Tuesday, May 12, 2026
Home Blog Page 535

Monsoon Update: अगले दो दिन में दिल्ली पहुंचेगा मॉनसून, इन राज्यों में भी देगा दस्तक, जानें इस बार कितनी होगी बारिश

0

अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद है. आईएमडी का कहना है कि इस बार मॉनसून सामान्य तिथि 30 जून से पहले 22 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है.

पिछले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य, पश्चिमी और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से को तेजी से कवर कर चुका है और अब अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद है. हालांकि दिल्ली में अब भी मौसम मेहरबान है. दिनभर आसमान में बादल छाए रहते हैं और हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सामान्य बना हुआ है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) 20 जून से 25 जून के बीच हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख सहित उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की है. आईएमडी का कहना है कि इस बार मॉनसून सामान्य तिथि 30 जून से पहले 22 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्राथमिक वर्षा प्रणाली अगले सप्ताह में देश के शेष भागों को कवर कर लेगी, जो सामान्य तिथियों से काफी पहले होगी. बता दें कि इस साल प्राथमिक वर्षा लाने वाली प्रणाली 24 मई को केरल पहुंची, जो 2009 के बाद इसका समय से पहले आगमन था. 2009 में ये 23 मई को पहुंची थी.

दरअसल, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के ऊपर मजबूत निम्न दबाव प्रणालियों की सहायता से मॉनसून अगले कुछ दिनों में तेजी से आगे बढ़ रहा है. मॉनसून ने 29 मई तक मुंबई सहित मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और पूरे पूर्वोत्तर को कवर कर लिया. हालाँकि, इसके बाद 29 मई से 16 जून तक लगभग 18 दिनों का लंबा ठहराव आया. जून की शुरुआत में बारिश की कमी के चलते तापमान में तेज वृद्धि देखी गई, जिससे 8-9 जून से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से में लू की स्थिति उत्पन्न हो गई.

17 जून को दो निम्न दबाव वाली प्रणालियां बनने के कारण 16 जून से 18 जून तक मॉनसून तेजी से आगे बढ़ा-एक पश्चिम बंगाल पर और दूसरी गुजरात पर. बता दें कि बारिश की प्रणाली आमतौर पर 1 जून तक केरल में प्रवेश करती है, 11 जून तक मुंबई पहुंचती है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेती है. यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू कर देती है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से हट जाती है.

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि केरल या मुंबई में समय से पहले या देरी से आगमन का मतलब यह नहीं है कि देश के अन्य भागों में भी इसी तरह की प्रगति होगी. उनका कहना है कि मॉनसून जटिल वैश्विक, क्षेत्रीय और स्थानीय कारकों से प्रभावित होता है तथा इसमें महत्वपूर्ण परिवर्तनशीलता होती है. मई में आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया था कि भारत में जून-सितंबर मॉनसून के मौसम में दीर्घावधि औसत (एलपीए) 87 सेमी की 106 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है. बता दें कि 96 प्रतिशत से 104 प्रतिशत के बीच बारिश को “सामान्य” माना जाता है.

लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के समीपवर्ती क्षेत्रों, पूर्वोत्तर तथा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ भागों को छोड़कर देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, केरल और तमिलनाडु के कुछ अलग-अलग क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है.

MP: 16 साल की रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म, अरोपी ने जबरन खिलाई थी गर्भपात की गोलियां

0

जबलपुर में एक 16 साल की रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया है. नाबालिग लड़की ने सोशल मीडिया पर दोस्ती करने वाले एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से बलात्कार की शिकार हुई थी. अब उसने एक सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है.

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक 16 साल की रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया है. सोशल मीडिया पर दोस्ती करने वाले एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से बलात्कार की शिकार नाबालिग लड़की ने सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पहले लड़की को गर्भपात की गोलियां खाने के लिए मजबूर किया था.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी ने पिछले साल इंस्टाग्राम पर लड़की से दोस्ती की थी. उसी साल अक्टूबर में एक गांव के बाहरी इलाके में एक झोपड़ी में उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया. अधिकारी ने कहा कि जब लड़की ने तीन महीने बाद गर्भावस्था के बारे में आरोपी को बताया, तो उसने कथित तौर पर उसे गर्भपात की गोलियां खाने के लिए मजबूर किया.

