Tuesday, May 12, 2026
Home Blog Page 534

NATIONAL : ‘योगा से शरीर और मन दोनों रहता है स्वस्थ…’, गोरखपुर में 11वें योग दिवस पर बोले CM योगी

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि योग से न सिर्फ शरीर स्वस्थ होता है, बल्कि मन भी स्वस्थ रहता है. योग भारत की ऋषि परंपरा की देन है. इसे लोक कल्याण का माध्यम बनाकर भारत ने विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया. यह एक लंबी परंपरा है, जिसके विभिन्न आयाम देखने को मिलते है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि योग से न सिर्फ शरीर स्वस्थ होता है, बल्कि मन भी स्वस्थ रहता है. दरअसल 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे देश के साथ-साथ लखनऊ के राजभवन सहित पूरे राज्य में मनाया गया. इस दौरान जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. वहीं, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी राजभवन में कार्यक्रम में भाग लिया. जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में समारोह का नेतृत्व किया. एक एजेंसी के मुताबिक 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” पर विशेष योग सत्र पूरे राज्य में निर्धारित स्थानों पर सुबह छह बजे शुरू हुए.

गोरखपुर में महंत दिग्विजय नाथ स्मृति भवन सभागार में सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “योग भारत की ऋषि परंपरा से हम सभी के लिए एक ऐसा मंत्र है, जो हमें स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ मन भी प्रदान करता है.” “भारतीय ज्ञान ने प्राचीन काल से ही हम सभी को योग के बारे में विस्तार से अवगत कराया है.”

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म, कर्म, मोक्ष, कोई भी कार्य स्वस्थ शरीर से ही संभव है. धर्म का कोई भी कार्य, चाहे वह आध्यात्मिक उत्थान हो, सांसारिक उन्नति हो या हमारी किसी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना हो, स्वस्थ शरीर के बिना संभव नहीं है. इच्छाएं तभी पूरी होती हैं, जब आप स्वस्थ हों और आपका स्वास्थ्य अच्छा हो. स्वस्थ शरीर से ही व्यक्ति आध्यात्मिक उत्थान के सोपानों को प्राप्त कर सकता है.

योग भारत की ऋषि परंपरा की देन है. इसे लोक कल्याण का माध्यम बनाकर भारत ने विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया. यह एक लंबी परंपरा है, जिसके विभिन्न आयाम देखने को मिलते हैं.

 

NATIONAL :नदी में नहाते समय डूबे दो भाई, दोनों की मौत, 17 घंटे बाद बरामद हुआ शव

0

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में नदी में तैरते समय दो भाई डूब गए. जिससे दोनों की मौत हो गई. फिलहाल 17 घंटे के सर्च के बाद दोनों का शव बरामद कर लिया गया है.महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में नदी में तैरते समय दो भाई डूब गए. जिससे दोनों की मौत हो गई. शनिवार को तलाशी अभियान के बाद सागर धूमल (30) और उसके भाई अक्षय (25) के शव कामवारी नदी से निकाले गए.

बताया जाता है कि शुक्रवार शाम दोनों भाई तैरने के लिए नदी में उतरे थे और डूब गए. सूचना के बाद स्थानीय दमकलकर्मी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची व तलाश के बाद शवों को बरामद कर लिया. पुलिस ने बताया कि भिवंडी तालुका के गोरसई गांव से बहने वाली कामवारी नदी में तैरने के लिए गए दो सगे भाई डूब गए थे.

स्थानीय युवकों सहित मनपा अग्निशमन दल एवं मनपा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा काफी तलाश के बाद दोनों का शव बरामद कर लिया गया. फिलहाल दोनों ही भाइयों के शव को निकाल कर एम्बुलेंस में डाल कर भिवंडी के इंदिरा गांधी अस्पताल भेज दिया गया है.स्थानीय लोगों ने बताया कि दो भाई नहाने के लिए आए थे. इसी दौरान दोनों डूब गए. जिससे दोनों की मौत हो गई. करीब 17 घंटे की तलाश के बाद दोनों का शव बरामद कर लिया गया है. वहीं, इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इज़राइल ने ईरान के गैस फील्ड साईट और तेल डिपो पर हमला किया, जिसके जवाब में ईरान ने इज़राइल पर करीब 300 मिसाइलें दागीं. इन हमलों में ईरान में 138 और इज़राइल में 10 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है. तेहरान में एक हमले में 60 लोग मारे गए, जिनमें 29 बच्चे थे.

