Tuesday, May 12, 2026
Home Blog Page 536

NATIONAL : Vande Bharat Express में बीजेपी विधायक के साथियों ने यात्री को पीटा! सीट एक्सचेंज से किया था इनकार, MP कांग्रेस के नेताओं ने लगाए आरोप

0

वंदे भारत एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव कोच में सवार एक यात्री के साथ झांसी रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन लोगों द्वारा मारपीट की गई. इस मारपीट में यात्री लहूलुहान हो गया. उसने आरोप लगाया कि ये मारपीट बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा के इशारे पर हुई है.

दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव कोच में सवार एक यात्री के साथ झांसी रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन लोगों द्वारा मारपीट की गई. इस मारपीट में यात्री लहूलुहान हो गया. उसने आरोप लगाया कि ये मारपीट बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा के इशारे पर हुई है. क्योंकि, पीड़ित ने विधायक के कहने पर सीट की अदला-बदली नहीं की थी. इसी से भन्नाए विधायक ने अपने गुर्गों को बुलवाकर उसे पिटवा दिया.

आपको बता दें कि राजीव सिंह पारीछा झांसी की बबीना सीट से बीजेपी के विधायक हैं. घटना वाले दिन वह भी वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे. उनके साथ उनकी पत्नी और बेटा भी था. आरोपों के मुताबिक, विधायक एक यात्री की सीट पर बैठना चाहते थे, और उसे अपनी सीट पर जाने के लिए बोल रहे थे. जब यात्री ने मना किया तो दोनों में बहस हो गई. जिसके बाद विधायक ने मौके पर अपने साथियों को बुला लिया और उस यात्री को पिटवा दिया.

मामले में जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों ने घटना तो स्वीकारी लेकिन कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. वहीं, बबीना विधायक राजीव सिंह ने कहा कि वह लिखित में अपना पक्ष रखेंगे. फिलहाल, झांसी जीआरपी में मामला दर्ज करा दिया है.

ट्रेन नंबर- 20172 वंदे भारत एक्सप्रेस में झांसी के बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा अपनी पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली से झांसी के लिए यात्रा कर रहे थे. कोच में सीट नंबर- 8 राजीव सिंह पारीछा, पत्नी कमली सिंह का सीट नंबर- 50 और बेटे श्रेयांश सिंह का सीट नंबर- 51 था. आरोप है कि ट्रेन जब झांसी रेलवे स्टेशन पहुंची तो आधा दर्जन लोग अंदर घुस गए और इसी कोच के सीट नंबर- 49 पर यात्रा करने वाले राज प्रकाश नाम के यात्री के साथ मारपीट कर दी. जब तक कोई कुछ करता सिग्नल होने के कारण ट्रेन भोपाल के लिए रवाना हो गई.

इसी बीच मध्य प्रदेश में पन्ना जिले के पूर्व पवई विधायक मुकेश नायक और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने ‘एक्स’ पर शिकायत करते हुए यात्री राज प्रकाश के साथ मारपीट का आरोप बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के समर्थकों पर जड़ दिया. उन्होंने आरोप लगाते हुए यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए.

पूर्व विधायक मुकेश नायक ने एक्स पर लिखा- वंदे भारत ट्रेन में बुजुर्ग यात्री ने 49 नंबर सीट एक्सचेंज करने से इनकार किया तो बबीना के बीजेपी विधायक राजीव सिंह के समर्थकों ने झांसी स्टेशन पर उनको पीट दिया. उनके नाक से खून निकल आया. तो ये है सुशासन की असलियत.

जबकि, पूर्व मंत्री राम निवास रावत ने लिखा- वंदे भारत (20172 दिल्ली से भोपाल) में एक्ज़क्यूटिव क्लास (ई-2) में एक व्यक्ति के साथ 7/8 बाहर से आए लोगों ने पूरे कोच के यात्रियों के सामने मारपीट की. घायल व्यक्ति के नाक, मुंह, कान से खून बहने लगा. इन लोगों का साथ पुलिस के कुछ लोग भी दे रहे थे. वंदे भारत जैसी ट्रेन में ये स्थिति है तो आम ट्रेनों में यात्रियों का क्या हाल होगा. इस तरह की घटनाएं यात्रियों को भयभीत करने का काम करती है.

झांसी के बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा से बात की तो उन्होंने बताया कि मैंने झांसी जीआरपी में इसकी लिखित शिकायत कर दी है. शिकायत के मुताबिक, वह ट्रेन के कोच में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सीट नंबर 50, 51 और 8 पर यात्रा कर रहे थे. इसी कोच की सीट नंबर 49 और 52 पर बैठे दो यात्री आपत्तिजनक स्थिति में अत्यधिक पैर फैलाकर बैठे हुए थे, जिस कारण परेशानी हो रही थी.

