Tuesday, May 12, 2026
Home Blog Page 529

NATIONAL : घर में गैस सिलेंडर लीक के बाद हुआ धमाका, हादसे में बचे महिला-पुरुष

0

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला CCTV वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और पुरुष को गैस सिलेंडर फटने से ठीक पहले भागते हुए देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला CCTV वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और पुरुष को गैस सिलेंडर फटने से ठीक पहले भागते हुए देखा जा सकता है. यह हादसा 18 जून को दोपहर लगभग 3 बजे हुआ बताया जा रहा है, हालांकि अभी तक इसकी सटीक लोकेशन की पुष्टि नहीं हुई है.

वीडियो की शुरुआत एक लीक हो रहे एलपीजी सिलेंडर से होती है, जो किचन के फर्श पर पड़ा है. गैस पाइप में रिसाव है और उससे लगातार गैस निकल रही है. महिला पहले उस रिसाव को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन जब नहीं रोक पाती तो तुरंत वहां से बाहर चली जाती है. ऐसा लगता है कि महिला किसी से सहायता लेने के लिए बाहर गई है.

कुछ देर बाद वह एक पुरुष के साथ लौटती है. दोनों अलग-अलग दरवाजों से घर के अंदर आते हैं और गैस वॉल्व बंद करने की कोशिश करते हैं. लेकिन तब तक कमरे में गैस भर चुकी होती है, जिससे वातावरण बेहद खतरनाक बन जाता है.जैसे ही वे सिलेंडर के पास काम कर रहे होते हैं, अचानक एक चिंगारी उठती है और कमरे में तेज धमाका होता है. आग की लपटें पूरे किचन में फैल जाती हैं, और फिर धुएं का गुबार उठता है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि ये आग चूल्हे या किसी इलेक्ट्रिक स्विच से लगी है. खुशकिस्मती से दोनों व्यक्ति सुरक्षित बच निकलते हैं.
t
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बात पर राहत जताई कि घर के दरवाजे और खिड़कियां खुले होने के कारण गैस पूरी तरह से जमा नहीं हो सकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया.एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा, ‘अगर कमरे की हवा बंद होती, तो दोनों की जान भी जा सकती थी.’ वहीं, कई यूजर्स ने वीडियो से सीख लेने की सलाह दी है कि गैस लीक जैसी छोटी सी घटना भी कितनी जानलेवा बन सकती है. इस घटना ने एक बार फिर यह साबित किया है कि गैस सिलेंडर के रिसाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए. ऐसी स्थिति में तुरंत दरवाजे-खिड़कियां खोलकर गैस को बाहर निकलने देना चाहिए और इलेक्ट्रिक उपकरणों से दूर रहना चाहिए.

MAHARASHTRA : ट्यूशन टीचर की शर्मनाक हरकत…घर बुलाकर BA की छात्रा से किया रेप

0

पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 17 वर्षीय छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में एक ट्यूशन शिक्षक को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. जिसके मुताबिक 50 वर्षीय आरोपी भायंदर में निजी ट्यूशन क्लास लेता था और पीड़िता के घर भी पढ़ाने जाता था.

पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 17 वर्षीय छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में एक ट्यूशन शिक्षक को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. जिसके मुताबिक 50 वर्षीय आरोपी भायंदर में निजी ट्यूशन क्लास लेता था और पीड़िता के घर भी पढ़ाने जाता था. वहीं इसी दौरान उसने बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) कोर्स की प्रथम वर्ष की छात्रा को करियर के विकास पर चर्चा करने के बहाने घर बुलाया और रेप किया.

नवघर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी. आरोपी ने बाद में पीड़िता के साथ अक्टूबर 2023 और नवंबर 2024 के बीच कई मौकों पर अपनी कक्षाओं के साथ-साथ उसके घर पर भी बलात्कार किया, जब आसपास कोई नहीं था.

पीड़िता ने हाल ही में अपनी मां को अपराध के बारे में बताया और दोनों ने बाद में पुलिस से संपर्क किया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(डी) (बलात्कार), 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 351(2) (आपराधिक धमकी) व यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी इस तरह की और कितनी घटनाओं में शामिल रहा है.