चूंकि देरी होने के चलते गर्भावस्था को समाप्त नहीं किया जा सका, इसलिए उसने किशोरी से शादी करने का वादा किया, लेकिन बाद में मुकर गया. एएसपी ने कहा कि अपने पिता के साथ एक गांव में रह रही लड़की को मंगलवार रात प्रसव पीड़ा हुई.

उन्होंने कहा कि लड़की को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसने बुधवार को बच्चे को जन्म दिया. अधिकारी ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

UP : अमेरिका से गोरखपुर आयी प्रेमिका, गेमिंग ऐप के जरिए हुआ प्यार, हिंदु रीति-रिवाजों से की शादी

0

यूपी के गोरखपुर में अपने प्रेमी से शादी करने के लिए प्रेमिका अमेरिका से चलकर आ गई है. बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात गेमिंग ऐप के जरिए हुई थी. फिलहाल दोनों की शादी चर्चा में है.

यूपी के गोरखपुर में 4 दिन पहले हुई शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग इस शादी की खूब चर्चा भी कर रहे हैं. गोरखपुर के कैम्पियरगंज के रहने वाले युवक को गेमिंग ऐप के जरिए नजदीकी बढ़ी और प्यार हो गया. इज़के बाद दोनों नेपाल में मिले और दोनों के परिवार की रजामंदी से दोनों की धूमधाम से शादी हो गई. हालांकि जब शादी के बाद वे उप निबंधन कार्यालय पर शादी का रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे, तो डाक्यूमेंट के अभाव में शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका.

गोरखपुर के कैम्पियरगंज कस्बे के बसंतपुर भरपुरवा का युवक रंजीत ठाकुर के माता-पिता के साथ नेपाल में भी रहता है. रंजीत अक्सर नेपाल आता जाता रहता है. इसी दौरान रंजीत ठाकुर का गेमिंग ऐप के माध्यम से अमेरिका के फ्रेसनो सिटी कैलिफोर्निया की रहने वाले वैलरी विगनेस के साथ दोस्ती हो गई. इसके बाद दोनों एक-दूसरे से मोबाइल पर बात करने लगे. बातचीत करते दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी, तो वैलरी रंजीत से मिलने नेपाल आई. नेपाल में दोनों ने शादी का फैसला किया.

इसके बाद दोनों के परिवार की रजामंदी से बाकायदा हिन्दू रीति-रिवाज के साथ गांव बसंतपुर में ही उनकी शादी मंगलवार 17 जून को सम्पन्न हुई. शादी के लिए बाकायदा कार्ड भी छपे और लोगों को निमंत्रण भी भेजा गया. लोगों के बीच कौतूहल बनी शादी में आए मेहमानों ने प्रीतिभोज के साथ वर-वधु को आशीर्वाद भी दिया. शादी के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे. गुरुवार 19 जून को दोपहर दूल्हा रंजीत ठाकुर पत्नी वैलरी के साथ मैरेज रजिस्ट्रेशन कराने तहसील पहुंचा और अधिवक्ताओं से संपर्क किया. एक अधिवक्ता मैरेज रजिस्ट्रेशन कराने उप निबंधन कार्यालय लेकर पहुंची, तो रजिस्ट्रार राकेश कुमार ने फाइल देखने के बाद अभिलेखों का अभाव बताकर वापस लौटा दिया. युवती ने बताया कि वह विडो है और उसने अपने माता-पिता की रजामंदी से शादी की है.

उसके बाद युवक-युवती अन्य औपचारिकताओ को पूरा करने के बाद आने के लिए कहकर गांव वापस चले गए. वहीं इस मामले में गोरखपुर के कैंपियरगंज उप निबंधन कार्यालय पर तैनात उप निबंधक राकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को दोपहर में एक युवक अमेरिकन युवती के साथ मैरेज रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचा था. दूसरे देश व भिन्न धर्म की युवती होने से अभिलेखों के अभाव में उन्हें वापस लौटा दिया गया है. जरूरी अभिलेखों के साथ आएंगे, तो रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा.

