Tuesday, May 12, 2026
Home Blog Page 530

ENTERTAINMENT : भारत में दिलजीत दोसांझ की ‘सरदार जी 3’ पर लगा ब्रेक, हानिया आमिर की वजह से मेकर्स ने रोकी रिलीज

0

एक्टर दिलजीत दोसांझ ने फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर अपने इंस्टा अकाउंट पर रिलीज किया. 27 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी दिखाई दी हैं. मेकर्स ने अनाउंस किया है कि इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया जाएगा.

एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने रविवार देर रात फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर रिलीज किया. 27 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी दिखाई दीं. भारत में पाकिस्तानी सितारों पर लगे बैन के बावजूद हानिया का पंजाबी फिल्म में दिखना कई को खटका है.

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में काफी तनाव बढ़ गया था और सभी पाक कलाकारों को भारत में बैन कर दिया था. इसलिए ‘सरदार 3’ में हानिया के दिखने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. लेकिन विवाद बढ़ने से पहले मेकर्स ने साफ किया है कि इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया जाएगा.

रविवार रात एक्टर दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. हालांकि ये बात सिर्फ हानिया तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें नासिर चिन्योति, डेनियल खावर और सलीम अलबेला जैसे पाक कलाकार भी शामिल हैं. वहीं एक दिलचस्प बात ये है कि फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर रिलीज नहीं किया गया बल्कि दिलजीत ने अपने इंस्टा अकाउंट पर ही शेयर किया है.

फिल्म ‘सरदार जी 3’ के को-प्रोड्यूसर गनबीर सिंह सिद्धू ने इंडिया टुडे से बात कर बताया कि, ‘हमारी फिल्म भारत-पाकिस्तान तनाव से बहुत पहले शूट कर ली गई थी, लेकिन हम वर्तमान स्थिति और भारत और भारतीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए भारत में फिल्म को रिलीज नहीं कर रहे हैं. गनबीर ने आगे कहा- वे भारत में फिल्म को रिलीज करने के लिए सही समय का इंतजार करेंगे.’

वहीं फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बी. एन. तिवारी ने इंडिया टुडे से एक्सक्लूजिव बातचीत में कहा, ‘दिलजीत दोसांझ और सरदार जी 3 के मेकर्स को भारत में बैन करने के लिए ऑफिशियल निर्देश भेजेंगे. उन्होंने कहा, ‘उनकी किसी भी फिल्म और प्रोजेक्ट को भारत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा. भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से हमें पूरा सहयोग मिलेगा. बी. एन. तिवारी ने कहा कि जल्द ही एक आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा.

ये बात अब साफ हो गई है कि फिल्म के मेकर्स इसे भारत में रिलीज नहीं करेंगे. यानी सरदार जी 3 अब 27 जून को ओवरसीज में ही रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में रोमांस, एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है. फिल्म में दिलजीत नीरू बाजवा के साथ तो रोमांस करेंगे ही, लेकिन साथ में वो हानिया संग भी दिखाई देंगे.

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स के काम करने को लेकर सरकार ने बैन लगा दिया है. ये सिर्फ बैन तक सीमित नहीं था बल्कि भारत में पाकिस्तान के सभी सिंगर्स और एक्टर्स को इंस्टाग्राम पर भी ब्लॉक कर दिया गया था. इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी थी. जिसमें कहा गया था कि इंडिया में जो भी पाकिस्तानी वेब सीरीज, फिल्म, गाने, पॉडकास्ट या अगर कोई स्ट्रीमिंग मीडिया कॉन्टेंट चल रहा है तो उसे तुरंत हटा दिया जाए.

NATIONAL : VIP ट्रेनों पर बढ़ता खतरा… शताब्दी और राजधानी के कांच फोड़े, वंदे भारत में गुंडों का धावा, भोपाल-दिल्ली रूट पर दहशत का मंजर

0

भोपाल, ग्वालियर और झांसी जैसे प्रमुख रेलवे रूट्स पर पथराव और गुंडागर्दी की घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इन हमलों में ट्रेनों के शीशे टूटे हैं और एक मामले में बीजेपी विधायक के समर्थकों ने अंदर घुसकर एक यात्री पर हमला कर दिया.

वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस जैसी देश की VIP ट्रेनें अब सुरक्षित नहीं बची हैं. हाल के दिनों में लगातार हमलों की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे यात्रियों में दहशत का माहौल है. भोपाल, ग्वालियर और झांसी जैसे प्रमुख रेलवे रूट्स पर पथराव और गुंडागर्दी की घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इन हमलों में ट्रेनों के शीशे टूटे हैं और एक मामले में बीजेपी विधायक के समर्थकों ने अंदर घुसकर एक यात्री पर हमला कर दिया.

रविवार की रात भोपाल से दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 122001) पर ग्वालियर स्टेशन के बाद बिरला नगर-रायरू स्टेशन के बीच पथराव की घटना हुई. असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके, जिससे एसी कोच C-5 की खिड़की का शीशा टूट गया.साइड विंडो सीट पर बैठी महिला अचानक पत्थर लगने से घबरा गईं. तेज आवाज के साथ कांच चटकने से कोच में अफरा-तफरी मच गई और अन्य यात्री भी घटनास्थल पर जमा हो गए.

ट्रेन में मौजूद टीसी को सूचना दी गई और कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया. इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ ने बिरला नगर से रायरू के बीच सर्चिंग की, लेकिन कोई संदिग्ध नहीं पकड़ा जा सका. रेलवे ने जांच शुरू कर दी है.

इससे पहले, 11 जून की रात को भी भोपाल से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर दतिया के पास पथराव हुआ था, जिसमें कोच C-3 का शीशा टूट गया था. इसके बाद ग्वालियर स्टेशन पर भी ट्रेन को निशाना बनाया गया. इस घटना में पूर्व विधायक रघुराज कंसाना भी कोच सी-3 में मौजूद थे, लेकिन किसी यात्री को चोट नहीं आई थी.

इस महीने ग्वालियर स्टेशन से पहले एजी ऑफिस पुल के निकट भी शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना हुई. एजी पुल के पास एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने पत्थर फेंका था. इन लगातार घटनाओं ने रेलवे ट्रैक की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं.उधर, 21 जून की रात को केएसआर बेंगलुरु-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (22691) रानी कमलापति और भोपाल स्टेशनों के बीच पथराव का शिकार हुई. एक यात्री दीपक कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके कोच B-4 की खिड़की का शीशा टूटकर उनकी प्लेट में पत्थर गिरा. आरपीएफ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है, और कमांडेंट प्रशांत यादव का दावा है कि एक-दो दिन में खुलासा हो जाएगा. यात्री शुभम दास ने बताया कि रेलवे ने टूटे शीशे को बदल दिया, लेकिन यात्रियों में असुरक्षा की भावना बनी रही.

20 जून को दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (20172) में एक और गंभीर घटना हुई. झांसी के बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के समर्थकों ने एग्जीक्यूटिव क्लास E-2 में एक यात्री के साथ मारपीट की. विवाद सीट बदलने को लेकर शुरू हुआ, जो झांसी स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद हिंसक हो गया. समर्थकों ने कोच में घुसकर यात्री को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, जिससे उसका नाक, मुंह और कान से खून बहने लगा. 18 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बेरहमी से की गई पिटाई साफ दिखाई दे रही है. विधायक अपनी पत्नी और बेटे के साथ यात्रा कर रहे थे और इस घटना ने VIP संस्कृति पर सवाल उठाए हैं.

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ग्वालियर, दतिया और भोपाल में हुई घटनाओं की जांच चल रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस परिणाम नहीं मिला है. वंदे भारत मारपीट मामले में भी जांच शुरू हो गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर जनता में रोष बढ़ता जा रहा है.

Delhi Monsoon: दिल्ली में एंट्री को तैयार मॉनसून, टूटेगा 12 साल का रिकॉर्ड! आज भी बारिश-तूफान का अलर्ट

अगर दिल्ली में पहली मॉनसूनी बारिश 24 जून को होती है तो यह 2013 के बाद से शहर में सबसे पहले आगमन हो सकता है. 2013 में 16 जून को पहली बारिश हुई थी.

मॉनसून ने अब उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों को भी कवर कर लिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा अपडेट के मुताबिक, मॉनसून अब पूरे लद्दाख को कवर कर चुका है और हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों और पंजाब के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है. वहीं, 24 जून तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिक भागों के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बचे हुए भागों में मॉनसून के पहुंचने के लिए मौसम की परिस्थितियां उपयुक्त हैं.