NATIONAL : ‘मैं पंजाब को पानी क्यों दूं, क्या उन्होंने हमें…’, उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर से नहर के जरिए पानी भेजने के प्रस्ताव को ठुकराया

0

सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कई सालों तक उन्होंने (पंजाब) हमें रुलाया. अब जब हमारे पास थोड़ा अतिरिक्त पानी है तो हम क्यों दें? 113 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित नहर पर उन्होंने कहा कि अभी के लिए यह पानी सिर्फ हमारे लिए है. पहले हम इसका उपयोग करेंगे, फिर देखेंगे.जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्पष्ट शब्दों में उस योजना का विरोध किया है जिसमें केंद्र सरकार कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर से एक नहर के ज़रिए सिंधु प्रणाली की तीन पश्चिमी नदियों के अतिरिक्त पानी को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान भेजने की तैयारी कर रही है.

शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि मैं पंजाब के लिए पानी क्यों भेजूं? उन्होंने कहा कि मैं इसकी कभी इजाजत नहीं दूंगा. पहले हम अपना पानी खुद इस्तेमाल करेंगे. जम्मू में सूखे जैसी स्थिति है, सिंधु जल संधि के तहत पंजाब के पास पहले से ही पानी है, क्या उन्होंने हमें तब पानी दिया जब हमें इसकी जरूरत थी?

सीएम उमर अब्दुल्ला ने पठानकोट में शाहपुर कंडी बैराज के निर्माण को लेकर पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच 45 साल पुराने विवाद का हवाला दिया. यह बैराज पठानकोट में रावी नदी पर बनाया गया है, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान को जाने वाले पानी को रोकना था. 1979 में हुए समझौते के बाद भी यह परियोजना वर्षों तक विवादों में रही और अंततः 2018 में केंद्र सरकार की मध्यस्थता से काम शुरू हुआ.

सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कई सालों तक उन्होंने (पंजाब) हमें रुलाया. अब जब हमारे पास थोड़ा अतिरिक्त पानी है तो हम क्यों दें? 113 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित नहर पर उन्होंने कहा कि अभी के लिए यह पानी सिर्फ हमारे लिए है. पहले हम इसका उपयोग करेंगे, फिर देखेंगे.दरअसल, पिछले महीने खबरें आई थीं कि भारत सरकार ने फैसला किया है कि पाकिस्तान के हिस्से का पानी अब भारत के उत्तरी राज्यों में इस्तेमाल किया जाएगा. जल शक्ति मंत्रालय इस दिशा में युद्धस्तर पर काम कर रहा है, ताकि एक भी बूंद पाकिस्तान न जाए. ये ऐलान भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सिंधु जल संधि रोकने के बाद किया गया था.

शिरोमणि अकाली दल ने सीएम उमर अब्दुल्ला के बयान पर पलटवार किया. शिअद नेता और पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि जब भी देश में जल बंटवारे की बात होती है, सबसे ज़्यादा नुकसान पंजाब को उठाना पड़ा है. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में पंजाब के जल संसाधनों को राजस्थान जैसे गैर-सीमावर्ती राज्यों को दे दिया गया, जो पंजाब के साथ ऐतिहासिक अन्याय था. डॉ. चीमा ने कहा कि पंजाब के किसानों ने देश के लिए अन्न उगाने में अपना सब कुछ झोंक दिया, जिससे न सिर्फ़ ज़मीन के नीचे का जल स्तर गिर गया बल्कि नदियों में भी पानी की मात्रा घट गई. उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान भारी कर्ज़ के बोझ तले दबे हुए हैं, ताकि देश की खाद्य सुरक्षा बनी रहे.

 

NATIONAL : उत्तराखंड में मशरूम पेकिंग फैक्ट्री में रेक गिरने से दबे मजदूर, एक युवती की मौत कई घायल

0

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में एक मशरूम पेकिंग फैक्ट्री में हादसा हो गया जहां मटेरियल से भरा रेक गिरने से डेढ दर्जन लोग उसके नीचे दब गए जिसमें एक लड़की मौत हो गई है.

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में मशरूम पेकिंग फैक्ट्री में वृहस्पतिवार देर रात हादसा हो गया. मशरूम पेकिंग फैक्ट्री में लगीं रैक गिरने से फैक्ट्री के डेढ दर्जन मजदूर दब गए. घटना के तुरंत बाद जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा के साथ साथ जिले के आलाधिकारी और बचाओ दल के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों का हाल जाना.

