Tuesday, May 12, 2026
Home Blog Page 533

NATIONAL : पांडव नगर में चाकू की नोंक पर शख्स से लूटी कार, जांच में जुटी पुलिस

0

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में तीन लोगों ने चाकू की नोंक पर 53 वर्षीय एक व्यक्ति की कार लूट ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में तीन लोगों ने चाकू की नोंक पर 53 वर्षीय एक व्यक्ति की कार लूट ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. यह घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुई, जब नोएडा के सेक्टर 14 में रहने वाले विनोद कुमार शर्मा अपनी कार में पटपड़गंज में बंसल स्वीट्स के पास जा रहे थे. यहां वे पेस्ट्री की दुकान भी चलाते हैं.

एक अधिकारी ने बताया कि उनकी कार और एक बाइक के बीच टक्कर हो गई. बाइक पर तीन लोग सवार थे. टक्कर में बाइक सवारों और उनके बीच बहस हो गई. इसके बाद बाइक सवारों ने उनकी पिटाई की और चाकू दिखाकर उनकी कार लूटकर भाग गए.शर्मा को उनकी चोटों के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(6) (लूट) और 3(5) (संयुक्त दायित्व) के तहत पांडव नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आगे की जांच जारी है.

पुलिस ने घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. साथ ही गिरफ्तार आरोपी से भी अन्य के बारे में पूछताछ की जा रही है.

 