अगर दिल्ली में पहली मॉनसूनी बारिश 24 जून को होती है तो यह 2013 के बाद से शहर में सबसे पहले आगमन हो सकता है. 2013 में 16 जून को पहली बारिश हुई थी. पिछले साल मॉनसून 28 जून को, 2023 में 25 जून को, 2022 में 30 जून को और 2021 में 13 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था. बता दें कि दिल्ली में आज (23 जून) भी बारिश का अलर्ट है. यहां शाम के वक्त हल्की से मध्यम बारिश, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ तूफान (30-40 किमी प्रति घंटा), वहीं, रात के समय हल्की से मध्यम बारिश, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ तूफान (30-40 किमी प्रति घंटा) की संभावना है.

वहीं, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा, 26 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. मध्य प्रदेश में 23 और 24 जून को अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. पूर्वोत्तर राज्यों में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और उसके बाद अगले चार दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है.

इस साल मॉनसून 24 मई को केरल पहुंचा, जो 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर सबसे पहले आगमन है, 2009 में ये 23 मई को पहुंचा था. मॉनसून की समय से पहले दस्तक देने की वजह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों पर मजबूत मौसम प्रणालियां बनना है. जिससे मॉनसून तेजी से आगे बढ़ा और 29 मई तक मुंबई सहित मध्य महाराष्ट्र और पूरे पूर्वोत्तर तक पहुंच गया.

लेकिन उसके बाद 29 मई से 16 जून तक लगभग 18 दिनों तक प्रगति रुकी रही. जून के आरंभ में शुष्क मौसम के कारण तापमान में वृद्धि हुई तथा 8-9 जून के आसपास उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से में गर्म हवाएं चलने लगीं. फिर 16 जून से 18 जून के बीच मॉनसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली, जिसका कारण दो नए निम्न दबाव थे, एक पश्चिम बंगाल पर और दूसरा गुजरात पर.

आमतौर पर मानसून 1 जून तक केरल, 11 जून तक मुंबई, 30 जून तक दिल्ली और 8 जुलाई तक पूरे देश में पहुँच जाता है. यह आमतौर पर 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू कर देता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है.

विशेषज्ञों का कहना है कि मॉनसून की शुरुआत की तारीख सीधे तौर पर इस बात को प्रभावित नहीं करती कि मौसम में कितनी बारिश होगी. इसलिए, भले ही यह केरल या मुंबई में जल्दी या देर से शुरू हो, इसका मतलब यह नहीं है कि यह अन्य जगहों पर भी ऐसा ही व्यवहार करेगा. वे यह भी कहते हैं कि मॉनसून वैश्विक, क्षेत्रीय और स्थानीय कारकों के मिश्रण पर निर्भर करता है और इसमें काफी भिन्नताएं देखने को मिलती हैं.

मई में आईएमडी ने कहा था कि भारत में जून से सितंबर के मॉनसून सीजन के दौरान दीर्घावधि औसत यानी 87 सेमी की 106 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है. इस औसत के 96 से 104 प्रतिशत के बीच बारिश को ‘सामान्य’ माना जाता है. लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के निकटवर्ती भागों, पूर्वोत्तर तथा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, केरल और तमिलनाडु के कुछ अलग-अलग क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है.

NATIONAL : शशि थरूर ने पीएम मोदी को बताया ‘भारत के प्राइमरी एसेट’, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फिर की तारीफ

0

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आउटरीच मिशन पर गए थरूर ने कहा कि हमने सावधानी से समझाया कि भारत की कार्रवाई आत्मरक्षा की एक सही कोशिश थी, जो लगातार जारी सीमापार आतंकवाद के लिए एक जरूरी प्रतिक्रिया थी. इस बात की सफलता कई राजधानियों में देखे गए बदलाव में साफ तौर पर दिखाई दी.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश यात्रा करने वाले भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर खुले तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. एक अंग्रेजी अखबार के कॉलम में थरूर ने पीएम मोदी को उनकी ऊर्जा, गतिशीलता और इच्छाशक्ति की वजह से भारत के लिए ‘प्राइमरी एसेट’ यानी प्रमुख संपत्ति बताया है.

कांग्रेस सांसद थरूर ने कॉलम में लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा, गतिशीलता और सहभागिता की इच्छाशक्ति वैश्विक मंच पर भारत के लिए एक प्रमुख संपत्ति बनी हुई है, लेकिन इसे और ज्यादा समर्थन की जरूरत है.’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह पहल वैश्विक मंच पर भारत की एकता को दिखाती है.