उन्होंने घायलों को रेस्क्यू कर आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां घायलों का उपचार चल रहा हैं, कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई है. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

उधम सिंह नगर जनपद के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित मशरूम फैक्ट्री में मटेरियल से भरा रैक मजदूरों पर गिरने से हड़कंप मच गया. रेक गिरने के कारण 16 मजदूर उसके नीचे दब गए, हादसे में एक युवती की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी नितिन भदौरिया और एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश के नेतृत्व में एनडीआरएफ एवं पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. इस दौरान जिलाधिकारी नितिन भदौरिया और एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जिला अस्पताल पहुंचे घायल गणेश, राधा, रेशमा, जय सिंह, विजयपाल और भोला से मुलाकात कर हाल जानने के बाद जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ आरके सिंहा से घायलों को उचित इलाज देने के निर्देश दिये.

जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बताया कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी, जांच में जिसकी लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर आश्वासन देते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में जिला प्रशासन आपके साथ हैं. हर रोज की तरह मजदूर काम कर रहें थें, फैक्ट्री में मशरूम उगाने के लिए लोहे के बड़े बड़े रैक बनाए हुए थे. इन रैको में मशरूम को उगाने के लिए कच्ची खाद काफी ऊंचाई पर रखीं हुई थी, इसके ही नीचे मजदूर काम कर रहें थें. इसी दौरान अचानक ही रैक टूट गई, और रैक पर रखा सारा मटेरियल मजदूरों पर गिर गया हादसे में 16 मजदूर एवं एक संचालक घायल हो गए थे.

MP News: परामर्श के लिए आई थी 17 साल की लड़की, 35 साल के डॉक्टर ने घर ले जाकर किया रेप

0

मध्य प्रदेश के देवास जिले के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एक मरीज से दुष्कर्म करने के आरोप में 35 साल के एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

मध्य प्रदेश के देवास जिले के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एक मरीज से दुष्कर्म करने के आरोप में 35 साल के एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गुरुवार (19 जून) को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि इसी कॉलेज के परिसर में हुई एक और घटना में एक अज्ञात व्यक्ति ने छात्रावास में चाकू दिखाकर एमबीबीएस की एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की.

‘बैंक नोट प्रेस’ थाना प्रभारी अमित सोलंकी के मुताबिक, डॉ. रूपम जैन ने 17 साल की लड़की को मंगलवार को जांच और परामर्श के लिए बुलाया था. नाबालिग लड़की दो महीने पहले अपने माता-पिता के साथ डॉ. जैन से मिली थी. अधिकारी ने बताया कि जैन लड़की को देवास-उज्जैन रोड पर ‘अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ के परिसर में अपने आवास पर कथित रूप से ले गया और उससे दुष्कर्म किया.सोलंकी ने बताया कि डॉक्टर को बुधवार को भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दुष्कर्म व और आरोपों के लिए गिरफ्तार किया गया.

दूसरे मामले में एक अज्ञात व्यक्ति ने मंगलवार रात को इसी कॉलेज परिसर में लड़कियों के छात्रावास में प्रवेश किया और एमबीबीएस की छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किया.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी एक कमरे में कथित तौर पर घुस गया, जहां छात्रा सो रही थी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लड़की के गले पर चाकू रखा और उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की. सोलंकी ने बताया कि सूझबूझ का परिचय देते हुए छात्रा ने बेहोश होने का नाटक किया और आरोपी से पानी लाने को कहा.

उन्होंने बताया कि जब आरोपी पानी लेने गया, तो वह शोर मचाती हुई भाग गई. अधिकारी ने बताया कि आरोपी हालांकि मौके से भागने में सफल रहा. उन्होंने बताया कि दूसरी एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है.

‘अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ के निदेशक सुरेश भदौरिया ने कहा कि कुछ शिकायतें मिलने के बाद पांच जून को डॉ. जैन को बर्खास्त कर दिया गया. उन्होंने बताया कि अस्पताल, पुलिस के साथ सहयोग कर रहा है. मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने परिसर में बेहतर सुरक्षा और छात्रावास में घुसने वाले शख्स की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में स्थानीय लोग भी शामिल हुए.

ENTERTAINMENT : आमिर खान के बेटे को सलमान खान के बॉडीगार्ड ने मारा धक्का, ‘सितारे जमीन पर’ के प्रीमियर का वीडियो वायरल

0

‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में जुनैद खान के बेटे को सलमान खान के बॉडीगार्ड धक्का देते नजर आ रहे हैं.