WORLD : रूस में दतिया के छात्र भरत बघेल की मौत: CM यादव ने दुख जताया, कहा- शव लाने की कोशिश जारी

0

MP News: दतिया के इंदरगढ़ तहसील के निवासी भरत बघेल रूस में MBBS की पढ़ाई कर रहे थे. उनकी 21 जून को हॉस्टल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. यह उनका अंतिम वर्ष था और 20 जून को उनका फाइनल पेपर था, जबकि 28 जून को रिजल्ट आने वाला था. इस कारण वे वहां रुके थे और 2 जुलाई को भारत लौटने वाले थे.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दतिया जिले के इंदरगढ़ निवासी डॉ. एमएस बघेल के सुपुत्र भरत बघेल के रूस में निधन पर गहन दुख व्यक्त किया है. उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भरत के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की पुण्यात्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने का संबल देने की प्रार्थना की है.

CM यादव ने सोशल मीडिया ‘X’ पर कहा कि भरत का पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए अधिकारियों को अपेक्षित कार्यवाही यथाशीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रदेश के अधिकारी भारतीय दूतावास के निरंतर संपर्क में हैं. उल्लेखनीय है कि भरत अध्ययन के लिए रूस गए थे, जहां उनका निधन हो गया.दतिया के इंदरगढ़ तहसील के निवासी भरत बघेल रूस में MBBS की पढ़ाई कर रहे थे. उनकी 21 जून को हॉस्टल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. भरत पहले यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण पढ़ाई छोड़कर लौट आए थे. बाद में उन्होंने रूस में एमबीबीएस जारी रखा. यह उनका अंतिम वर्ष था और 20 जून को उनका फाइनल पेपर था, जबकि 28 जून को रिजल्ट आने वाला था. इस कारण वे वहां रुके थे और 2 जुलाई को भारत लौटने की योजना थी.

भरत के पिता मुलायम बघेल ने बताया कि उन्हें अभी पूरी जानकारी नहीं है कि बेटे की मौत कैसे हुई. हॉस्टल से उनके रूममेट का फोन आया कि भरत की गिरकर मौत हो गई. उन्होंने कहा कि यह हादसा है या हत्या, यह रूस पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.मुलायम बघेल और पूर्व विधायक सेवड़ा राधे बघेल ने भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार से अनुरोध किया है कि भरत का पार्थिव शरीर जल्दी भारत लाने में मदद की जाए.

अमरोहा: बिना सरसों के ही तैयार किया जा रहा था मस्टर्ड ऑयल, 5600 लीटर मिलावटी तेल बरामद

0

अमरोहा जिले में खाद्य विभाग की टीम ने मिलावट खोरों के खिलाफ एक्शन लिया है. औद्योगिक नगरी गजरौला में टीम ने छापा मारकर सैकड़ों लीटर मिलावटी सरसों के तेल को जब्त किया है.

यूपी के अमरोहा में खाद्य विभाग की टीम ने मिलावट खोरों के खिलाफ एक्शन लिया है. औद्योगिक नगरी गजरौला में टीम ने छापा मारकर सैकड़ों लीटर मिलावटी सरसों के तेल को जब्त किया है. बताया जा रहा है कि दो अलग-अलग गोदामों से करीब 5600 लीटर मिलावटी तेल बरामद हुआ, जिसमें 800 लीटर सरसों का तेल तो ऐसा था जो बिना सरसों के ही बनाया गया था.

फिलहाल, खाद्य विभाग के इस एक्शन से मिलावट खोरों में हड़कंप मचा हुआ है. अब प्रशासन द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है. पूरा मामला गजरौला के विजयनगर मोहल्ले का है. दरअसल, खाद्य विभाग को इनपुट मिला था कि गोदामों में बड़ी मात्रा में मिलावटी सरसों का तेल तैयार किया जा रहा है. फिर इस तेल को बाजार में सप्लाई किया जा रहा था. ऐसे में खाद्य विभाग ने पुलिस टीम लेकर एक गोदाम पर छापा मारते हुए 3200 लीटर मिलावटी सरसों का तेल और 1600 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल बरामद किया.