विधायक ने उनसे विनम्रतापूर्वक ठीक से बैठने के लिए कहा तो यात्री गुस्से में आकर बहस करते हुए अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने लगे. विधायक मामले को टालने का प्रयास कर रहे थे. झांसी स्टेशन पहुंचने पर विधायक के साथी आ गए. उपरोक्त यात्री उनसे भिड़ गए. किसी प्रकार बीच बचाव किया गया. फिलहाल, विधायक राजीव सिंह की शिकायत के आधार पर धारा 115 (2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

ENTERTAINMENT : ‘द ट्रेटर्स’ को मिल रही वाहवाही, सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस पर पड़ा भारी, क्या है अलग?

0

करण जौहर का शो द ट्रेटर्स लोगों को पसंद आ रहा है. ये शो बिग बॉस की तरह 3-4 महीने नहीं खिंचेगा. कम एपिसोड्स का ये शो शॉर्ट और क्रिस्प रखा जाएगा. शो में ट्रेटर्स और इनोसेंट की लुका छिपी का गेम लोगों को इंटेंस फील दे रहा है. करण जौहर भी बतौर होस्ट अच्छा कर रहे हैं.

टीवी पर यूं तो आपने कई तरह के रियलिटी शोज देखे होंगे. डेटिंग, सिंगिंग, डांसिंग से लेकर क्विज और ड्रामा बेस्ड रियलिटी शो लाइमलाइट में बने रहते हैं. इन सबके बीच हाल ही में स्ट्रीम हुआ करण जौहर का शो ‘द ट्रेटर्स’ सबसे अलग है. ये शो अपनी यूनीक थीम और कॉन्सेप्ट की वजह से लाइमलाइट में आ गया है. इससे पहले इंडियन व्यूअर्स ने ऐसा रियलिटी शो नहीं देखा था.

करण के शो को लेकर काफी बज है. अभी तक 6 एपिसोड रिलीज हुए हैं और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. कई का मानना है ये बिग बॉस से अच्छा शो है क्योंकि इसमें ड्रामा कम है और माइंड गेम पर ज्यादा फोकस किया गया है. इस रिपोर्ट में जानते हैं उन वजहों के बारे में, जिसकी वजह से करण के शो को इतना प्यार मिल रहा है.

द ट्रेटर्स फास्ट पेस्ड रियलिटी शो है. जहां बिना किसी ड्रामे के सीधे टास्क किए जाते हैं. ना होस्ट करण जौहर और ना ही कंटेस्टेंट्स को एक्स्ट्रा फुटेज मिली है. 1 घंटे का एपिसोड पूरा ऑन पॉइंट है. जिसमें बस गेम पर ही फोकस किया गया है. ये इस शो की सबसे अच्छी बात है क्योंकि इस गेम में जो शातिर होगा वही आगे बढ़ेगा.

सनसनी क्रिएट करने की कोशिश दिखाई गई है. द ट्रेटर्स का ये सीजन बिग बॉस की तरह 3-4 महीने नहीं खिंचेगा. कम एपिसोड्स का ये शो शॉर्ट और क्रिस्प रखा जाएगा. शो में ट्रेटर्स और इनोसेंट की लुका छिपी का गेम लोगों को इंटेंस फील दे रहा है. करण जौहर भी बतौर होस्ट अच्छा कर रहे हैं. इससे पहले वो बिग बॉस की होस्टिंग कर चुके हैं. लेकिन वहां उनका चार्म और एक्स्ट्रा एग्रेशन लोगों को भाया नहीं था. मगर द ट्रेटर्स के लिए वो परफेक्ट होस्ट साबित हो रहे हैं.

बिग बॉस की तरह इस शो में भी कैटफाइट दिख रही है. लेकिन इसे ज्यादा बढ़ावा नहीं दिया गया है. पूरा फोकस गेम पर है, बाद में किसी ड्रामे पर. शो में फैंस अपने फेवरेट सितारों को माइंड गेम खेलते देखना पसंद कर रहे हैं. कई सितारे काफी अच्छा खेल रहे हैं. इनके बिग बॉस 19 में आने के चांसेस हाई नजर आते हैं.

NATIONAL : दिल्ली में तेज रफ्तार ऑडी ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी और बच्ची घायल

0

दिल्ली के निजामुद्दीन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी. हादसे में पति, पत्नी और एक साल की बच्ची घायल हो गए. सभी को AIIMS ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. हादसे के बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ FIR दर्ज कर जांच जारी है.

देश की राजधानी दिल्ली में एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवार एक परिवार को टक्कर मार दी. हादसा 19 जून को तड़के 3:20 बजे निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के भोगल चौक के पास हुआ. बाइक पर सवार पति-पत्नी और उनकी एक साल की मासूम बच्ची इस हादसे में घायल हो गए.

पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की खबर सुबह 3:20 बजे मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मोटरसाइकिल (नंबर DL3SDE6448) बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क किनारे पड़ी थी. जांच में पता चला कि हाजी कॉलोनी के रहने वाले परवेज (29), उनकी पत्नी (31) और बेटी (1 वर्ष) बाइक से यात्रा कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ऑडी कार (नंबर HP63E9933) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

घायलों को तुरंत PCR वैन की मदद से एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने परवेज और उनकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी, जबकि एक साल की बच्ची को एहतियातन कुछ देर के लिए निगरानी में रखा गया और बाद में उसे भी डिस्चार्ज कर दिया गया.

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर की पहचान रक्षित कुमार (21 वर्ष) के रूप में की जो ओल्ड राजिंदर नगर का रहने वाला है. आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 281 और BNS की धारा 125(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और यह भी देख रही है कि क्या हादसे के वक्त ड्राइवर नशे में था.

NATIONAL : नैनी जेल में अतीक का बेटा अली अहमद ‘फांसी घर’ में किया गया शिफ्ट, हाई सिक्योरिटी बैरक में होगी 24 घंटे निगरानी; कैश मिलने के बाद एक्शन

0

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के पास जेल में कैश बरामद होने के बाद सख्ती की गई है. अब अली को नैनी सेंट्रल जेल की ‘फांसी घर’ वाली हाई सिक्योरिटी सेल में रखा जाएगा. यह सेल अन्य बैरकों से काफी दूर है और इसकी 24 घंटे निगरानी की जाती है.प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल सुरक्षा के दृष्टिगत काफी तगड़ी मानी जाती है, लेकिन इसकी सुरक्षा पर सवाल तब उठा जब बीते दिनों डीआईजी राजेश श्रीवास्तव ने इसका औचक निरीक्षण किया. इस दौरान जेल में बंद अली अहमद के बैरक की जांच की गई तो उसके पास से नगदी बरामद हुई. अली माफिया अतीक अहमद का बेटा है. साथ ही उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी भी है.

 

इतना ही नहीं कैश बरामद होने के बाद जेल प्रशासन ने सख्ती करते हुए अली अहमद को हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट करने का फैसला किया है. बताया जाता है कि यह हाई सिक्योरिटी सेल दूसरी बैरकों से काफी दूर है. इसे ‘फांसी घर’ वाली बैरक भी कहा जाता है. इसकी सुरक्षा की बात करें तो इसके पूरे रास्ते में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और यहां पर चार सुरक्षाकर्मी और कुछ नंबरदारों की ड्यूटी 24 घंटे रहती है.

गौरतलब है कि इस हाई सिक्योरिटी सेल यानी ‘फांसी घर’ में कभी फांसी देने से पहले दोषियों को एक दिन रखा जाता था. जानकारी के मुताबिक, अब तक यहां 14 लोगों को फांसी दी गई है. लेकिन अब फांसी पर रोक के बाद इस जगह को कम इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, इस बैरक में कुछ अहम बंदियों को रखा जाता है. इस हाई सिक्योरिटी बैरक में माफिया अतीक अहमद के बेटे अली को शिफ्ट किया जाएगा.

आपको बता दें कि माफिया अतीक अहमद का बेटा अली नैनी की सेंट्रल जेल में 30 जुलाई 2022 से बंद है. उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अली की मुलाकात अन्य लोगों से बंद हो चुकी है. बैरक में अली से केवल उसके अधिवक्ता ही मिल सकते हैं. इसी बैरक में अली के पास से 1100 रुपये नगद बरामद हुए, जिसके बाद ये एक्शन लिया गया.

NATIONAL : ‘बेटे को मारने की वजह सोनम के मुंह से सुनूंगी, तभी मुझे चैन मिलेगा’, राजा को याद करते हुए रो पड़ी मां

0

मेघालय में हनीमून ट्रिप के दौरान राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और 4 अन्य आरोपियों पर शक की सुई गहरा गई है. राजा के परिवार ने सोनम से गहन पूछताछ की मांग की है ताकि इस सनसनीखेज हत्याकांड की पूरी सच्चाई सामने आ सके.इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. मेघालय में हनीमून ट्रिप के दौरान 23 मई को राजा की हत्या के मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और चार अन्य आरोपियों पर शक की सुई गहरा गई है. राजा के परिवार ने सोनम से गहन पूछताछ की मांग की है ताकि इस सनसनीखेज हत्याकांड की पूरी सच्चाई सामने आ सके.

राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने कहा, “सोनम ने आठ दिन की पुलिस हिरासत के दौरान जांचकर्ताओं को गुमराह किया और हत्या के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई. उचित पूछताछ के लिए उसे लंबे समय तक पुलिस हिरासत में रखा जाना चाहिए.” उन्होंने सोनम और चार अन्य आरोपियों को विस्तृत जांच के लिए इंदौर लाने की मांग की.

