निर्णय लेने के लिए वरिष्ठ पार्षदों की कोर कमेटी गठित की है। यह कमेटी एमसीडी से जुड़े अहम प्रशासनिक, विकासात्मक और रणनीतिक फैसलों में निर्णायक भूमिका निभाएगी। यह कमेटी पार्षदों के कार्यों के संचालन में समन्वय की कड़ी बनेगी और अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें कर योजनाओं पर अमल सुनिश्चित कराएगी। भाजपा ने कमेटी में महापौर राजा इकबाल सिंह, उपमहापौर जयभगवान यादव, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा व उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह और नेता सदन प्रवेश वाही को शामिल किया है।
सूत्रों का कहना है कि अब एमसीडी के सभी अहम निर्णय कोर कमेटी की सहमति से लिए जाएंगे। चाहे वह बजट से जुड़े मसले हों, विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करनी हो या पार्षदों की ओर से उठाई गई स्थानीय समस्याएं हो। हर स्तर पर कोर कमेटी मार्गदर्शन करेगी। साथ ही कमेटी आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नियमित बैठक कर उन्हें अपने निर्णयों और रणनीतियों से अवगत कराएगी।
भाजपा नेतृत्व का कहना है कि पार्षदों को एमसीडी प्रशासन में केवल प्रतीकात्मक भूमिका न देकर, उन्हें निर्णय प्रक्रिया में सीधे तौर पर जोड़ा जाए। इसीलिए कोर कमेटी का गठन किया गया है। एक वरिष्ठ पार्षद ने बताया कि यह कोर कमेटी राजनीतिक हस्तक्षेप करने वाली इकाई नहीं होगी, बल्कि यह प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच सेतु का काम करेगी।
वर्ष 2007 से 12 के दौरान भी कमेटी थी : भाजपा ने वर्ष 2007 में एमसीडी की सत्ता मिलने पर कामकाज करने के लिए कोर कमेटी बनाई थी। कमेटी में 14 सदस्य शामिल किए गए थे, लेकिन एमसीडी के तीन हिस्सों में विभाजित होने पर 10 साल तक सत्ता में रहने के दौरान भाजपा ने इस तरह की कोर कमेटी का गठन नहीं किया था।
WORLD: ईरान-इजराइल युद्ध के चलते देशभर में 60+ फ्लाइट कैंसिल:दिल्ली एयरपोर्ट की 48 उड़ानें रद्द, 4 राज्यों में भी उड़ानें प्रभावित; मिडिल-ईस्ट देशों में एयरस्पेस बंद
ईरान-इजराइल युद्ध का असर भारत से मिडिल ईस्ट आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर पड़ रहा है। बढ़ते तनाव और एयरस्पेस बंद होने से अब तक 60 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट की 48 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। इनमें 28 फ्लाइट दिल्ली आने और 20 दिल्ली से रवाना होने वाली थीं।
जयपुर एयरपोर्ट से 6 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। इनमें मिडिल ईस्ट आने-जाने वाली 3-3 उड़ानें शामिल हैं। लखनऊ एयरपोर्ट से अबु धाबी और शारजाह जाने वाली 2 फ्लाइट को यूएई-कतर एयरस्पेस बंद होने से कैंसिल किया गया है।
अहमदाबाद एयरपोर्ट आने वाली 5 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। इनमें लंदन, अबु धाबी, दुबई, कुवैत और दोहा से आने वाली उड़ानें शामिल हैं। वहीं, अमृतसर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली फ्लाइट SG-55 भी रद्द हुई है।
दरअसल, 23 जून की रात को ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों पर हमलों का बदला लेने के लिए कतर में अमेरिका के अल-उदीद एयर मिलिट्री बेस पर 6 मिसाइलें दागी। इसके बाद कतर, बहरीन, यूएई, इराक और कुवैत ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया।
NATIONAL: ‘भारतीयों का खून बहाने वालों के लिए कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोले पीएम मोदी
श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच ऐतिहासिक बातचीत के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रक्षा आवश्यकताओं के लिए भारत की विदेशों पर निर्भरता लगातार कम हो रही है। हम रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर’ बन रहे हैं। हमने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी इसका प्रभाव देखा है। हमारी सेनाओं ने मेड इन इंडिया हथियारों की मदद से 22 मिनट में दुश्मनों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में मेड इन इंडिया हथियार दुनिया भर में जाने जाएंगे।