 

NATIOANL : CM मोहन यादव ने रास्ते में बैठी महिलाओं से खरीदे आम, बच्चों को दुलारा और स्कूल जाने की मनुहार की

0

CM मोहन यादव और उनकी धर्मपत्नी सीमा यादव ने खरीदे गए आम को वहां एकत्रित नन्हे-मुन्ने बच्चों में स्नेहपूर्वक वितरित कर दिया. उन्होंने बच्चों से भी बातचीत की और पूछा कि उनका नाम क्या है और स्कूल जाते हैं या नहीं?

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को सपत्नीक नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी प्रवास पर पहुंचे. पचमढ़ी से लौटते वक्त उन्होंने बारिआम गांव में सड़क किनारे टोकरी में आम बेच रही महिलाओं और बच्चों को देखकर अपना काफिला रुकवाया. उन्होंने आम बेच रही सभी महिलाओं से आत्मीय संवाद किया और पूछा कि रोज कितने के आम बिकते हैं? इस दौरान आम विक्रेता संती टेकाम ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि सुबह से शाम तक बैठने पर 400 से 500 रुपए के आम बिक जाते हैं.

मुख्यमंत्री ने पास खड़ी बसंती की बेटी को देखकर पूछा कि क्या वह स्कूल जाती है? महिला ने जवाब दिया कि हां सर, वह सीएम राइज स्कूल में पढ़ती है. मुख्यमंत्री ने खुश व्यक्त करते हुए कहा कि अब उसका नाम सांदीपनि विद्यालय हो गया है. इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद सभी महिलाओं से आम खरीदे और खुद भुगतान भी किया.

CM यादव और उनकी धर्मपत्नी सीमा यादव ने खरीदे गए आम को वहां एकत्रित नन्हे-मुन्ने बच्चों में स्नेहपूर्वक वितरित कर दिया. उन्होंने बच्चों से भी बातचीत की और पूछा कि उनका नाम क्या है और स्कूल जाते हैं या नहीं? बच्चों में उमेश, साक्षी और रिया ने कहा, जी सर. मुख्यमंत्री ने इन सभी बच्चों को रोज स्कूल जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने की मनुहार की.

NATIONAL : स्कूल के हॉस्टल में 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

0

पश्चिमी सिंहभूम में 14 वर्षीय छात्र सौरभ का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला. वह अनुसूचित जाति छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था. घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है. आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है.

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आनंदपुर निवासी 14 वर्षीय छात्र सौरभ का शव शनिवार शाम उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला. सौरभ नौवीं कक्षा में पढ़ता था और अनुसूचित जाति हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक, सौरभ रोज की तरह स्कूल और ट्यूशन अटेंड कर शाम करीब 5 बजे हॉस्टल लौटा था. बाकी छात्र खेलने चले गए थे और वह अकेला रह गया. इसी दौरान उसने संतोष के कमरे में गमछे से फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. करीब 6:30 बजे संतोष ने जब कमरे का दरवाजा बंद पाया और काफी देर तक आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला, तो उसने दरार से झांककर देखा. अंदर सौरभ का शरीर झूलता नजर आया.

आनन-फानन में स्कूल प्रशासन को सूचना दी गई और दरवाजा तोड़कर सौरभ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जयदीप लकड़ा और थाना प्रभारी अमित खाखा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है.

वहीं, बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. स्कूल प्रबंधन के सचिव दर्शन महतो ने घटना पर दुख जताया और निष्पक्ष जांच में सहयोग का भरोसा दिया. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की हर एंगल से जांच कर रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

 

MUMBAI : पुलिस बनकर शख्स से छीने 50 लाख, गाड़ी से फेंकते हुए कहा- शहर में दिखे तो एंकाउंटर होगा

0

मुंबई के भुलेश्वर में पुलिस अधिकारी बनकर पांच लोगों ने एक व्यक्ति का अपहरण कर उससे 50 लाख रुपये लूट लिए. पीड़ित को चाकू दिखाकर धमकाया गया और खारघर में उसका बैग छीनकर उसे गाड़ी के बाहर फेंक दिया गया.