थरूर ने आगे लिखा कि इस मिशन के तहत उन्होंने सीखा कि एकता की ताकत, क्लियर कम्युनिकेशन का असर, सॉफ्ट पावर का रणनीतिक मूल्य और सार्वजनिक कूटनीति की अनिवार्यता भारत को जटिल होते अंतराराष्ट्रीय परिदृश्य में रास्ता दिखाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि तीन टी- टेक्नोलॉजी, ट्रेड और ट्रेडिशन को भारत की भावी वैश्विक रणनीति को संचालित करना चाहिए, क्योंकि देश ज्यादा न्यायपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध विश्व बनाने की कोशिश में जुटा हुआ है.

कांग्रेस नेता थरूर के ऑपरेशन सिंदूर के बाद आउटरीच मिशन में शामिल होने से कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी. उन्होंने कहा कि इस मिशन का मुख्य उद्देश्य इस बारे में स्पष्टता देना था. ऑपरेशन सिंदूर के लिए मोदी सरकार की तारीफ करने के बाद से थरूर लगातार अपनी पार्टी के निशाने पर हैं.

उन्होंने लिखा, ‘हमने सावधानी से समझाया कि भारत की कार्रवाई आत्मरक्षा की एक सही कोशिश थी, जो लगातार जारी सीमापार आतंकवाद के लिए एक जरूरी प्रतिक्रिया थी. इस बात की सफलता कई राजधानियों में देखे गए बदलाव में साफ तौर पर दिखाई दी.

थरूर ने अपने आउटरीच मिशन के दौरान भारत के प्रभाव को दिखाने का भी काम किया. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में मरने वालों के लिए शोक जताने वाले कोलंबिया के शुरुआती रुख पर चिंता जाहिर की. थरूर के ऐतराज के बाद लैटिन अमेरिकी देश ने अपना बयान वापस ले लिया क्योंकि थरूर ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवादियों और अपने देश की रक्षा करने वालों के बीच कोई नैतिक समानता नहीं है.

केरल के सांसद ने आगे लिखा, ‘इससे यह जाहिर हुआ कि धैर्य के साथ लगातार बताए गए फैक्ट, शुरुआती गलतफहमियों, यहां तक कि जानबूझकर की गई गलती को भी दूर कर सकते हैं.’ थरूर ने लिखा कि आतंकवाद और पाकिस्तान के संबंधों को हाईलाइट करना आउटरीच का एक और महत्वपूर्ण पहलू था. अमेरिका में अपने डेलिगेशन की मौजूदगी को याद करते हुए थरूर ने उन पाकिस्तानी अधिकारियों पर तंज किया जो उस समय वॉशिंगटन डीसी में थे.

थरूर ने कॉलम में लिखा, ‘पाकिस्तानी डेलिगेशन भी वहां मौजूद था, हमने देखा कि अमेरिकी प्रतिनिधियों ने जिनमें पाकिस्तानी अधिकारियों से मिलने वाले प्रतिनिधि भी शामिल थे, हमारी चिंताओं को दोहराया, साथ ही लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी समूहों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की अपील की.’

कांग्रेस सांसद ने कहा कि अमेरिका के इस कुबूलनामे से यह तय होता है कि भारत के तर्क को सच का समर्थन हासिल था और वह शोर कम कर रहे हैं, साथ ही भारत की स्थिति की वैधता को मजबूत कर रहे हैं.

आउटरीच के दौरान थरूर के बयानों की कांग्रेस के सहयोगियों ने ही कड़ी आलोचना की थी. खासकर तब जब उन्होंने यूपीए शासन के दौरान की गई सर्जिकल स्ट्राइक की निंदा की और मौजूदा हालात से निपटने के लिए मोदी सरकार तारीफ की. हालांकि थरूर ने पलटवार करते हुए आलोचकों और ट्रोल्स पर उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया और जोर देकर कहा कि उनके पास और भी बेहतर काम हैं.

प्रधानमंत्री के लिए उनकी हालिया तारीफ ऐसे समय में आई है जब कुछ ही दिन पहले थरूर ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ मतभेदों की बात स्वीकार की थी, हालांकि उन्होंने नेतृत्व या कैडर के साथ किसी भी तरह के मतभेद को ज्यादा महत्व नहीं दिया. आउटरीच मिशन से वापस आने के बाद थरूर ने 11 जून को सातों डेलिगेशन के सर्वदलीय सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की थी.