RASHIFAL : आज का पंचांग और राशिफल

22-जून-2025
वार :-रविवार
तिथी :-12द्वादशी 25:22
पक्ष:-कृष्णपक्ष
माह:-आषाढ़
विक्रम सम्वंत:-2082
शक सम्वंत:-1947
नक्षत्र:-भरणी17:38
योग:-सुकर्मा16:57
करण:-कौलव14:56
चन्द्रमा:-मेष 23:03
सूर्योदय:-05:37
सूर्यास्त:-19:28
दिशाशूल:-पश्चिम
निवारण उपाय:-जौं का सेवन
ऋतु:-ग्रीष्म वर्षा ऋतु
गुलीक काल:-15:52से17:33
‌राहूकाल:-17:33से19:15
अभीजित:-12:02से12:56
मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-किसी के अनुचित व्यवहार के कारण आज आप कुछ चिंतित रह सकते हैं। कुछ बातों को समय पर छोड़ कर बेफिक्र रहने का प्रयास करें। सुनिश्चित करें कि आप को आराम और विश्राम के लिए पर्याप्त समय मिलता रहे। आपके प्रियतम से वार्तालाप आपको चिंता मुक्त करेगा जिससे आपके दिल को सुकून मिलेगा। धार्मिक कार्यों में संलिप्त रहेंगे। जिससे आपके मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आपके नए संपर्क बनेंगे। गाड़ी सावधानी से चलाएं।
वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-शत्रु बलहीन रहेंगे और आज का दिन उन्नतिकारक है। आय और सम्पति के लिए शुभ दिन है। आज आपको कहीं से बकाया धन की प्र‍ाप्ति हो सकती है। आज कुछ खास कामों को लेकर योजनाएं बनेंगी। आपके रुके पड़े काम अब पटरी पर आ सकते हैं। आर्थिक लाभ मिल सकता है। मनमौजी रवैया नुकसानदायक हो सकता है। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की खटास आ सकती हैं। महत्पूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती हैं।
मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपकी समस्याओं का समाधान होगा। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे। आज के दिन शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। काल्पनिक विचारो की अधिकता रहेगी। ध्यान रखें आराम के समय आपकी नींद पूरी हो इसकी प्राथमिकता रखें। भाइयों और परिवारजनों का साथ आत्मविश्वास में बढ़ोतरी पैदा करेगा। गरिष्ठ भोजन करने से बचें।
कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-आज के दिन भी किसी बड़े बहन-भाई या बुजुर्ग माता-पिता की चिन्ता आपको परेशान कर सकती है। अधिक मेहनत के बावजूद आपके बने-बनाए कार्यों में रुकावटें आएंगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य से पारिवारिक बिजनेस में आज आपको लाभ हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आज आप सूझबूझ और धैर्य से खराब परिस्थितियों को टालने में सक्रिय रहें। खाने-पीने में गड़बड़ी से गैस या पाचन की समस्या हो सकती है।
सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-कुछ मामलों को लेकर मन में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल रहेगा। हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय न लेने के कारण आप आज गंवा सकते हैं। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं। कामकाज का बोझ अधिक रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से अधिक सहयोग की अपेक्षा करना ठीक नहीं रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। अध्यात्मिक सलाह आपके अंदर आश्चर्यजनक परिवर्तन ला सकती है। मानसिक रूप से थोड़ी बेचैनी रहेगी, इसलिए ध्यान और पर्याप्त आराम जरूरी है। चलते-फिरते भी संतुलन बनाए रखें।
कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-आज सुबह से ही आपका मन चिन्ताग्रस्त रहेगा और किसी जरूरी काम के टल जाने या बिगड़ जाने का अफसोस भी रहेगा। उलझने पैदा करने वाले व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें। आज के दिन आप किसी गलत निर्णय के कारण परेशानी में आ सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी का प्रयोग करें। अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें, व्यर्थ की बातें आपको नुकसान पहुंचाएगी। घर में मेहमानों के आने से प्रसन्नता बनी रहेगी।
तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आप आज परिस्थितियों को अपने अनुकूल महसूस करेंगे, आप महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी मेहनत और ईमानदारी से सभी कार्य पूर्ण करने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे, इसलिए आप परिवार के सदस्यों से नाराजगी जता सकते हैं। आज आपकी माता जी से यदि आप किसी प्रकार की मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी।
वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-आज का दिन आपको मानसिक अशांति देगा। दिन के आरम्भ से ही विवाद होने की रूप रेखा तैयार मिलेगी थोड़ा सा धर्य खोने पर परिजनों से व्यर्थ की बहस होने की पूर्ण संभावना है इसका परिणाम आगे दुखदायी रहेगा विवेक से काम लें। आज आप किसी की हास्य भरी बात भी सहन नही कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय से आज आपको अधिक उम्मीद रहेगी परन्तु निराश ही होंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी।
धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-आज के दिन आपका ध्यान कार्यो को छोड़ मनोरंजन की ओर ज्यादा आकर्षित रहेगा जिसके चलते अधिकांश कार्य अधूरे रहेंगे या विलम्ब से पूर्ण होंगे। परिजनों को आपके व्यवहार की उद्दंडता पसंद नही आयेगी बुजुर्गो से बच कर रहें खरी-खोटी सुननी पड़ेगी। आप अपने कार्य से संतुष्ट नहीं रहेंगे कम समय में ज्यादा कमाने की भावना मानसिक रूप से विचलित रखेंगी। मन के विचार भी पल-पल में बदलने से सही निर्णय लेने में कठिनाई अनुभव करेंगे।
मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आज आपका दिन सुख-शांति से बीतेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क होगा। उनके मार्गदर्शन में कई मुश्किलें दूर होंगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। नाजायज कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित हो सकता है, परंतु सावधान रहें इसकी वजह से कुछ मुश्किलें उत्पन्न होंगी। परिवार या मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मन में कुछ नया सीखने की उत्सुकता बनी रहेगी।
कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-लंबे समय से किसी बात को लेकर आप चिंतित थे तो आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से उत्साह में वृद्धि होगी। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। आज आपको अपने घर में कोई नई वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं, जो खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। गुस्से की अधिकता रहेगी लेकिन ध्यान रखें अपनों के साथ नाराजगी को लंबे समय तक ना रखें। मानसिक रूप से थोड़ी बेचैनी रहेगी, इसलिए ध्यान और पर्याप्त आराम जरूरी है। चलते-फिरते भी संतुलन बनाए रखें।
मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-सामाजिक कामों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप महत्वपूर्ण कामों को समय से पूरा करेंगे और सभी को जोड़ने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। किसी की कहीं भी बातें आपके मन को ठेस पहुंचा सकती है।
आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