मुंबई में बीती रात आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग रखी गई. जिसमें सलमान खान भी आमिर खान को सपोर्ट करने पहुंचे. सलमान ने बेहद टाइट सिक्योरिटी के साथ स्क्रीनिंग में एंट्री ली थी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में सलमान से ज्यादा आमिर का बेटा जुनैद खान फैंस का ध्यान खींच रहा है. जानिए ऐसा क्या हुआ?

दरअसल ये वीडियो उस दौरान का जब सलमान खान ने स्क्रीनिंग में एंट्री ली थी. इस दौरान एक्टर काफी भीड़ से गुजरते हुए दिखाई दिए. इसी बीच आमिर खान के बेटे और एक्टर जुनैद खान सलमान से मिलने के लिए उनके करीब आते हैं. तभी एक्टर का एक बॉडीगार्ड उन्हे धक्का देकर दूर हटा देता है. ऐसे में जुनैद ने बॉडीगार्ड को बताने की कोशिश भी की कि वो कौन है, लेकिन बॉडीगार्ड ने उनकी बात नहीं सुनी.

वहीं सलमान खान ने भी जुनैद खान पर ध्यान नहीं और वो तेजी से आगे निकल गए. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसपर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ने सलमान को सपोर्ट करते हुए लिखा कि, ‘अरे उनके दुश्मन बहुत है..’ वहीं दूसरे ने लिखा कि, ‘क्या सलमान को जुनैद खान नजर नहीं आए.’ एक ने तो ये भी लिख दिया कि, ‘विक्की कौशल बनने की कोशिश कर रहा था..’

बात करें आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की तो ये आज यानि 20 जून को रिलीज हो चुकी है. फिल्म में एक्टर संग दर्शील सफारी और जेनेलिया डिसूजा जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है.

 

ENTERTAINMENT : प्रेमानंद जी महाराज के मुरीद हुए खेसारी लाल यादव, रिलीज किया गाना, फैन्स बोले- राधे-राधे

0

खेसारी लाल यादव फैन्स का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. भोजपुरी स्टार ने प्रेमानंद जी महाराज पर गाना बनाकर सबको सरप्राइज कर दिया है. खेसारी का नया गाना है ‘तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद’, ‘खेसारी डिवोशनल’ नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के वो सितारे हैं, जिनकी फिल्म और म्यूजिक वीडियो का फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है. खेसारी लाल ने अपना नया म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है. प्रेमानंद जी महाराज पर बनाया गया खेसारी का भक्ति गीत लोगों का दिल छू रहा है.

खेसारी लाल यादव फैन्स का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. भोजपुरी स्टार ने प्रेमानंद जी महाराज पर गाना बनाकर सबको सरप्राइज कर दिया है. खेसारी का नया गाना है ‘तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद’, ‘खेसारी डिवोशनल’ नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने में वो प्रेमानंद जी महाराज की भक्ति में डूबे दिख रहे हैं.

म्यूजिक वीडियो में वृंदावन धाम का खूबसूरत नजारा और प्रेमानंद जी महाराज की हंसता-मुस्कुराता चेहरा सुकून देता है. गाने को इस तरह फिल्माया गया है कि इसे एक बार नहीं, बार-बार सुनने का मन करता है. ‘तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद’ गाने के लिरिक्स भी बैचेन मन को शांति देते हैं. खेसारी लाल का ये भक्ति गीत प्रेमानंद जी महाराज के आदर्शों और उनकी भक्ति के बारे में बताता है. गाना सुनने के बाद हर कोई खेसारी लाल का मुरीद हो रहा है.

यूट्यूब पर ‘तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद गाना 19 जून को रिलीज किया गया है. 24 घंटे के अंदर गाने को 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. म्यूजिक वीडियो को लेकर फैन्स जमकर खेसारी लाल की तारीफ कर रहे हैं. फैन्स का कहना है कि खेसारी भईया ने प्रेमानंद जी महाराज पर म्यूजिक वीडियो बनाकर दिल खुश कर दिया है. वहीं बहुत सारे भक्त कमेंट में राधे-राधे जप रहे हैं.

 

RAJASTHAN : होटल के कमरे की खिड़की पर नहीं था पर्दा, सड़क पर चलते लोगों ने कपल के निजी पलों का बना लिया वीडियो

0

जयपुर के पॉश इलाके सिविल लाइंस स्थित एक फाइव स्टार होटल में कपल के निजी पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. होटल के कमरे की खिड़की पर पर्दा न होने के कारण राहगीरों ने दृश्य देखा और एक वाहन चालक ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. इस दौरान पुलिया पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई.