ENTERTAINMENT : दीपिका कक्कड़ को हॉस्पिटल लेकर गए शोएब इब्राहिम, कार में गाया ऐसा गाना की एक्ट्रेस हंसते हुए हुईं लोट-पोट

0

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हाल ही में कैंसर की सर्जरी हुई है. दीपिका की तबीयत अब पहले से ठीक है और शोएब उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए हैं. टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की तबीयत को लेकर फैंस बहुत परेशान थे. जैसे ही शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बताया था दीपिका को स्टेज 2 लिवर कैंसर है तो उनके फैंस टेंशन में आ गए थे. दीपिका की लिवर की सर्जरी हो चुकी है और अब वो घर भी वापस आ चुकी हैं. दीपिका की तबीयत पहले से बहुत बेहतर है. शोएब अपने व्लॉग में उनकी हेल्थ की जानकारी देते रहते हैं. अब शोएब दीपिका को हॉस्पिटल लेकर गए थे. जहां पर उनकी ड्रेसिंग हटनी थी. शोएब ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में ये सब जानकारी दी है. साथ ही दीपिका-शोएब के बेटे का 21 जून का बर्थडे है जिसकी तैयारी में दोनों लगे हुए हैं.

शोएब ने अपने व्लॉग में बताया कि वो दीपिका को कोकिलाबेन हॉस्पिटल लेकर जा रहे हैं. वो कहते हैं- ‘दीपिका के ड्रेन बैग निकलना है और ड्रेसिंग हटने वाली है. जिसके लिए हम जा रहे हैं. डॉक्टर ने कहा था कि आप घर पर भी इसे हटा सकते हैं लेकिन हम जा रहे हैं ताकि एक बार सब डॉक्टर चेकअप कर लें. कुछ ब्लड टेस्ट भी दीपिका के होने वाले हैं.’

इंस्टाग्राम पर इस समय दिल पर चलाए छुरियां गाना वायरल हो रहा है. ये गाना पूरे रास्ते में शोएब दीपिका को सुनाते हुए जा रहे हैं. जिसे सुनकर वो हंसी से लोट-पोट हो रही हैं. दीपिका ने भी कहा कि मैं आपके साथ रहकर ऐसे गाने सुनने की आदत हो गई है.शोएब ने बताया कि डॉक्टर को दिखा दिया है. उन्होंने कहा है कि आप परसो मत आना. ब्लड टेस्ट करवाकर रिपोर्ट भेज देना. अगर रिपोर्ट कुछ ऊपर-नीचे होगी तो हम देख लेंगे नहीं तो एक महीने बाद दिखाने के लिए आना है.

 

ENTERTAINMENT : ‘बच्चों को कोई हाथ तो लगाए…’, ट्रोल्स को काजोल का जवाब, बताया कैसे रखती हैं ख्याल

0

काजोल, एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक मां भी हैं. ऐसे में स्टार किड्स का सोशल मीडिया पर ट्रोल होना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं. हालांकि, काजोल ने कहा कि क्योंकि वो पब्लिक फिगर हैं, ऐसे में ट्रोलिंग आम बात है. वो अपने बच्चों को इसे फेस करना सिखाती हैं.

एक्ट्रेस काजोल, जल्द ही फिल्म ‘मां’ में नजर आने वाली हैं. थियटर्स में ये 27 जून को रिलीज हो रही है. ये एक हॉरर फिल्म है. फिल्म के प्रमोशन के लिए काजोल कई मीडिया हाउसेस में जा रही हैं. सवालों के जवाब दे रही हैं. हाल ही में इंडिया टुडे संग बातचीत में काजोल ने बच्चों (निसा और युग) पर होने वाली ट्रोलिंग पर बात की.

काजोल, एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक मां भी हैं. ऐसे में स्टार किड्स का सोशल मीडिया पर ट्रोल होना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं. हालांकि, काजोल ने कहा कि क्योंकि वो पब्लिक फिगर हैं, ऐसे में ट्रोलिंग आम बात है. वो अपने बच्चों को इसे फेस करना सिखाती हैं. काजोल ने कहा- बहुत सारे लोग बहुत सारी बातें करते हैं. हम लोग कहते हैं कि हमें फर्क नहीं पड़ता, लेकिन लोग कुछ शब्द ऐसे बोल देते हैं कि सच में हम लोगों को उनके शब्दों से फर्क पड़ जाता है.