सचिन ने यह भी आरोप लगाया कि इतनी बड़ी साजिश अकेले रचना संभव नहीं है और सोनम के रिश्तेदारों व दोस्तों की भी इसमें भूमिका हो सकती है. उन्होंने सोनम के पूरे परिवार की नार्कोएनेलिसिस जांच की मांग दोहराई.राजा की मां उमा रघुवंशी अपने बेटे को याद करते हुए रो पड़ीं और बोलीं, “सोनम ने मेरे बेटे को क्यों मारा? उससे, उसके दोस्तों और सभी करीबी लोगों से विस्तार से पूछताछ होनी चाहिए. मेरे बेटे का क्या कसूर था? जब तक मैं इसका जवाब सोनम के मुंह से नहीं सुनूंगी, मुझे चैन नहीं मिलेगा.”

मेघालय पुलिस ने इस मामले में सोनम, उनके कथित प्रेमी राज कुशवाह और उनके तीन दोस्तों—विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया है. शिलांग की एक अदालत ने गुरुवार को सोनम और राज कुशवाह की पुलिस हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी, जबकि बाकी तीन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की सोनम से 11 मई को शादी हुई थी. दोनों 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए थे. 23 मई को राजा लापता हो गए, और 2 जून को उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) में एक झरने के पास गहरी खाई से बरामद हुआ. सोनम ने 8 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया, जबकि अन्य चार आरोपियों को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया.

मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) इस हत्याकांड की गहन जांच कर रही है. राजा के परिवार की मांग है कि इस साजिश की पूरी सच्चाई सामने आए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए.

PUNE : नाबालिग बच्चियों के हाथ बांधकर की थी दरिंदगी, गिरफ्तार हुआ बाल आश्रय गृह का चपरासी

0

पुणे में दो छात्राओं से रेप के मामले में 55 साल के चपरासी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी रमेश दगडू साठे ने वाघोली के वेड-बोल्हाई में स्थित बाल आश्रय गृह में कथित तौर पर 11 साल की दो बच्चियों से रेप किया था.

महाराष्ट्र के पुणे में दो छात्राओं से रेप के मामले में 55 साल के चपरासी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी रमेश दगडू साठे ने वाघोली के वेड-बोल्हाई में स्थित बाल आश्रय गृह में कथित तौर पर 11 साल की दो बच्चियों से रेप किया था. 7 जून को हुई यह घटना तब प्रकाश में आई जब पीड़ितों ने आश्रय गृह के प्रबंधन के सामने सबकुछ बताया.

लोणिकंद पुलिस के अनुसार, साठे ने दोनों नाबालिगों के हाथ बांध दिए, उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और फिर उनका यौन उत्पीड़न किया. उसने बच्चों को घटना की सूचना किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. मामला शुरू में घोडेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में इसे लोणिकंद पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.

सह्याद्री आदिवासी ग्रामीण विकास प्रतिष्ठान के प्रबंधक, जो आश्रय गृह का संचालन करता है, ने बच्चों के परेशान व्यवहार और भूख की कमी को देखा. धीरे-धीरे पूछताछ करने पर पीड़ितों ने उत्पीड़न का खुलासा किया, जिसके बाद प्रबंधक ने अधिकारियों को सूचित किया. बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के आदेश पर आश्रय गृह भेजे गए बच्चों को उनके आघात से निपटने के लिए परामर्श दिया गया है. पुलिस उपायुक्त हिम्मत जाधव ने गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा कि जांच जारी है.