महाराष्ट्र के मुंबई से बड़ी लूट का मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एक व्यक्ति का अपहरण करने और पुलिस अधिकारी बनकर उससे 50 लाख रुपये की नकदी लूटने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को फर्जी मुठभेड़ में जान से मारने की धमकी भी दी थी. एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को दक्षिण मुंबई के लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में लूट का ये मामला दर्ज होने के छह घंटे के भीतर पुणे, सतारा और ठाणे से गिरफ्तारियां की गईं.

घटना भुलेश्वर में हुई, जहां पीड़ित 50 लाख रुपये से भरा बैग लेकर जा रहा था. अधिकारियों ने बताया कि चार अज्ञात लोगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए उसे रोका, जबरन एक कार में धकेला और उसका अपहरण कर लिया. एक अधिकारी ने बताया, ‘अपहरण के दौरान, आरोपियों ने चाकू दिखाया और शोर मचाने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी.’

उन्होंने बताया कि किडनैपर्स उसे नवी मुंबई के खारघर ले गए, जहां उन्होंने नकदी से भरा उसका बैग छीन लिया. उन्होंने उसके मोबाइल फोन से सिम कार्ड निकाल लिया और उसे वाहन से बाहर फेंक दिया. जाने से पहले, उन्होंने उसे चेतावनी दी कि अगर वह फिर से शहर में दिखाई दिया तो उसे मुठभेड़ में मार दिया जाएगा. बाद में पीड़ित दक्षिण मुंबई लौट आया और लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. रविवार की सुबह डकैती और अपहरण का मामला दर्ज किया गया.

 

MAHARASHTRA : परीक्षा में कम आए 16 साल की बेटी के नंबर, स्कूल टीचर पिता ने पीट पीटकर ले ली जान

0

महाराष्ट्र के सांगली में एक स्कूल टीचर पिता ने 12वीं में पढ़ने वाली 16 साल बेटी को टेस्ट में कम नंबर लाने पर पीट-पीटकर मार डाला. आरोपी ने आटा चक्की के लकड़ी के हैंडल से हमला किया. लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.

महाराष्ट्र के सांगली जिले में पिता बेटी के रिश्तों का तार- तार करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक 16 साल की लड़की को उसके पिता ने पीट-पीटकर मार डाला. ऐसे करने की वजह तो और भी हैरान करन वाली है. दरअसल, मृत लड़की साधना 12वीं कक्षा में पढ़ती थी. उसके एक टेस्ट में कम नंबर आए थे. इस बात को लेकर उसके स्कूल टीचर पिता ने उसे जमकर फटकारा. लेकिन वह उतने पर नहीं रुका बल्कि वह लड़की को बुरी तरह से पीटने लगा.

जानकारी के अनुसार आरोपी ने आटा बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पत्थर की चक्की का लकड़ी का हैंडल पकड़ा और बेटी पर उससे हमला कर दिया. हमले के दौरान उसकी पत्नी और बेटा वहीं मौजूद थे. लड़की बुरी तरह से घायल हो गई.अटपडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक विनय बहिर ने बताया, ‘घायल हालत में किशोरी को सांगली के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसकी मौत कई चोटों के कारण हुई.’ उन्होंने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बता दें कि इसी साल फरवरी में तेलंगना से भी ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां एक पिता ने पीट-पीटकर अपने ही बेटे की जान ले ली. दरअसल 9वीं क्लास में पढ़ने नाबालिग बेटा जब देर से घर लौटा तो पहले से नशे में चूर पिता ने उससे सवाल किया. इसके बाद उसने ने जोर से बेटे के सीने पर मुक्का मार दिया. नतीजा ये हुआ कि बेटा तुरंत वहीं गिर गया और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई.

ENTERTAINMENT : ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख मची अफरातफरी, जलकर खाक हुआ स्टूडियो

0

रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ के सेट पर आज सुबह भीषण आग लग गई. हालांकि, वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया. किसी की जान को भी खतरा पहुंचने की जानकारी सामने नहीं आई है. मगर सेट बुरी तरह तहस-नहस हो गया है. आग आखिर कैसे लगी? इसकी जांच की जा रही है.

टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के सेट पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. सेट पर अचानक से भीषण आग लग गई. चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया, जिस वजह से हर तरफ अफरातफरी मच गई. हालांकि, मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया. राहत की बात ये भी है कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है.