जयपुर के सिविल लाइंस इलाके में स्थित एक फाइव स्टार होटल में कपल के निजी पलों का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है. यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है, जब भारत जोड़ो सेतु पुलिया से गुजरते वाहन चालकों की नजर होटल की एक खिड़की पर पड़ी.होटल के एक कमरे में कपल अपने निजी पलों में था, लेकिन खिड़की पर पर्दा न होने की वजह से पूरा दृश्य सड़क से साफ दिखाई दे रहा था. राह चलते लोगों की नजर जब उस ओर गई तो कई वाहन चालक रुक गए और धीरे-धीरे वहां लोगों की भीड़ जमा होने लगी.

किसी वाहन चालक ने इस पूरे दृश्य का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस दौरान पुलिया पर जाम जैसी स्थिति बन गई और लोग मजाक में इसे “ओपन सिनेमाघर” कहकर देख रहे थे. इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है.वीडियो वायरल होने के बाद जब मीडिया ने होटल प्रबंधन से संपर्क किया तो उन्होंने ऐसे किसी वीडियो की जानकारी से इनकार किया और वीडियो में दिख रहे कमरे को अपने होटल का हिस्सा मानने से भी इंकार कर दिया. यह घटना एक बार फिर बताती है कि तकनीक और सोशल मीडिया के इस दौर में निजता का उल्लंघन किस हद तक बढ़ चुका है.

NATIONAL : वाटर फॉल में सेल्फी ले रहे थे DPS के टीचर, पत्थर से फिसलकर नदी में बहे

0

खराब मौसम में भी रांची के जोन्हा फॉल घूमने गए DPS के म्यूजिक टीचर माइकल घोष सेल्फी लेने के चक्कर में उफनती नदी में बह गए है. घटना गुरुवार दोपहर की है लेकिन वो अब तक ट्रेसलेस हैं.

झारखंड में आफत की बारिश से आम जन जीवन अस्त व्यस्त है और परेशानी का मंजर हर तरफ दिख रहा है. रांची से लेकर स्टील सिटी जमशेदपुर , रामगढ़ , लोहरदगा , चतरा समेत हर जगह IMD के रेड अलर्ट का प्रभाव दिखा . नदी और फॉल बिल्कुल उफान पर हैं. इस बीच बेहद चिंताजनक खबर आई है कि खराब मौसम में भी जोन्हा फॉल घूमने गए DPS रांची के म्यूजिक टीचर माइकल घोष सेल्फी लेने के चक्कर में उफनती नदी में बह गए है. घटना गुरुवार दोपहर की है लेकिन वो अब तक ट्रेसलेस हैं.

दअरसल, लप्रपात ‌घुमने आए 40 साल के माइकल घोष पानी की तेज धार में बह गए. गुरूवार करीब तीन बजे जोन्हा जलप्रपात के ऊपरी छोर जिप लाईन पर बैठ कर वे सेल्फी ले रहे थे तभी ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी . माइकल घोष अलकापुरी डीबडीह रांची के रहने वाले थे.हालांकि मुल रुप से वे धनबाद के रहने वाले है.

माइकल घोष दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची मे म्यूजिक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. वह अपने तीन साथी पंकज श्रीवास्तव, और ऋतिक सामद के साथ गाड़ी से करीब तीन बजे जोन्हा फॉल पहुंचे थे. फॉल पहुंचने पर तीनों दोस्त मुसलधार बारिश के बीच झरना के ऊपरी साइड चले गए थे. पर्यटक मित्रों ने तीनों दोस्त को पानी के पास नहीं जानें की हिदायत भी दी थी, लेकिन तीनों दोस्त पर्यटक मित्रों के बातों को अनसुना करके चले गए. इस दौरान माइकल पत्थर पर चढ़ कर सेल्फी ले रहे थे. अचानक वे पत्थर से फिसल‌ पानी के तेज धार में बह गए. पानी का जलस्तर काफी बढा़ हुआ है. जिस कारण दोनों दोस्त माइकल घोष को देख नहीं पाए. पंकज श्रीवास्तव और ऋतिक सामाद ने अपने दोस्त माईकल घोष की पानी में बहने की जानकारी पर्यटक मित्रों को दी. ‌तब तक झरना के नीचे तैनात पर्यटक मित्रों ने झरना के आसपास काफी खोज बीन की. लेकिन फॉल में पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण उनका कहीं पता नहीं चला.