RASHIFAL : आज का पंचांग और राशिफल

20-जून-2025
वार:-शुक्रवार
तिथी:-09नवमी09:49
पक्ष:-कृष्णपक्ष
माह:-आषाढ़
विक्रम सम्वंत:-2082
शक सम्वंत:-1947
नक्षत्र:-रेवती21:44
योग :-शौभन 23:46
करण:-गर09:49
चन्द्रमा:-मीन 21:44/मेष
सूर्योदय:-05:37
सूर्यास्त:-19:28
दिशाशूल:-पश्चिम
निवारण उपाय:-जौं का सेवन
ऋतु:-ग्रीष्म ऋतु
गुलीक काल:-07:24से 09:06
राहूकाल:-10:47से12:29
अभीजित:-12:02से12:56
पंचक समाप्त:-21:44,
मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज नौकरी में आप अपने प्रतिद्वंद्वियों का सरदर्द बने रहेंगे, जिससे वह आप से परेशान हो जाएंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको इनसे सतर्क रहना होगा। मन मे हानि का भय रहने से कार्य करने का उत्साह नही बना सकेंगे। नौकरी वाले एवं व्यवसायी लोगो को किसी गलती की भरपाई करने के लिए दिनचार्य में फेरबदल करना पड़ेगा।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-आज का दिन कार्य सिद्धि वाला रहेगा दिन के आरम्भ से ही किसी कार्य को पूर्ण करने की जल्दी रहेगी। व्यवसायी वर्ग को आज कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी नौकरी पेशाओ को भी अतिरिक्त कार्य मिलने से थोड़ी असहजता होगी। अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए डायरी में एक लिस्ट बनाएं और उसे नियमित रूप से पूरा करें इससे संतुष्टि और मन में ऊर्जा का संचार होगा। व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-स्नेहीजन के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न होगा। जल्दबाजी में किए कार्य से नुकसान उठाना पड़ सकता है, सलाह लेना आपके लिए उपयुक्त रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। एक अहम निर्णय आपके भविष्य व रिश्तों को प्रभावित कर सकता है। सब चीजों से अकेले निपटने के बजाय साथी से परामर्श लें। स्वयं के प्रति ईमानदार व खुशमिजाज रहें।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-कारोबार को बढ़ाने के लिये अपने प्रयासों में तेजी लायेंगे। एक परिवर्तन आपके कार्यक्षेत्र में आने का संकेत दे रहा है। आप अपने प्रयासों से इसका लाभ उठाने की कोशिश करें। आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। सेहत के मामले में आज के दिन सावधानी बरतें। अगर थोड़ी सी भी लापरवाही की तो आपको आज परेशानी उत्पन्न हो सकती है। दूसरों की अपेक्षाएं पूर्ण करने में संपूर्ण ऊर्जा लगाने की वजह से भावनात्मक रूप से भी रिक्त महसूस करेंगे।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-शेयर मार्केट में धन का निवेश सोच समझकर करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आज के दिन आपको किसी ख़ास व्यक्ति से बातचीत हो सकती हैं। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह से आगे बढऩा लाभदायक रहेगा। जिस काम की शुरुआत आप करना चाह रहे हैं, उससे संबंधित विश्वास की कमी महसूस होगी। फिलहाल अपनी कमजोरियों को दूर करने की कोशिश करें।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। घर में मित्रों एवं आपके स्नेही जनों का आगमन होगा। जो करीबी लोग आपसे दूर हो गए थे, वो आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। वाहन चलाते समय आपको विशेष ध्यान रखना होगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।  आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। वस्त्रों और अन्य चीजों पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप काम कामयाब रहेंगे। आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने जरूरी कामों पर भी पूरा ध्यान देना होगा। पारिवारिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि किसी बात को लेकर सदस्यों में अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर होगी। नौकरी में आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-समाज मे मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपका आत्मविश्वास आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है। आपकी कुशलता से सभी प्रभावित होंगे। आज बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आप सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-आज भी परिस्थितियां आपके लिये अनुकूल बनी है लेकिन लापरवाही के कारण किसी भी कार्य को सही समय पर पूर्ण नही कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय से धन लाभ की पूर्ण सम्भवना है लेट लतीफी से बचें अन्यथा लाभ में कमी आ सकती है। घर मे किसी आयोजन को लेकर व्यस्तता बढ़ेगी व्यावसायिक कार्य भी होने पर अतिरिक्त भाग-दौड़ होगी। घर एवं बाहर के लोग आपसे स्वार्थ सिद्धि के लिये मीठा व्यवहार करेंगे।

आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

Ankur Nagori
(Astrologer & Vastu Consultant)
ASTRO WORLD™️
6, Circular Road, Abohar -152116 (Punjab)
🪀 7009096003

NATIONAL : कानपुर में ‘चाट युद्ध’… ग्राहकों को बुलाने को लेकर आपस में भिड़े दुकानदार, जमकर चले लाठी-डंडे ………

0

वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई मार खाते हुए गिर जा रहा है, तो कोई गिरकर भी लाठी चलाना नहीं छोड़ रहा. कोई किसी के बाल पकड़ कर खींच रहा है तो कोई पत्थर से मार रहा है. घाटमपुर का ये ‘चाट युद्ध’ कुछ साल पहले बागपत में हुए ‘चाट युद्ध’ से कम नहीं है.

कानपुर के घाटमपुर में ‘चाट युद्ध’ देखने को मिला. यहां ग्राहकों को बुलाने को लेकर चाट का ठेला लगाने वाले दो ग्रुप आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे. क्या महिलाएं और क्या पुरुष सबने हाथ में लाठी-डंडा लेकर एक दूसरे को पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई मार खाते हुए गिर जा रहा है, तो कोई गिरकर भी लाठी चलाना नहीं छोड़ रहा. कोई किसी के बाल पकड़ कर खींच रहा है तो कोई पत्थर से मार रहा है. घाटमपुर का ये ‘चाट युद्ध’ कुछ साल पहले बागपत में हुए ‘चाट युद्ध’ से कम नहीं है, जिसमें घुंघराले बाल अंकल ने अपने ‘युद्ध कौशल’ का प्रदर्शन किया था. उस वीडियो पर जमकर मीम बने थे.

पूरा मामला घाटमपुर स्थित कूष्मांडा देवी मंदिर के पास का है, जहां कुछ लोग ठेले पर चाट-टिक्की और पानी बताशे आदि बेचते हैं. इसी दौरान ग्राहक को अपनी तरफ बुलाने को लेकर दो दुकानदारों में विवाद हो गया. बाद में इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों से जमकर लाठी-डंडे, लात-घूंसे और पत्थर चले.