 

NATIONAL : मुंबई में हिंदी पढ़ाने का विरोध… मनसे कार्यकर्ताओं ने किताब फाड़कर जलाई, दुकानदारों को धमकाया

0

मुंबई में राज ठाकरे की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भांडुप और कांजूरमार्ग इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्कूलों में हिंदी पढ़ाए जाने का विरोध किया. उन्होंने दुकान में जाकर हिंदी की किताबों को फाड़ा और उन्हें सरेआम आग के हवाले कर दिया. इस दौरान दुकानदारों को भी साफ शब्दों में चेताया कि अगर मराठी स्कूलों में हिंदी पढ़ाई गई तो वे चुप नहीं बैठेंगे और गंभीर अंजाम हो सकते हैं.

मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर हिंदी का विरोध शुरू कर दिया है. यहां राज ठाकरे की पत्रकार वार्ता के तुरंत बाद भांडुप और कांजूरमार्ग इलाके में मनसे कार्यकर्ताओं ने हिंदी भाषा को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया. इसी के साथ स्कूलों में पढ़ाई जा रही हिंदी भाषा के खिलाफ नाराजगी जताई. उन्होंने इलाके की किताबों की दुकानों में जाकर हिंदी भाषा की स्कूल टेक्स्ट बुक्स को ढूंढ-ढूंढकर फाड़ा और बाद में उनमें आग लगा दी.

मनसे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राज्य के मराठी स्कूलों में जबरन हिंदी भाषा को थोपने की कोशिश की जा रही है, जो वे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे. विरोध प्रदर्शन के दौरान मनसे कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों को भी साफ चेतावनी दी कि अगर मराठी स्कूलों में हिंदी की किताबें रखी गईं या बेची गईं, तो वे गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें.

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब राज्य में भाषा को लेकर पहले से ही संवेदनशीलता बनी हुई है. मनसे पहले भी मराठी भाषा और संस्कृति को लेकर कई आंदोलनों का हिस्सा रह चुकी है. हालांकि, इस बार पार्टी ने सीधे तौर पर शिक्षा के क्षेत्र को निशाना बनाते हुए यह संदेश दिया है कि मराठी अस्मिता के नाम पर वे किसी भी हद तक जा सकते हैं.

मनसे कार्यकर्ताओं ने किताब की दुकानों में जाकर हिंदी भाषा की बुक्स को ढूंढ-ढूंढकर फाड़ा और बाद में उन्हें जला दिया. कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर मराठी स्कूलों में जबरन हिंदी पढ़ाई जाएगी तो हम चुप नहीं बैठेंगे. स्कूल शिक्षा की हिंदी किताबें दुकान में न रखी जाएं, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो.

NATIONAL : होटल, हलफनामा और हसीनाएं… अमीरों से दोस्ती, फिर रेप की धमकी और करोड़ों की वसूली, ठगी की पूरी इनसाइड स्टोरी

0

जयपुर में पुलिस ने दो महिलाओं के ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो अमीर व्यापारियों से दोस्ती कर पहले प्यार जताती थीं और फिर होटल में ले जाकर रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलती थीं. एक महीने में 1 करोड़ रुपये वसूली का टारगेट रखने वाली इन महिलाओं ने अब तक कई हाईप्रोफाइल लोगों को जाल में फंसाया. पुलिस इस केस की जांच में जुटी है.