UP : बाजार में आती-जाती महिलाओं को करता था अश्लील इशारे… भदोही से 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

0

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी बाजार में खड़ा होकर महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के साथ-साथ अश्लील इशारे भी करता था.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी बाजार में खड़े होकर महिलाओं पर अश्लील कमेंट करता था और उन्हें इशारे भी करता था. पूरे मामले को लेकर कई दिनों से शिकायत भी मिल रही थी.

अधिकारी के मुताबिक आरोपी भदोही के कटरा बाजार इलाके में महिलाओं पर कथित तौर पर अश्लील टिप्पणी और इशारे करता था. इंस्पेक्टर सच्चिदानंद पांडे ने कहा कि जौनपुर जिले के सराय लोका गांव के निवासी आरोपी अनुज कुमार गुप्ता को रविवार शाम को महिलाओं को अभद्र तरीके से बुलाते और अश्लील इशारे करते देखा गया.

सूचना पर एंटी रोमियो स्क्वॉड की दो महिला सदस्य – हेड कांस्टेबल पूनम राय और कांस्टेबल प्रेमलता को इलाके में तैनात किया गया. जिसके बाद उन्होंने आरोपों को सही पाया. अधिकारी ने कहा कि जब आरोपी का सादे ड्रेस में महिला पुलिसकर्मियों से सामना हुआ तो वह उनके साथ भी यही हरकत करने लगा. जिसके बाद एंटी रोमियो स्क्वॉड ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन ले जाया गया. पांडे ने कहा कि राय द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता) के तहत मामला दर्ज किया गया है. साथ ही मामले में अब आगे की कार्रवाई भी की जा रही है.

NATIONAL : शादी के 30 दिन बाद दूल्हे की चाकू से गोदकर हत्या… एक ही प्रेमी से था दुल्हन और उसकी मां का अफेयर

0

तेलंगाना के कुरनूल में शादी के एक महीने बाद एक नवविवाहिता ऐश्वर्या ने अपनी मां सुजाता के साथ मिलकर पति तेजेश्वर की हत्या कर दी. दोनों का एक बैंक कर्मचारी से अवैध संबंध था, जो अब फरार है. पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

तेलंगाना के कुरनूल से एक डरा देने वाली वारदात सामने आई है. रिश्ते में धोखे और खूनी खेल की इस खौफनाक कहानी में, एक नवविवाहिता महिला को कथित तौर पर अपनी शादी के एक महीने बाद ही अपने पति की क्रूर हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपियों में पीड़ित की पत्नी ऐश्वर्या और उसकी मां सुजाता शामिल हैं. दोनों कथित तौर पर एक ही बैंक कर्मचारी के साथ अवैध संबंध में शामिल थीं, जो अब फरार है.

ये सब कुछ इस साल की शुरुआत में शुरू हुआ जब तेजेश्वर के परिवार ने 13 फरवरी को कुरनूल की एक युवती ऐश्वर्या से उसकी शादी तय की. चौंकाने वाली बात यह है कि उनकी शादी से सिर्फ पांच दिन पहले ऐश्वर्या गायब हो गई. अफवाह थी कि वह कुरनूल में एक बैंक कर्मचारी के साथ भाग गई है. हालांकि, वह 16 फरवरी को वापस लौट आई, उसने दावा किया कि वह अपनी मां पर दहेज की व्यवस्था को लेकर दबाव के कारण सिर्फ एक दोस्त के घर गई थी.

रोते धोते ऐश्वर्या ने तेजेश्वर को अपने प्यार का भरोसा दिलाया और दोनों परिवारों की शुरुआती अनिच्छा के बावजूद, 18 मई को उनकी शादी हो गई. शादी के तुरंत बाद ही परेशानियाां शुरू हो गईं. शादी के दूसरे दिन से ही तेजेश्वर ने देखा कि ऐश्वर्या लगातार फोन पर बात कर रही थी और उस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही थी. 17 जून को तेजेश्वर के अचानक गायब होने के बाद मामला बदल गया. उसके भाई द्वारा दर्ज की गई गुमशुदगी की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी तो चौंका देने वाले खुलासे हुए.

पूछताछ के दौरान ऐश्वर्या और उसकी मां सुजाता ने स्वीकार किया कि दोनों एक ही बैंक कर्मचारी के साथ संबंध रखती थीं. सुजाता उसकी लंबे समय से साथी थी और बाद में ऐश्वर्या भी रिश्ते में आ गई. कॉल डेटा रिकॉर्ड से पता चला कि ऐश्वर्या ने अपनी शादी के बाद भी बैंक कर्मचारी से 2,000 से ज्यादा बार बात की थी.