BOLLYWOOD: सलमान खान को हैं ब्रेन से जुड़ी 3 गंभीर बीमारियां – जानिए क्या हैं इनके लक्षण और कारण
देश में जब भी सेलिब्रिटीज के फिटनेस और डोले-शोले की बात होती है, तो सबसे पहला नाम सलमान खान का याद आता है। सलमान युवाओं के पसंदीदा रहे हैं, उनका फैशन स्टाइल ट्रेंड बन जाता है। हालांकि, अभिनेता ने हाल ही में खुलासा किया कि फिट दिखने के बावजूद वह कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। सेहत से संबंधित कई प्रकार की चुनौतियों के बावजूद वह लगातार काम भी कर रहे हैं।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीजन में पहले गेस्ट के रूप में भाग लेने पहुंचे सलमान ने कार्यक्रम के दौरान अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की चर्चा की। अभिनेता ने कहा-
मुझे ट्राइजेमिनल न्यूरलजिया, ब्रेन एन्यूरिज्म और एवी मालफॉर्मेशन जैसी गंभीर समस्याएं हैं, इनके बावजूद काम कर रहा हूं। सेहत से संबंधित कई प्रकार की चुनौतियां आपके सामने लगातार बनी रहती हैं पर आपको काम भी करते रहना होत है।
ट्राइजेमिनल न्यूरलजिया के बारे में अभिनेता ने 2017 में भी एक कार्यक्रम के दौरान जिक्र किया था। अब आपके मन में भी ये सवाल आ रहे होंगे कि आखिर ये कौन सी बीमारियां हैं और इनमें किस तरह की दिकक्तें होती हैं? आइए इन सबके बारे में समझते हैं।
NATIONAL: UP में बारिश ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ा: 3 की मौत; यमुनोत्री यात्रा रोकी गई
देश में मानसून की एंट्री को आज एक महीना पूरा हो गया है। 24 मई को यानी तय तारीख से 8 दिन पहले इसने केरल में दस्तक दी थी। अब तक यह 24 राज्यों को कवर कर चुका है। अगले 24 घंटे में दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में दस्तक दे सकता है।
मानसून को पूरा देश कवर करने में 2-3 दिन और लग सकते हैं। यानी मानसून 10-12 दिन पहले समूचे देश को कवर कर सकता है। आमतौर पर ऐसा 8 जुलाई तक होता है, जब यह पश्चिमी राजस्थान के पोखरण में पहुंचता है।
उत्तर प्रदेश में जून में बारिश का 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। 1971 से 2020 के बीच हुई औसत बारिश के मुकाबले इस साल 25% ज्यादा बरसात हुई है। इस साल राज्य में 1 जून से 23 जून के बीच 66.9 मिमी औसत बारिश हुई है, जबकि अनुमान 53.7 मिमी का था।
उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं का दौर भी शुरू हो गया है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास भूस्खलन हुआ, इसमें करीब आधा दर्जन यात्री दब गए। मलबे से 2 शव बरामद किए गए हैं। राहत और बचाव का काम जारी है।
बद्रीनाथ से लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालु की कार पर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिर जाने से महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर बरसाती नाले में उफान से भारी मात्रा में मलबा दुकानों में घुस गया। लगभग आधा दर्जन दुकानों को नुकसान हुआ है।
WORLD: घायल शेर को छोड़ना नहीं चाहिए, ईरान से फिर होगा युद्ध: इजरायल के विपक्षी नेता लिबरमैन
इजरायल और ईरान के बीच 12 दिनों से चली आ रही जंग सीजफायर के ऐलान के साथ ही खत्म हो गई है. इजरायल ने भी सीजफायर के बारे में बताते हुए कहा कि उसने ईरान के साथ अमेरिका के प्रस्तावित द्विपक्षीय युद्धविराम को स्वीकार कर लिया है. इजरायल ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, “वह ईरान के साथ द्विपक्षीय सीजफायर के लिए अमेरिका के प्रस्ताव पर सहमत है और इसका उल्लंघन होने पर जोरदार जवाब देगा.” इस बीच इजरायल के विपक्षी नेता लिबरमैन ने सीजफायर पर कहा किक घायल शेर को छोड़ना नहीं चाहिए, ईरान से फिर युद्ध होगा.
इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कैबिनेट, रक्षा मंत्री, सेना प्रमुख और मोसाद प्रमुख के साथ बैठक की. इजरायल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ के सभी लक्ष्य हासिल कर लिए हैं. बयान के अनुसार इजरायल ने परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल खतरों को खत्म कर दिया है. इजरायली सेना ने तेहरान के आसमान पर पूरा नियंत्रण हासिल किया, सैन्य नेतृत्व को भारी नुकसान पहुंचाया और ईरान के कई महत्वपूर्ण सरकारी ठिकानों को नष्ट किया. बयान में पहली बार यह भी बताया गया कि एक और वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक मारा गया है.
इसके साथ ही कहा कि 23 जून को भी इजरायली सेना ने तेहरान स्थित कई ठिकानों पर बड़े हमले किए, सैकड़ों बसीज लड़ाकों को मार गिराया, हमले में एक और वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक की मौत हो गई. इजरायल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका को उनके समर्थन तथा ईरानी परमाणु खतरे को खत्म करने में भागीदारी के लिए आभार भी जताया. बयान में कहा गया, “ऑपरेशन के लक्ष्यों की प्राप्ति और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ पूर्ण समन्वय में इजरायल ने द्विपक्षीय युद्धविराम के लिए राष्ट्रपति के प्रस्ताव को स्वीकार किया है. इजरायल ने चेतावनी दी है कि युद्धविराम के किसी भी उल्लंघन का वह जोरदार जवाब देगा.”
इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि युद्धविराम लागू होगा जब ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल ने बीरशेबा में एक रिहायशी इमारत पर हमला किया, जिसमें कम से कम चार लोग मारे गए. मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट में लिखा, “युद्धविराम अब लागू हो गया है, कृपया इसका उल्लंघन न करें.” ट्रंप के बयान के बाद इजरायली अधिकारी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि ट्रंप ने युद्धविराम की घोषणा की है. अगर सभी पक्ष इसका पालन करते हैं, तो यह जारी रहेगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार शाम (अमेरिकी समयानुसार) को घोषणा की थी कि इजरायल और ईरान ने युद्धविराम को लागू करने के लिए एक औपचारिक समझौता किया है, जिससे कुछ घंटों में संघर्ष के आधिकारिक अंत की उम्मीद जताई गई. ट्रंप ने लिखा था, “सभी को बधाई! इजरायल और ईरान के बीच इस बात पर पूरी तरह से सहमति बन गई है कि अब से लगभग 6 घंटे बाद जब इजरायल और ईरान अपने अंतिम मिशनों को पूरा कर लेंगे, 12 घंटे के लिए पूर्ण और संपूर्ण युद्धविराम होगा। इसके बाद युद्ध को समाप्त माना जाएगा.”
SPORTS: पूर्व क्रिकेटर दिलीप दोशी का निधन:77 साल की उम्र में लंदन में ली आखिरी सांस
भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी का सोमवार को लंदन में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। वह 77 साल के थे। दिलीप दोशी के परिवार में पत्नी कालिंदी, बेटा नयन, और बेटी विशाखा है। दोशी उन नौ भारतीय क्रिकेटरों में से एक थे जिन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट लिए।
टेस्ट में लिए हैं 114 विकेट बाएं हाथ के स्पिनर दिलीप ने भारत के लिए कुल 33 टेस्ट मैच खेले और 114 विकेट अपने नाम किए। इसमें छह बार पांच विकेट हॉल भी उन्होंने लिए थे। भारत के लिए खेले 15 वनडे मैचों में उन्होंने 22 विकेट लिए। दिलीप ने सौराष्ट्र और बंगाल के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेली। उन्होंंने इंग्लैंड की वार्विकशर और नॉटिंघमशर के लिए भी क्रिकेट खेला।
32 साल की उम्र में किया डेब्यू दोशी ने 32 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने 80 के दशक में चुपचाप से क्रिकेट को अलविदा कह दिया था क्योंकि वह उस समय भारतीय क्रिकेट के संचालन से नाराज थे। उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी भी लिखी है जिसका नाम ‘स्पिन पंच’ हैं। साल 1981 में मेलबर्न में खेले गए टेस्ट मैच में दिलीप ने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का टारगेट दिया है। सोमवार को मैच के चौथे दिन भारतीय टीम दूसरी पारी में 364 रन पर ऑलआउट हो गई। लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में स्टंप्स तक इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड जीत से 350 रन दूर है।
SPORTS: ‘मुझे लगता है कि…माइकल वॉन की भविष्यवाणी ने चौंकाया, बताया क्या निकलेगा मैच का परिणाम !