राजस्थान में जयपुर के चित्रकूट इलाके में दो ऐसी महिलाएं पकड़ी गई हैं, जो सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाती थीं. इन पर आरोप है कि ये अमीर व्यापारियों से दोस्ती करती थीं, फिर उन्हें बातों में फंसाकर होटल ले जाती थीं और फिर रेप केस की धमकी देकर वसूली करती थीं. दोनों महिलाओं ने पैसे वालों को फंसाने का सिस्टम बना रखा था- सोशल सर्कल से लेकर इंस्टाग्राम और क्लब तक, कहीं भी ‘शिकार’ की तलाश रहती थी.

ये महिलाएं सबसे पहले टारगेट से दोस्ती करतीं, धीरे-धीरे मैसेजिंग और कॉल्स से निजी बातें शुरू होतीं. एक बार जब टारगेट झांसे में आ जाता, तो होटल में मिलने का ऑफर आता. घूमने के बहाने आमेर जैसे प्राइवेट लोकेशन चुनी जाती थी, ताकि प्राइवेसी मिल सके और बाद में आरोप लगाना आसान हो.

महिलाएं होटल में साथ ठहरने का प्लान बनाती थीं, फिर वहां से लौटने के बाद रेप केस में फंसाने की धमकी देकर इनकी वसूली की कहानी शुरू होती होती थी. इसके बाद शुरू होता था पैसों की डिमांड का सिलसिला.

71 साल का डॉक्टर सेक्सटॉर्शन का शिकार, वीडियो कॉल कर वसूले गए थे 8 लाख, पुलिस के हत्थे चढ़े जालसाज
यह भी पढ़ें: हनीट्रैप में फंसा नौसेना इंजीनियर… महिला मित्र और ‘सर’ के कहने पर पाक एजेंटों को भेजे भारत के डिफेंस सीक्रेट्स

शुरुआत में टारगेट को डराया जाता था कि अगर अब भी नहीं माने, तो एफआईआर हो जाएगी और परिवार, सोसाइटी में बदनामी तय है. डील 50 लाख से शुरू होती थी. जो एक बार पेमेंट करता, वो कभी नहीं छूटता. पैसे न होने पर महिलाएं टोकन मनी तक लेतीं और हलफनामा या स्टांप पेपर पर लिखवातीं कि फलां तारीख तक कितने पैसे और कैसे चुकाने हैं.

जैसे ही एक टारगेट से पैसे मिलते, ये महिलाएं अगले शिकार की तलाश में लग जातीं. पुलिस को इनके मोबाइल से चार और हाईप्रोफाइल लोगों से वसूली के सबूत मिले.

13 जून को एक पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी कि उसके दो दोस्तों को इन महिलाओं ने फंसा लिया है. 5 लाख की पहली किश्त देने के बाद जब दूसरी किश्त के तौर पर चेक देने के लिए एक कैफे बुलाया गया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रंगे हाथों दोनों को पकड़ लिया. एक महिला के पास से 2.20 लाख रुपये भी बरामद हुए.

अब पुलिस इन दोनों महिलाओं से रिमांड पर पूछताछ कर रही है और इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों, होटल स्टाफ या अन्य लोगों की तलाश भी कर रही है. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह काम अकेले नहीं चल रहा था. इसमें पूरा गैंग हो सकता है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर और कौन-कौन लोग हैं, जो इस गैंग का हिस्सा हैं.

NATIONAL : एअर इंडिया पर DGCA का कड़ा एक्शन, तीन अफसरों को हटाने का निर्देश, सेफ्टी प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला

0

DGCA ने शनिवार को एअर इंडिया के क्रू शेड्यूलिंग विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया. इन अधिकारियों में चूरा सिंह (डिविजनल वाइस प्रेसिडेंट), पिंकी मित्तल (चीफ मैनेजर – क्रू शेड्यूलिंग) और पायल अरोड़ा (क्रू शेड्यूलिंग – प्लानिंग) के नाम शामिल हैं.

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने शनिवार को एअर इंडिया के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए क्रू शेड्यूलिंग विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया है. यह कार्रवाई एविएशन सेफ्टी प्रोटोकॉल के गंभीर उल्लंघन को लेकर की गई है.