काजोल के लिए स्पॉटलाइट में पेरेंटिंग करना मतलब सॉलिड इमोशनल एंकर बनना है. काजोल ने कहा- आप अपने बच्चों से ट्रोल्स के बारे में लगातार बात करते रहे. मैं उनसे कहती हूं कि अगर पांच लोग बकवास बातें कर रहे हैं तो 500 लोग उनके बारे में अच्छा भी तो बोल रहे हैं. तुम लोगों को इतना प्यार मिल रहा है, ये एक ब्लेसिंग है.

अगर आप ऑनलाइन लोगों को देखें तो 99 फीसदी लोग आपको ब्लेस यू लिखते हैं. निसा के लिए कहते हैं कि उसकी मुस्कान मुझपर गई है. अगर मान लो 5 फीसदी लोग कुछ खराब भी लिख रहे हैं तो हमें उनपर ध्यान ही नहीं देना है. पब्लिक फिगर होने का एक नुकसान सिर्फ यही होता है कि हमारे बच्चों को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है.

अगर मेरे बच्चे मेरे से एक चीज ले सकें तो मैं उम्मीद करती हूं कि वो मेरे अंदर का फोर्स और विल लें. वो जानते हैं कि उनकी मां उनके पीछे खड़ी है. शायद कई बार उनके सामने भी खड़ी है, फिर चाहे कुछ भी उनके साथ हो. और मैं सिर्फ इतना जानती हूं कि कोई मेरे बच्चों को हाथ नहीं लगा सकता.

 

GUJARAT : एक्सीडेंट में चली गई बेटे की जान… परिजनों ने अंतिम संस्कार में साथ दफना दी उसकी फेवरेट बाइक

0

खेड़ा के उत्तरसंडा गांव में एक भावुक घटना सामने आई है. इसमें एक बाइक प्रेमी युवक को उसके परिवार द्वारा उसकी बाइक के साथ अंतिम विदाई दी गई. युवक की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. ऐसे में उसे उसकी पसंदीदा बाइक के साथ दफनाया गया.

गुजरात में खेड़ा जिले के नडियाद के उत्तरसंडा गांव में एक भावुक घटना सामने आई है. इसमें एक बाइक प्रेमी युवक को उसके परिवार द्वारा उसकी बाइक के साथ अंतिम विदाई दी गई. दरअसल, युवक की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. अंतिम संस्कार करते हुए परिवार ने उसे उसकी पसंदीदा बाइक के साथ दफनाने का फैसला किया. परिवार ने ये निर्णय लिया ताकि वह जिस बाइक से प्यार करता था, वह हमेशा उसके पास रहे. इसके अलावा, उनकी पसंदीदा चीजें भी उनके साथ दफना दी गईं.

नडियाद के उत्तरसंडा गांव के ईसाई मोहल्ले के निवासी 18 साल के कृष परमार का एक्सीडेंट हो गया. वह अपनी रॉयल एन्फील्ड बाइक से जा रहा था, तभी गांव के पास उसकी बाइक एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई. उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. बारह दिन तक इलाज चलने के बाद उनकी मृत्यु हो गई.

इलाज के दौरान उनकी मृत्यु से परिवार में गहरा शोक छा गया. परिवार ने भारी मन से उनका अंतिम संस्कार किया. उनके अंतिम संस्कार में उनकी बाइक और उनकी पसंदीदा चीजों को भी उनके साथ ही दफना दिया गया. परिवार ने उन्हें उनकी प्रिय बाइक के साथ भावनात्मक अंतिम विदाई दी.

गांव में परिवार के एक सदस्य से बात की तो पता चला की कृष को बाइक का शौक था. वह हमेशा बाइक चलाता था. उसे अपनी रॉयल एन्फील्ड बाइक बहुत पसंद थी. दुर्घटना के दिन वह इसी बाइक पर जा रहा था. हादसा हुआ और उसकी जान चली गई. उसकी बाइक हमेशा उसके पास रहे इसीलिये उसे उसके साथ ही दफनाया गया.

NATIONAL : दिल्ली से मुंबई जा रही बस में पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, 5 करोड़ की ड्रग्स बरामद, एक और आरोपी गिरफ्तार

0

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने एक बड़ी ड्रग तस्करी का खुलासा किया है. दिल्ली से मुंबई आ रही एक बस में सफर कर रही नाइजीरियन महिला के पास से करीब 5 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद हुई हैं. ये मादक पदार्थ फूड पैकेट्स और जूस के टेट्रा पैक में छिपाकर लाए जा रहे थे. ड्रग्स की खेप लेने वाला शख्स भी मुंबई से गिरफ्तार हुआ है.