SPORTS: ‘रोने से कुछ नहीं होगा…’, लीड्स टेस्ट में भारतीय टीम की लचर फील्डिंग पर जसप्रीत बुमराह ने तोड़ी चुप्पी, खिलाड़ियों का किया बचाव

0

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर जारी टेस्ट मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 465 रनों पर सिमटी. फिर भारतीय टीम ने तीसरे दिन (22 जून) स्टम्प तक अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए. भारत की कुल लीड 96 रनों की है और उसके 8 विकेट शेष हैं.

भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर छोड़े कैच
इस मुकाबले में भारतीय टीम की स्थिति काफी अच्छी होती, लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने इंग्लैंड की पहली पारी में 6 कैच टपकाए. इनमें से चार कैच तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर छूटे. ये जीवनदान भारतीय टीम को काफी भारी पड़े और इंग्लैंड की टीम पहली पारी में सिर्फ छह रनों से पीछे रही.

HARYANA: तुम प्लेन उड़ाने लायक नहीं जाकर जूते सिलो…इंडिगो कर्मचारी के साथ जातिगत भेदभाव, कैप्टन समेत 3 पर FIR

0

हरियाणा के गुरुग्राम में इंडिगो एयरलाइंस के कैप्टन समेत 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है. ये एफआईआर इंडिगो के ट्रेनी पायलट ने ही कराई है. इंडिगो एयरलाइंस के ट्रेनी पायलट ने फ्लाइट के कैप्टन समेत 3 लोगों पर जाति के आधार पर उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं. गुरुग्राम में एक मीटिंग में शामिल होने पर पीड़ित के साथ बदसलूकी भी की गई. इस मामले में पीड़ित का आरोप है कि उसे भरी मीटिंग में सबके सामने बेइज्जत किया गया.

पीड़ित का आरोप कि उस पर कई बार ड्यूटी के दौरान जातिगत टिप्पणी की गई. जाति का जिक्र कर सभी के सामने अपमानित किया गया. गलती के बिना कई बार वॉर्निंग लेटर भी दिया गया. यहां तक कि वेतन कटौती की गई बिना किसी वैध कारण के और मेडिकल लीव में भी कटौती कर दी गई. सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि स्टाफ यात्रा रद्द कर दी गई और इस्तीफा देने का दबाव बनाया गया. तपस डे, मनीष साहनी और कैप्टन राहुल पाटिल पर जातिगत टिप्पणी के आरोप लगे हैं. इससे पहले उन्होंने इसकी शिकायत इंडिगो के सीईओ और एथिक्स कमेटी से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.

पीड़ित कर्मचारी ने बेंगलुरु में अपने साथ हुई घटना की शिकायत पुलिस को दी. जिसके बाद कर्नाटक पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर गुरुग्राम भेजी. जहां डीएलएफ फेस-1 थाने में मामला दर्ज हुआ. बेंगलुरु सिटी ( कर्नाटक ) के शोभा सिटी सेंटोरिनी में रहने वाले 35 वर्षीय पीड़ित शख्स ने ये मामला दर्ज कराया है. जो कि इंडिगो एयरलाइंस में काम करते हैं. पीड़ित की उम्र 35 साल है जो कि द्रविड़ समाज से ताल्लुक रखते हैं.

RAJASTHAN: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 IAS अधिकारियों के तबादले

राजस्थान में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. इसमें कई जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं.राजस्थान में रविवार को बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया. कार्मिक विभाग की ओर से जारी की गई सूची में 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. 21 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. कई जिलों में कलेक्टर भी बदल गए हैं.

आईएएस सुबोध अग्रवाल को राजस्थान वित्त निगम, जयपुर के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. अखिल अरोड़ा को जयपुर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी का एसीएस बनाया गया है. इसके पहले वे वित्त विभाग में पदस्थापित थे.

अपर्णा अरोड़ा को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की कमान सौंपी गई है. डॉ. संदीप वर्मा को कौशल एवं उद्यमिता विभाग का एसीएस बनाया गया है. कुलदीप रांका को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.आनंद कुमार को वन और पर्यावरण मंत्रालय में भेजा गया है. वहीं, भास्कर सावंत को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. कुंजीलाल मीणा जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग संभालेंगे.