फिलहाल, कानपुर पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्त नन्हे साहू और राजा साहू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है. एडिशनल डीसीपी महेश कुमार ने बताया कि चाट की दुकान लगाने वाले दोनों पक्षों के बीच में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी. मेडिकल के आधार पर जिन्हें ज्यादा चोट आई उस पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है. विधिक कार्यवाही की जा रही है.

NATIONAL : वन विभाग में पौधरोपण का ‘भ्रष्टाचारी’ खेल, 10 रुपये का पौधा 100 रुपये में खरीदा

0

झाझरा प्रोजेक्ट में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 18,333 पौधों के लिए ₹100 प्रति पौधा की दर से ₹18.33 लाख खर्च दिखाया गया है. जबकि 2020 में कालसी प्रोजेक्ट में यही पौधे ₹10 प्रति पौधा की दर से लगाए गए थे.

उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में जहां हरियाली जीवन का आधार है, वहां वन विभाग खुद ही सवालों के घेरे में आ गया है. यहां वन विभाग ने 10 रुपये का पौधा 100 रुपये में खरीदा. यह भारी अंतर तब उजागर हुआ जब मुख्य वन संरक्षक (कार्ययोजना) संजीव चतुर्वेदी ने प्रमुख वन संरक्षक को एक पत्र भेजा. यह पत्र इंडिया टुडे/आजतक के हाथ लगा और उसके बाद इस गड़बड़ी की परतें खुलनी शुरू हुईं.

चतुर्वेदी ने अपने पत्र में इस पूरे मामले की तत्काल जांच और कार्रवाई की सिफारिश की है. देहरादून जिले के झाझरा क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से पौधरोपण के लिए तीन साल की अवधि में ₹52.40 लाख प्रति हेक्टेयर की दर से खर्च का प्रस्ताव तैयार किया गया. यह वही तकनीक है जिससे साल 2020 में कालसी क्षेत्र में पौधरोपण किया गया था, और उस समय कुल खर्च सिर्फ ₹11.86 लाख प्रति हेक्टेयर आया था.

झाझरा प्रोजेक्ट में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 18,333 पौधों के लिए ₹100 प्रति पौधा की दर से ₹18.33 लाख खर्च दिखाया गया है. जबकि 2020 में कालसी प्रोजेक्ट में यही पौधे ₹10 प्रति पौधा की दर से लगाए गए थे. यानी एक ही काम, एक ही विभाग- लेकिन खर्च 10 गुना! इसके अलावा भी कई ऐसे मदों में खर्च दिखाया गया है, जो निर्धारित दरों की तुलना में अत्यधिक और संदेहास्पद हैं.

मियावाकी तकनीक जापान के पर्यावरणविद प्रोफेसर अकीरा मियावाकी द्वारा विकसित की गई है. इसका उद्देश्य कम समय में घना, जैव विविधता से भरपूर और स्वाभाविक जंगल तैयार करना होता है. इसमें स्थानीय प्रजातियों के पौधों को बहुत पास-पास लगाया जाता है, जिससे वे तेजी से बढ़ते हैं और कुछ ही वर्षों में जंगल जैसा रूप ले लेते हैं.

उत्तराखंड वन विभाग के अनुसार, इस पद्धति में देशज प्रजातियों का चयन, पौधों की विविधता, क्षेत्र की जलवायु और मिट्टी के अनुसार पौधों का चयन और उनकी नियमित देखभाल जरूरी होती है. साथ ही, विभाग का ज़ोर सामुदायिक सहभागिता और प्राकृतिक पुनर्जीवन पर भी है.कालसी क्षेत्र में वर्ष 2020 में इसी पद्धति से सफलतापूर्वक पौधरोपण किया गया था, जिसकी लागत सिर्फ ₹11.86 लाख प्रति हेक्टेयर आई थी. उस समय के डीजी फॉरेस्ट सीपी गोयल ने इस काम की हस्तलिखित सराहना की थी और कहा था कि यह मियावाकी तकनीक का एक उत्कृष्ट प्रयोग है, जिससे लैंटाना जैसी आक्रामक प्रजातियों को हटाने और भूमि की उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिली.

मसूरी वन प्रभाग ने भी मियावाकी तकनीक से 5 वर्षों के लिए पौधारोपण का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसकी लागत ₹4.26 करोड़ बताई गई है. यह काम 6 रेंजों में कुल 6 हेक्टेयर भूमि पर होना है. जबकि तय मानकों के अनुसार करीब 84 लाख रुपये ही पर्याप्त माने जाते हैं. इतना ही नहीं, मसूरी के प्रस्ताव में यह तक नहीं बताया गया कि कौन-कौन सी स्थानीय प्रजातियाँ लगाई जाएंगी, जो इस पद्धति की मूलभूत शर्त है.