देश की सबसे बड़ी एंटी- स्मगलिंग एजेंसी राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स तस्करी के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. दिल्ली से मुंबई जा रही एक लग्जरी बस में सफर कर रही नाइजीरियन महिला को 5 करोड़ रुपये से अधिक की मादक दवाओं (ड्रग्स) के साथ गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई गुरुवार तड़के मुंबई के पास की गई.

एजेंसी के अनुसार, DRI को सूचना मिली थी कि एक विदेशी नागरिक दिल्ली से मुंबई ड्रग्स की बड़ी खेप लेकर आ रहा है. इसी सूचना के आधार पर DRI की टीम ने करीब 50 किलोमीटर तक एक बस का पीछा किया, जो मुंबई की ओर बढ़ रही थी. जैसे ही बस मुंबई के नजदीक पहुंची, टीम ने उसे रोका और एक नाइजीरियन महिला को हिरासत में लिया.

DRI अधिकारियों ने बताया कि महिला के पास से कुल 2.56 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 584 ग्राम एक्स्टसी टैबलेट्स बरामद की गई हैं. इनकी बाजार में कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है. यह ड्रग्स फूड पैकेट्स (ओट्स) और जूस के टेट्रा पैक में छिपाई गई थी, ताकि सतह पर किसी को शक न हो.पूछताछ और फॉलो-अप कार्रवाई के दौरान DRI ने उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया, जो मुंबई में यह ड्रग्स लेने वाला था. अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों के बीच अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का संबंध हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है.

DRI ने बताया कि मेथामफेटामाइन और एक्स्टसी जैसे ड्रग्स आमतौर पर रेव पार्टियों में इस्तेमाल किए जाते हैं. ये ड्रग्स न केवल अवैध हैं, बल्कि अत्यधिक खतरनाक भी हैं और स्वास्थ्य के लिए गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं. महिला के खिलाफ NDPS एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल, DRI की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के और कौन-कौन से लोग शामिल हैं.

NATIONAL : Vande Bharat Express में बीजेपी विधायक के साथियों ने यात्री को पीटा! सीट एक्सचेंज से किया था इनकार, MP कांग्रेस के नेताओं ने लगाए आरोप

0

वंदे भारत एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव कोच में सवार एक यात्री के साथ झांसी रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन लोगों द्वारा मारपीट की गई. इस मारपीट में यात्री लहूलुहान हो गया. उसने आरोप लगाया कि ये मारपीट बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा के इशारे पर हुई है.

दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव कोच में सवार एक यात्री के साथ झांसी रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन लोगों द्वारा मारपीट की गई. इस मारपीट में यात्री लहूलुहान हो गया. उसने आरोप लगाया कि ये मारपीट बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा के इशारे पर हुई है. क्योंकि, पीड़ित ने विधायक के कहने पर सीट की अदला-बदली नहीं की थी. इसी से भन्नाए विधायक ने अपने गुर्गों को बुलवाकर उसे पिटवा दिया.

आपको बता दें कि राजीव सिंह पारीछा झांसी की बबीना सीट से बीजेपी के विधायक हैं. घटना वाले दिन वह भी वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे. उनके साथ उनकी पत्नी और बेटा भी था. आरोपों के मुताबिक, विधायक एक यात्री की सीट पर बैठना चाहते थे, और उसे अपनी सीट पर जाने के लिए बोल रहे थे. जब यात्री ने मना किया तो दोनों में बहस हो गई. जिसके बाद विधायक ने मौके पर अपने साथियों को बुला लिया और उस यात्री को पिटवा दिया.

मामले में जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों ने घटना तो स्वीकारी लेकिन कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. वहीं, बबीना विधायक राजीव सिंह ने कहा कि वह लिखित में अपना पक्ष रखेंगे. फिलहाल, झांसी जीआरपी में मामला दर्ज करा दिया है.