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के फिल्मसिटी में स्थित ‘अनुपमा’ के सेट पर आज सुबह 7 बजे से शूटिंग शुरू होने वाली थी. लेकिन शूटिंग शुरू होने से पहले ही सुबह करीब 6 बजे वहां भीषण आग लग गई. सेट पर सिक्योरिटी और कुछ क्रू मेंबर के अलावा कोई आर्टिस्ट या स्टाफ मौजूद नहीं था. इसलिए भीषण आग लगने के बाजवूद भी किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को कंट्रोल कर लिया है, लेकिन कूलिंग का काम जारी है. इस आग में पूरा स्टूडियो जलकर खाक हो गया है.

बताया जा रहा है कि आग की वजह से सेट को तगड़ा नुकसान पहुंचा है. आग लगने से ‘अनुपमा’ का सेट जलकर तहस-नहस हो गया है. लाखों का सामान आग की लपटों में बुरी तरह जलकर राख हो गया है. हालांकि, आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है. सेट से कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें देखे सकते हैं कि आग कितनी भयानक है. आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर हर कोई चिंतित नजर आ रहा है.

अनुपमा के सेट पर आग लगने के मामले को लेकर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी X पर पोस्ट करके आग के कारणों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. AICWA ने अपनी पोस्ट में लापरवाही की निंदा की है. साथ ही प्रोड्यूसर्स, प्रोडक्शन हाउस और ब्रॉडकास्टर्स से सख्त जवाबदेही की मांग की है.

LUDIYANA : शादीशुदी निकली लिव- इन पार्टनर, सच जानते ही प्रेमी ने हाथ पैर बांधे और उतार दिया मौत के घाट

0

लुधियाना में 20 वर्षीय राधिका की उसके लिव-इन पार्टनर सुनील कुमार ने गला घोंटकर हत्या कर दी. राधिका के शादीशुदा होने की जानकारी मिलने पर दोनों में विवाद हुआ था. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. पंजाब पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोंडा से सुनील को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब लाने की तैयारी कर रही है.

पंजाब के लुधियाना में एक व्यक्ति ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी. मृतक का नाम राधिका है जबकि उसकी हत्या का आरोप उसके लिव इन पार्टनर सुनील कुमार पर है. ये घटना वैसे तो आठ जून की है लेकिन सुनील कुमार को अब जाकर गिरफ्तार किया गया है. हत्या की वजह राधिका का पहले से शादीशुदा होना बताया जाता है जिसकी जानकारी मिलने पर सुनील उससे नाराज था.

पंजाब पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोंडा से स्थानीय अधिकारियों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि आरोपी सुनील कुमार को धानेपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार किया गया है. अब पंजाब पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले जाने की तैयारी में है.

पंजाब पुलिस टीम का नेतृत्व करने वाले इंस्पेक्टर आदित्य शर्मा ने बताया कि आरोपी सुनील धानेपुर क्षेत्र के ख्वाजाजोत गांव का रहने वाला है. उसकी मुलाकात लुधियाना में 20 साल की राधिका से हुई थी. शर्मा ने बताया, ‘सुनील काम के लिए लुधियाना आया था. वहां राधिका से मुलाकात और कुछ दिनों की दोस्ती के बाद वह उसके साथ रहने लगा.’

दोनों पिछले छह महीने से लुधियाना के फतेहगंज इलाके में किराए के मकान में लिव- इन में रह रहे थे. सब कुछ ठीक था लेकिन हाल ही में सुनील को पता चला कि राधिका पहले से शादीशुदा है – यह बात उसे बहुत खटक गई और उसने राधिका की हत्या कर डाली.

अधिकारी ने कहा,’घटना से कुछ दिन पहले सुनील को राधिका का अतीत पता चला, जिससे दोनों में बहस हुई. 8 जून की रात को विवाद बढ़ गया और गुस्साए सुनील ने कथित तौर पर राधिका के हाथ-पैर बांध दिए. उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फिर वहां से भाग गया.’ राधिका के भाई राहुल ने उसकी मौत के बाद पुलिस से संपर्क किया और उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई.

- Advertisement -