संजीव चतुर्वेदी ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि नियमों के अनुसार किसी भी प्रभाग में पहले 1 हेक्टेयर का पायलट प्रोजेक्ट करके ही शासन को बड़ा प्रस्ताव भेजा जा सकता है. लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया, जिससे यह संदेह होता है कि बिना अनुमति के ही बड़े प्रोजेक्ट बना लिए गए.चतुर्वेदी ने सवाल उठाया है कि जब विभाग के पास खुद की तकनीकी रूप से सक्षम पौधशालाएं मौजूद हैं, तो फिर इतनी ऊंची दरों पर बाहर से पौधे बनवाने का प्रस्ताव क्यों दिया गया? यह बात पूरे मामले को और भी संदेहास्पद और जांच योग्य बनाती है. इसी तरह, मैदानी क्षेत्र के लिए भेजे गए एक अन्य प्रस्ताव में फेंसिंग के लिए ₹1.57 लाख प्रति हेक्टेयर खर्च दिखाया गया है, जो तकनीकी मानकों से कहीं अधिक है.

मसूरी और देहरादून वन प्रभाग की योजना में यह दिखाया गया है कि आने वाले 8-10 सालों में प्रति वर्ग मीटर सिर्फ 4 से 6 पौधे लगाए जाएंगे, यानी एक हेक्टेयर में करीब 100 से 400 पौधे ही लगेंगे. जबकि यह आंकड़ा मियावाकी तकनीक के हिसाब से बहुत कम है और इसलिए इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं.इसके अलावा, योजना में यह भी कहा गया है कि यह पौधारोपण हर मौसम में होने वाली प्रक्रिया के लिए अनुमानित है, ना कि नियावली (मियावाकी) पौधारोपण के लिए. इससे यह संदेह और गहराता है कि प्रस्ताव में जो खर्च और पौधे दिखाए गए हैं, वे तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं हैं.

देहरादून वन प्रभाग के झाझरा रेंज 2023 के प्रस्ताव में गड्ढा भराई की दर ₹9.00 से 12.00 प्रति पौधा बताई गई है, जबकि जबकि इसी प्रभाग के कालसी रेंज में 2020 के प्रस्ताव में मात्र ₹0.90 प्रति पौधा थी. इसका अर्थ है कि पहले प्रस्ताव में यह दर 10 गुना अधिक रखी गई है, जो वित्तीय दृष्टि से अत्यधिक और अनुपयुक्त प्रतीत होती है. ऐसे में यह स्पष्ट है कि पहले प्रस्ताव में लागत को अनावश्यक रूप से बढ़ाया गया है, जिसकी जांच और पुनरीक्षण आवश्यक है.

इन सभी मामलों से यह साफ हो जाता है कि उत्तराखंड वन विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही की भारी कमी है. पौधारोपण जैसे गंभीर पर्यावरणीय कार्यों को भी भ्रष्टाचार से अछूता नहीं छोड़ा गया है. यह न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही का मामला है, बल्कि इसमें गहरे स्तर पर संभावित भ्रष्टाचार की बू आती है.

सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल ने ट्वीट करते हुए कहा है की, ‘इस प्रस्ताव में भारी लागत अंतर को देखते हुए एक तथ्यात्मक समीक्षा और पारदर्शी जांच आवश्यक है. यदि इसमें कोई अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो उन पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. साथ ही, उत्तराखंड की जनता को यह स्पष्ट आश्वासन दिया जाना चाहिए कि भविष्य की परियोजनाओं में एक ही कार्य के लिए प्रकार की लागत में भारी भिन्नता दोहराई नहीं जाएगी.’

इस मामले में वन विभाग के मुखिया धनंजय मोहन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी
विस्तृत बयान जारी करेगी. अब एयरलाइन ने बताया कि ये फ्लाइट तकनीकी गड़बड़ी की वजह से दिल्ली लौटी थी.

वहीं, विमान का परिचालन शुरू होने से पहले आवश्यक रखरखाव किया जा रहा है. यात्रियों को लेह ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है. हम ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं.

NATIONAL : अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का रखा जा रहा ध्यान, खुफिया एजेंसियों से भी संपर्क

0

जम्मू पुलिस यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रामबन और अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, बुनियादी ढांचे और अंतर-एजेंसी समन्वय का निरीक्षण कर रही है.अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू में तैयारियां तेज हैं. जम्मू जोन के आईजीपी ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की. रामबन में लांबर ग्राउंड और राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र का दौरा किया. अमरनाथ यात्रा की चल रही तैयारियों के हिस्से के रूप में, जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने रामबन जिले के लांबर ग्राउंड का विस्तृत निरीक्षण किया, जो यात्रा मार्ग पर एक प्रमुख पड़ाव और पारगमन बिंदु है.

इस यात्रा का उद्देश्य इस महत्वपूर्ण क्षेत्र से यात्रियों की सुरक्षित और सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा तंत्र, नागरिक बुनियादी ढांचे और अंतर-एजेंसी समन्वय की तैयारियों का आकलन करना था.