काना राम सवाई माधोपुर जिले के जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट होंगे, कल्पना अग्रवाल टोंक की जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, कमर उल जमान चौधरी भरतपुर जिले के जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, पीयूष समरिया कोटा जिले के कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, प्रियंका गोस्वामी कोटपूतली बहरोड़ की कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, अरुण कुमार हसीजा राजसमंद के कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, कमल राम मीणा ब्यावर जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, श्वेता चौहान फलौदी की जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, और महेंद्र खड़गावत डीडवाना कुचामन के जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट होंगे. 2014 बैच के आईएएस अफसर कमर उल जमान चौधरी को भरतपुर के कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है.

बीकानेर में संभागीय आयुक्त रहे डॉ. रवि सुरपुर को प्रदूषण नियंत्रण मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है. डॉ. टीना सोनी को भरतपुर संभाग का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है. शक्ति सिंह राठौड़ अजमेर संभाग के आयुक्त होंगे. वहीं, विश्राम मीणा बीकानेर के नए आयुक्त होंगे.

NEW DELHI: मिडिल ईस्ट में तनाव से क्रूड ऑयल महंगा, एशियाई बाजार गिरे, भारतीय शेयर बाजार पर क्या होगा असर?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला कर दिया, जिसके बाद पूरी दुनिया की नजर अब इस तनाव की वजह से बने हालात पर टिकी है. इस हमले से कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है, जिसकी वजह से इंटरनेशनल मार्केट में तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला. ब्रेंट क्रूड करीब 2.7 फीसदी बढ़कर 79.12 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, वहीं अमेरिका का क्रूड 2.8 फीसदी चढ़कर 75.98 डॉलर पर पहुंच गया. ये तेल कीमतें जनवरी के बाद अब तक की सबसे ऊंची हैं.

तेल की कीमतें इसलिए भी तेजी से बढ़ रही हैं क्योंकि ईरान दुनिया का नौवां सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है, जो रोजाना लगभग 33 लाख बैरल कच्चा तेल बनाता है. इसमें से करीब आधा तेल ईरान एक्सपोर्ट करता है, बाकी अपने देश में इस्तेमाल करता है. अगर ईरान अमेरिका और इजरायल के जवाब में कोई बड़ा कदम उठाता है, तो वह स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को बंद करने की कोशिश कर सकता है, जो दुनियाभर के 20 फीसदी तेल और 25 फीसदी लिक्विड गैस सप्लाई का रास्ता है.

इजरायल- ईरान के बीच तनाव का असर सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों पर दिखा, जहां ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर खुले. टोक्यो का निक्केई इंडेक्स 0.6 फीसदी टूटा, वहीं सियोल में 1.4 फीसदी और सिडनी में 0.7 फीसदी की गिरावट देखी गई. MSCI का एशिया पैसिफिक इंडेक्स भी 0.5 फीसदी फिसला.

हालांकि अमेरिका के बाजारों ने थोड़ी मजबूती दिखाई. S&P 500 फ्यूचर सिर्फ 0.5 फीसदी और नैस्डैक फ्यूचर 0.6 फीसदी गिरे. यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी कमजोरी रही, EUROSTOXX 50 फ्यूचर 0.7 फीसदी, FTSE 0.5 फीसदी और DAX फ्यूचर 0.7 फीसदी नीचे आए.

अब सवाल उठता है कि इस भू-रानीतिक तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर कैसे पड़ेगा? एक्सपर्ट का मानना है कि इस सप्ताह भारतीय बाजार की दिशा पूरी तरह से मिडिल ईस्ट संकट और कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव से तय होगी. अगर कच्चे तेल की कीमतें ज्यादा समय तक बढ़ती रहीं, तो इसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और महंगाई पर दिख सकता है, जो फिर मार्केट सेंटिमेंट को नुकसान पहुंचाएगा.

हालांकि, बीते सप्ताह भारतीय बाजार ने इस तनाव और कच्चे तेल की तेजी को नजरअंदाज करते हुए मजबूती दिखाई. शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 1,046 अंक या 1.29 फीसदी चढ़कर 82,408.17 पर बंद हुआ. वहीं एनएसई निफ्टी भी 319 अंक यानी 1.29 फीसदी बढ़कर 25,112.40 पर पहुंच गया. पूरे हफ्ते में सेंसेक्स में 1,289 अंक (1.58%) और निफ्टी में 393.8 अंक (1.59%) की तेजी दर्ज की गई.

 

 

 

- Advertisement -