आईपीएल 2026 में लगातार छह हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 में दमदार वापसी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रन से हरा दिया. कप्तान ऋषभ पंत ने आखिरी ओवर दिग्वेश राठी को देने के फैसले को सही ठहराया. मिचेल मार्श के शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से LSG ने सीजन की पहली घरेलू जीत दर्ज की.
लगातार छह मैच हारने के बाद आखिरकार लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 में जीत का स्वाद चखा. गुरुवार को खेले गए बारिश से प्रभावित मुकाबले में LSG ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 9 रन से हरा दिया. 19-19 ओवर के इस मुकाबले में लखनऊ ने सीजन में अपने घर पर पहली जीत भी दर्ज की.
मैच के बाद कप्तान ऋषभ पंत काफी राहत में नजर आए. उन्होंने कहा कि यह जीत पूरी टीम के लिए बेहद मायने रखती है क्योंकि टीम लंबे समय से सही कॉम्बिनेशन तलाश रही थी.
पंत ने कहा- यह हमारे लिए बहुत अच्छा मैच रहा. पूरी टीम के लिए इस जीत का काफी मतलब है. हम लगातार अलग-अलग चीजें ट्राय कर रहे थे. एक टीम के तौर पर एक ही पेज पर आना जरूरी था. यह सीजन हमारे लिए कठिन रहा, लेकिन कभी-कभी आपको संघर्ष से गुजरना पड़ता है.LSG की जीत में सबसे बड़ा रोल मिचेल मार्श ने निभाया. मार्श ने सिर्फ 56 गेंदों में 111 रन ठोककर RCB के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. पंत ने उनकी पारी की खुलकर तारीफ की.

उन्होंने कहा-मार्श की पारी अविश्वसनीय थी. हम जानते हैं कि टीम लगातार मेहनत कर रही है. इस सीजन हमारी ताकत गेंदबाजी रही है. गेंदबाजों ने दिल लगाकर प्रदर्शन किया है और आगे भी हम उसी लय को जारी रखना चाहते हैं.
मैच का सबसे बड़ा मोमेंट आखिरी ओवर रहा, जब LSG को जीत के लिए 20 रन बचाने थे. पंत ने अनुभवी गेंदबाज की जगह दिग्वेश राठी पर भरोसा जताया. राठी इस मुकाबले में महंगे साबित हुए थे, लेकिन कप्तान ने उन्हें ही जिम्मेदारी दी.आखिरी ओवर में RCB को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे. कप्तान ऋषभ पं काफी देर तक अपने दोनों स्पिनर्स शाहबाज अहमद और दिग्वेश राठी से बात करते रहे. फैसला करना मुश्किल था कि आखिरी ओवर कौन डालेगा. आखिर में पंत ने भरोसा जताया दिग्वेश राठी पर जताया.
शाहबाज अहमद के आंकड़े 3-0-33-2 दिग्वेश राठी की तुलना में ज्यादा अच्छे थे. क्योंकि राठी 3.0-0-41-0 पड़वा चुके थे. पर एक लंबे डिस्कशन के बाद राठी पर भरोसा दिखाया गया.