अनगड़ा थाने के SHO हीरालाल शाह ने आजतक को फोन पर बताया कि शाम तक घोष की खोजबीन की पूरी कोशिश की गई लेकिन उन्हें ट्रेस नहीं किया जा सका. जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है. अंधेरे के बाद रेस्क्यू को मजबूरन बंद करना पड़ा. अब सुबह NDRF के टीम को बुलाया गया है जो म्यूजिक टीचर की खोजबीन कर रही है.

पब्लिक स्कूल एण्ड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने डीपीएस शिक्षक के साथ जोन्हा फॉल में हुई घटना पर अफसोस जाहिर किया है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि ईश्वर करे वह सुरक्षित हों.जानकारी मिली है की एनडीआरफ की टीम खोज कर रही है. आलोक दूबे ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन ने भारी बारिश को देखते हुए सारे स्कूल पहले ही बंद कर दिए थे एवं घरों से विशेष कार्य होने पर ही निकलने का अनुरोध किया था. हम सबको सरकार और जिला प्रशासन की गाइडलाइन का अनुपालन करना चाहिए. जीवन की सुरक्षा सबसे जरूरी है.

Monsoon Update: अगले दो दिन में दिल्ली पहुंचेगा मॉनसून, इन राज्यों में भी देगा दस्तक, जानें इस बार कितनी होगी बारिश

0

अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद है. आईएमडी का कहना है कि इस बार मॉनसून सामान्य तिथि 30 जून से पहले 22 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है.

पिछले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य, पश्चिमी और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से को तेजी से कवर कर चुका है और अब अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद है. हालांकि दिल्ली में अब भी मौसम मेहरबान है. दिनभर आसमान में बादल छाए रहते हैं और हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सामान्य बना हुआ है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) 20 जून से 25 जून के बीच हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख सहित उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की है. आईएमडी का कहना है कि इस बार मॉनसून सामान्य तिथि 30 जून से पहले 22 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्राथमिक वर्षा प्रणाली अगले सप्ताह में देश के शेष भागों को कवर कर लेगी, जो सामान्य तिथियों से काफी पहले होगी. बता दें कि इस साल प्राथमिक वर्षा लाने वाली प्रणाली 24 मई को केरल पहुंची, जो 2009 के बाद इसका समय से पहले आगमन था. 2009 में ये 23 मई को पहुंची थी.

दरअसल, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के ऊपर मजबूत निम्न दबाव प्रणालियों की सहायता से मॉनसून अगले कुछ दिनों में तेजी से आगे बढ़ रहा है. मॉनसून ने 29 मई तक मुंबई सहित मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और पूरे पूर्वोत्तर को कवर कर लिया. हालाँकि, इसके बाद 29 मई से 16 जून तक लगभग 18 दिनों का लंबा ठहराव आया. जून की शुरुआत में बारिश की कमी के चलते तापमान में तेज वृद्धि देखी गई, जिससे 8-9 जून से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से में लू की स्थिति उत्पन्न हो गई.

17 जून को दो निम्न दबाव वाली प्रणालियां बनने के कारण 16 जून से 18 जून तक मॉनसून तेजी से आगे बढ़ा-एक पश्चिम बंगाल पर और दूसरी गुजरात पर. बता दें कि बारिश की प्रणाली आमतौर पर 1 जून तक केरल में प्रवेश करती है, 11 जून तक मुंबई पहुंचती है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेती है. यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू कर देती है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से हट जाती है.

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि केरल या मुंबई में समय से पहले या देरी से आगमन का मतलब यह नहीं है कि देश के अन्य भागों में भी इसी तरह की प्रगति होगी. उनका कहना है कि मॉनसून जटिल वैश्विक, क्षेत्रीय और स्थानीय कारकों से प्रभावित होता है तथा इसमें महत्वपूर्ण परिवर्तनशीलता होती है. मई में आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया था कि भारत में जून-सितंबर मॉनसून के मौसम में दीर्घावधि औसत (एलपीए) 87 सेमी की 106 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है. बता दें कि 96 प्रतिशत से 104 प्रतिशत के बीच बारिश को “सामान्य” माना जाता है.

लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के समीपवर्ती क्षेत्रों, पूर्वोत्तर तथा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ भागों को छोड़कर देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, केरल और तमिलनाडु के कुछ अलग-अलग क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है.

- Advertisement -