लीड्स टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 371 रन का टारगेट दिया है. चौथे दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड ने 21 रन बना किसी नुकसान के बना लिए थे. अब पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रन और बनाने हैं तो वहीं, भारत को 10 विकेट इंग्लैंड के चटकाने हैं. ऐसे में यह पांचवां दिन टेस्ट मैच का सबसे रोमांचक दिन में से एक होने वाला है. कई पूर्व दिग्गजों ने भारत को जीत का प्रबल दावेदार माना है लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आखिरी दिन को लेकर भविष्य़वाणी की है.
माइकल वॉन ने टेस्ट मैच में कौन सी टीम जीतेगी. इसको लेकर अपनी भविष्यवाणी की है. वॉन ने चौंकाते हुए इस टेस्ट मैच को ड्रा करार दिया है. माइकल वॉन ने कहा, “यह इस बात के ऊपर निर्भर करता है कि वे शुरुआती सत्र में बुमराह को कैसे खेलते हैं और दोपहर में जडेजा को कैसे खेलते हैं. मुझे लगता है कि यह वास्तव में ड्रा होने जा रहा है जो मेरे लिए असामान्य है मैं आमतौर पर किसी एक टीम से जीत या हार की उम्मीद करता हूं. लेकिन मुझे लगता है कि यह टेस्ट ड्रा होने जा रहा है.”
बता दें कि भारत ने दूसरी पारी में 365 रन का स्कोर बनाया था. भारत की ओऱ से केएल राहुल ने 137 रन बनाए तो वहीं, पंच ने 118 रन की पारी खेली थी. दोनों ने मिलकर 195 रन की साझेदारी की जिसके दम पर भारतीय टीम 365 रन बना पाने में सफल रही. भारत को पहली पारी के आधार पर 6 रन की बढ़त मिली थी जिसके कारण इंग्लैंड को टारगेट 371 रन है.
बता दें कि अगर इंग्लैंड 372 रनों का सफलतापूर्वक पीछा कर लेता है, तो यह टेस्ट इतिहास में उनका दूसरा सबसे बड़ा रन चेज़ होगा. टेस्ट इतिहास में इंग्लैंड ने सबसे बड़ा रन रेज 2022 में किया था, जब भारत के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड ने 378 रन बनाकर मैच को जीता था. वहीं, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी रन चेज करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है. वेस्टइंडीज ने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 418 रन के टारगेट को हासिल कर इतिहास रचा था.
BOLLYWOOD: अमिताभ बच्चन से फैन ने कहा ‘सॉलिड गांजा फूंकते हो सर’ तो बिग बी का यूं आया मुंहतोड़ जवाब
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और अपने फैन्स के साथ सीधे जुड़ते हैं. बिग बी की फैन्स के साथ ये बातचीत कई बार बहुत ही दिलचस्प हो जाती है. इस बातचीत में कई बार तंज भी कसे जाते हैं तो कई बार बिग से भी करारा रिप्लाई भी मिलता है. ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला. अमिताभ बच्चन ने एक एक्स पर एक पोस्ट शेयर की थी. जिसके बाद फैन्स के उस पर लगातार रिप्लाई आने लगे. आइए जानते हैं क्या थी अमिताभ बच्चन की ये पोस्ट, फैन्स ने कैसे कसा तंज और बिग बी से कैसे मिला जवाब.
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी, ‘T 5419 – जी हां हिज़ूर, मैं भी एक प्रशंसक हूँ तो !!! ???’ इसके बाद उन्होंने इसी पोस्ट पर रिप्लाई किया, ‘हुज़ूर, not हिजूर, sorry typo.’ इसतरह अमिताभ बच्चन ने अपनी गलती मानी और उसे सही भी कर लिया.
इसी पोस्ट पर अमिताभ बच्चन से एक फैन ने पूछा, ‘सर ये पोस्ट आप खुद करते हो या असिस्टेंट है आपका?’ इस पर बिग बी का जवाब आया, ‘मैं ख़ुद करता हूँ ! अभी समय हुआ है 23 जून 12:05.’
फिर रोहित बिष्ट नाम के हैंडल से एक सवाल दागा गया, जिसमें तंज था, ‘सॉलिड गांजा फूंकते हो सर.’ इस पर तुरंत अमिताभ बच्चन का रिप्लाई आया, ‘एक गंजा फूंके हुए ही ऐसे लिख सकता है जैसे आपने लिखा है.’ इस तरह से अमिताभ बच्चन ने भी फैन्स के तीखे तंज का जवाब उसी अंदाज में दिया.