निरीक्षण के दौरान, आईजीपी ने लांबर ग्राउंड में महत्वपूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचे की उपलब्धता की भी समीक्षा की, जिसमें तीर्थयात्रियों के लिए आरामदायक ठहराव सुनिश्चित करने के लिए टेंट, पेयजल, स्वच्छता और बिजली बैकअप सुविधाएं शामिल हैं. उन्होंने तीर्थयात्रियों का विश्वास बढ़ाने के लिए संयुक्त अभ्यास, खुफिया-आधारित योजना और जनता के अनुकूल पुलिसिंग के महत्व पर जोर दिया.

अधिकारियों को समय पर निरीक्षण और अंतर-एजेंसी समन्वय के माध्यम से सक्रिय रूप से कमियों की पहचान करने और उन्हें दूर करने तथा यात्रा अवधि के दौरान तैयारियों का उच्च स्तर बनाए रखने का निर्देश दिया गया.

आईजीपी ने पीसीआर रामबन में एक व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की, जिसमें डीआईजी डीकेआर रेंज, श्रीधर पाटिल एसएसपी रामबन, कुलबीर सिंह, जम्मू-कश्मीर पुलिस के अन्य अधिकारी और अन्य सुरक्षा बलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. चर्चा सुरक्षा तैनाती पैटर्न, काफिले विनियमन, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और आपदा प्रतिक्रिया तंत्र के आसपास केंद्रित थी. यात्रा के दौरान निर्बाध समन्वय बनाए रखने के लिए निगरानी प्रणाली, संवेदनशील क्षेत्रों में बल की तैनाती और संचार नेटवर्क की कार्यक्षमता पर विशेष ध्यान दिया गया.

इसके अलावा, आईजीपी ने यात्रा से पहले मार्ग की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्य का जायजा लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र का भी निरीक्षण किया. यात्रा के इस खंड के दौरान उनके साथ एसएसपी राष्ट्रीय राजमार्ग रामबन आदिल हामिद भी शामिल थे. आईजीपी ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में समय पर काफिले की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए यातायात प्रबंधन योजनाओं का गहन मूल्यांकन किया और अधिकारियों को चौबीसों घंटे परिचालन तत्परता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

इसके बाद, जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के मकसद से कठुआ और सांबा का दौरा किया. यात्रा को सुचारू रूप से चलने और यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में उन्होंने जरूरी निर्देश भी दिए. आगामी अमरनाथ यात्रा 2025 की तैयारी के संबंध में जिला जम्मू, सांबा और कठुआ, (डीआईजी) जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज ने श्री अमर नाथ जी यात्रा-2025 की व्यवस्था के लिए एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बुलाई. समीक्षा में पुलिस और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी, जेएसके रेंज के एसएचओ शामिल थे.

समीक्षा जांच के दौरान डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने जिला जम्मू, सांबा और कठुआ के ठहरने के केंद्रों और लंगर स्थलों का दौरा किया. उन्होंने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों के बीच समन्वित प्रयासों के महत्व पर बल दिया. उन्होंने किसी भी संभावित खतरे और चुनौतियों से निपटने के लिए सुरक्षा उपायों की सावधानीपूर्वक योजना और निष्पादन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला.

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि रास्ते में तीर्थयात्रियों को दी जा रही सुरक्षा, ठहरने के स्थानों विशेषकर बेस कैंप, भगवती नगर जम्मू और सभी ठहरने के केंद्रों और लंगर स्थलों पर विशेष ध्यान दिया जाए. उन्होंने सभी अधिकारियों को यात्रियों की पूर्ण सुरक्षा के लिए अन्य हितधारकों के साथ समन्वय करके अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में ऑपरेशन थर्ड आई को लागू करने के आदेश भी दिए.

इसके अलावा, सभी अधिकारियों को विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ रात के समय शहर में सभी नाकों को मजबूत करने के निर्देश दिए गए. उन्हें उन स्थानों की पहचान करने के भी निर्देश दिए गए जहां यात्रियों की सुरक्षा के लिए और अधिक नाके स्थापित किए जाने हैं.

डीआईजी जेएसके रेंज ने यात्रा की पूरी अवधि के दौरान उच्च स्तर की सतर्कता और तैयारियों को बनाए रखने के महत्व पर बल दिया. उन्होंने अधिकारियों को नियमित समीक्षा और मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की गई हैं और सड़क पर चलने वाले वाहनों की उचित जांच विशेष रूप से तड़के और देर रात को की जानी चाहिए, विक्रेताओं की उचित जांच की जानी चाहिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए.

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा जांच के दौरान डीआईजी शर्मा ने अधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में सभी खुफिया एजेंसियों सेना, अर्धसैनिक बलों और अन्य केंद्र एजेंसियों के साथ उचित संपर्क बनाए रखने और वास्तविक समय के आधार पर इसे साझा करने और बेहतर परिणामों के लिए संयुक्त नाके स्थापित करने का निर्देश दिया.

 

- Advertisement -

News of the Day