जिन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है उनमें चूरा सिंह (डिविजनल वाइस प्रेसिडेंट), पिंकी मित्तल (चीफ मैनेजर – क्रू शेड्यूलिंग) और पायल अरोड़ा (क्रू शेड्यूलिंग – प्लानिंग) के नाम शामिल हैं. DGCA ने स्पष्ट किया कि इन अधिकारियों को क्रू शेड्यूलिंग की जिम्मेदारी से तत्काल हटाया जाए.

DGCA की ओर से 20 जून को जारी आदेश के अनुसार, ये अधिकारी कई गंभीर लापरवाहियों में शामिल पाए गए, जिनमें अनधिकृत और नियमों के खिलाफ क्रू की तैनाती, लाइसेंसिंग और क्रू के विश्राम संबंधी नियमों का उल्लंघन और निगरानी व्यवस्था में व्यापक खामियां शामिल हैं.

यह आदेश उस घटना के कुछ ही दिनों बाद आया है जब अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो गई थी, जिसमें 270 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में न सिर्फ विमान पर सवार लोग थे बल्कि जमीन पर मौजूद भी कई लोग शामिल थे.

DGCA ने अब निर्देश दिया है कि एअर इंडिया तुरंत इन अधिकारियों को उनकी वर्तमान ड्यूटीज से हटा दे. साथ ही एअर इंडिया को इन अधिकारियों के खिलाफ आंतरिक अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने और 10 दिनों के भीतर इसकी रिपोर्ट डीजीसीए को सौंपने का आदेश दिया गया है.

DGCA के आदेश में कहा गया है, ‘इन अधिकारियों के खिलाफ आंतरिक अनुशासनात्मक कार्रवाई तुरंत शुरू की जाए और इस कार्रवाई की रिपोर्ट 10 दिनों के भीतर सौंपी जाए.’ साथ ही, अगली सूचना तक उन्हें कोई ऐसा पद नहीं दिया जाएगा जिसका सीधा प्रभाव उड़ान सुरक्षा और क्रू अनुपालन पर पड़े.

ENTERTAINMENT : प्रेमानंद जी महाराज के मुरीद हुए खेसारी लाल यादव, रिलीज किया गाना, फैन्स बोले- राधे-राधे

0

खेसारी लाल यादव फैन्स का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. भोजपुरी स्टार ने प्रेमानंद जी महाराज पर गाना बनाकर सबको सरप्राइज कर दिया है. खेसारी का नया गाना है ‘तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद’, ‘खेसारी डिवोशनल’ नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के वो सितारे हैं, जिनकी फिल्म और म्यूजिक वीडियो का फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है. खेसारी लाल ने अपना नया म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है. प्रेमानंद जी महाराज पर बनाया गया खेसारी का भक्ति गीत लोगों का दिल छू रहा है.

खेसारी लाल यादव फैन्स का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. भोजपुरी स्टार ने प्रेमानंद जी महाराज पर गाना बनाकर सबको सरप्राइज कर दिया है. खेसारी का नया गाना है ‘तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद’, ‘खेसारी डिवोशनल’ नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने में वो प्रेमानंद जी महाराज की भक्ति में डूबे दिख रहे हैं.

म्यूजिक वीडियो में वृंदावन धाम का खूबसूरत नजारा और प्रेमानंद जी महाराज की हंसता-मुस्कुराता चेहरा सुकून देता है. गाने को इस तरह फिल्माया गया है कि इसे एक बार नहीं, बार-बार सुनने का मन करता है. ‘तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद’ गाने के लिरिक्स भी बैचेन मन को शांति देते हैं. खेसारी लाल का ये भक्ति गीत प्रेमानंद जी महाराज के आदर्शों और उनकी भक्ति के बारे में बताता है. गाना सुनने के बाद हर कोई खेसारी लाल का मुरीद हो रहा है.