ट्रेन नंबर- 20172 वंदे भारत एक्सप्रेस में झांसी के बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा अपनी पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली से झांसी के लिए यात्रा कर रहे थे. कोच में सीट नंबर- 8 राजीव सिंह पारीछा, पत्नी कमली सिंह का सीट नंबर- 50 और बेटे श्रेयांश सिंह का सीट नंबर- 51 था. आरोप है कि ट्रेन जब झांसी रेलवे स्टेशन पहुंची तो आधा दर्जन लोग अंदर घुस गए और इसी कोच के सीट नंबर- 49 पर यात्रा करने वाले राज प्रकाश नाम के यात्री के साथ मारपीट कर दी. जब तक कोई कुछ करता सिग्नल होने के कारण ट्रेन भोपाल के लिए रवाना हो गई.

इसी बीच मध्य प्रदेश में पन्ना जिले के पूर्व पवई विधायक मुकेश नायक और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने ‘एक्स’ पर शिकायत करते हुए यात्री राज प्रकाश के साथ मारपीट का आरोप बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के समर्थकों पर जड़ दिया. उन्होंने आरोप लगाते हुए यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए.

पूर्व विधायक मुकेश नायक ने एक्स पर लिखा- वंदे भारत ट्रेन में बुजुर्ग यात्री ने 49 नंबर सीट एक्सचेंज करने से इनकार किया तो बबीना के बीजेपी विधायक राजीव सिंह के समर्थकों ने झांसी स्टेशन पर उनको पीट दिया. उनके नाक से खून निकल आया. तो ये है सुशासन की असलियत.

जबकि, पूर्व मंत्री राम निवास रावत ने लिखा- वंदे भारत (20172 दिल्ली से भोपाल) में एक्ज़क्यूटिव क्लास (ई-2) में एक व्यक्ति के साथ 7/8 बाहर से आए लोगों ने पूरे कोच के यात्रियों के सामने मारपीट की. घायल व्यक्ति के नाक, मुंह, कान से खून बहने लगा. इन लोगों का साथ पुलिस के कुछ लोग भी दे रहे थे. वंदे भारत जैसी ट्रेन में ये स्थिति है तो आम ट्रेनों में यात्रियों का क्या हाल होगा. इस तरह की घटनाएं यात्रियों को भयभीत करने का काम करती है.

झांसी के बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा से बात की तो उन्होंने बताया कि मैंने झांसी जीआरपी में इसकी लिखित शिकायत कर दी है. शिकायत के मुताबिक, वह ट्रेन के कोच में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सीट नंबर 50, 51 और 8 पर यात्रा कर रहे थे. इसी कोच की सीट नंबर 49 और 52 पर बैठे दो यात्री आपत्तिजनक स्थिति में अत्यधिक पैर फैलाकर बैठे हुए थे, जिस कारण परेशानी हो रही थी.

विधायक ने उनसे विनम्रतापूर्वक ठीक से बैठने के लिए कहा तो यात्री गुस्से में आकर बहस करते हुए अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने लगे. विधायक मामले को टालने का प्रयास कर रहे थे. झांसी स्टेशन पहुंचने पर विधायक के साथी आ गए. उपरोक्त यात्री उनसे भिड़ गए. किसी प्रकार बीच बचाव किया गया. फिलहाल, विधायक राजीव सिंह की शिकायत के आधार पर धारा 115 (2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

ENTERTAINMENT : ‘द ट्रेटर्स’ को मिल रही वाहवाही, सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस पर पड़ा भारी, क्या है अलग?

0

करण जौहर का शो द ट्रेटर्स लोगों को पसंद आ रहा है. ये शो बिग बॉस की तरह 3-4 महीने नहीं खिंचेगा. कम एपिसोड्स का ये शो शॉर्ट और क्रिस्प रखा जाएगा. शो में ट्रेटर्स और इनोसेंट की लुका छिपी का गेम लोगों को इंटेंस फील दे रहा है. करण जौहर भी बतौर होस्ट अच्छा कर रहे हैं.

टीवी पर यूं तो आपने कई तरह के रियलिटी शोज देखे होंगे. डेटिंग, सिंगिंग, डांसिंग से लेकर क्विज और ड्रामा बेस्ड रियलिटी शो लाइमलाइट में बने रहते हैं. इन सबके बीच हाल ही में स्ट्रीम हुआ करण जौहर का शो ‘द ट्रेटर्स’ सबसे अलग है. ये शो अपनी यूनीक थीम और कॉन्सेप्ट की वजह से लाइमलाइट में आ गया है. इससे पहले इंडियन व्यूअर्स ने ऐसा रियलिटी शो नहीं देखा था.