यूट्यूब पर ‘तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद गाना 19 जून को रिलीज किया गया है. 24 घंटे के अंदर गाने को 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. म्यूजिक वीडियो को लेकर फैन्स जमकर खेसारी लाल की तारीफ कर रहे हैं. फैन्स का कहना है कि खेसारी भईया ने प्रेमानंद जी महाराज पर म्यूजिक वीडियो बनाकर दिल खुश कर दिया है. वहीं बहुत सारे भक्त कमेंट में राधे-राधे जप रहे हैं.

प्रेमानंद जी महाराज श्रीराधा वल्लभ के भक्त हैं और वृंदावन में रहते हैं. प्रेमानंद जी महाराज ने महज 12 साल की उम्र में घर छोड़कर संन्यास लेने का फैसला किया था. आम इंसान से लेकर सेलेब्स तक प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन जाते हैं. अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, पारस छाबड़ा, मीका सिंह और सिंगर बी प्राक जैसे तमाम सेलेब्स प्रेमानंद महाराज को अपना गुरू मानते हैं.

 

NATIONAL : डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर शोषण और गर्भपात, महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

0

मुंबई के अंधेरी में कार्यरत एक 28 साल की महिला डॉक्टर ने एक युवक पर शारीरिक शोषण, गर्भपात के लिए मजबूर करने और निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी. डॉक्टर की शिकायत पर डोंगरी निवासी आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी फिलहाल फरार है और मामले की जांच जारी है.

मुंबई के अंधेरी इलाके में कार्यरत एक महिला डॉक्टर ने एक युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें शारीरिक शोषण, जबरन गर्भपात कराना और निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने की धमकी शामिल है. यह मामला अंधेरी के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 28 साल की महिला डॉक्टर ने 2023 में एक डेटिंग ऐप पर अपना प्रोफाइल बनाया था. इसी ऐप के माध्यम से उसकी मुलाकात डोंगरी, दक्षिण मुंबई के रहने वाले 27 साल के युवक से हुई. दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और एक समय पर उन्होंने आपसी सहमति से संबंध भी बनाए. इस दौरान आरोपी ने महिला की कुछ अंतरंग तस्वीरें खींच लीं.

डॉक्टर का आरोप है कि फरवरी 2024 में जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसे जबरन गर्भपात के लिए मजबूर किया. इसके बाद युवक ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी और महिला को नजरअंदाज करने लगा. कुछ समय बाद महिला को पता चला कि आरोपी की सगाई किसी और से हो चुकी है.

इसके बाद महिला को एहसास हुआ कि उसे शादी का झांसा देकर धोखा दिया गया है. जब उसने इस बात पर आपत्ति जताई, तो आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी. परेशान होकर डॉक्टर ने आखिरकार 20 जून को एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत बलपूर्वक गर्भपात कराने, आपराधिक धमकी देने और महिला के साथ धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है.

 

 

NATIONAL : दिल्ली हुई श्रीनगर से भी ठंडी, इतना कम रहा तापमान… पहाड़ी शहर में गर्मी ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड

0

श्रीनगर में भीषण गर्मी ने 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आज श्रीनगर में तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो दिल्ली के अधिकतम तापमान से 1.1 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. इस घटना ने साफ कर दिया है कि ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव से पहाड़ी इलाके भी तेजी से गर्म हो रहे हैं.

उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों ने जून के महीने में भीषण गर्मी झेली. लेकिन, बीते कुछ दिनों से हुई बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया है. हालांकि, आज (शुक्रवार) को दिल्ली से ज्यादा जून की तपिश पहाड़ी शहर श्रीनगर में देखने को मिली.

श्रीनगर अमूमन न ज्यादा ठंड और न ज्यादा गर्म रहने वाला शहर है. लेकिन, 2025 में गर्मी ने श्रीनगर में 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. 2005 के बाद पहली बार इतनी गर्मी श्रीनगर में पड़ी है.

दिल्ली का मौसम आज श्रीनगर से भी ठंडा रहा. राजधानी दिल्ली के सभी मौसम केंद्रों ने 35 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान दर्ज किया. वहीं, श्रीनगर में आज का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो कि पिछले 20 सालों में जून के महीने में सबसे अधिक रहा.

श्रीनगर में बढ़ता तापमान इस बात के संकेत हैं कि ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव पहाड़ी इलाकों तक पहुंच रहे हैं, जिससे प्राकृतिक संतुलन बिगड़ सकता है. श्रीनगर में बढ़ते तापमान ने वैज्ञानिकों के साथ-साथ आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

साउथ-वेस्ट मानसून ने बीते दो दिनों में सेंट्रल, वेस्टर्न और ईस्टर्न इंडिया के बड़े हिस्से को कवर कर लिया है. अब अगले दो दिनों में यह दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 20 जून से 25 जून तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी राजस्थान सहित नॉर्थ-वेस्ट इंडिया के बड़े हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है.

MAHARASHTRA : संपत्ति विवाद में सौतेले भाई की हत्या… जंगल में मिली सिर कटी लाश

0

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक गांव में सौतेले भाई की हत्या करने के आरोप में 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार हत्या को अंजाम संपत्ति विवाद के चलते दिया गया है.

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक गांव में सौतेले भाई की हत्या करने के आरोप में 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने फैजल मोहम्मद गौरी अंसारी (29) की हत्या करने और उसके शव को नलिम्बी गांव में फेंकने के आरोप में सलमान मोहम्मद गौरी अंसारी (25) को गिरफ्तार किया गया है.

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. डीएस स्वामी ने बताया कि 29 मई को गांव के जंगली इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था. जिसके बाद हमारी टीमों ने इलाके से सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की और राज्य भर के सभी पुलिस स्टेशनों से गुमशुदगी की रिपोर्ट के साथ इसका मिलान किया. अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की तस्वीर सार्वजनिक स्थानों और व्हाट्सएप ग्रुपों पर भी व्यापक रूप से प्रसारित की गई थी.

हालांकि, मृतक का शव खोजने में सफलता तब मिली जब जांच दल ने घटनास्थल के आसपास एक अज्ञात कार की पहचान की और आरोपी सलमान मोहम्मद गौरी अंसारी को पकड़ा. आरोपी टिटवाला के मांडा का रहने वाला था. आरोपी ने अपने सौतेले भाई फैजल की हत्या करना कबूल कर लिया है.

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि दोनों भाई अक्सर झगड़ते थे और संपत्ति विवाद में उलझे हुए थे. इसी कारण गौरी अंसारी ने फैजल की हत्या कर दी.

ENTERTAINMENT : सलमान खान की सुरक्षा में हुई चूक, फिल्म ‘वेल्कम टू द जंगल’ पर आया नया अपडेट

0

फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. वहीं सुपस्टार सलमान खान की सिक्योरिटी आमिर खान के बेटे को भी नहीं पहचान सकी.

शुक्रवार को पढ़ें हमारे फिल्म रैप में कि आज के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या खास हुआ. फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. वहीं सुपस्टार सलमान खान की सिक्योरिटी आमिर खान के बेटे को भी नहीं पहचान सकी. जिसका वीडियो सामने आया है. इसके अलावा ‘वेल्कम टू द जंगल’ को लेकर बड़ा अपडेट आया है.

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान की सिक्योरिटी में इजाफा हुआ है. हाल ही में सलमान सितारे जमीन पर की स्क्रीनिंग में पहुंचे. जहां उनकी सुरक्षा में चूक देखी गई.अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म ‘वेल्कम टू द जंगल’ का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. पिछले दिनों खबर आई थी कि फिल्म का शूट अचानक रुक गया है. मगर अब डायरेक्टर अहमद खान ने फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट दी है.

- Advertisement -