करण के शो को लेकर काफी बज है. अभी तक 6 एपिसोड रिलीज हुए हैं और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. कई का मानना है ये बिग बॉस से अच्छा शो है क्योंकि इसमें ड्रामा कम है और माइंड गेम पर ज्यादा फोकस किया गया है. इस रिपोर्ट में जानते हैं उन वजहों के बारे में, जिसकी वजह से करण के शो को इतना प्यार मिल रहा है.

द ट्रेटर्स फास्ट पेस्ड रियलिटी शो है. जहां बिना किसी ड्रामे के सीधे टास्क किए जाते हैं. ना होस्ट करण जौहर और ना ही कंटेस्टेंट्स को एक्स्ट्रा फुटेज मिली है. 1 घंटे का एपिसोड पूरा ऑन पॉइंट है. जिसमें बस गेम पर ही फोकस किया गया है. ये इस शो की सबसे अच्छी बात है क्योंकि इस गेम में जो शातिर होगा वही आगे बढ़ेगा.

सनसनी क्रिएट करने की कोशिश दिखाई गई है. द ट्रेटर्स का ये सीजन बिग बॉस की तरह 3-4 महीने नहीं खिंचेगा. कम एपिसोड्स का ये शो शॉर्ट और क्रिस्प रखा जाएगा. शो में ट्रेटर्स और इनोसेंट की लुका छिपी का गेम लोगों को इंटेंस फील दे रहा है. करण जौहर भी बतौर होस्ट अच्छा कर रहे हैं. इससे पहले वो बिग बॉस की होस्टिंग कर चुके हैं. लेकिन वहां उनका चार्म और एक्स्ट्रा एग्रेशन लोगों को भाया नहीं था. मगर द ट्रेटर्स के लिए वो परफेक्ट होस्ट साबित हो रहे हैं.

बिग बॉस की तरह इस शो में भी कैटफाइट दिख रही है. लेकिन इसे ज्यादा बढ़ावा नहीं दिया गया है. पूरा फोकस गेम पर है, बाद में किसी ड्रामे पर. शो में फैंस अपने फेवरेट सितारों को माइंड गेम खेलते देखना पसंद कर रहे हैं. कई सितारे काफी अच्छा खेल रहे हैं. इनके बिग बॉस 19 में आने के चांसेस हाई नजर आते हैं.

NATIONAL : दिल्ली में तेज रफ्तार ऑडी ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी और बच्ची घायल

0

दिल्ली के निजामुद्दीन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी. हादसे में पति, पत्नी और एक साल की बच्ची घायल हो गए. सभी को AIIMS ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. हादसे के बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ FIR दर्ज कर जांच जारी है.

देश की राजधानी दिल्ली में एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवार एक परिवार को टक्कर मार दी. हादसा 19 जून को तड़के 3:20 बजे निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के भोगल चौक के पास हुआ. बाइक पर सवार पति-पत्नी और उनकी एक साल की मासूम बच्ची इस हादसे में घायल हो गए.

पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की खबर सुबह 3:20 बजे मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मोटरसाइकिल (नंबर DL3SDE6448) बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क किनारे पड़ी थी. जांच में पता चला कि हाजी कॉलोनी के रहने वाले परवेज (29), उनकी पत्नी (31) और बेटी (1 वर्ष) बाइक से यात्रा कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ऑडी कार (नंबर HP63E9933) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

घायलों को तुरंत PCR वैन की मदद से एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने परवेज और उनकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी, जबकि एक साल की बच्ची को एहतियातन कुछ देर के लिए निगरानी में रखा गया और बाद में उसे भी डिस्चार्ज कर दिया गया.

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर की पहचान रक्षित कुमार (21 वर्ष) के रूप में की जो ओल्ड राजिंदर नगर का रहने वाला है. आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 281 और BNS की धारा 125(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और यह भी देख रही है कि क्या हादसे के वक्त ड्राइवर नशे में था.

- Advertisement -

News of the Day